कन्नौज मे पकड़ा गया सोना, पुलिस ने दो बदमाशो से सोने की तस्करी करते 10 बिस्किट, कुल वजन – 10.026 किलोग्राम
अनुमानित बाजार मूल्य – लगभग 15 करोड़ 39 लाख रुपये का किया बरामद
पंकज कुमार श्रीवास्तव
कन्नौज। में सोने की तस्करी का मामला सामने आया है । मामले का खुलासा तब हुआ जब कांवड़ ड्यूटी से लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी से एक होंडा सिटी कार टकरा गई। तलाशी में कार से 10 किलो सोने की ईंटें बरामद हुईं, जिसके बाद नेपाल और महराजगंज के तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। सोना लेकर नेपाल से दिल्ली जा रही ब्रेजा कार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस टीम की सूमो कार में टक्कर मार दी।
हादसे में थाना प्रभारी व पुलिस पुलिसकर्मी बच गए। हादसे के बाद तलाशी में ब्रेजा कार के अंदर झोले में लगभग 15.39 करोड़ रुपये का 10.026 किलो सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने कार सवार नेपाल और महाराजगंज निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी व सेंट्रल एक्साइज (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) टीम ने दोनों तस्करों से पूछताछ की है।
आपको बताते चलें कि कन्नौज जिले के सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह की बोर्डिंग मैदान में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था की ड्यूटी लगाई गई थी। रात करीब दो बजे वह हमराह सिपाही योगेंद्र कुमार, मोहन दिवाकर, महिला सिपाही रितु और लोकेंद्र सिंह के साथ सरकारी टाटा सूमो कार से लौट रहे थे। कार को चालक लोकेंद्र सिंह चला रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर निकवा गांव के सामने ब्रेजा कार ने पुलिस की सूमो में टक्कर मार दी।हादसे के बाद जब पुलिस टीम ने ब्रेजा कार की तलाशी ली, तो सीट के पास नेपाल की कोल्ड ड्रिंक रखी होने पर सवार युवकों को संदिग्ध समझ कर पूछताछ शुरू की। ठीक से जवाब नहीं देने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो झोले के अंदर 10 सोने की ईंट बरामद हुई हैं। जिनका कुल बजन 10.026 किलो है। पुलिस ने कार सवार नेपाल के जिला पालपा के हूंगी निवासी सरोज पंत और महाराजगंज के बरी क्षेत्र के ठूठी निवासी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना सकरावा पुलिस टीम शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं कांवड़ ड्यूटी के पश्चात थाना क्षेत्र में वापस आ रही थी। इसी दौरान थानाध्यक्ष सकरावा भागमल सिंह द्वारा तालग्राम पुलिस को सूचना दी गयी कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 171.200 के पास मेरी सरकारी गाडी UP74G0210 मे एक ब्रेजा कार संख्या UP56 BC2576 ने टक्कर मार दी है जिससे मेरी गाडी दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर पर खडी हो गयी है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना तालग्राम मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो उक्त ब्रेजा कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई तथा टक्कर मारने वाली ब्रेजा कार लगभग 100 मीटर आगे खड़ी मिली जिसमें मौके पर दो व्यक्ति मौजूद मिले। पुछताछ पर अपना नाम संदीप जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ठुठीबारी, थाना ठुठीबारी, जनपद महाराजगंज तथा सरोज पन्त पुत्र कृष्णाराज पन्त, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी नेपाल बताया गया । मौके पर दोनों व्यक्तियों एवं वाहन की चेकिंग की गयी तो वाहन से एक बैग मे पीली धातु के 10 बिस्किट बरामद हुए। बरामद पीली धातु के संबंध में दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा उसके वैध कागजात/बिल/लाइसेंस आदि प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु उनके द्वारा कोई वैध कागजात अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बरामद पीली धातु की वास्तविक प्रकृति, शुद्धता एवं मूल्य का निर्धारण कराने हेतु थाना पुलिस द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकृत गोल्ड मूल्यांकनकर्ता को थाना स्थानीय पर बुलाया गया। गोल्ड मूल्यांकनकर्ता द्वारा बरामद पीली धातु का परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया, जिसमें बरामद गोल्ड का कुल वजन 10.026 किलोग्राम तथा शुद्धता 24 कैरेट पायी गयी। मूल्यांकन के अनुसार बरामद गोल्ड की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹15 करोड़ 39 लाख रुपये पायी गयी।
बरामद गोल्ड की अत्यधिक मात्रा एवं मूल्य को दृष्टिगत रखते हुए थाना पुलिस द्वारा तत्काल GST टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। जिसपर GST सचल दल हरेकृष्ण राय (AC), राजेश कुमार राजकर अधि0, प्रदीप कुमार सचल दल राजकर अधिकारी उपस्थित आये । GST टीम द्वारा थाना पुलिस के सहयोग से दोनों व्यक्तियों से बरामद गोल्ड के संबंध में गहनता से पूछताछ की गयी तथा वैध अभिलेख कागजात मांगे गये, किंतु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि पकड़े गये व्यक्तियों में से एक व्यक्ति का निवास स्थान नेपाल है। इस संबंध में GST टीम द्वारा प्रथम दृष्टया प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड की तस्करी की संभावना व्यक्त करते हुए बताया गया कि प्रकरण की विस्तृत जांच कस्टम विभाग द्वारा किया जाना उचित होगा।
उक्त सूचना के क्रम में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा कस्टम विभाग को तत्काल सूचना दी गयी। सूचना पर कस्टम विभाग की टीम के सहायक आयुक्त श्री प्रवीन भूषण मय टीम श्री मदन गोपाल शुक्ला अधीक्षक कस्टम, श्री ब्रजेश त्रिपाठी अधीक्षक कस्टम, श्री अशोक कुमार द्विवेदी अधीक्षक कस्टम, सचिन द्विवेदी निरीक्षक व चालक राजेश तिवारी मय सरकारी गाड़ी UP 32 BG 4959 थाना तालग्राम पर उपस्थित आये, जिनके द्वारा दोनों व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गयी तथा बरामद गोल्ड एवं प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में आवश्यक विधिक/विभागीय कार्यवाही की गयी। बरामद सम्पूर्ण 10.026 किलोग्राम गोल्ड को नियमानुसार कस्टम विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में अग्रिम जांच एवं विधिक कार्यवाही कस्टम विभाग से की जाएगी।

अनुमानित बाजार मूल्य – लगभग 15 करोड़ 39 लाख रुपये का किया बरामद


बोले "न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण"
पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार
पंकज कुमार श्रीवास्तव
पंकज कुमार श्रीवास्तव
पंकज कुमार श्रीवास्तव
Aug 25 2026, 10:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1