कन्नौज मे पकड़ा गया सोना, पुलिस ने दो बदमाशो से सोने की तस्करी करते  10 बिस्किट, कुल वजन – 10.026 किलोग्राम
अनुमानित बाजार मूल्य – लगभग 15 करोड़ 39 लाख रुपये का किया बरामद

पंकज कुमार श्रीवास्तव


कन्नौज। में सोने की तस्करी का मामला सामने आया है । मामले का खुलासा तब हुआ जब कांवड़ ड्यूटी से लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी से एक होंडा सिटी कार टकरा गई। तलाशी में कार से 10 किलो सोने की ईंटें बरामद हुईं, जिसके बाद नेपाल और महराजगंज के तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। सोना लेकर नेपाल से दिल्ली जा रही ब्रेजा कार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस टीम की सूमो कार में टक्कर मार दी।

हादसे में थाना प्रभारी व पुलिस पुलिसकर्मी बच गए। हादसे के बाद तलाशी में ब्रेजा कार के अंदर झोले में लगभग 15.39 करोड़ रुपये का 10.026 किलो सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने कार सवार नेपाल और महाराजगंज निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी व सेंट्रल एक्साइज (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) टीम ने दोनों तस्करों से पूछताछ की है।

आपको बताते चलें कि कन्नौज जिले के सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह की बोर्डिंग मैदान में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था की ड्यूटी लगाई गई थी। रात करीब दो बजे वह हमराह सिपाही योगेंद्र कुमार, मोहन दिवाकर, महिला सिपाही रितु और लोकेंद्र सिंह के साथ सरकारी टाटा सूमो कार से लौट रहे थे। कार को चालक लोकेंद्र सिंह चला रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर निकवा गांव के सामने ब्रेजा कार ने पुलिस की सूमो में टक्कर मार दी।हादसे के बाद जब पुलिस टीम ने ब्रेजा कार की तलाशी ली, तो सीट के पास नेपाल की कोल्ड ड्रिंक रखी होने पर सवार युवकों को संदिग्ध समझ कर पूछताछ शुरू की। ठीक से जवाब नहीं देने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो झोले के अंदर 10 सोने की ईंट बरामद हुई हैं। जिनका कुल बजन 10.026 किलो है। पुलिस ने कार सवार नेपाल के जिला पालपा के हूंगी निवासी सरोज पंत और महाराजगंज के बरी क्षेत्र के ठूठी निवासी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।
     
पुलिस के अनुसार थाना सकरावा पुलिस टीम शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं कांवड़ ड्यूटी के पश्चात थाना क्षेत्र में वापस आ रही थी। इसी दौरान थानाध्यक्ष सकरावा भागमल सिंह द्वारा तालग्राम पुलिस को सूचना दी गयी कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 171.200 के पास मेरी सरकारी गाडी UP74G0210 मे एक ब्रेजा कार संख्या UP56 BC2576 ने टक्कर मार दी है जिससे मेरी गाडी दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर पर खडी हो गयी है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना तालग्राम मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो उक्त ब्रेजा कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई तथा टक्कर मारने वाली ब्रेजा कार लगभग 100 मीटर आगे खड़ी मिली जिसमें मौके पर दो व्यक्ति मौजूद मिले। पुछताछ पर अपना नाम संदीप जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ठुठीबारी, थाना ठुठीबारी, जनपद महाराजगंज तथा सरोज पन्त पुत्र कृष्णाराज पन्त, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी नेपाल बताया गया । मौके पर दोनों व्यक्तियों एवं वाहन की चेकिंग की गयी तो वाहन से एक बैग मे पीली धातु के 10 बिस्किट बरामद हुए। बरामद पीली धातु के संबंध में दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा उसके वैध कागजात/बिल/लाइसेंस आदि प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु उनके द्वारा कोई वैध कागजात अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बरामद पीली धातु की वास्तविक प्रकृति, शुद्धता एवं मूल्य का निर्धारण कराने हेतु थाना पुलिस द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकृत गोल्ड मूल्यांकनकर्ता को थाना स्थानीय पर बुलाया गया। गोल्ड मूल्यांकनकर्ता द्वारा बरामद पीली धातु का परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया, जिसमें बरामद गोल्ड का कुल वजन 10.026 किलोग्राम तथा शुद्धता 24 कैरेट पायी गयी। मूल्यांकन के अनुसार बरामद गोल्ड की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹15 करोड़ 39 लाख रुपये पायी गयी।

बरामद गोल्ड की अत्यधिक मात्रा एवं मूल्य को दृष्टिगत रखते हुए थाना पुलिस द्वारा तत्काल GST टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। जिसपर GST सचल दल हरेकृष्ण राय (AC),  राजेश कुमार राजकर अधि0,  प्रदीप कुमार सचल दल राजकर अधिकारी उपस्थित आये । GST टीम द्वारा थाना पुलिस के सहयोग से दोनों व्यक्तियों से बरामद गोल्ड के संबंध में गहनता से पूछताछ की गयी तथा वैध अभिलेख कागजात मांगे गये, किंतु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि पकड़े गये व्यक्तियों में से एक व्यक्ति का निवास स्थान नेपाल है। इस संबंध में GST टीम द्वारा प्रथम दृष्टया प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड की तस्करी की संभावना व्यक्त करते हुए बताया गया कि प्रकरण की विस्तृत जांच कस्टम विभाग द्वारा किया जाना उचित होगा।

उक्त सूचना के क्रम में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा कस्टम विभाग को तत्काल सूचना दी गयी। सूचना पर कस्टम विभाग की टीम के सहायक आयुक्त श्री प्रवीन भूषण मय टीम श्री मदन गोपाल शुक्ला अधीक्षक कस्टम, श्री ब्रजेश त्रिपाठी अधीक्षक कस्टम, श्री अशोक कुमार द्विवेदी अधीक्षक कस्टम, सचिन द्विवेदी निरीक्षक व चालक राजेश तिवारी मय सरकारी गाड़ी UP 32 BG 4959 थाना तालग्राम पर उपस्थित आये, जिनके द्वारा दोनों व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गयी तथा बरामद गोल्ड एवं प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में आवश्यक विधिक/विभागीय कार्यवाही की गयी। बरामद सम्पूर्ण 10.026 किलोग्राम गोल्ड को नियमानुसार कस्टम विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में अग्रिम जांच एवं विधिक कार्यवाही कस्टम विभाग से की जाएगी।
कन्नौज बार एसोसिएशन का स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री असीम अरुण
बोले "न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण"

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज जिला एवं सत्र न्यायालय, कन्नौज परिसर में बार एसोसिएशन का स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित सभी अधिवक्ता बंधुओं को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में अधिवक्ताओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। एक सशक्त, पारदर्शी और सुलभ न्याय व्यवस्था के निर्माण में अधिवक्ता और न्यायालय एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन का यह स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जन-जन तक न्याय पहुँचाने के संकल्प को पुनः दोहराने का अवसर है। राज्य सरकार अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायालय परिसर में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कटिबद्ध है।
समारोह के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सम्मानित अधिवक्ताओं ने मंत्री असीम अरुण का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिवक्ता और सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कन्नौज : स्कॉलरशिप न मिलने से आक्रोषित इंजीनियरिंग स्टूडेंट सड़क पर उतर आये, मंत्री ने जारी किया अपना बयान

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले में आज स्कॉलरशिप न मिलने से आक्रोषित इंजीनियरिंग स्टूडेंट सड़क पर उतर आये। पढ़ाई छोड़ स्टूडेंट ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और कॉलेज निदेशक मौके पर पहुंच गये। करीब दो घंटे बाद कॉलेज पहुंचे समाजकल्याण अधिकारी ने जल्द स्कॉलरशिप दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन छात्र अपनी मांगो पर अड़े थे उनका कहना है हमारी समस्या का हमें लिखित  मे जवाब चाहिए इसके बाद ही हम अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करेंगे।

कन्नौज में आज सुबह से ही छात्रों के आक्रोश और प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां के गुगरापुर स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के बर्ताव के चलते नन्हे छात्र छात्रा आंदोलित थे। उसे खत्म करवा अफसर अपने ऑफिस लौटे थे की तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राएं स्कॉलरशिप न मिलने पर आंदोलित हो गये। पढ़ाई छोड़ सभी स्टूडेंट कॉलेज के गेट पर आ गये और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और डायरेक्टर के साथ मिलकर स्टूडेंट को समझाने की कोशिश करने लगे। डायरेक्टर का कहना है की 700 से ज्यादा स्टूडेंट की लिस्ट 2025  ही समाज कल्याण विभाग में भेज दी गयी थी, लेकिन तकनीकि खामी के चलते वह एक्सेप्ट नहीं हुई। उन्होने खामी दूर होने की बात कहते हुए जल्दी स्कॉलरशिप आने की उम्मीद जतायी। डायरेक्टर के समझाने पर जब आंदोलित स्टूडेंट नहीं माने तो समाजकल्याण अधिकारी करीब दो घंटे बाद कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की और जल्द स्कॉलरशिप मिलने का आश्वासन दिया। समाजकल्याण अधिकारी के आश्वासन के बाद भी इंजीनियरिंग छात्र शांत  नहीं हुये और आंदोलन जारी रखा है । जिसके बाद समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अपना बयान जारी करते हुए बाताया कि छात्रवृति के लिए कोई भी छात्र छूटेगा नही । 1 सितम्बर से सभी छूटे हुए पिछले वर्ष के छात्रों को छात्रवृति का लाभ दिया जारगा जिसके लिए पोर्टल 1 सितम्बर से खुल जाएगा।
कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में छात्रों का प्रदर्शन*

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज जिले के कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्र-छात्राओं और परिजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने स्कूल का बहिष्कार करते हुए प्रधानाध्यापक की गाड़ी का घेराव कर विरोध जताया।

छात्रों और परिजनों ने प्रधानाध्यापक पर भेदभाव, अभद्रता और छात्रों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही स्कूल परिसर में लगे हरे पेड़ों को कटवाने का भी आरोप लगाया गया है।

स्कूल के कई शिक्षक भी छात्रों के समर्थन में सामने आए और प्रधानाध्यापक के खिलाफ विरोध जताया।छात्रों ने स्कूल में जातिवाद को बढ़ावा देने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में करीब 200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। आज स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों एवं परिजनों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। फिलहाल आरोपों की जांच और संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।
कन्नौज में वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर सपाइयों ने किया याद
पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज नसरापुर स्थित जिला समाजवादी पार्टी के
कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष कलीम खान की अध्यक्षता एवं सेक्टर प्रभारी सुधीर कश्यप के संचालन में वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई ।  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया था। उन्होंने कहा कि जिस दौर में महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के सीमित अवसर मिलते थे, उस समय मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को संसद पहुंचाकर लोकतंत्र के मंदिर में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।इनके अलावा कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक बदलाव की कहानी है।

समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई को हमेशा याद करती रहेगी।
इस मौके जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव एवं सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, सपा नेता राकेश कठेरिया,सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे,पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव आदि नेताओं ने कहा कि अगर महिलाओं को सबसे पहले सशक्त बनाने का काम किसी ने किया है। तो वह सिर्फ समाजवादी पार्टी है। जो की हमारे नेता मुलायम सिंह यादव ने वीरांगना फूलन देवी को चुनाव मैदान में उतर कर उनका सम्मान और ताकत दोनों थी। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर अपने आप को सशक्त महसूस कर रही है। समाजवादियों ने हमेशा महिलाओं के हक़ की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का काम किया है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव,राजेश पाल जिला पंचायत सदस्य,सपा नेता आनंद बाबू यादव, सपा नेता विवेक पाल,सलोवा जिलाध्यक्ष अंशु पाल,अजय कश्यप,नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,भोले कुरेशी,कल्पेश कश्यप,सीताराम कश्यप, सुखराज कश्यप,कमलेश कटियार आनंद बाबू यादव, प्रथवेन्द्र दिवाकर,कार्यालय प्रभारी विजय यादव,मुकुट सिंह यादव,संजय कटियार,दीपक नेता,सुशील यादव,रामू यादव, रोहित कुशवाहा,अनिरुद्ध यादव, विनोद यादव, सर्वेश कठेरिया,नेम सिंह पूर्ब प्रधान,बालक राम यादव, डॉ राकेश यादव, गुफरान अहमद, गुलसाद अहमद, टिंकू पाल,कुलदीप यादव,रवि पाल,अतुल यादव,अनुराग यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
कन्नौज में सपा नेता समेत 2 पर मुकदमा हुआ दर्ज, गाय को कुत्तों से कटवाने के मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज से हुई कार्यवाही
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के नेता कैश खान पर कुत्तों से गाय को कटवाने के मामले पर पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। आदिल नामक व्यक्ति की दी गई तहरीर पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कोषाध्यक्ष कैश खान और मजदूर जमील पर एफआईआर दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है। इस मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

दरअसल पूरा मामला विस्तार से बताते चलें कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापीर मोहल्ले में रहने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कैश खान के खिलाफ कन्नौज सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पशुक्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज हुए इस मुकदमे में कैश खान और उसके नौकर जमील पर गाय को जख्मी करवाने का आरोप लगा है। पुलिस के द्वारा दर्ज की गई FIR में लिखा है कि गाय को घेर कर पालतू कुत्तों से बुरी तरह कटवाया जब उक्त गए पूर्णता लाचार हो गई उपरोक्त कैश खान अपने कुत्तों को अपने अवैध पुरातत्व विभाग की प्रतिबंधित जमीन पर कब्जा कर बनाए गए गेस्ट हाउस के अंदर कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने स्थानीय निवासी आदिल खान की तहरीर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कैश खान और उसके मजदूर जमील पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

*कैश खान का पक्ष-* यह हमारी पालतू गाय है, जिसको हाकने के लिए गए थे, इसी बीच हमारे कुत्ते थे भौंकने लगे कुत्तों को डांट कर अंदर कर दिया, यह लाल गाय है मेरे पास 2- 3 गाय हैं। आदिल का यही काम रहता है गलत आरोप लगता है खुद गुंडा है दलाली करता पूरे मोहल्ले को परेशान कर रखा।

*शिकायतकर्ता आदिल का पक्ष -*  गाय टहलने वाली है घर के पीछे आती है, इन्होंने 3 पालतू खूंखार कुत्ते गाय पर छोर दिए, यह कैश खान समाजवादी नेता का नेता बताते हैं इन पर कई मामले दर्ज है, सरकारी जमीन पर कब्जे को प्रशासन के खाली कराया, कई मामले स्टांप चोरी के चल रहे, यह जिला बदर भी हो चुके, एक बार पुलिस ताड़ से पकड़ा था यह हिस्ट्रीशीटर हैं। हिंदू भाई के द्वारा मस्जिद की जमीन कब्जा किया और मस्जिद पर भी कब्जा किया है, कई शिकायतें की कोई कार्यवाही नहीं होती।

*मामले में हिंदू पक्ष पंकज मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद नेता -* सपा के वरिष्ठ नेता के द्वारा गेट खोलकर कुत्तों को निकाला जाता, गाय पर हमला किया जाता है। पुरातत्व, शिव मंदिर और कई कब्जे किए हैं।मै यह मांग करता हूँ इसपर कार्यवाही की जाए।
कन्नौज: 10.460 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, गुरसहायगंज पुलिस की कार्रवाई

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज जनपद के थाना गुरसहायगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो प्लास्टिक की बोरियां और एक पिठ्ठू बैग में रखा गांजा बरामद किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में थाना गुरसहायगंज पुलिस टीम ने 4 अगस्त 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मलिकपुर-तेराजाकेट रोड स्थित ईदगाह के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ओमकार गुप्ता (25 वर्ष) निवासी जेरकिला, थाना छिबरामऊ, राजीव उर्फ प्रदीप (35 वर्ष) निवासी अकबरपुर सरायघाघ,   सरायमीरा, कोतवाली कन्नौज तथा आबाद हुसैन (26 वर्ष) निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, थाना छिबरामऊ के रूप में हुई है।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना गुरसहायगंज में मु0अ0सं0 389/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में ओमकार गुप्ता के विरुद्ध वर्ष 2019 में मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जबकि राजीव उर्फ प्रदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक विकल्प चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल आदेश कुमार तथा कांस्टेबल बिहारी, सत्यप्रकाश, दीपांशू, नीरज और कौशल शामिल रहे।
कन्नौज में श्रावण पूर्णिमा तक शराब की बिक्री व उत्पादन पर रोक लगाने की मांग, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा सौंपा
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज । पवित्र श्रावण मास को देखते हुए शराब की बिक्री एवं उत्पादन पर रोक लगाने की मांग को लेकर भारतीय छात्र किसान मजदूर अधिवक्ता मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमवार को जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि 30 जुलाई 2026 से पवित्र श्रावण मास शुरू हो चुका है, जो 28 अगस्त 2026 तक श्रावण पूर्णिमा तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में शराब की बिक्री एवं उत्पादन पर 28 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया कि पवित्र श्रावण माह में शराब की बिक्री एवं उत्पादन से सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तथा करोड़ों हिंदुओं की आस्था प्रभावित होती है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जनभावनाओं एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए 28 अगस्त 2026 तक शराब की बिक्री और उत्पादन पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।

ज्ञापन में भारतीय छात्र किसान मजदूर अधिवक्ता मंच की ओर से यादवेंद्र किशोर यादव एडवोकेट, सुभाष चन्द्र दोहरे (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी), हरिशरण कन्नौजिया एडवोकेट, महेंद्र सिंह एवं प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों शामिल थे

ज्ञापन सौंपते समय संगठन के लोगों ने सरकार से श्रावण मास के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शराबबंदी की मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
कन्नौज में एनसीसी कमान अधिकारी ने एसबीएस इंटर कॉलेज परेड का किया निरीक्षण
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज। एसबीएस इंटर कॉलेज, कन्नौज में सोमवार को 59 यूपी बटालियन एनसीसी कानपुर के कमान अधिकारी कर्नल लोकेश खाण्डपाल एवं एडीएम स्टाफ ने एनसीसी परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान कमान अधिकारी कर्नल लोकेश खाण्डपाल ने कैडेट्स को अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करना है। उन्होंने सभी कैडेट्स को देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.एल. सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि "मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।" उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनोद कुमार कुशवाहा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

इस अवसर पर सूर्य सिंह, डॉ. शिव कुशवाहा, राजेश कुमार, सूफियान अहमद, गोविंद सिंह, अरुण दुबे, धीरज द्विवेदी, ऋषभ दुबे, आकाश बाबू, विजय बाबू, राकेश यादव, शरद दीक्षित, संजय सैनी, योगेंद्र सिंह, आशीष त्रिवेदी, ओम शंकर त्रिवेदी, हर्षवर्धन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कन्नौज में शहीद जवान मुकेश बाबू (सीआरपीएफ) को भावभीनी श्रद्धांजलि
पंकज कुमार श्रीवास्तव

शहीद जवान मुकेश बाबू (सीआरपीएफ) के ग्राम असेह, छिबरामऊ स्थित समाधि स्थल पर पहुँचकर पूर्व विधायक  अरविंद सिंह यादव जी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और हर संभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव जी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शहीद के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हुए उनके परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी, ग्राम तक बेहतर सड़क का निर्माण, शहीद की स्मृति में एक भव्य स्मारक तथा परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और सरकार को शहीद परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सपूत की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।