आजमगढ़ : तेरही कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, शकुन्तला मिश्रा को लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
![]()
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के बड़ा गांव निवासी भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आजमगढ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र की भाभी शकुन्तला मिश्रा के तरही कार्यक्रम में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बीती रात प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शकुन्तला मिश्रा का 11 अगस्त को लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान जापानी बुखार के कारण निधन हो गया था। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद उनकी पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से लखनऊ से बड़ागांव स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद वैदिक विधि-विधान से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के बाद से ही बड़ागांव स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। रविवार को सुबह करीब दस बजे सभी धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुए। तरही कार्यक्रम में एमएलसी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु, पूर्व सांसद डॉ. बलीराम, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर भाजपा विनोद राय, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू, पूर्व भाजपा प्रत्याशी निजामाबाद मनोज यादव, भाजपा नेता निजामाबाद दीपक राय, विधायक आलमवदी आजमी के पुत्र मुस्तेजाब आलम उर्फ बाबू, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा उर्फ बल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, पूर्व चेयरमैन निजामाबाद प्रेमा यादव, कांग्रेस नेता राम गनेश प्रजापति, बसपा मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर ओंकार शास्त्री, बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष रणविजय राय उर्फ मनोज राय, पूर्व बार अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष बार खालीकुज्जमा, अनिल कुमार,भाजपा जिला मंत्री आशुतोष राय उर्फ पंकज राय, उर्फ महाप्रधान गुलाब चंद्र, पूर्व महाप्रधान वीरेन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख राम नयन यादव, भाकपा जिला मंत्री जितेन्द्र हरि पांडेय, सपा नेता शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा चिकित्सा प्रभारी रानी कि सराय डॉक्टर कैप्टन मनीष त्रिपाठी,निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्र , ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, कृष्ण मोहन उपाध्याय सहित पुलिस एवं प्रशासन से जुड़े लोगों ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान परिजनों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

आ
जमगढ़। शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र तहबरपुुुुर में एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का पांच दिवसीय स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का पूरा हुआ।
आजमगढ़ । बरदह थाना क्षेत्र के बरौना पट्टी गांव निवासी में 35 वर्षीय चंद्रकेश बिंद पुत्र हरिलाल बिंद शुक्रवार को देर शाम को घर में फर्राटा पंखा सही करने के दौरान बिजली के करंट लगने के कारण अचेत होकर मूर्छित हो गया परिजनों ने आनन फानन में जीवली स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए जहां पर डाक्टरों में मृत्य घोषित कर दिया परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी मौके पर बरदह थाना की फोर्स पहुंची और शव को कब्जे में लिया पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा मृतक की पत्नी कविता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर कर पीएम के भेजा मृतक मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था मृतक के तीन बच्चे हैं एक पुत्री प्रिया उम्र 6वर्ष दो लड़के बड़े लड़के किशन व छोटे पुत्र कार्तिक 1वर्ष माता कलावती का रो रो कर भूरा हाल हैं मृतक चंद्रकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था
आजमगढ़।निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी वीरेन्द्र नाथ मिश्र, जिला अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ आजमगढ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान की भाभी शकुन्तला मिश्रा की 11 अगस्त को लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में जापानी बुखार के इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे जनपद मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम डीएमओ संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ागांव पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जापानी बुखार को लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ ही बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान गांव में बच्चों का टीकाकरण भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मच्छरों से बचाव, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने से गांव में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां तेज हो गईं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई और बीमारी की रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। और छिड़काव कराकर फागिंग कराई गई है। इस अवसर पर डीएमओ संजीव कुमार सिंह, एएमओ राधेश्याम यादव, एसएमआई विजेंद्र पाण्डेय, चिकित्सा प्रभारी रानी की सराय डॉ. कैप्टन मनीष त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, ममता प्रजापति, अर्चना सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
आ
जमगढ़। तहबरपुुुुर के खंड शिक्षा अधिकारी का तीन साल का कार्यकाल सकुशल बीतने पर शिक्षकों ने स्वागत किया और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश प्रजापति के स्थानांतरण के बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने 11 अगस्त 2023 को तहबरपुुुुर में पदभार ग्रहण किया। और 8 अगस्त 2026 को तीन साल सकुशल पूरा किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के तीन साल सकुशल पूरा होने पर उतर प्रदेशीय प्रारम्भिक शिक्षक समिति के तहबरपुुुुर ब्लाक अध्यक्ष सुबेदार यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अंगवस्त्रम, बुकें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और मंगलमय भविष्य की कामना की। एआरपी उदय प्रताप राय ने कहा कि इन तीन वर्षों में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा को नया आयाम दिया है। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अथक परिश्रम किया । जिसका परिणाम रहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ। उन्होंने ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में तहबरपुुुुर को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि बीईओ ने अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि एक अभिभावक के रूप में शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारियों का मार्ग दर्शन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन की देन है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चो को नवोदय विद्यालय , राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा सम्मिलित होने के लिए आपका प्रोत्साहन एवं प्रेरणा उल्लेखनीय रहा। आपके प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया की भी जिम्मेदारी सौंपी है। खण्ड शिक्षा अधिकारी को सम्मानित करने वालों में अटेवा तहबरपुर के संरक्षक दिनेश पाल एआरपी लालचंद, सुभाष प्रजापति, अतरौलिया के एआरपी श्याम बहादुर , लालजी यादव, अशोक कुमार राय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अवधेश कुमार "रिंकू" , गुरु प्रकाश यादव,दीपक प्रसाद ,सतीश चन्द्र यादव, मनोज कुमार शर्मा, रामकृष्ण प्रजापति, सूर्य प्रकाश, बालगोविंद, आशुतोष,पवन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
आ
जमगढ़। जनपद के तहबरपुुुुर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज कुमार श्रीवास्तव सेवा निवृत्त हो गये। उनके सेवानिवृत्त होने पर रविवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी,सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानो आदि ने सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव का माला पहनाकर अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह, बुकें , राम चरित मानस,छाता एवं स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सेवा निवृत्त अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव भावुक हो गए और कहा कि तहबरपुुुुर में जो लोगो का मान सम्मान मिला उसे भुलाया नही जा सकता है। जीवन पर्यन्त आभारी रहूंगा। विदाई एवं सम्मान समारोह को जिला पंचायतअ राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, सीपी यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन हरिशंकर सोनकर ने किया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी त्रिवेणी प्रसाद सिंह , संतोष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, महेंद्र प्रसाद,दीपेश यादव, जियालाल , छोटेलाल, कृष्णानंद राय, छबिनाथ याथव, संजय, अजीत सोनी, विजय कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेश यादव, उमाकांत पाठक,भाल चन्द्र यादव, रामबदन, हरी लाल आदि सहित अधिकारी कर्मचारी प्रधान आदि मौजूद रहे।
जमगढ़। अहरौला विकासखंड के एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में उनके सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शकील अहमद, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार व मार्टिनगंज के खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव एपीओ मनरेगा राहुल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह पिंकू, सम्मान समारोह में शामिल हुए। लोगों ने सेवानिवृत्ति एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह को स्मृति चिन्ह ,मेमोनटो रामचरितमानस, अंगवस्त्र, देकर सम्मान किया और उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की। शकील अहमद ने सेवानिवृत हुए एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह को सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना और मंगल कामना करते हुए सम्मान में घड़ी भेट की कहा की एक दिन सबको अपने दायित्व से सेवानिवृत्ति लेनी होती है। लेकिन समाज में सेवा का काम निरंतर चलता रहता है। जिससे व्यक्ति पहचान होती है।
आजमगढ़।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल की एक दिवसीय बैठक बुधवार को निजामाबाद तहसील स्थित पार्टी जिला कैंप कार्यालय पर श्यामा प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई।यह बैठक में 6 अगस्त से 14 अगस्त तक पदयात्रा ' बदलाव जरूरी है ' और 1 सितंबर को दिल्ली में पार्टी रैली की तैयारी को लेकर हुई।
Aug 23 2026, 15:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.8k