आजमगढ़:-प्रधानाध्यापकों की बैठक में विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता व व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़।  ब्लॉक संसाधन केंद्र फूलपुर पर शिक्षा क्षेत्र फूलपुर के समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं और शैक्षिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में खण्ड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अब तक संतृप्त न हुए कार्यों की विद्यालयवार समीक्षा की गयी। विद्यालयों में साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति तथा विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पात्र विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने तथा विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयवार नवीन नामांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर दिया गया।बैठक में निपुण तालिका एवं संदर्शिका आधारित शिक्षण, निपुण प्लस के अंतर्गत शत-प्रतिशत बच्चों के आकलन तथा विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए बच्चों के सीखने के स्तर में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करें।बैठक में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
आजमगढ़:-एपीजे अबुल कलाम लाइब्रेरी पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा अम्बारी

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अम्बारी स्थित माहुल रोड पर एपीजे अबुल कलाम लाइब्रेरी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लाइब्रेरी परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान लाइब्रेरी के प्रबंधक हाजी सफीक अहमद ने तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया। लोगों ने कहा कि आजादी लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद मिली है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान तिरंगे की शान और राष्ट्रप्रेम का संदेश लोगों के बीच देखने को मिला। लाइब्रेरी परिसर में मौजूद लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। एपीजे अबुलकलाम लाइब्रेरी के प्रबंधक हाजी सफीक अहमद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। तिरंगा झंडा हमे देश की सेवा ,समर्पण और सामाजिक समरसता के प्रति सचेष्ट करता है । हमे ईमानदारी पूर्वक देश हित मे काम करना चाहिए । जिससे समाज और देश का विकास हो सकें । एपीजे अबुल कलाम लाइब्रेरी का नाम देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर है, जिन्होंने युवाओं को शिक्षा, ज्ञान और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भी शिक्षा और युवा पीढ़ी के महत्व पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अम्बारी क्षेत्र में भी जगह-जगह देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
आजमगढ़:-दशमड़ा में 12 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-जुलजनाह, अलम व ताबूत
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। मोहर्रम के अवसर पर बुधवार, 12 अगस्त को दशमड़ा स्थित बरामदगाह-दरगाह परिसर से जुलूस-ए-जुलजनाह, अलम व ताबूत निकाला जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार जुलूस रात 8 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए धर्मगुरु, जाकिर और नौहाख्वान शामिल होंगे। इस दौरान मजलिस, तकरीर और नौहाख्वानी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौलाना सैयद वसी हसन खान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा मौलाना सैयद आदिल आफखान, मौलाना  शुजा अली सोनौरी, मौलाना सैयद शान-ए-इलाही सहित अन्य वक्ताओं की तकरीर होगी। वहीं नौहाख्वानी में हैदर अली शिराजी समेत अन्य लोग अपनी प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न अंजुमनों की भी सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। एडवोकेट समीम काजिम ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत करने की अपील की है।
आजमगढ़:- बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा के विधायक स्व उमाशंकर सिंह को अर्पित किया गया पुष्प

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। रविवार को फूलपुर क्षेत्र स्थित फरहान कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में रसड़ा विधानसभा, बलिया के बसपा विधायक रहे स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक एवं क्षेत्रीय लोग पहुंचे और स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन इमरान अहमद हेटलर, फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से बसपा के भावी प्रत्याशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से आयोजन स्थल पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपने क्षेत्र के विकास तथा लोगों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनके निधन से बहुजन समाज पार्टी शहीत गरीब असहाय परिवारों को भी गहरा आघात पहुंचा है। वक्ताओं ने दिवंगत नेता के विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। श्रद्धांजलि सभा में प्रमोद कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, दशरथ सिंह, विजय कुमार मंडल प्रभारी , चंद्रधारी सुमन विधानसभा प्रभारी , मायाराम गौतम पूर्व मंडल प्रभारी, राधेश्याम गौतम विधानसभा अध्यक्ष, सुनील कुमार यादव विधानसभा महासचिव , हाफिज दिलशाद, कोषाध्यक्ष, विक्रम चौहान, बृजलाल बिंद, अमृतलाल, चंद्रभान गौतम, चंद्रभान चौहान, जितेंद्र चौहान, राजनाथ उर्फ करीया सिंह, राम केवल गौतम, विधानसभा प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम मंडल प्रभारी, अरविंद कुमार जिला अध्यक्ष , समेत बड़ी संख्या में भाजपा सपा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक इमरान अहमद हेटलर ने सभा में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के विचारों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आजमगढ़:-अपराध से अर्जित 1.60 करोड़ की संपत्ति पर होगी कुर्की की कार्रवाई

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। अपराध के जरिए अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत दो गैंगस्टर अभियुक्तों की करीब 1.60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जाएगी। दोनों मामलों में कुल करीब आठ बिस्वा भूमि कार्रवाई की जद में है।
पुलिस के अनुसार, जीयनपुर थाना क्षेत्र के गडेरीपट्टी निवासी संतरा देवी पत्नी सुरेश राम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और चोरी से संबंधित कुल नौ मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि संतरा देवी के गैंग में उसके पुत्र राज उर्फ सवारिया गैंग लीडर तथा दूसरा पुत्र समर उर्फ अरुण सक्रिय सदस्य हैं। संतरा देवी द्वारा अपराध से अर्जित करीब पांच बिस्वा भूमि, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1.20 करोड़ रुपये है, कुर्क की जाएगी।
इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के रेवरा परवेजपुर निवासी राज कुमार गौड़ पुत्र छांगुर गौड़ की करीब तीन बिस्वा भूमि भी कुर्क की जाएगी। पुलिस के मुताबिक इसकी अनुमानित बाजार कीमत 40 लाख रुपये है। राज कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र, दुष्कर्म, आइटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों की करीब 1.60 करोड़ रुपये मूल्य की आठ बिस्वा भूमि अपराध से अर्जित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन में संबंधित थानों की पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्ती समेत प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पशु चोरी, तस्करी व गोकशी के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 11 टीमें दबिश के लिए रवाना

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। जनपद में पशु चोरी, पशु तस्करी एवं गोकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने नगर सर्किल में व्यापक अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में 45 चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ब्रीफिंग देने के बाद एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश के लिए रवाना किया। अभियान के दौरान चिन्हित अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा कि वे अपराध से जुड़े हैं या मुख्यधारा में लौट चुके हैं। साथ ही वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पशु चोरी, तस्करी व गोकशी के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 11 टीमें दबिश के लिए रवाना

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। जनपद में पशु चोरी, पशु तस्करी एवं गोकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने नगर सर्किल में व्यापक अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में 45 चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ब्रीफिंग देने के बाद एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश के लिए रवाना किया। अभियान के दौरान चिन्हित अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा कि वे अपराध से जुड़े हैं या मुख्यधारा में लौट चुके हैं। साथ ही वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पशु चोरी, तस्करी व गोकशी के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 11 टीमें दबिश के लिए रवाना

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। जनपद में पशु चोरी, पशु तस्करी एवं गोकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने नगर सर्किल में व्यापक अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में 45 चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ब्रीफिंग देने के बाद एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश के लिए रवाना किया। अभियान के दौरान चिन्हित अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा कि वे अपराध से जुड़े हैं या मुख्यधारा में लौट चुके हैं। साथ ही वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़:-तहसील में अचानक पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार, नवागत नायब तहसीलदार संग किया औचक निरीक्षण
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़।  फूलपुर तहसील में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने नवागत नायब तहसीलदार अग्निवेश मिश्रा के साथ तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कार्यालयों की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति और अभिलेखों के रखरखाव की बारीकी से जानकारी ली। एसडीएम ने तहसील कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कार्यालयों में अनावश्यक रूप से बैठे बाहरी लोगों को चेतावनी देते हुए सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ और बाहरी लोगों की मौजूदगी से कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम अशोक कुमार ने निर्वाचन कार्यालय, खतौनी विभाग, राजस्व अमीन संग्रह कार्यालय, रिकॉर्ड रूम और आरके दफ्तर का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयीय व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम के औचक निरीक्षण से तहसील परिसर में कर्मचारियों के बीच सक्रियता देखने को मिली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्यों को नियमानुसार समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस अवसर पर प्रेम नाथ, अंगद यादव, अशोक कुमार सहित तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आजमगढ़:-पेट में निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर, सफल ऑपरेशन से मिली नई जिंदगी
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़।  फूलपुर तहसील क्षेत्र के दशमड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय मीना देवी पत्नी स्वर्गीय रामसूरत गौड़ के पेट से लगभग 15 किलोग्राम वजन का विशाल ट्यूमर सफल शल्यक्रिया के माध्यम से निकालकर चिकित्सकों ने उन्हें नई जिंदगी दी।
बताया गया कि मीना देवी पिछले करीब चार माह से पेट के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या से परेशान थीं। शुरुआत में उन्हें लगा कि उनका वजन बढ़ रहा है, जिसके चलते उन्होंने वजन कम करने की दवाइयों सहित अन्य उपचार भी कराए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। समय के साथ उनका पेट लगातार बढ़ता गया, जिससे परिवार की चिंता भी बढ़ने लगी।
स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए क्षेत्र के ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर फूलपुर बलेकर पहुंचे। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच कराई गई। प्रबंधक डॉ फैसल खान ने बताया कि जांच में लगभग 15 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने जटिल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
लंबे समय तक चली सफल शल्यक्रिया के दौरान चिकित्सकों ने ट्यूमर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद मीना देवी की हालत सामान्य है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधर हो रहा है।
मीना देवी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें पहले की तुलना में काफी राहत महसूस हो रही है और अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। उन्होंने सफल उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सकों एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।