पशु चोरी, तस्करी व गोकशी के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 11 टीमें दबिश के लिए रवाना
![]()
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। जनपद में पशु चोरी, पशु तस्करी एवं गोकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने नगर सर्किल में व्यापक अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में 45 चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ब्रीफिंग देने के बाद एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश के लिए रवाना किया। अभियान के दौरान चिन्हित अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा कि वे अपराध से जुड़े हैं या मुख्यधारा में लौट चुके हैं। साथ ही वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
Aug 09 2026, 09:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k