आजमगढ़ : भाकपा की बैठक एक सितंबर को जंतर-मंतर पर रैली को सफल बनाने के लिए बनीं रणनीति
आजमगढ़।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल की एक दिवसीय बैठक बुधवार को निजामाबाद तहसील स्थित पार्टी जिला कैंप कार्यालय पर श्यामा प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई।यह बैठक में 6 अगस्त से 14 अगस्त तक पदयात्रा ' बदलाव जरूरी है ' और 1 सितंबर को दिल्ली में पार्टी रैली की तैयारी को लेकर हुई।
   बैठक में पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय एडवोकेट ने अपनी रिपोर्ट रखते हुए कहा कि पदयात्रा के माध्यम से गाँव गाँव जाकर सीपीआई के कार्यक्रमों को बताना है तथा दिल्ली रैली में अधिक संख्या में चलने की अपील करना है।
    इस बैठक में पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य हामिद अली ने कहा कि उप्र और देश की भाजपा सरकार अपने किए हर वादों पर विफल रही है।आज गरीब,मजदूर किसान,छात्र,नौजवान ही नहीं समाज का हर कमजोर तबका महंगाई,बेकारी आदि की समस्याओं से जूझ रहा है।इस सरकार में लोकतांत्रिक आवाजों का दमन पुलिस के डंडो से किया जा रहा है।जिसका ताजातरीन उदाहरण पेपर लीक मामले में दिल्ली,बिहार और देश के अन्य हिस्सों में दिखाई सुनाई दे रहा है।
   रामाज्ञा यादव ने कहा कि पदयात्रा का कार्यक्रम जिले में विधानसभा स्तर पर चलाया जाएगा और 14 अगस्त को विधानसभा में किसी निश्चित स्थान पर उसका समापन किया जाएगा।अन्य वक्ताओं ने भी पदयात्रा और दिल्ली रैली को सफल बनाने की वकालत की।इस अवसर पर हरिगेन राम,खरपत्तू राजभर,गंगादीन,मंगलदेव यादव,जियालाल, दुर्बली राम,भुवाल,दिनेश पाण्डेय,अशोक यादव,राजनारायण,मखडू राजभर,लालचंद यादव आदि ने अपने विचार रखे।
        
आजमगढ़।निजामाबाद तहसील में अधिवक्ताओं को मिली बड़ी सौगात, 38.16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वातानुकूलित मीटिंग हॉल का एमएलसी विजय बहादुर पाठक
आजमगढ़।निजामाबाद तहसील परिसर में मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात का शुभारंभ हुआ। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ₹38 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक वातानुकूलित अधिवक्ता मीटिंग हॉल का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह जनपद आजमगढ़ का पहला ऐसा आधुनिक वातानुकूलित अधिवक्ता मीटिंग हॉल होगा, जिसमें अधिवक्ताओं के बैठने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हॉल में कुर्सी, मेज, पंखे तथा चार एयर कंडीशनर (एसी) लगाए जाएंगे, जिससे अधिवक्ताओं को बेहतर वातावरण में बैठकर अपने कार्यों का संचालन करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025–26 के अंतर्गत कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इसे लगभग छह माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत अधिवक्ता मीटिंग हॉल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं को शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का लाभ मिल सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, बार एसोसिएशन निजामाबाद के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता तथा तहसील के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आजमगढ़।निजामाबाद तहसील परिसर में मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात का शुभारंभ हुआ। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ₹38 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक वातानुकूलित अधिवक्ता मीटिंग हॉल का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह जनपद आजमगढ़ का पहला ऐसा आधुनिक वातानुकूलित अधिवक्ता मीटिंग हॉल होगा, जिसमें अधिवक्ताओं के बैठने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हॉल में कुर्सी, मेज, पंखे तथा चार एयर कंडीशनर (एसी) लगाए जाएंगे, जिससे अधिवक्ताओं को बेहतर वातावरण में बैठकर अपने कार्यों का संचालन करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025–26 के अंतर्गत कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इसे लगभग छह माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत अधिवक्ता मीटिंग हॉल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं को शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का लाभ मिल सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, बार एसोसिएशन निजामाबाद के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता तथा तहसील के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आजमगढ़ : पचास वर्षों से रोज़ सुबह पूरे गांव की सफाई करते हैं 'मकनू पंडित
आजमगढ। स्वच्छता जीवन का मूल है। स्वच्छ वातावरण में स्वच्छ मन-मस्तिष्क का विकास होता है। स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि अपना जीवन-धर्म का धर्म है। इसका जीता-जागता मिशाल है मकानू पंडित।निजामाबाद तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले बड़ागांव निवासी राधेश्याम मिश्र उर्फ मकनू पंडित लगभग 50 वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से पूरे गांव की साफ-सफाई कर रहे हैं। उनकी यह निःस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा चर्चा का विषय बना हुआ हैं। बिना किसी सहायता या पारिश्रमिक के वह प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 10 बजे तक गांव की सफाई में जुटे रहते हैं।मकनू पंडित अपने दैनिक साफ़ सफाई की शुरुआत बड़ा गांव स्थित शिव मंदिर से करते हैं। तत्पश्चात वह पूरे गांव की गलियों, और सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाते हैं। इतना ही नहीं, घरों के सामने फैले कूड़े-कचरे को भी स्वयं अपने सिर पर उठाकर निर्धारित स्थान पर ले जाकर फेंकते हैं। उनके हाथों में झाड़ू, खांची और फावड़ा वर्षों से गांव की स्वच्छता का प्रतीक बन चुके हैं।सोमवार सुबह करीब सात बजे बातचीत के दौरान राधेश्याम मिश्र ने बताया कि जब वह 25 वर्ष के थे, तब महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली गए थे। वहां वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों और उनके जीवन में साफ-सफाई के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया।उन्होंने बताया कि उस समय वह रोडवेज में परिचालक (कंडक्टर) के पद पर कार्यरत थे। लेकिन समाज सेवा का उद्देश्य से उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद अपने ही पैसों से झाड़ू, खांची और फावड़ा खरीदकर गांव की नियमित साफ-सफाई शुरू कर दी और जो आज भी बिना किसी रुकावट के जारी है।राधेश्याम मिश्र का कहना है कि स्वच्छ वातावरण देखकर उन्हें आत्मिक संतोष और प्रसन्नता मिलती है। उनका मानना है कि जहां साफ-सफाई रहती है वहां बीमारियां और संक्रमण फैलने की संभावना बहुत कम हो जाती है। स्वच्छता से न केवल गांव का वातावरण सुंदर बनता है, बल्कि लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।गांव के लोगों का कहना है कि मकनू पंडित की निःस्वार्थ भाव से सेवा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने कर्म से यह साबित किया है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी स्वयं निभाए, तो समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है।राधेश्याम मिश्र उर्फ मकनू पंडित की यह सेवा न केवल बड़ागांव बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन चुकी है।
आजमगढ़ : कारगिल विजय दिवस पर सैनिक सम्मान एवं कवि गोष्ठी का आयोजन , कवियों ने बांधी समा
आजमगढ़। कारगिल विजय दिवस के पर विश्व हिन्दी शोध एवं संवर्धन अकादमी आजमगढ़ इकाई के तत्वावधान में प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह एवं शानदार कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, साहित्य और सैनिक सम्मान का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कवि देवेन्द्र तिवारी 'देव' ने किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रुद्रनाथ चौबे 'रुद्र' ने किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि सुरेन्द्र सिंह 'चांस' मौजूद रहे। समारोह में भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार एवं वरिष्ठ साहित्यकार हरिहर पाठक , सूबेदार दिनेश चौबे को राष्ट्र सेवा एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्था के अध्यक्ष डॉ. रुद्रनाथ चौबे 'रुद्र', वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी 'देव', उपाध्यक्ष महेन्द्र 'मृदुल', महामंत्री लाल बहादुर चौरसिया, संगठन मंत्री घनश्याम यादव, कोषाध्यक्ष महेन्द्र मौर्य, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सरोज यादव तथा मीडिया प्रभारी रोहित बारी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज सरोज यादव की मधुर सरस्वती वंदना हुआ । संस्था के अध्यक्ष डॉ. रुद्रनाथ चौबे 'रुद्र' ने कहा कि "कारगिल विजय दिवस भारतीय वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का स्मृति-पर्व है। साहित्य समाज को जागृत करने का सशक्त माध्यम है । साहित्यकारों का दायित्व है कि वे अपनी लेखनी से राष्ट्रभक्ति, संस्कार और मानवीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं। वरिष्ठ साहित्यकार एवं रिटायर्ड सूबेदार हरिहर पाठक ने कहा कि "देश की सेवा करना प्रत्येक सैनिक का सर्वोच्च धर्म है। आज मिला यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारतीय सेना के प्रत्येक सैनिक के त्याग, समर्पण और बलिदान का सम्मान है।" रिटायर्ड सूबेदार दिनेश चौबे ने अपने कहा कि "कारगिल के वीरों का बलिदान हमें सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।" कवि गोष्ठी में संध्या निगम 'भूषण' (झाँसी), अनीता राज , महेन्द्र 'मृदुल', अनुपम पांडे 'अनहद', शत्रुघ्न चौहान, महेन्द्र मौर्य, अंबरीष श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय 'सागर', लाल बहादुर चौरसिया, देवेन्द्र तिवारी 'देव', डॉ. रुद्रनाथ चौबे 'रुद्र', घनश्याम यादव, चंद्रमा राम रिया गौतम, रोहित बारी, सुरेन्द्र सिंह 'चांस' तथा आदरणीय हरिहर पाठक सहित अन्य कवियों ने कारगिल के अमर शहीदों, राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि-प्रेम पर आधारित ओजपूर्ण रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। लालगंज से पधारी बाल कवयित्री नेहा भारती ने अपनी आकर्षक, ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण काव्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति पर सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूँजता रहा और उपस्थित साहित्यकारों ने उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का संचालन घनश्याम यादव ने किया। अंत में आयोजन सचिव देवेन्द्र तिवारी 'देव' ने सभी अतिथियों, सम्मानित सैनिकों, साहित्यकारों, कवियों, पत्रकार बंधुओं, विद्यालय परिवार तथा उपस्थित श्रोताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "कारगिल विजय दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व हमें वीर शहीदों के त्याग और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं। विश्व हिन्दी शोध एवं संवर्धन अकादमी भविष्य में भी साहित्य और राष्ट्रचेतना को समर्पित ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।"समारोह राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।
26 वर्षों से सेवारत शिक्षा मित्रों ने शिक्षकों के साथ विभागीय टेंट में शामिल करने की किया मांग , मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के तत्वावधान में शिक्षा मित्रों दिवंगत शिक्षा मित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। और जिलाधिकारी के माध्यम से 6 सूत्रीय मांगों का मुख्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। लम्बे समय से परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक के पद पर हुआ था। सरकार के लचर पैरवी के चलते कोर्ट ने 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया । समायोजन निरस्त होने के बाद मानसिक अवसाद से ग्रसित हजारों की संख्या में शिक्षा मित्रों ने आत्म हत्या कर लिया। और हजारो की संख्या में बिमारियों से ग्रसित हो काल के गाल में समा गए। शिक्षा मित्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षामित्र वर्षों से परिषदीय विद्यालयों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें कई मूलभूत सुविधाओं एवं अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में समायोजन निरस्त होने के बाद अनेक शिक्षामित्र गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे, जिनमें से कई साथियों ने आत्महत्या जैसा दुखद कदम उठाया। ऐसे दिवंगत शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से उनके परिवारों को न्याय दिलाने की। शिक्षा मित्रों ने प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों को 12 माह का नियमित मानदेय देने , सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने , 26 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षामित्रों को विभागीय टीईटी में शामिल करने,। टीईटी उत्तीर्ण लगभग 50 हजार शिक्षामित्रों को लिखित परीक्षा से मुक्त कर सहायक अध्यापक पद पर समायोजन करने, दिवंगत शिक्षामित्रों के आश्रितों को उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी प्रदान करने सहित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता सिंह, रंजू सिंह, संगीता, पूनम लता,अशोक यादव , राजेश सिंह, राजकुमार, राजेन्द्र प्रसाद, हरिकेश यादव, सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
आजमगढ़ : बारिश में तालाब बनी टीकापुर बाजार की सड़क, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
आजमगढ़ । विकासखंड तहबरपुर क्षेत्र के अंतर्गत टीकापुर बाजार से होकर गुजरने वाला प्रमुख मार्ग बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मामूली बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बैरमपुर - टीकापुर मार्ग मुहम्मदपुर - कप्तानगंज राजमार्ग को जोड़ता है। मार्ग पर कंपोजिट विद्यालय टीकापुर, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल तथा राधा कृष्ण मंदिर स्थित हैं। साथ ही ब्लाक अस्पताल बैंक कालेज है। लोग आते जाते हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव के कारण विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों के आवाजाही के फलस्वरूप छींटों लोगों के कपड़े खराब हो जाया कर रहे हैं। बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित होती है, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह सड़क केवल स्थानीय आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि टीकापुर बाजार से रायसिंहपुर, धनियाकुंडी, मंझारी होते हुए अहिरौला तक जाने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन इसी सड़क का उपयोग करते हैं, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है और बारिश के समय इसकी स्थिति और भी बदतर हो जाती है। टीकापुर गांव के प्रभात कुमार राय ने बताया कि सड़क की मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार शासन एवं संबंधित अधिकारियों से लिखित और मौखिक रूप से मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो बरसात के पूरे मौसम में लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नवीन राय, अमित सोनी, प्रिंस यादव, सौरभ यादव सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मुख्य मार्ग का शीघ्र कायाकल्प कराया जाए तथा जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और भविष्य में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।
आजमगढ़ : तहबरपुुुुर में पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण , गांवों में महिला सभा का होगा गठन
जमगढ़। तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिलापंचायत, क्षेत्र पंचायत के कार्यकारी सचिवों एवं जिला क्रियान्वयन समिति के सदस्यों का डबलपमेनट प्लान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला विकास कार्यालय से आये मास्टर ट्रेनर कमला कांत राय,मो अकरम ने ग्राम पंचायतों में कार्य करने के तकनीकी गुण बताये और नई जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि ग्राम सभाओं के बैठक से 15 दिन पूर्व महिलाओं के हित को देखते हुए ग्राम सभाओं महिला सभा का गठन करना है। ताकी वे अपनी बात सम्मान जनक तरीके से कह सके। पाक गृहस्थी, अंतोदय कार्ड धारकों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर विकास के मुख्य धारा में जोड़ने, गांवों में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन, स्वच्छ एवं हरा भरा गांव,जल जीवन मिशन के तहत गांव के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध करायें जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ साथ गांवों करायें जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की और उसके तकनीकी गुण बताये।शिविर का संचालन प्रभारी एडिओ एस टी सुनील कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव, 91 ग्राम पंचायतो के रोजगार सेवक व ग्राम्य विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल रहे। ।
आजमगढ़: अहरौला के फुलवरिया बाजार में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हुआ भव्य स्वागत
आजमगढ़ । अहरौला क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में आज दिन शुक्रवार को 3:30 बजे भाजपा के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और फुलवरिया बाजार चौक पर उनके द्वारा पर्यावरण को बढ़ाने के लिए एक आम का पौधा लगाया गया अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं को आगे ले जाने का काम करूंगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा इस मौके पर हनुमत सिंह बालमुकुंद सिंह अमित सिंह संजय गुप्ता राम अशीष बरनवाल गौरव प्रताप सिंह महेंद्र पाठक रिंकल सिंह अभिषेक सिंह प्रसिद्ध राय आशिस राय आदि लोग मौजूद रहें
आजमगढ़: अपराध पर होगा नियंत्रण मिलेगी पुलिस की तत्काल सुविधा - ग्रामीण एसपी चिराग जैन
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के दो जगहों पर पुलिस चौकी के लिए एसपी चिराग जैन ने गहजी बाजार में ब्राह्मणों के साथ मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन किया तो बस्ती भुजबल बाजार में बनकर तैयार हुए चौकी का फिता काटकर उद्घाटन भी किया ग्रामीण एसपी चिराग जैन ने कहां की अहरौला थाना क्षेत्र का दायरा काफी लंबा है जिससे बॉर्डर क्षेत्र के गांव तक लोगों को किसी भी घटना दुर्घटना के समय तात्कालिक सुविधा नहीं मिल पाती थी जिससे ग्रामीणों को 10 किलोमीटर की दूरी तय करके अहरौला थाने तक जाना पड़ता था जिससे पीड़ित परिवारों को रास्ते में कई तरीके की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इस चौकी के बन जाने से यहां 24 घंटे कांस्टेबल तैनात रहेंगे और इससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनेगा और अगल-बगल के दर्जनों गांव में ग्रामीणों को उनके गांव के पास ही पुलिस की तात्कालिक सहायता मिलेगी जनता पुलिस के साथ सहयोग बनकर चले और हर छोटी बड़ी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दे जिससे अपराध पर पूरी तरीके से नियंत्रण लगाया जा सके दिन के करीब 1:30 बजे गहजी बाजार में पूरी चौकी के लिएभूमिपूजन करने के बाद ग्रामीण एसपी चिराग जैन बस्ती भुजबल बाजार पहुंचे जहां पहले से ही बनकर तैयार हुए पुलिस चौकी का फीता काटकर लोकार्पण किया उपस्थित सम्राट लोगों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह एस आई नितेश चौबे, विजय बहादुर सिंह पिंकू प्रधान राकेश सिंह अशोक सिंह सुरेंद्र चौबे काली प्रसाद सिंह, राजेश सिंह शंभूपुर, रणविजय चौहान लालू सिंह, हनुमान शर्मा राजेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
जमगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ । अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दुर्गा चौबे ने फीता काट कर किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील अग्रहरी ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर मौसमी विमारियो व उससे बचाव की जानकारी देंगे। इसके लिए टीमें गठित की गयी है। अधिकारियों द्वारा निगरानी भी की जायेगी । उन्होंने ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान देवांसु गौड़, भाजपा के बरिषठ नेता अजय कुमार राय, डाक्टर पवन कुमार यादव सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे