देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
![]()
- यूपी एफएसडीए की कार्रवाई में करोड़ों की नकली दवाएं, मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त
लखनऊ/देहरादून। उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के देहरादून में संचालित एक अवैध नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त अभियान में करीब एक करोड़ रुपये की नकली दवाएं, पैकिंग सामग्री और अत्याधुनिक मशीनरी जब्त की गई, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई एफएसडीए उत्तर प्रदेश की विशेष प्रवर्तन टीम ने क्राइम ब्रांच गाजियाबाद और एफएसडीए उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से की। टीम में औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, गौरव लोधी और नीलेश शर्मा शामिल थे।
- लखनऊ से जुड़ी जांच ने खोला गिरोह का राज
अधिकारियों के अनुसार, 19 जुलाई को लखनऊ के अमीनाबाद थाने में नकली दवाओं के भंडारण और बिक्री के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान इस अंतरराज्यीय गिरोह का सुराग मिला। जांच में पता चला कि गिरोह का मुख्य नेटवर्क उत्तराखंड से संचालित हो रहा था और नकली दवाओं की आपूर्ति उत्तर प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में की जा रही थी।
- गाजियाबाद से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
22 जुलाई को गाजियाबाद के केडब्ल्यू मॉल (राजनगर एक्सटेंशन) के पास से गिरोह के मुख्य सप्लायर राजेन्द्र सिंह उर्फ अरुण टुंडा को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट, नकली दवाओं की पैकिंग, प्रिंटेड स्ट्रिप्स और मशीनों से संबंधित तस्वीरें मिलीं। जांच में सामने आया कि गौरव त्यागी, विपिन भटनागर, राजेन्द्र सिंह और विनय चंद गिरोह के प्रमुख सदस्य हैं।
- फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली दवाएं और मशीनें बरामद
आरोपी की निशानदेही पर देहरादून के देवीपुर न्यू हाईवे रोड, ईस्ट होपटाउन स्थित परिसर में छापा मारा गया। यहां अवैध रूप से स्थापित आलू-आलू पैकिंग मशीन, स्ट्रिप मशीन, इंकजेट प्रिंटर, कंप्रेसर, स्टेबलाइजर, बड़ी मात्रा में टैबलेट, कैप्सूल, प्रिंटेड एल्युमिनियम फॉयल, रैपर और मास्टर कार्टन बरामद किए गए।
छापे में Clavactam 625, Razo-D Capsules समेत कई प्रसिद्ध ब्रांडों की नकली पैकिंग सामग्री मिली। इसके अलावा Cipla, Dr. Reddy's, Intas, Lupin, Elder और Macleods जैसी कंपनियों के नाम वाले प्रिंटेड कार्टन और फॉयल भी बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल नकली दवाओं की पैकेजिंग में किया जा रहा था।
- चार पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं, जिनमें संगठित अपराध (धारा 111) भी शामिल है, के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
नामजद आरोपी:-
- गौरव त्यागी (फैक्ट्री संचालक)
- राजेन्द्र सिंह उर्फ अरुण टुंडा (गिरफ्तार)
- विपिन भटनागर
- विनय चंद (गिरफ्तार)
एफएसडीए आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभाग नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रहा है। नकली दवाओं के निर्माण, भंडारण और वितरण से जुड़े पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।![]()


- यूपी एफएसडीए की कार्रवाई में करोड़ों की नकली दवाएं, मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त

लखनऊ। एडीशनल डीसीपी मध्य कमिश्नरेट लखनऊ एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे ने आज हजरतगंज स्थित कैंप कार्यालय में जौनपुर से आए अतिथियों ने शिष्टाचार भेंट किया तथा उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। जौनपुर से आए विनोद कुमार तिवारी प्रधानाचार्य विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूँ, जौनपुर व उनकी धर्मपत्नी कवयित्री विभा तिवारी तथा उनके भाई संतोष मिश्र माध्यमिक शिक्षा परिषद निदेशालय, पशुपालन विभाग उ.प्र. के उप निदेशक डा. विजय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। आगंतुक अतिथियों ने कवि जितेन्द्र कुमार दुबे के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दी। इस भेंटवार्ता के सूत्रधार शोधार्थी अश्वनी तिवारी रहे। इस अवसर पर कवयित्री विभा तिवारी ने अपनी काव्य कृति 'फुरक़त' पुस्तक कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को भेंट किया। ज्ञात हो कि पूर्व डीजी तथा पूर्व सूचना आयुक्त लखनऊ प्रमोद कुमार तिवारी के छोटे भाई विनोद कुमार तिवारी हैं। वही दूरभाष पर मानसी चौहान, कवि गिरीश कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर रेवाड़ी,हरियाणा , जागृति सिंह कृषि अधिकारी प्रतापगढ़ व दिनेश कुमार तिवारी सहायक निदेशक राज्य निर्वाचन आयोग उ.प्र. ने शुभकामनाएं दी।
- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा नेहा शर्मा करेंगी जांच, प्रारंभिक जांच में अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति
- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा नेहा शर्मा करेंगी जांच, प्रारंभिक जांच में अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति
लखनऊ /आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और अपने गृह जनपद आजमगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
समझी आपातकालीन सेवाओं की आधुनिक कार्यप्रणाली
Jul 23 2026, 19:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1