आजमगढ़: अहरौला के फुलवरिया बाजार में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हुआ भव्य स्वागत
आजमगढ़ । अहरौला क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में आज दिन शुक्रवार को 3:30 बजे भाजपा के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और फुलवरिया बाजार चौक पर उनके द्वारा पर्यावरण को बढ़ाने के लिए एक आम का पौधा लगाया गया अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं को आगे ले जाने का काम करूंगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा इस मौके पर हनुमत सिंह बालमुकुंद सिंह अमित सिंह संजय गुप्ता राम अशीष बरनवाल गौरव प्रताप सिंह महेंद्र पाठक रिंकल सिंह अभिषेक सिंह प्रसिद्ध राय आशिस राय आदि लोग मौजूद रहें
आजमगढ़: अपराध पर होगा नियंत्रण मिलेगी पुलिस की तत्काल सुविधा - ग्रामीण एसपी चिराग जैन
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के दो जगहों पर पुलिस चौकी के लिए एसपी चिराग जैन ने गहजी बाजार में ब्राह्मणों के साथ मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन किया तो बस्ती भुजबल बाजार में बनकर तैयार हुए चौकी का फिता काटकर उद्घाटन भी किया ग्रामीण एसपी चिराग जैन ने कहां की अहरौला थाना क्षेत्र का दायरा काफी लंबा है जिससे बॉर्डर क्षेत्र के गांव तक लोगों को किसी भी घटना दुर्घटना के समय तात्कालिक सुविधा नहीं मिल पाती थी जिससे ग्रामीणों को 10 किलोमीटर की दूरी तय करके अहरौला थाने तक जाना पड़ता था जिससे पीड़ित परिवारों को रास्ते में कई तरीके की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इस चौकी के बन जाने से यहां 24 घंटे कांस्टेबल तैनात रहेंगे और इससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनेगा और अगल-बगल के दर्जनों गांव में ग्रामीणों को उनके गांव के पास ही पुलिस की तात्कालिक सहायता मिलेगी जनता पुलिस के साथ सहयोग बनकर चले और हर छोटी बड़ी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दे जिससे अपराध पर पूरी तरीके से नियंत्रण लगाया जा सके दिन के करीब 1:30 बजे गहजी बाजार में पूरी चौकी के लिएभूमिपूजन करने के बाद ग्रामीण एसपी चिराग जैन बस्ती भुजबल बाजार पहुंचे जहां पहले से ही बनकर तैयार हुए पुलिस चौकी का फीता काटकर लोकार्पण किया उपस्थित सम्राट लोगों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह एस आई नितेश चौबे, विजय बहादुर सिंह पिंकू प्रधान राकेश सिंह अशोक सिंह सुरेंद्र चौबे काली प्रसाद सिंह, राजेश सिंह शंभूपुर, रणविजय चौहान लालू सिंह, हनुमान शर्मा राजेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
जमगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ । अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दुर्गा चौबे ने फीता काट कर किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील अग्रहरी ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर मौसमी विमारियो व उससे बचाव की जानकारी देंगे। इसके लिए टीमें गठित की गयी है। अधिकारियों द्वारा निगरानी भी की जायेगी । उन्होंने ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान देवांसु गौड़, भाजपा के बरिषठ नेता अजय कुमार राय, डाक्टर पवन कुमार यादव सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे
आजमगढ़।भदुली-निजामाबाद, लाहीडीह से माहुल सड़क निर्माण के लिए तत्काल सरकार बजट जारी करे
आजमगढ़। किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि बारिश आ गई पर भदुली-निजामाबाद, लाहीडीह से माहुल सड़क का निर्माण नहीं हुआ। आज हल्की सी बारिश ने लाहीडीह बाजार का बुरा हाल कर दिया। उन्होंने नरौली से भंवरनाथ बाईपास के चौड़ीकरण में हो रही खामियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब इस सड़क का निर्माण हो सकता है तब क्यों नहीं निजामाबाद की जर्जर सड़क का निर्माण हो रहा। राजीव ने कहा कि इन सब सवालों को लेकर भदुली-निजामाबाद, लाहीडीह से माहुल, निजामाबाद-रानी की सराय की हर बाजार-गांव में जन सुनवाई करते हुए सड़क बनवाने के आंदोलन को और तेज करते हुए सड़क बनवाई जाएगी। सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि पिछली अगस्त में सड़क निर्माण के लिए पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कार्ययोजना मांगी गई। कार्य में देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग से मुलाकात हुई जिसपर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि प्रस्ताव नहीं भेज रहे उसके बाद जनता द्वारा मांग बढ़ने पर फरवरी में मिर्जापुर-माहुल-बेलवाई मार्ग को लेकर टेंडर हुआ। और जब वेब साइट पर कैंसिल दिखने लगा तो फिर लोक निर्माण विभाग से मुलाकात की गई तो उन्होंने कहा कि इसके नवीनीकरण का तेरह करोड़ का टेंडर हुआ है। जब पूछा गया कि चौड़ीकरण का क्या हुआ तो कहा गया कि फिलहाल यही है और सरायपोही, त्रिमुहानी समेत इस सड़क पर बारिश से पहले कार्य करने का आश्वासन मिला। भदुली-निजामाबाद, निजामाबाद-रानी की सराय सड़कों के निर्माण के लिए कार्ययोजना भेजे जाने की बात हुई जिसके बाद विभाग ने भदुली-निजामाबाद सड़क निर्माण की कार्ययोजना भी भेजी। राजीव यादव ने कहा कि निजामाबाद की जर्जर सड़कों को लेकर मई में लोक निर्माण विभाग ने कहा था कि बारिश के पहले सड़कों का निर्माण हो जाएगा और अब प्रशासन कह रहा दो-तीन महीनों में। जनता की मांग पर सरायपोही और त्रिमुहानी गांवों की सड़कों का निर्माण हुआ पर भदुली-निजामाबाद, लाहीडीह, मुंडियार से माहुल, निजामाबाद-रानी की सराय सड़क पर कोई कार्य नहीं हुआ। किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि भदुली-निजामाबाद, मिर्जापुर-लाहीडीह, कौड़िया, मुंडियार से माहुल सड़क के निर्माण को लेकर हो रही देरी गंभीर सवाल खड़ा कर रही है कि आखिर उसके बाद प्रस्तावित नरौली से भंवरनाथ बाईपास का चौड़ीकरण हो रहा तो इसका क्यों नहीं हो रहा। लोक निर्माण विभाग के कार्यों को जानने वाले बताते हैं कि स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर था इस पर बजट ही नहीं जारी हो रहा, वहीं भदुली-निजामाबाद सड़क के संबंध में कहना है कि पहले भी कागजों में हुआ है। जिन सड़कों की कार्ययोजना पिछले साल अगस्त में मांगी गई उसमें मिर्जापुर-माहुल-बेलवाई मार्ग का टेंडर होता है और बाद में वेब साइट पर कैंसिल दिखता है और फिर उसके नवीनीकरण का बजट जारी होने की बात कही जाती है लेकिन होता कुछ नहीं। मुख्यमंत्री द्वारा कार्ययोजना मांगे जाने के दस महीनों बाद जब सवाल उठता है तब भदुली-निजामाबाद की कार्ययोजना भेजी जाती है। निजामाबाद की जनता विभागीय और शासन-प्रशासन की उदासीनता और उपेक्षा की शिकार हो रही है।
आजमगढ़: श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज में ईपीएफओ (EPFO) शिविर का किया गया आयोजन कर्मचारियों को दी गई भविष्य निधि की जानकारी
आजमगढ़ । सोमवार को भविष्य निधि कार्यालय वाराणसी के तत्वावधान में श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज, मुर्खा डोभी, जौनपुर के प्रांगण में एक विशेष ईपीएफओ (EPFO) जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को भविष्य निधि से जुड़ी योजनाओं, उनके लाभों और तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करना था। शिविर में वाराणसी मुख्य कार्यालय से आए नोडल अधिकारी श्री मनोज कुमार रजक और उनकी टीम के सदस्य श्री नथुनी राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भविष्य निधि केवल एक बचत योजना नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों के बुढ़ापे का एक मजबूत सहारा है। एक्टिवेशन, ऑनलाइन पीएफ निकासी, पासबुक देखने और ई-नॉमिनेशन जैसी डिजिटल सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि कर्मचारियों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन की ओर से सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री शैलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया। वरिष्ठ अध्यापक श्री श्याम बिहारी शुक्ला श्री प्रेम बहादुर सिंह श्री राघवेंद्र सिंह श्री उदय प्रताप सिंह श्री दिनेश सिंह श्री राजेश्वर सिंह श्री रामप्रसाद मिश्र श्री राजेश मौर्य श्री उमेश सिंह श्री सतीश चौधरी शिविर के अंत में प्रधानाचार्य श्री शैलेश कुमार सिंह ने भविष्य निधि कार्यालय वाराणसी से आई टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के शिविर कर्मचारियों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित और जागरूक बनाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। इस दौरान कॉलेज के अन्य शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में लेखा पर्ची वितरण को लेकर शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लेखा पर्ची वितरण करायें जाने की किया मांग
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति ब्लाक ईकाई तहबरपुर ने सामान्य भविष्य निधि खाता धारकों के लेखा पर्ची के वितरण के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ‌। सामान्य भविष्य निधि लेखा पर्ची परिषदीय शिक्षकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज है।इस पर्ची से शिक्षकों कर्मचारियों के प्रारंभिक शेष, मासिक अंशदान, सरकारी व्याज ,निकासी अग्रिम तथा अंतिम विवरण प्राप्त होते हैं। किन्तु शिक्षा क्षेत्र - तहबरपुर में आज तक वित्तीय वर्ष 2025-26 की लेखा वितर पर्ची का वितरण नहीं किया गया है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति ब्लाक ईकाई तहबरपुुुुर के अध्यक्ष सूबेदार यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुुुुर व्यास देव को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि दो सप्ताह के भीतर लेखा पर्ची का वितरण सुनिश्चित किया जाए। शिक्षक समिति के अध्यक्ष सुबेदार यादव ने कहा कि अन्यथा की स्थिति में संगठन शिक्षक हित में धरना - प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। जिसका समस्त उत्तरदायित्व खंड शिक्षा अधिकारी का होगा। जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप राय ने कहा कि जनवरी - 2026 में तत्कालीन लेखाधिकारी विश्वनाथ राम ने प्रतीक रुप में सभी ब्लाकों के कुछ लोगों को लेखा पर्ची का वितरण किया था किन्तु यह अत्यंत दुखद है कि लगभग छह महीना बीत जाने के बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी, तहबरपुर की लापरवाही से लेखा पर्ची का वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को प्रकरण में रुचि लेते हुए अतिशीघ्र लेखा पर्ची का वितरण सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं को कर देना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में , उदय प्रताप राय , विजय यादव तथा नन्द किशोर सिंह यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
आजमगढ़:विनोद कुमार राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विनोद कुमार राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
विनोद कुमार राय आजमगढ़ के पूर्व  जिलाध्यक्ष पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं। पूर्व में 348 निजामाबाद विधान सभा के प्रत्याशी रहे हैं। श्री राय को पार्टी के प्रति निष्ठा समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी का गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। विनोद कुमार राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत की खबर सुनते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला महामंत्री आशुतोष  राय पंकज ने कहा कि विनोद कुमार राय के नेतृत्व में पार्टी के मजबूती पर गति मिलेगी। अजय कुमार राय, श्रीकांत राय,शनि राय, दुर्गा चौबे, ओमकार नाथ पांडेय, लालचंद यादव,राम नाथ यादव, राजभवन, अशोक कुमार राय, योगेन्द्र राय, संतोष कुमार गौड़, प्रतीक उपाध्याय एडवोकेट सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
आजमगढ़: मेहनगर की बेटी शालिनी पांडेय ने बढ़ाया मान, UP-AGTA परीक्षा में पाई सफलता
आजमगढ़।जनपद के मेहनगर क्षेत्र के खजुरी गांव में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव की होनहार बेटी शालिनी पांडेय का चयन UP-AGTA (उत्तर प्रदेश कृषि तकनीकी सहायक) के पद पर हो गया है। शालिनी की इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शालिनी पांडेय ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरु और कड़े परिश्रम को दिया है। उनके पिता गिरीश चंद्र पांडेय और माता उर्मिला पांडेय ने बेटी की इस कामयाबी पर बेहद खुशी जताई और कहा कि शालू बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थी। उसकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर बेटों को सही अवसर और हौसला मिले, तो वे आसमान छू सकती हैं। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। जैसे ही शालिनी के UP-AGTA में चयन की खबर खजुरी गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि: शालिनी ने सरकारी नौकरी पाकर न सिर्फ अपने माता-पिता व अपने गुरुओं का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि गांव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
आजमगढ़:विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों संग स्वास्थ्य विभाग की हुई बैठक , शिक्षकों की भूमिका अहम्
आजमगढ़। तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं नोडल शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में मौसम परिवर्तन के साथ होने वाली वाली विमारियो एवं उससे बचाव की जानकारी दी गयी। बुधवार को जिले के तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील अग्रहरी ने कहा कि मौसमी विमारियो को रोकने के लिए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार कटिबद्ध है। सरकार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि जन जागरुकता से भंयकर से भंयकर रोगो से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संचारी रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस जैसी भंयकर मौसमी विमारियो को रोकने में शिक्षकों की भूमिका अहम् है। विना सहयोग के किसी भी योजना का क्रियान्वयन सम्भव नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि शिक्षक प्रतिदिन प्रार्थना स्थल एवं कक्षाओं में छात्र छात्राओं को व्यक्तिगत साफ सफाई के एवं आस पास साफ सफाई, फुल कपड़ा पहनने,शीत गर्म से बचने, संयमित खान पान,जलजमाव से होने वाले रोगो एवं उससे बचाव आदि की जानकारी दे। थोड़ी सी सावधानी से इन रोगो से बचा जा सकता है।उन्होंने ने बताया कि 1 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा जो 31 जुलाई तक चलेगा।11 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को रोगों के जानकारी इकट्ठा करने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी तहबरपुुुुर व्यास देव ने शिक्षको से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर डाक्टर रुबी खातून, खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ,एआर पी उदय प्रताप राय, हनुमान गुप्ता, सुर्य प्रकाश सहित नोडल शिक्षक मौजूद रहे।
आजमगढ़: पोखरें में डूबने से बालक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
आजमगढ़।निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा ग्राम के सवाई मोहल्ले में स्थित पोखरे के पास खेल रहे बच्चों के साथ युसूफ पुत्र अशफाक जिसकी उम्र 6 वर्ष खेल रहा था . पोखरे में फिसल कर गिरने की वजह से डूब कर मौत हो गई. ग्रामीण जनता ने बताया कि बच्चों के पानी में गिरते ही साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया. जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक यूसुफ पानी में डूब चुका था. ग्रामीणों ने बच्चों को पोखरी से बाहर निकालें . परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे . चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया . युसूफ दो भाई और एक बहन मैं दूसरे नंबर पर था. सवाई मोहल्ले में मातम छाया हुआ है. परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.