लखनऊ अग्निकांड के बाद मऊ प्रशासन हुआ सतर्क
- अस्पताल, कोचिंग सेंटर, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान जांच के दायरे में
- फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट और विद्युत सुरक्षा की हो रही जांच
मऊ। लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मऊ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासनिक एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमें अस्पतालों, कोचिंग संस्थानों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बहुमंजिला इमारतों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। अभियान के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है।
निरीक्षण में सुरक्षा मानकों की कमी पाए जाने पर संबंधित संस्थानों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं गंभीर अनियमितता या लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जिला प्रशासन का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी के लिए यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।
2 hours and 4 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1