जौनपुर का सरपतहां पुलिस थाना जनपद की शान, 123 साल पुरानी इमारत बनी वीरानगी में पहचान
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के 1526 थानों में अब जौनपुर का सरपतहां थाना खूबसूरती और व्यवस्था के लिए अलग पहचान बना रहा है। 1902 में स्थापित इस थाने की 123 साल पुरानी इमारत को जस का तस रखते हुए कायाकल्प कर दिया गया है। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर सुल्तानपुर सीमा से सटे वीरान इलाके में स्थित इस थाने को कभी कोई पुलिसकर्मी पोस्टिंग नहीं चाहता था, पर आज यही थाना जिले में सुंदरता के मामले में पहले नंबर पर गिना जा रहा है। थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह की सोच और लगन ने इस बदलाव की नींव रखी। सबसे बड़ी चुनौती वीरानगी थी। थाने से एक किमी दूर तक चाय की दुकान तक नहीं थी। रोजमर्रा का सामान लेने कर्मियों को रूधौली बाजार जाना पड़ता था। इस दिक्कत को देखते हुए थाना परिसर में ही कंटीन बना दिया गया है। यहां चाय-नाश्ता से लेकर जरूरत का हर सामान उचित मूल्य पर मिलता है। परिसर के भीतर अब हरा-भरा माहौल है। तुलसी वाटिका, भव्य मंदिर और फव्वारे से आंगन सज गया है। जवानों के लिए बॉलीबॉल मैदान और बैडमिंटन कोर्ट बनवाए गए हैं ताकि ड्यूटी के बाद तनाव हल्का हो सके। मुंशी कार्यालय और सीसीटीएनएस कक्ष को पूरी तरह वातानुकूलित किया गया है। भोजनालय की व्यवस्था ने कर्मियों की सबसे बड़ी राहत दी है। मात्र 32 रुपए में भरपेट शाकाहारी भोजन मिलता है। हफ्ते में दो दिन पनीर, एक दिन खीर और एक दिन चावल की जगह पुलाव परोसा जाता है। मांसाहारी कर्मियों के लिए हफ्ते में एक दिन अंडा करी और एक दिन चिकन या मटन की व्यवस्था है। साफ-सफाई और समय पर भोजन से सभी के चेहरे पर खुशी दिखती है। बुनियादी सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया गया है। पूरे थाने को 24 घंटे बिजली-पानी उपलब्ध है। आवासीय भवन स्वच्छ रखे गए हैं और पूरा परिसर अब सोलर पैनल पर निर्भर हो चुका है। इससे बिजली का खर्च भी बचा और पर्यावरण को संदेश भी गया। थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह मानते हैं कि ये बदलाव अकेले संभव नहीं था। इसमें दीवान संजीव सिंह, सिपाही अंकित राय, पवन यादव और शरद वैश्य की भूमिका अहम रही। स्थानीय जनता के सहयोग से जनभागीदारी से यह मॉडल खड़ा हुआ है। आज सरपतहां थाना सिर्फ कानून-व्यवस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। जहां पहले पोस्टिंग से लोग बचते थे, वहां अब तैनाती की इच्छा जताई जा रही है। 1902 की विरासत को बचाते हुए 2026 का आदर्श थाना बना सरपतहां, बाकी थानों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
कमलावती पाठक की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित खालिसपुर गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी पंडित जयप्रकाश पाठक की धर्मपत्नी कमलावती देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चार पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया। पंडित जयप्रकाश पाठक के सुपुत्र तथा पंडित आर आर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विभव प्रकाश पाठक, एडवोकेट उदधि प्रकाश पाठक तथा प्रधानाचार्य विरद प्रकाश पाठक ने अपनी अपनी धर्मपत्नी के साथ रुद्राभिषेक संपन्न किया। परिवार के बेद प्रकाश पाठक, शिवांजल, ज्ञान प्रकाश, सूर्य प्रकाश, सत्य प्रकाश, चंद्र प्रकाश तथा विदनेश ने आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रबंधक विनोद तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, विग्नेश पाठक, घनश्याम पाठक, प्रदीप पाठक, आशीष पाठक समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
महदा में आयोजित श्री राम कथा के पांचवें दिन राम– सीता  विवाह के जश्न में डूबा उपाध्याय परिवार
जौनपुर। राम कथा (रामायण) केवल एक धार्मिक कहानी नहीं, बल्कि मानव जीवन जीने की कला और आदर्शों का एक संपूर्ण मार्गदर्शक है। इसका मूल संदेश मर्यादा (कर्तव्य का पालन), प्रेम, त्याग, और धर्म की विजय है, जो हमें सिखाता है कि हर परिस्थिति में सत्य और सदाचार का मार्ग कैसे अपनाना चाहिए। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा, बहरीपुर गांव में पंडित रामजी उपाध्याय के यहां आयोजित संगीतमय श्री रामकथा के पांचवें दिन प्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक पंडित धर्मराज तिवारी महाराज ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आदर्श पुत्र भाई, पति, राजा के रूप में भगवान राम का चरित्र समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। कथा के दौरान मंच पर राम  विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उपाध्याय परिवार के साथ-साथ उपस्थित सभी लोगों ने नाच गाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम के आयोजक पंडित रामजी उपाध्याय , उनकी धर्मपत्नी ललिता देवी, दोनों पुत्र  मुंबई के युवा उद्योगपति हरिवंश उपाध्याय और जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रघुवंश उपाध्याय के अलावा पौत्र आशुतोष उपाध्याय, बेटी हिमलेश उपाध्याय समेत पूरे परिवार ने राम विवाह के बाद जमकर दान दक्षिणा भी की। खुशी का आलम यह था कि हरिवंश उपाध्याय मंच पर नोटों की गड्डी उड़ाते दिखाई दिए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सीओ बदलापुर सुनील चंद तिवारी, सिंगरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या, पूर्व प्रधानाचार्य बद्रीनारायण मिश्र, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सुचिता तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, रामचंद्र पांडे सुभाष तिवारी, लाल बहादुर यादव, सुरेश चंद्र मिश्र, राकेश पाठक, रमेश चंद्र मिश्र, मुन्ना मिश्रा, संजय पांडे, ओंकार नाथ उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
जन्मदिन पर याद किए गए पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र
जौनपुर। यशस्वी पत्रकार स्मृति शेष पं. चंद्रेश मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर पं चंद्रेश मिश्र पीठ के अध्यक्ष रामकृष्ण त्रिपाठी, सभाजीत द्विवेदी प्रखर , पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष  इन्द्रभूवन सिंह, रामदयाल द्विवेदी ,पं प्रभाकर त्रिपाठी, डा. रामजी तिवारी, आलोक शास्त्री, अशोक मिश्र, रवि श्रीवास्तव ,देवी सिंह सोनू, अशीष पाठक, संजय वर्मा एवं पंडित जी के नाती-आषुतोष दूबे आदि गणमान्य लोगों ने पंडित जी के जन्मदिन पर याद करते हुए श्रध्दा सुमन अर्पित किया।
श्री राम जन्म की पौराणिक कथा सुनने से पुण्यफल की प्राप्ति : पं० धर्मराज तिवारी
जौनपुर। त्रेतायुग में पृथ्वी पर असुरों के संहार और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर अवतार लिया था। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा,बहरीपुर गांव में आयोजित श्री राम कथा में व्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक पंडित धर्मराज तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा श्री राम जन्म की पौराणिक कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और मनुष्य की सारी मनोकामना पूर्ण होती है।पंडित प्रिंस उपाध्याय ने वैदिक विधि विधान से व्यास पीठ की पूजा कराई। राम जन्म के समय  बच्चों और महिलाओं के बीच चॉकलेट, खिलौने तथा द्रव्य लुटाया गया।  इस अवसर पर कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, पूर्व प्रधान राम जियावन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य भानु प्रताप यादव, दरोगा लाल बहादुर यादव, डॉक्टर कृष्ण कुमार तिवारी , समाजसेवी वीरेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ,पत्रकार प्रमोद पांडे , पत्रकार शिवपूजन मिश्रा, युवा समाजसेवी खरपत्तू निषाद, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में उपाध्याय परिवार की तरफ से रामजी उपाध्याय के दोनों पुत्रों मुंबई के उद्योगपति हरिवंश उपाध्याय और जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रघुवंश उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 08 जून से प्रारंभ कथा का समापन 14 जून को होगा। 15 जून को महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है। कथा का समय शाम 5 बजे से 8 बजे तक रखा गया। कथा के संयोजक रामजी उपाध्याय ने सभी श्रद्धालु जनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कथा सुनने का लाभ उठाने का निवेदन किया  है।
उत्तर प्रदेश में भी महायुति का हिस्सा बने शिवसेना : संतोष सिंह
जौनपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में शिवसैनिकों द्वारा की गई कार सेवा व शिवसेना का पूरे भारत में बढ़ते हुए जनाधार एवं शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता को देखते हुए शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन, मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश में भी शिवसेना को महायुद्ध का हिस्सा बनाने तथा  पूर्वांचल के प्रत्येक जिले में एक-एक विधानसभा में शिवसेना को टिकट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय दलों जैसे अपना दल, निषाद पार्टी एवं सुभासपा के साथ भारतीय जनता पार्टी की महायुति है, उसी प्रकार उनकी पार्टी शिवसेना को भी महायुति का हिस्सा बनाया जाए और शिवसेना की राजनीतिक भागीदारी तय की जाए।  संतोष सिंह ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारतीयों की भूमिका को देखते हुए हम चाहते हैं कि पूर्वांचल के हर जिले में कम से कम एक विधानसभा चुनाव लड़ने की सहमति बने और खास करके जौनपुर की एक विधानसभा विशेष शिवसेना को टिकट दिया जाए।  मुंबई में रहने वाले हर चार में से एक उत्तर भारतीय जौनपुर से होता है। उन्होंने कहा कि हमारे दल के शीर्ष पदाधिकारी से अनुरोध है वे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व उत्तर प्रदेश  के शीर्ष पदाधिकारी से वार्ता करें और हमारी भागीदारी तय करें।
श्री गणपति पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक बने  लोलारक दुबे

जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति, जौनपुर की एक विशेष बैठक शहर के उर्दू बाजार स्थित श्री घनश्यामदास बैंकर के बगीचा में वरिष्ठ संरक्षक राकेश श्रीवास्तव समाजसेवी की अध्यक्षता में सपन्न हुई। जिसमें सर्व प्रथम पंडित ईशान चतुर्वेदी ने पूरे विधि विधान से आराध्य देव भगवान गणेश जी की पूजन अर्चना कराया। ज्ञात हो कि बीते दिनों  एक सड़क हादसे में महासमिति के मुख्य संरक्षक पंडित अवधेश चतुर्वेदी जी के निधन हो जाने के पश्चात उक्त पद रिक्त था। श्री गणेश चतुर्थी का पर्व समीप आते देख महासमिति के संरक्षक सदस्यगण, विशिष्ट सदस्य एवं पदाधिकारियों ने एक निर्णय लिया कि महासमिति के संरक्षकगणों के बीच ही किसी वरिष्ठ सदस्य को ही मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा जाए जिससे आने वाले महासमिति के प्रत्येक कार्यकमों को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके जिसके लिए विशेष बैठक में उपस्थित जनों ने विस्तार पूर्वक अपनी राय रखी। आपसी विचार विमर्श से वरिष्ठ पत्रकार व मौजूदा संरक्षक लोलारक दुबे जी को मुख्य संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव आया व आम सहमति बनी। सभी के विचारों को सुनने के बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने मुख्य संरक्षक के पद के लिए लोलारक दुबे एवं  नये संरक्षक सदस्य के रूप पंडित ईशान चतुर्वेदी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि लोलारक दुबे जी एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ साथ सामाजिक एवं मृदुभाषी व सरल स्वभाव के व्यक्ति है जिन्होंने सदैव महासमिति को अपना योगदान दिया है ऐसे में इन्हें मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपे जाने से महासमिति का भविष्य उज्जवल होगा और बल मिलेगा।घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से निर्णय का समर्थन किया तथा माला पहना कर स्वागत किया।
उक्त अवसर पर लोलरक दुबे ने कहा कि आप ने मुझे जो ये दायित्व सौंपा है उसका मै पूरी ईमानदारी और निष्ठा से से निर्वहन करूंगा और  प्रत्येक संरक्षक सदस्य व विशिष्ट सदस्यों के साथ साथ मै महासमिति के प्रत्येक ऊर्जावान पदाधिकारियों को यह विश्वास दिलाता हूं कि जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मै हर स्तर से तैयार मिलूंगा, आपके इस निर्णय के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं और आपके इस निर्णय को कभी कलंकित नहीं दूंगा। बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि कुमार श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, संजय अस्थाना पत्रकार, डॉ0 अतुल प्रकाश यादव, अतुल सिंह, मेहदी रज़ा एडवोकेट, मनोज मिश्र एडवोकेट, विक्रम मौर्य, हरिद्वारी प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, डॉ0 अंजना सिंह, जगदीश प्रसाद मौर्य सभासद,श्रीमती उर्वशी सिंह, श्रीमती तुलिका श्रीवास्तव, कैलाश यादव एडवोकेट, जयहिंद यादव प्रधान, राधेरमण जायसवाल, अश्वनी बैंकर,गौरव यादव, शकील मुमताज, ज्ञानप्रकाश पांडेय, संजय प्रजापति,आनंद अग्रहरि, अदालत यादव रमेश सिंह व डॉ0 प्रवेश सिंह आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए ।
आगंतुकों का स्वागत नवीन सिंह बसगोती संयोजक, व आभार दीपक जावा अध्यक्ष व संजय जांडवानी कोआर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से किया एवं बैठक का संचालन संजीव कुमार एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया।
बैठक को सफल बनाने में पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री कोषाध्यक्ष, आशीष बोस उपाध्यक्ष, चंद्रेश यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, आदर्श श्रीवास्तव,अजय यादव, पृथु गुप्ता अर्जुन पंजाबी, करन बिन्द, संतोष पांडेय, शिवम बरनवाल, मनीष पांडेय गुड्डू, शशिकेश साहू, सौरभ बैंकर, पंकज जांडवानी, सुनील मोदनवाल, शिशिर गुप्ता, वीरेंद्र मोदनवाल, सुनील सिंह पत्रकार, संजय विश्वकर्मा कमलेश मौर्य, अखिलेश मौर्य, पवन मोदनवाल, अमित जावा, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।
टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह और राज बहादुर सिंह चंदेल के नेतृत्व में 'उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ' के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी एवं संयुक्त महामंत्री अमित सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम प्रदेश के लाखों शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के लिए लागू की गई ऐतिहासिक कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे शिक्षक हित में एक बड़ा कदम बताया। विशेष विभागीय टेट (TET) परीक्षा की मांग:
वार्ता के दौरान शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री का ध्यान सर्वोच्च न्यायालय के एक हालिया आदेश की ओर आकर्षित किया, जिससे लंबे समय से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे टेट (TET) प्रभावित शिक्षकों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इन कार्यरत शिक्षकों के लंबे सेवा अनुभव को आधार मानते हुए, उन्हें वेटेज (भारांक) दिया जाए और एक विशेष विभागीय टेट परीक्षा आयोजित कर उनकी सेवाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद संवेदनशीलता से सुनते हुए मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शिक्षकों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों के लंबे और मूल्यवान कार्य अनुभव को देखते हुए ही राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के आदेश के विरुद्ध पहले ही पुनर्विचार याचिका (Review Petition) दायर कर दी है। सरकार का प्रयास है कि किसी भी शिक्षक का अहित न हो। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकार वैधानिक और प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक आश्वासन पर शिक्षक संघ ने उनका आभार प्रकट किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन की बैठक में मिली नई जिम्मेदारी
जौनपुर । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज हित में कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। पंकज उपाध्याय को महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष, श्याम मिश्रा को बदलापुर तहसील अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को महराजगंज ब्लॉक प्रभारी तथा राजकमल मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना और ब्राह्मण समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का भरोसा दिलाया।
पुरुषोत्तम मास में रामजी उपाध्याय के यहां श्री रामकथा का भव्य आयोजन

जौनपुर । पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में राम कथा का श्रवण और पाठ अत्यंत पुण्यकारी और आध्यात्मिक रूप से उन्नत माना जाता है। यह मास भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को समर्पित है। राम कथा सुनने से साधक के पाप नष्ट होते हैं और उसे धर्म, सदाचार और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा, बहरीपुर में समाजसेवी रामजी उपाध्याय के यहां 8 जून से 14 जून तक संगीतमय श्री रामकथा का भव्य आयोजन किया गया है। 15 जून को पूर्णाहुति और प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कथा का समय शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक रखा गया है। पूर्वांचल के प्रख्यात कथावाचक धर्मराज तिवारी महाराज कथा व्यास के रूप में अपनी मधुर वाणी में कथा सुनाएंगे। रामजी उपाध्याय ने सभी भक्तजनों से कथा में उपस्थित रहकर श्रवण लाभ उठाने की अपील की है।