प्रिंसिपल संजय मिश्रा के पिता गणेश मिश्रा का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लल्लन तिवारी
भायंदर। श्री एल आर तिवारी डिग्री कॉलेज मीरा रोड के प्रिंसिपल संजय मिश्रा के पिता गणेश माखनलाल मिश्रा का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह अंत्येष्टि के पूर्व राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, सीओओ उत्सव तिवारी ने देवी दर्शन टावर, भायंदर पश्चिम स्थित उनके आवास पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीरा भायंदर महानगरपालिका परिवहन समिति सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रोफेसर महेश काबरा, देवाशीष साहा, संतोष हुबाले, विकास तिवारी, ईगल बैंकर, सुशील सिंह, जैनेन्द्र पेंडेकर,भावेश सावंत, प्रवीण पांडे, नितिन जाधव, नरेंद्र दुबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। राजस्थान के नवलगढ निवासी गणेश माखनलाल मिश्रा अत्यंत विनम्र उदार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति रहे। यही कारण था कि उनके निधन की खबर सुनते ही सभी शोकाकुल हो गए। उनके पुत्र संजय मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
बिंद समाज विकास संघ ने मृत्युभोज बंद करने की चलाई मुहिम
मुंबई । बिंद समाज विकास संघ के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं जिसमें गत दिवस बिंद समाज विकास संघ द्वारा मृत्यु भोज बंद करो अभियान चलाया गया।जिसमें भदोही,आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर , प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सारनाथ, प्रतापगढ़, कई जिलों में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद की अगुवाई में अभियान चलाया गया।प्रकृति की मार तेज आंधी तूफान से जान माल के नुकसान होने पर संघ के कार्यकर्ताओं ने सभी के घर जा जाकर मृतक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।मृतक के परिवार एवं ग्राम वासियों को 13वीं भोज यानी मृत्यु भोज से बचने के लिए बैठकर विस्तार में चर्चा करते हुए मृत्यु भोज का बहिष्कार किया। जिसमें ग्राम वासियों में  बिंद समाज विकास संघ के कार्यों की जमकर सराहना की और मृत्यु भोज न खाने न खिलाने  का फैसला किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाते हुए बताया कि कफन देने के बजाय कफन खरीदने में जो पैसे खर्च होते हैं। सौ, दो सौ, पांच सौ, वह मृतक के परिवार को सहयोग रूप में दें, पूरा कफन जलाया नहीं जाता  सब गंगा जी में फेंक दिया जाता है। जिससे गंगा का पानी भी दूषित हो रहा है, और अगर किसी अस्पताल में परिवार का कोई भी सदस्य भर्ती रहता है वहां जाकर फल या कुछ खाने की वस्तु ले जाकर देने के बजाय सौ , दो सौ, पांच सौ, जो सहयोग हो सके उनको दे ताकि उनके एक दिन की दवा के काम आता है, उनके परिवार को चाय नाश्ता  खाना खिलाए उनका चाय भी न पिए।अभियान में, मुख्य रूप से अध्यक्ष सहित, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोक जयशंकर कलंदर बिंद,सूरत गुजरात प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद बिंद, सूरत महासचिव दीनानाथ बिंद, सूरत प्रवक्ता गुलाब चंद्र बिंद, सूरत युवसेना अध्यक्ष सुरेश कुमार बिंद, बी एस वी एस न्यूज रिपोर्टर अरविंद बिंद, सूरत महानगर महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु बिंद, भदोही जिला अध्यक्ष डॉ रमाशंकर बिंद,जिला भदोही सलाहकार डॉ हरिश्चंद्र बिंद,जिला भदोही संगठन मंत्री मोहनलाल बिंद, युवासेना संगठन मंत्री राज बिहारी बिंद, उदल कुमार बिंद, बसंत लाल मौर्य,सुभाष बिंद, गोरेलाल बिंद, मौजूद रहे।
उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए गणमान्य
मुंबई । भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मुलुंड, अंधेरी  सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ईशान्य मुंबई द्वारा मुलुंड पश्चिम स्थित श्री मुलुंड नागरिक सभा में  वरिष्ठ पदाधिकारी आरडी यादव, उभामो मुंबई उपाध्यक्ष विजय सिंह की माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में  मनीष तिवारी, राजेश यादव , आरके मिश्रा, मनोज सिंह, राजेश गुप्ता, कौशिक पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रमोद मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। विजय सिंह ने कहा कि प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने कार्य कर रहे हैं ।
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की पहली बैठक में शामिल हुए मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारी
मुंबई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद पूरे भारत से 50 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है ।आज पहली बैठक का आयोजन नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में किया गया। राहुल गांधी की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी, तारिक अनवर आदि के अलावा मुंबई कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक मे सिख ईसाई, बौद्ध , पारसी मुस्लीम समाज को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने तथा युवाओं को भी कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई। बैठक के दौरान एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी की अध्यक्षता में लीगल विंग सेल बनाया गया और तय किया गया कि देश में किसी भी युवा को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यह सेल उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा तथा न्याय दिलाने का काम करेगा।  इस अवसर पर मुंबई से उपस्थित प्रमुख लोगों में मुंबई अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष फरहान आज़मी, पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, विधायक असलम शेख विधायक अमीन पटेल का समावेश रहा।
दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का IFSC कोड कार्यान्वित
मुंबई। दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का IFSC कोड आधिकारिक रूप से कार्यान्वित किया गया। कुर्ला सगो बर्वे शाखा में नई सुविधा का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के हाथों बैंक के अध्यक्ष तुकाराम धोंडे पाटील की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अनिल गलगली ने अध्यक्ष, संचालक मंडल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सदस्यों एवं खाताधारकों से नए खाते खोलने तथा डिपॉजिट बढ़ाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष तुकाराम धोंडे पाटील, संचालक बाळासाहेब काटकर, गणेश विरकर, संजय पवार, वालचंद माने, मोहन गव्हाणे, शेखर भोसले, अमोल शेडगे, माधव गडदे, गोपाळ शेलार, बाळासाहेब पुकळे, वनिता साळुंखे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशिकांत अभंग, आईटी सहायक सरव्यवस्थापक पियुष महाजन, शाखाधिकारी सुनिल पोळ. तुषार कदम उपस्थित थे।
पूर्वांचल विकास परिवार ने किया युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव का सम्मान
मुंबई। पूर्वांचल राज्य के गठन से लेकर वहां की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयत्नशील सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आज युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में सम्मान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मानिकचंद यादव हर व्यक्ति के सुख-दुख में पहुंचने वाले इंसान हैं। इनके सामाजिक कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूर्वांचल विकास परिवार ने किया युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव का सम्मान
मुंबई। पूर्वांचल राज्य के गठन से लेकर वहां की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयत्नशील सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आज युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में सम्मान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मानिकचंद यादव हर व्यक्ति के सुख-दुख में पहुंचने वाले इंसान हैं। इनके सामाजिक कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिंदू समुदाय पर अन्याय करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा :  कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा
मुंबई। मालवणी क्षेत्र में स्थानीय नगरसेवक और विधायक के संरक्षण में अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा स्थानीय लोगों पर दबाव बनाकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को आश्रय दिया जा रहा है, ऐसा आरोप कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने लगाया है। भू-माफिया और अवैध निर्माण करने वाले हिंदू समुदाय पर अन्याय कर रहे हैं और अब यह अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा, ऐसा मंत्री लोढ़ा ने स्पष्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और इनके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
मालवणी क्षेत्र स्थित सावरिया मस्जिद परिसर में रहने वाली रागिनी रामाशंकर चौरसिया नामक महिला के घर का दरवाजा बंद कर अवैध निर्माण किया गया है। पीड़ित महिला से मुलाकात करने के बाद मंत्री लोढ़ा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मालवणी के अब्बासिया कंपाउंड में रहने वाली रागिनी रामाशंकर चौरसिया के घर से सटे क्षेत्र में शौकत हुसैन आबिद हुसैन सैय्यद द्वारा अवैध निर्माण किया गया। इतना ही नहीं, चौरसिया परिवार को घर का दरवाजा बंद करने के लिए मजबूर किया गया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस मामले को लेकर आवाज उठाई थी, लेकिन आबिद और हुसैन ने इसे नजरअंदाज करते हुए निर्माण को वैध बताया। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण अवैध है। कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिला से मुलाकात की तथा मालवणी पुलिस थाने में वरिष्ठ अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया है। वहीं राज्य में माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में गृह विभाग प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। राज्य में हिंदू समुदाय पर अत्याचार किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि भविष्य में कोई भी हिंदू समाज पर अन्याय करने का साहस नहीं करेगा, ऐसा चेतावनी स्वरूप वक्तव्य मंत्री लोढ़ा ने दिया। स्थानीय विधायक असलम शेख के नगरसेवक पुत्र ने अब्बासिया कंपाउंड में सड़क पर अवैध छबील (प्याऊ) निर्माण का उद्घाटन किया था। बिना किसी अनुमति के 6 फुट बाय 12 फुट क्षेत्रफल का सीमेंट और ईंटों का निर्माण लगभग 14 फुट ऊंचाई तक किया गया है। इसके लिए 6 लोहे के खंभे भी लगाए गए हैं। इस मामले में अब महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई की जा रही है तथा अवैध निर्माण करने वालों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा, ऐसी जानकारी पुलिस ने दी है।
पत्रकार चंद्रकांत दुबे की मां नगीना देवी का निधन
मुंबई । 'दोपहर का सामना' के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे की मां स्वरूप चाची नगीना देवी शिव प्रसाद दुबे (८५) का अकस्मात हृदयगति के रुक जाने से १८ मई को निधन हो गया। वे मुंबई से लेकर गांव तक समाज सेवा में समर्पित रही। उनका अंतिम संस्कार भायंदर पूर्व स्थित बंदरवाड़ी श्मशान में हुआ, जहां उनके बड़े बेटे दिवाकर प्रसाद दुबे ने मुखाग्नि दी और छोटे बेटे अरुण दुबे समाजसेवा से जुड़े हैं। बाकी सभी कार्यक्रम पैतृक गांव- दौलतपुर, खुटहन, जिला जौनपुर में किया जायेगा। नगीना देवी अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी । वे अपने पीछे जवाहर लाल दुबे, डॉ.विपीन दुबे, सुनील, मनोज, प्रभाकर, सुधाकर, कृष्णकांत, वशिष्ठ, ईशनारायण, शेष नारायण, महेश नारायण, रामानंद (डीएम),चिराग, सिद्धार्थ, अनुराग आदि से भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
समरस फाउंडेशन ने किया सीमा पर तैनात सैनिक विकास यादव का सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में जम्मू में पाक सीमा पर तैनात सैनिक विकास यादव का सम्मान किया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और पुष्पगुच्छ से उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कारण ही हम भारतवासी चैन की नींद सो रहे हैं। विकट परिस्थितियों में भी सीमाओं पर तैनात सैनिकों के कारण ही देश सुरक्षित है। इस अवसर पर समाजसेवी रामकृपाल शर्मा, समाजसेवी सुग्रीव यादव, संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, विधि सलाहकार एड. प्रशांत परदेसी, रामलिंगम, रामचंद्रन, पूरव गांधी, किरीट बावरिया समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।