दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का IFSC कोड कार्यान्वित
मुंबई। दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का IFSC कोड आधिकारिक रूप से कार्यान्वित किया गया। कुर्ला सगो बर्वे शाखा में नई सुविधा का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के हाथों बैंक के अध्यक्ष तुकाराम धोंडे पाटील की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अनिल गलगली ने अध्यक्ष, संचालक मंडल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सदस्यों एवं खाताधारकों से नए खाते खोलने तथा डिपॉजिट बढ़ाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष तुकाराम धोंडे पाटील, संचालक बाळासाहेब काटकर, गणेश विरकर, संजय पवार, वालचंद माने, मोहन गव्हाणे, शेखर भोसले, अमोल शेडगे, माधव गडदे, गोपाळ शेलार, बाळासाहेब पुकळे, वनिता साळुंखे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशिकांत अभंग, आईटी सहायक सरव्यवस्थापक पियुष महाजन, शाखाधिकारी सुनिल पोळ. तुषार कदम उपस्थित थे।
पूर्वांचल विकास परिवार ने किया युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव का सम्मान
मुंबई। पूर्वांचल राज्य के गठन से लेकर वहां की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयत्नशील सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आज युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में सम्मान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मानिकचंद यादव हर व्यक्ति के सुख-दुख में पहुंचने वाले इंसान हैं। इनके सामाजिक कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूर्वांचल विकास परिवार ने किया युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव का सम्मान
मुंबई। पूर्वांचल राज्य के गठन से लेकर वहां की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयत्नशील सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आज युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में सम्मान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मानिकचंद यादव हर व्यक्ति के सुख-दुख में पहुंचने वाले इंसान हैं। इनके सामाजिक कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिंदू समुदाय पर अन्याय करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा :  कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा
मुंबई। मालवणी क्षेत्र में स्थानीय नगरसेवक और विधायक के संरक्षण में अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा स्थानीय लोगों पर दबाव बनाकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को आश्रय दिया जा रहा है, ऐसा आरोप कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने लगाया है। भू-माफिया और अवैध निर्माण करने वाले हिंदू समुदाय पर अन्याय कर रहे हैं और अब यह अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा, ऐसा मंत्री लोढ़ा ने स्पष्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और इनके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
मालवणी क्षेत्र स्थित सावरिया मस्जिद परिसर में रहने वाली रागिनी रामाशंकर चौरसिया नामक महिला के घर का दरवाजा बंद कर अवैध निर्माण किया गया है। पीड़ित महिला से मुलाकात करने के बाद मंत्री लोढ़ा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मालवणी के अब्बासिया कंपाउंड में रहने वाली रागिनी रामाशंकर चौरसिया के घर से सटे क्षेत्र में शौकत हुसैन आबिद हुसैन सैय्यद द्वारा अवैध निर्माण किया गया। इतना ही नहीं, चौरसिया परिवार को घर का दरवाजा बंद करने के लिए मजबूर किया गया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस मामले को लेकर आवाज उठाई थी, लेकिन आबिद और हुसैन ने इसे नजरअंदाज करते हुए निर्माण को वैध बताया। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण अवैध है। कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिला से मुलाकात की तथा मालवणी पुलिस थाने में वरिष्ठ अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया है। वहीं राज्य में माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में गृह विभाग प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। राज्य में हिंदू समुदाय पर अत्याचार किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि भविष्य में कोई भी हिंदू समाज पर अन्याय करने का साहस नहीं करेगा, ऐसा चेतावनी स्वरूप वक्तव्य मंत्री लोढ़ा ने दिया। स्थानीय विधायक असलम शेख के नगरसेवक पुत्र ने अब्बासिया कंपाउंड में सड़क पर अवैध छबील (प्याऊ) निर्माण का उद्घाटन किया था। बिना किसी अनुमति के 6 फुट बाय 12 फुट क्षेत्रफल का सीमेंट और ईंटों का निर्माण लगभग 14 फुट ऊंचाई तक किया गया है। इसके लिए 6 लोहे के खंभे भी लगाए गए हैं। इस मामले में अब महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई की जा रही है तथा अवैध निर्माण करने वालों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा, ऐसी जानकारी पुलिस ने दी है।
पत्रकार चंद्रकांत दुबे की मां नगीना देवी का निधन
मुंबई । 'दोपहर का सामना' के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे की मां स्वरूप चाची नगीना देवी शिव प्रसाद दुबे (८५) का अकस्मात हृदयगति के रुक जाने से १८ मई को निधन हो गया। वे मुंबई से लेकर गांव तक समाज सेवा में समर्पित रही। उनका अंतिम संस्कार भायंदर पूर्व स्थित बंदरवाड़ी श्मशान में हुआ, जहां उनके बड़े बेटे दिवाकर प्रसाद दुबे ने मुखाग्नि दी और छोटे बेटे अरुण दुबे समाजसेवा से जुड़े हैं। बाकी सभी कार्यक्रम पैतृक गांव- दौलतपुर, खुटहन, जिला जौनपुर में किया जायेगा। नगीना देवी अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी । वे अपने पीछे जवाहर लाल दुबे, डॉ.विपीन दुबे, सुनील, मनोज, प्रभाकर, सुधाकर, कृष्णकांत, वशिष्ठ, ईशनारायण, शेष नारायण, महेश नारायण, रामानंद (डीएम),चिराग, सिद्धार्थ, अनुराग आदि से भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
समरस फाउंडेशन ने किया सीमा पर तैनात सैनिक विकास यादव का सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में जम्मू में पाक सीमा पर तैनात सैनिक विकास यादव का सम्मान किया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और पुष्पगुच्छ से उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कारण ही हम भारतवासी चैन की नींद सो रहे हैं। विकट परिस्थितियों में भी सीमाओं पर तैनात सैनिकों के कारण ही देश सुरक्षित है। इस अवसर पर समाजसेवी रामकृपाल शर्मा, समाजसेवी सुग्रीव यादव, संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, विधि सलाहकार एड. प्रशांत परदेसी, रामलिंगम, रामचंद्रन, पूरव गांधी, किरीट बावरिया समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
समाज के माथे पर कलंक –“अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो”
–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार

आज सुबह जैसे ही हाथ में नवभारत टाइम्स का अखबार लिया, एक मार्मिक शीर्षक ने मन को भीतर तक झकझोर दिया —
“अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो…”

यह केवल एक पंक्ति नहीं थी, यह उन असंख्य बेटियों की मौन चीख थी, जो दहेज जैसी कुप्रथा की भेंट चढ़ जाती हैं।
33 वर्षीय टि्वशा  शर्मा और 25 वर्षीय दीपिका…
दो नाम नहीं, दो अधूरे सपने थे।
दो जिंदगियाँ थीं, जिन्हें जीने का पूरा अधिकार था।
लेकिन दहेज की प्रताड़ना ने उन्हें इस हद तक तोड़ दिया कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई।

यह हत्या थी या आत्महत्या — यह तो जांच का विषय है,
लेकिन इतना तय है कि जिन लोगों ने एक लड़की को अपने जीवन से हाथ धोने पर मजबूर कर दिया, वे किसी भी रूप में दोषी हैं।
ऐसे दरिंदों को कठोर से कठोर सजा मिलनी ही चाहिए।
क्योंकि किसी इंसान को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित कर देना कि वह जीने की इच्छा ही खो दे, यह भी किसी हत्या से कम नहीं।

यह समाचार पढ़कर मन में एक ही प्रश्न उठता है —
क्या सचमुच हम 21वीं सदी में जी रहे हैं?

आज महिलाएँ युद्ध क्षेत्र में देश की रक्षा कर रही हैं, अंतरिक्ष में भारत का परचम फहरा रही हैं, विज्ञान, राजनीति, साहित्य, खेल और व्यापार हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
फिर भी, उसी समाज में एक बेटी को विवाह के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है, जलाया जाता है, अपमानित किया जाता है।
यह केवल अपराध नहीं, मानवता की हार है।

सबसे दुखद बात यह है कि दहेज मांगने वाले घरों में भी बहनें और बेटियाँ होती हैं।
फिर क्यों किसी और की बेटी को केवल पैसों और सामान के लिए यातना दी जाती है?
क्या रिश्तों की कीमत अब रुपयों से तय होगी?
क्या बहू अब इंसान नहीं, बल्कि मायके से सामान और धन लाने वाली एक “बैंक” बनकर रह गई है?

दहेज कभी किसी का जीवन नहीं चला सकता।
जीवन चलता है संस्कारों से, प्रेम से, सम्मान से और परिश्रम से।
भगवान ने सबको हाथ-पैर दिए हैं, शिक्षा दी है, क्षमता दी है —
तो फिर किसी बेटी के पिता की मेहनत की कमाई पर अपना अधिकार क्यों?

आज आवश्यकता केवल कानून बनाने की नहीं, सोच बदलने की है।
माता-पिता को भी चाहिए कि वे केवल “अच्छा घर” या ऊँचा दिखावा देखकर जल्दबाजी में बेटी का विवाह न करें।
रिश्तों की चमक-दमक से ज्यादा जरूरी है उस परिवार की मानसिकता को समझना।
दहेज के लालचियों की पहचान अक्सर शादी से पहले ही हो जाती है ।
कभी महंगे उपहारों की अपेक्षा में,
कभी बार-बार की मांगों में,
तो कभी तानों और व्यवहार में।

ऐसे समय में डरना नहीं चाहिए।
जरूरत पड़े तो सगाई तोड़ देनी चाहिए।
और यदि विवाह मंडप तक बात पहुँच जाए, तब भी हिम्मत करके बारात लौटा देनी चाहिए।
क्योंकि एक टूटा रिश्ता फिर भी जीवन बचा सकता है,
लेकिन गलत घर में की गई शादी पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है।

समाज को यह समझना होगा कि बेटी कोई बोझ नहीं, वह घर की सबसे सुंदर रचना है।
जिस घर में बेटियों का सम्मान नहीं, वह घर कभी सुखी नहीं हो सकता।

आइए संकल्प लें —
न दहेज देंगे,
न दहेज लेंगे,
और न ही दहेज मांगने वालों का समर्थन करेंगे।

ताकि फिर कभी किसी अखबार की हेडिंग यह न कहे —
“अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो…”।
महाराणा प्रताप जयंती व बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव का भव्य आयोजन

वसई। राजपूताना परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में चैत्र महोत्सव, संवत 2083 का भव्य स्वागत श्रद्धा, शौर्य एवं संस्कार के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति एवं क्षत्रिय धर्म का जीवंत उत्सव था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महापुरुषों को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप की लौ ने जैसे ही सभा को आलोकित किया, पूरा प्रांगणजय भवानी  के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कारगिल के वीर योद्धा नायक दीपचंद पंचग्रामी रहे, जिनका वीरता के लिए भव्य सम्मान किया गया। जनता ने खड़े होकर अपने नायक का अभिनंदन किया।
विश्वामित्र की भूमिका में "महर्षि" टाइटल से अलंकृत नालासोपारा के अघोर पीठाधीश्वर महंत बाबा अलख राम ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सनातन  का आध्यात्मिक महत्व बताया एवं क्षत्रिय धर्म पर जोर देते हुए कहा कि धर्म की रक्षा ही क्षत्रिय का प्रथम कर्तव्य है। मुख्य वक्ता डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने मार्गदर्शन देते हुए कहा, _"आज से 200 साल पहले जब अंग्रेज नहीं आए थे तब एक जनवरी को नववर्ष नही मनाया जाता था, तब हमारे यहां केवल विक्रम संवत ही चलता था तथा वसंत पंचमी से होली तक पिछले वर्ष की विदाई की जाती थी एवं संपूर्ण चैत्र माह में चैत्र महोत्सव मनाकर नववर्ष का स्वागत किया जाता था । हमारे देश का हर वर्ग पूरे उत्साह से चैत्र महोत्सव मनाता था. आजके आधुनिक काल मे हर वर्ष चैत्र महोत्सव मनाकर ददन सिंह अपनी खोई हुई संस्कृती की पुनर्स्थापना कर रहे है. अपनी जड़ों से जुड़ना ही सच्चा राष्ट्रवाद है। मंच संचालन की बागडोर श्रीप्रकाश सिंह ने कुशलता से संभाली। पधारे हुए सभी अतिथियों का सत्कार राजपूताना परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष दद्दन सिंह चौहान ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया। कार्यक्रम में सम्मानमूर्ति के रूप में पधारीं क्षत्राणी नगरसेविका का विशेष सम्मान किया गया एवं  समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु श्रीमती बबीता देवराज सिंह, एकता सिंह, पिंकी राठौर, प्रदीपिका सिंह, जेपी सिंह, अभय कक्कड़, अशोक शेलके आदि को सम्मानित किया गया। 
नासिक से पधारे राजेंद्र सिंह चौहान, रामदुलार सिंह, लाल साहब सिंह, वीरेंद्र सिंह तोमर, कुमार शैलेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह एवं श्रीमती रीता सिंह सहित अनेक आर्मी एवं नेवी के जवानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। सभी वीरों ने महाराणा प्रताप जयंती एवं बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गायक दामोदर राव, नंदिनी तिवारी, पूनम सिंह एवं सूरज सिंह 'तूफानी ने अपनी सुमधुर गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति और वीर रस के गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। राजपूताना परिवार के सदस्य वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश सिंह सूर्यवंशी, बबन सिंह, ललन सिंह, अरबिंद सिंह मनोज सिंह राकेश सिंह नाहर सिंह केदार सिंह रूपेश सिंह अजय सिंह सरवन सिंह सिसोदिया नरेंद्र सिंह राणावत वीरभद्र सिंह जडेजा अश्विन सिंह जाडेजा स्वरूप सिंह जडेजा जयेंद्र सिंह जडेजा जगदीश सिंह जडेजा सत्येंद्र रावत सुनील सिंह, मोहित सिंह, विजय सिंह, विनोद सिंह, राधा रमन सिंह, अमित सिंह, नाहर सिंह, भावेश सिंह, रोहित सिंह, राम सिंह, केदारनाथ सिंह, राज चौरसिया, जयकुमार यादव एवं संस्था के सभी सदस्यो पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। श्रीमती अंजू सिंह, खुशबू सिंह, आशा सिंह, गरिमा सिंह, सुषमा सिंह, संध्या सिंह, किरण सिंह, बबीता सिंह सहित तमाम बहनों एवं माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के पश्चात सभी ने *सुरुचिपूर्ण भोज* का आनंद लिया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
सुनील सिंघवी को सर्वसम्मति से सौंपी गई जयपुर प्रवासी संघ की कमान
मुंबई। राजस्थानी समाज की प्रमुख संस्था जयपुर प्रवासी संघ (जेपीएस) की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा समारोहपूर्वक की गई। पार्ले इंटरनेशनल होटल में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के लिए सुनील सिंघवी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। समारोह के दौरान जेपीएस की निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना के साथ उनको भावभीनी विदाई दी गई।जयपुर प्रवासी संघ के गवर्निंग संरक्षक कृष्ण कुमार राठी, संरक्षक कुसुम काबरा, चुनाव अधिकारी मनमोहन बागड़ी, वर्तमान अध्यक्ष धर्मचंद कोठारी, सचिव अरुण कुमार निगोतिया, कोषाध्यक्ष अनिल हीरावत सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिंघवी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जेपीएस नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। जेपीएस की नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार हीरावत, अनिल अग्रवाल, अनिल कर्णावट, अनीता माहेश्वरी, धर्मचंद कोठारी, दीपेंद्र बैराठी, गिरीश अग्रवाल, मधु कुमार राठी, निलीन सोखिया, राज कुमार बैद, मनीष शाह, मनीष कचोलिया एवं विजय सेठ को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुनील सिंघवी इससे पूर्व भी संघ में सचिव एवं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सभी सदस्यों ने सुनील सिंघवी को संस्था के प्रत्येक कार्य में पूर्ण योगदान का विश्वास दिलाते हुए गतिविधियों को आगे बढ़ाने की सहमति जताई। जेपीएस के संरक्षक कृष्ण कुमार राठी ने निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया तथा नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की कामना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिंघवी ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की।
पूर्व नगरसेवक सुरेश ठाकुर के निधन से वाकोला में शोक की लहर
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका में 2 बार नगरसेवक रहे सूर्यवंश ( सुरेश) ठाकुर का आज सुबह 75 वर्ष की उम्र में माहिम के रहेजा अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सांताक्रूज़ पूर्व के वाकोला परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सुरेश ठाकुर अपने पीछे अपने दो बेटों सुनील ठाकुर, अनिल ठाकुर और  पौत्र पौत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मैंने अपना एक पुराना साथी खो दिया। सुरेश ठाकुर अत्यंत विनम्र, शालीन और उदार होने के साथ-साथ सबके दुख सुख में खड़े रहने वाले इंसान थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दें। सुरेश ठाकुर के निधन पर पूर्व सांसद विनायक राऊत, नगरसेवक सदा परब, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, कृपाशंकर पाण्डेय, पूर्व नगरसेवक ब्रायन मिरांडा, शेखर सालियन, जीतू यादव, राम यादव जयप्रकाश विश्वकर्मा, रमाशंकर सिंह, जेपी सिंह, अजय सिंह, जगदीश सिंह, विनय शुक्ला, सुशील राय, विजई सिंह, डॉ मुकेश शुक्ला समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।