कक्षा 12   सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय शिक्षण संस्थान एराइज इंडिया पब्लिक स्कूल में  कक्षा 12   सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष विद्यालय के निदेशक डॉक्टर हर्ष पुरी व एवं श्रीमती आदिति टंडन के द्वारा पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर  किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉक्टर हर्ष पुरी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं  का उत्साह वर्धन किया और उनके द्वारा परीक्षा में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं।

इस मौके पर डॉ हर्षपुरी आदिति टंडन व प्रधानाचार्या श्रीमती कमल शर्मा ने इंटरमीडिएट की विद्यालय टॉपर आयुषी मनार– 95%, सृष्टि वर्मा– 91%, इंशा वली 90.5% व शिवा भार्गव– 90.5% को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया उन्होंने इस मौके पर अभिभावकों को भी सम्मानित किया और कहा कि हर सफलता एक नई शुरुआत होती है और हमारे विद्यार्थी निरंतर सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति कमल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर उत्कृष्ट शिक्षा एवं अनुशासन का प्रतीक है,विद्यालय परिवार सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके निरंतर सहयोग, समर्पण और विश्वास से यह सफलता प्राप्त  हो सकी। इस मौके पर प्रमुख रूप से छात्र-छात्राएं विद्यालय परिवार व अभिभावक उपस्थित थे।
पक्का तालाब तीर्थ पर पवित्र वट वृक्ष सौंदर्यीकरण कार्य का पालिका परिषद अध्यक्ष ने निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

स्थानीय रामलीला मैदान स्थित पक्का तालाब तीर्थ पर पवित्र वट वृक्ष सौंदर्यीकरण कार्य का पालिका परिषद अध्यक्ष ने निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
शुक्रवार को पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने पक्के तालाब तीर्थ पर पवित्र वट वृक्ष के कराये जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि शनिवार को वट सावित्री व्रत का धार्मिक कार्यक्रम है जिसमें इसमें नगर एवं ग्रामीण अंचलों की भारी संख्या में महिलाएं वट वृक्ष का पूजन कर अपने पति की सलामती व लंबी उम्र की कामना करती है वट सावित्री व्रत को देखते हुए पालिका परिषद द्वारा पक्के तालाब तीर्थ पर वट वृक्ष का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है पालिका अध्यक्ष ने कार्य दायी संस्था को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि  वट सावित्री व्रत को देखते हुए नगर क्षेत्र के सभी पवित्र वट वृक्षों पर पूजन करने आने वाली श्रद्धालु महिलाओं के लिए पालिका परिषद द्वारा शुद्ध पेयजल और प्रसाद का प्रबंध किया किया गया है। इस मौके पर   मनोनीत सभासद उमेश मेहरोत्रा, रामानंद अवस्थी, बलराम लोधी, मंगरे लाल लोधी, मयंक टंडन, बालक , कृष्ण कुमार मिश्रा,
राजन अवस्थी, राम सनेही अनूप तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
देशव्यापी दवा कारोबार बंद को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय औषधि विक्रेता संघ की एक बैठक,  हिंद मेडिकल स्टोर मुख्य बाजार चौधरी मार्केट  में, देशव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाने के लिए आहूत की गई। शुक्रवार को स्थानीय औषधि विक्रेता संघ की एक बैठक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद कलीम की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्टस एंड  ड्रगिस्टस के आवाहन पर आगामी 20 मई बुधवार को देशव्यापी दवा कारोबार बंद को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

औषधि विक्रेता संघ के महामंत्री संजय टंडन ने बताया कि, हमारी मुख्य मांगे ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाइयों से देश बचाओ प्रमुख हैं, उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई को बंद को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि  सभी आवश्यक दवाइयां पहले से ले लें जिससे बंद होने पर परेशानी नहीं उठानी पड़े।  बैठक में प्रमुख रूप से औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष कलीम चौधरी, रेहान अहमद, मोहम्मद शमी, संजय टंडन, वकील, जमील, मुजीब, अमन, मुस्तकीम, सानू, जुबेर, अनस, सुशील गुप्ता, रामकुमार यादव,  रिहान आदि प्रमुख थे।
देशव्यापी दवा कारोबार बंद को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय औषधि विक्रेता संघ की एक बैठक,  हिंद मेडिकल स्टोर मुख्य बाजार चौधरी मार्केट  में, देशव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाने के लिए आहूत की गई। शुक्रवार को स्थानीय औषधि विक्रेता संघ की एक बैठक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद कलीम की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्टस एंड  ड्रगिस्टस के आवाहन पर आगामी 20 मई बुधवार को देशव्यापी दवा कारोबार बंद को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

औषधि विक्रेता संघ के महामंत्री संजय टंडन ने बताया कि, हमारी मुख्य मांगे ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाइयों से देश बचाओ प्रमुख हैं, उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई को बंद को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि  सभी आवश्यक दवाइयां पहले से ले लें जिससे बंद होने पर परेशानी नहीं उठानी पड़े।  बैठक में प्रमुख रूप से औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष कलीम चौधरी, रेहान अहमद, मोहम्मद शमी, संजय टंडन, वकील, जमील, मुजीब, अमन, मुस्तकीम, सानू, जुबेर, अनस, सुशील गुप्ता, रामकुमार यादव,  रिहान आदि प्रमुख थे।
स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने 10 अस्पतालों की जांच कर एक अस्पताल व एक पैथोलॉजी को किया सील

कमलेश मेहरोत्रा । लहरपुर (सीतापुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने 10 अस्पतालों की जांच कर एक अस्पताल व एक पैथोलॉजी को किया सील। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम में नोडल अधिकारी डॉ एम एल गंगवार, डिप्टी सीएमओ दिनेश त्रिपाठी, नायाब तहसीलदार अशोक कुमार यादव व सीएचसी अधीक्षक अरविंद बाजपेई के द्वारा केशरी गंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल की जांच की गई जांच के दौरान आवश्यक प्रपत्र न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया, श्री खाटू श्याम अस्पताल की जांच की जो बन्द पाया गया, टीम ने कोतवाली मार्ग पर स्थित लहरपुर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर की जांच की गई ।

जहां पर डॉक्टर मौजूद डॉक्टर के द्वारा सीजर किया गया था लेकिन अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नही था जिसके चलते  बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल संचालित करने पर जमकर फटकार लगाई गई और दो दिनों के अंदर आवश्यक प्रपत्र दिखाने के निर्देश दिए। जिसके बाद टीम मोहल्ला गन्नी टोला स्थित अल्फा हॉस्पिटल की जांच की जिसमे पंजीकरण पाया गया, टीम ने छावनी पुलिया स्थित डॉ एम आई बेग हॉस्पिटल की जांच की गई जो पंजीकृत पाया गया, उसी के बगल में संचालित मेडी केयर हॉस्पिटल, मेडिक्स हॉस्पिटल बन्द मिले, टीम ने वाहिद हॉस्पिटल की जाँच की जो पंजीकृत मिला, उसके  बगल में संचालित कोलैब डायग्नोस्टिक सेंटर का रिनीवल न मिलने पर उसको सील कर दिया गया, टीम के द्वारा मजा शाह स्थित मैक्स हॉस्पिटल व लाइफ लाइन हॉस्पिटल की भी जांच की गई जो पंजीकृत पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना पर ज्यादातर संचालित वैध और अवैध अस्पतालों के शटर धड़ा धड़ गिर गए। जांच के दौरान नोडल अधिकारी एम एल गंगवार ने निर्देश दिए की जिन अस्पतालों में प्रसव कराया जाता है वह अस्पताल संचालकों को प्रसव की रिपोर्ट स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आवश्यक रूप से भेजें। ज्ञातव्य है कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी संख्या में वैध और अवैध अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की कृपा से संचालित हैं जिनकी समय-समय पर जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है और टीम के जाते ही सभी अस्पताल पुनः संचालित हो जाते हैं।
तहसील मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का किया गया आयोजन

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। तहसील मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का किया गया आयोजन।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश गिरी ने की व बैठक का संचालन  शोभित मिश्र ने किया। इस मौके पर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए विधायक अनिल वर्मा  ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों को मजबूत करने का कार्य करे जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी हमारी विधानसभा मजबूत होगी उन्होंने कहा  कि इस जुमले बाज भाजपा सरकार ने अब तक के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया है केवल जनता को सिर्फ जाति धर्म के नाम पर बांटने का कार्य किया है। बैठक को युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने भी संबोधित किया और कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति होते हैं आप सभी समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने व पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सहयोग करें।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, अतुल वर्मा, नगर अध्यक्ष मेराज मेहबूब, कुलदीप सिंह, मीसम खान ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, अमरेंद्र वर्मा, राधे वर्मा, भागीरथ मौर्या, अरशद अंसारी, कमल किशोर मिश्रा, गया प्रसाद मौर्या, मो० शोएब, चन्दा अली, प्रशान्त गुप्ता, श्याम शर्मा, नीलेश रस्तोगी, जय सिंह, चंद्रपाल, महिपाल, धीरू यादव, अनुराग वर्मा, कल्लन अंसारी, रामनरेश वर्मा, जाबिर खान, मोहम्मद जकी,सहित भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लगातार सातवीं बार प्राथमिक शिक्षक संघ  के अध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश सिंह
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न ,लगातार सातवीं बार प्राथमिक शिक्षक संघ  के अध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश सिंह। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सीतापुर की लहरपुर इकाई का निर्वाचन बी आर सी  पर पर्यवेक्षक नवीन कुमार, चुनाव अधिकारी मदनलाल व अश्वनी सिंह द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें  ज्ञान प्रकाश सिंह ने अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया,  किसी भी अन्य प्रत्याशी के द्वारा नामांकन न दाखिल किए जाने होने के कारण पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारियों ने ज्ञान प्रकाश सिंह को ब्लॉक लहरपुर का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। ज्ञान प्रकाश सिंह के निर्वाचित घोषित होने पर शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।निर्वाचन को पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने में अर्पित त्रिवेदी,अजय राजवंशी,
नीलम कुमार,परशुराम,प्रेम शंकर,अभिषेक मिश्र, शाहिद अख्तर,आलोक वर्मा,अभिषेक सेंगर,जितेंद्र वर्मा,महफूज अहमद,रामेंद्र जायसवाल आदि शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।   ज्ञान प्रकाश सिंह को ब्लॉक लहरपुर का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद  समस्त अध्यापकों ने उन्हें माला पहनाकर  बधाई दी। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने समस्त अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि  शिक्षकों के हितों व उनके अधिकारों का   संरक्षण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु वह हमेशा तत्पर रहेंगे और संघ के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस मौके प्रमुख रूप से प्रदीप वर्मा,रामचंद्र,संदीप, विमलेश,शशिभूषण,शैलेंद्र मिश्रा,सुरेश,अनुपम राही,सचिन मिश्रा,शिवम यादव,धर्मेंद्र वर्मा, विनय राजवंशी,सुनील बंसल सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
ज्येष्ठ माह के  द्वितीय मंगलवार को जगह जगह भंडारा
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। जेष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा ,सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद का वितरण किया गया। ज्येष्ठ माह के  द्वितीय मंगलवार को नगर के पक्का तालाब तीर्थ पर पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा क्षेत्र  के  हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पक्के तालाब तीर्थ पर स्थापित मंदिर प्रांगण में सरस संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को नगर एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले भंडारों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं  ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया, हर तरफ गूंज रहे भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था । मंगलवार प्रातः से ही क्षेत्र के हनुमत निवास मंदिर, बजरंगा मंदिर, अंबर संराय  स्थित प्राचीन महावीरन मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, छन्नूलाल द्वारका प्रसाद हनुमान मंदिर, भोलिया बाबा हनुमान मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर के साथ साथ ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में एवं श्रद्धालुओं के द्वारा अपने-अपने घरों पर व्रत रखकर बजरंगबली की पूजा अर्चना कर  हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में वन विभाग द्वारा आयोजित भंडारे में उपप्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव, बृजेश पांडे, वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह, अहमद कमाल सिद्दीकी, बीनू पाल, उपवन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहित बड़ी  संख्या में वन कर्मियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। नगर के खतराना चौराहा पर प्रमोद टंडन, रामनाथ चौराहा, ग्राम बहादुरा पुर स्थित संकट मोचन मंदिर,केसरीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर भडारों का आयोजन किया गया एवं  श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह प्रसाद व शरबत का भी वितरण किया गया।
ग्रामीण अंचलों में खेलों एंव स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से ओपन जिम योजना के तहत ओपन जिम का किया गया शुभारंभ।

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। ग्रामीण अंचलों में खेलों एंव स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से ओपन जिम योजना के तहत ओपन जिम का किया गया शुभारंभ।

मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम नवीनगर में जूनियर हाईस्कूल के समक्ष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई स्मृति ग्रामीण मिनी ओपन जिम का शुभारंभ क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को समर्पित करते हुए किया। इस मौके पर भारी संख्या में बच्चों व ग्रामीणों ने जिम की सुविधाओं का आनंद लिया, ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि, ओपन जिम का उद्देश्य शारीरिक फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देना है यह सुविधा आम जनता के लिए निशुल्क है जिससे क्षेत्र के नौजवान और बच्चे जिम में लगाए गए उपकरणों की सहायता से अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान गुल जहां, मोहम्मद अलीम, सरवर अली, ललित कुमार, राकेश कुमार पाण्डेय ने इस ओपन जिम की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अंचलों के नौजवानों व बच्चों को अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने में सहायता मिलेगी। ओपन जिम का शुभारंभ होते ही भारी संख्या में बच्चों ने जिम का लुफ्त उठाया।
मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह
मलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अनिल कुमार कपूर एवं विशिष्ट अतिथि  राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्राप्त शिक्षक  अशोक कुमार प्रजापति थे, कार्यक्रम में जिला एडल्ट रिसोर्स स्काउट  मंगली प्रसाद, सहायक जिला आयुक्त मनोज कुमार यादव,तथा ब्रजनाथ ने भी प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने सभी आगुन्तकों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर  तथा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप-10 छात्र-छात्राओं में हाई स्कूल टॉपर अंश मिश्रा और इण्टर मीडिएट टॉपर सारिका मौर्या इसके अतिरिक्त हाई स्कूल की टॉप-10 में प्रतीक्षा,शिवानी,दिव्यांशी,पल्लवी राजवंशी,सिमरन,सुधीर कुमार एवं इण्टर मीडिएट में टॉप-10 तनिष्का जायसवाल,सोनम,अन्नू विश्वकर्मा, करन वर्मा,गुंजन आदि को प्रशस्ति पत्र एवं मां सरस्वती का चित्र देकर सम्मानित किया व सभी अभिभावकों को भी अंगवस्त्र भेंट किए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हाई स्कूल टॉपर कशिश वर्मा(जनपद सीतापुर) एवं इंटरमीडिएट टॉपर शिखा वर्मा(जनपद सीतापुर)को विशेष रूप से स्कूल बैग एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व उनके अभिभावकों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता विजय निगम ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य—विनोद कुमार शुक्ल, रमेश चन्द्र मिश्र, संजीत मिश्रा, शिव कुमार मिश्र, अजीम अहमद, अंकित कुमार, अमरीश कुमार, श्रीमती शैल सिंह, नीता सिंह, अर्शिता सिंह, नमिता रस्तोगी, आरती निगम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य  अवधेश कुमार अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
तथा प्रबंधक  अनिल कुमार पुरी ने सभी अतिथियों एवं सभी मेधावी छात्र/छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।