आजमगढ़: शिक्षामित्रों ने बैठक कर मानदेय बृद्बि सीएम और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, संगठन की मजबूती पर दिया बल
![]()
![]()
आजमगढ़ ।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की जनपदीय बैठक स्थानीय कुंवर सिंह उद्यान में हुई। जिसमें संघटन को मजबूत बनाने, स्थाईकरण, प्रदेश नेतृत्व और सरकार के बीच चल रही साकारात्मक वार्ता , सैलरी एकाउंट खुलवाने, मानदेय वृद्धि तथा संघटन के विस्तार आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी। शिक्षा मित्रों ने मानदेय बृद्बि पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी। बैठक में सठियाँव ब्लॉक से राजकुमार को जिला कोषाध्यक्ष, पवई ब्लॉक से राजनाथ यादव को (जिला संगठन मन्त्री, मिर्जापुर ब्लॉक से श्री मती संगीता को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व अजय कुमार को मिर्जापुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिसका लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मन्त्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने कहा की प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एक वट बृक्ष के समान है । लेकिन कुछ स्वार्थी लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए संगठन को विखंडित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन इनके मनसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा की प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल एवं प्रदेश महामन्त्री सुशील कुमार यादव के अलावा बाकी किसी संगठन के नेता की कोई औकात नहीं है की जो कोई कुछ करा सके । उन्होंने ने शिक्षा मित्रों को आगाह किया कि संगठन को कमजोर करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव ने कहा की संगठन मेरा प्रदेश पर जितना मजबूत है उतना मजबूत कोई संगठन नहीं है। हमें संगठित होने की जरूरत है।एक न एक दिन सारी समस्याओं का समाधान होगा।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव व संचालन प्रांतीय संगठन मन्त्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उपेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष,अशोक यादव जिला संगठन मन्त्री, रीता सिंह जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पूनमलता यादव जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ , रंजू सिंह जिला उपाध्यक्ष), विजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज, इन्द्रावती मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सठियाँव , राधेश्याम मौर्य ब्लॉक उपाध्य्क्ष सठियाँव,रामनगीना विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सठियाँव , हरिकेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष जहानागंज, अमरशेखर जिला मीडीया प्रभारी , चन्द्रमा देवी ,अंशु प्रजापति, कुसुम लता,पवन मौर्य,सुधाकर यादव , राधेश्याम यादव , फारुख सिद्दिकी, शायना अंजुम, शहिदुनिशा,दुखरन यादव , श्री राम ,सुनीता यादव ,जयप्रकाश श्रीवास्तव सहित दर्जनों शिक्षा मित्र मौजूद रहे।

आजमगढ़। कंधरापुर थानांतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 238.5 के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे पार्सल वाहन में पीछे से जा घुस गई। सूचना पर DM रविंद्र कुमार और SP डॉ अनिल कुमार भी अस्पताल और पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। जानकारी के अनुसार पार्सल वाहन संख्या RJ 09 GB 6297 गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या HR 51 CW 5271 अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। मामले की जांच जारी है। मृतकों में 1-मनीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार उम्र 43 वर्ष 2-कंचन देवी पत्नी मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष 3-आस्था कुमारी पुत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 16 वर्ष 4-अदिति पुत्री मनीष कुमार उम्र 11 वर्ष 5- इसके अतिरिक्त एक नाम पता अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 20 वर्ष समस्तनिवासी गण ग्राम गयासपुर थाना सिसवन जिला सिवान बिहार
आजमगढ़ ।जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बगल में स्थित एक भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। सुराई गांव निवासी डॉक्टर नाहिद तबस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने शनिवार को निजामाबाद तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है तथा लगातार धमकी दी जा रही है। डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने तहसील प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने जनवरी माह में उक्त भूमि अमीना पुत्री स्वर्गीय रिजवान अहमद से विधिवत रजिस्ट्री कराकर खरीदी थी। भूमि का दाखिल-खारिज भी हो चुका है तथा खतौनी में उनका नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने बताया कि जमीन की सुरक्षा के लिए वहां गेट लगाकर ताला भी बंद किया गया था। आरोप है कि जमीन विक्रेता के कुछ पट्टीदारों ने बीते 20 अप्रैल को जबरन ताला तोड़कर जमीन में प्रवेश कर कब्जा कर लिया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें लगातार मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डॉक्टर तबस्सुम ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात दर्जनों लोग उक्त जमीन पर जनरेटर लगाकर निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते देर रात तक मौके पर हंगामा होता रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी के कारण स्थिति और तनावपूर्ण बनी रही। पीड़िता ने तहसील दिवस में प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र एवं थाना क्षेत्र, तहबरपुर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल,पूरा अचानक (सहनूपुर) में " सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश" के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति - 5.0 " फेज - 2 एवं साइबर क्राइम तथा पुलिस हमारी दोस्त* "से संबंधित कार्यशाला का आयोजन विद्यालय में चल रहे 2 दिवसीय समर कैंप में किया गया। तहबरपुर थाना के उपनिरीक्षक लोकेशमणि त्रिपाठी एवं उनकी पूरी टीम को बच्चों द्वारा स्वयं के बनाए गुलदस्ते भेंटकर सम्मानित किया गया। आपने बच्चों को मित्र पुलिस एवं साइबर क्राइम की स्थितियों को विस्तार से बताया। आप द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों का बच्चों द्वारा तत्काल उत्तर देने पर आपने बच्चों की सराहना की साथ ही और आगे बढ़ने को प्रेरित किया। महिला कांस्टेबल उपासना यादव ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बहुत अच्छी एवं रोचक जानकारी दी। बच्चों एवं पुलिस टीम के बीच प्रश्नकाल का आयोजन किया गया। बच्चों ने निडर पुलिस टीम से उत्सुकता से प्रश्न पूछे एवं पुलिस टीम ने बहुत ही धैर्य एवं बेहतर तरीके से बच्चों की जिज्ञासा का समाधान किया। तहबरपुर के वरिष्ठ ए आर पी उदय प्रताप राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट पर साइबर क्राइम होते हैं और आनलाइन अनजान लोगों से चैटिंग या फोन पर बात करने से बचना चाहिए* । शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पुलिस टीम के आने से मित्र पुलिस की अवधारणा को बल मिलेगा एवं समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। बच्चों के बीच कक्षावार पेंटिग, मेहंदी और कलश डेकोरेशन की प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल्स द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गयी और बच्चों की क्लाकृतियों की सराहना की गयी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार यादव ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताने एवं समय देने के लिए उपनिरीक्षक लोकेशमणि त्रिपाठी एवं उनकी टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर लोकेशमणि त्रिपाठी,ए आर पी तहबरपुर उदय प्रताप राय,कृष्णमोहन उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार यादव, अवधेश कुमार "रिंकू" , अनिल कुमार चौबे, हरेंद्र यादव, हमराही शिवम् गुप्ता, अरविन्द कुमार मौर्य उपासना यादव, स्नेहलता, मानसी बीडीसी प्रतिनिधि गौरी शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
आजमगढ़। तहबरपुर विकासखंड के अंतर्गत 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में ब्लॉक सभागार में एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वर्तमान परिवेश में शैक्षिक समस्याएं एवं शिक्षकों की भूमिका विषय पर केंद्रित इस संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ राम उजागर शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना की मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया सभागार को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर राम उजागर शुक्ला ने कहा कि बदलते परिवेश में नई शैक्षिक चुनौतियां सामने आ रही हैं शिक्षकों ने हमेशा समाज को दिशा और गति प्रदान की है उन्होंने शिक्षक समुदाय से इन समस्याओं का सर्वमान्य समाधान खोजने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला महामंत्री रवि शंकर यादव ने आधुनिक शैक्षिक तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों को तकनीक के प्रयोग को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार धीरे-धीरे शिक्षकों क परिलब्धियों को समाप्त कर रही है। रमोद यादव ने शिक्षकों से अपने उत्कृष्ट कार्यो के माध्यम से समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करने का आग्रह किया और वर्तमान समय में संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप राय ने पिछले 1 वर्ष में उत्तर प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक समिति द्वारा शिक्षक हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि समिति विद्यालयों के पेयरिंग/ मर्जर, चयन वेतनमान, टेट की अनिवार्यता के विरोध, जनगणना 2026 तथा परिषदीय विद्यालयों में साफ सफाई जैसे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय ने की जबकि संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया।
आजमगढ़। जनपद के तहबरपुर विकास खण्ड में पड़ने वाले ग्राम सराय सागर में 18 मई से होने वाली श्री शत चंडी महायज्ञ की तैयारी जोरों चल रही है।यज्ञ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्री श्री योगी रामानंद दास जी महाराज ने बताया कि अनादि काल से वैदिक ऋषि कालीन समय से यज्ञनारायण भगवान की महिमा का गायन वेदों में किया गया है । यज्ञ का उद्देश्य ऋचाओं के माध्यम से परमात्मा की उपासना करना है। आज हमारा समग्र मानव समाज अत्याधुनिक हथियारों के कारण से विनाश की कगार पर है । अगर महापुरुषों के उपदेशों को नहीं माना तो हमारा पूर्व समग्र मानव जाति का विनाश हो जाएगा । सनातन की पावन परंपरा समग्र जीव जंतु पेड़ - पौधे पर्यावरण जल जीवन जानवर विधि प्रपंच की रक्षा करने के लिए वेदों के माध्यम से प्रेरणा प्राप्त होती है । इसलिए मध्यकालीन संतों से लेकर 19 में 20 वीं शताब्दी में होने वाले महापुरुषों ने सदा सर्वदा उपनिषद वेद वेदांतों पर जोर दिया । वेदांत मानव गरिमा का उद्घोषक एवं परिप्रष्ट पोशाक है ।क्योंकि सनातन संस्कृति वेदिक संस्कृति यज्ञ की संस्कृति जीओ और जीने दो का उपदेश देता है ।और परस्पर की प्रेम की कल्याण की सद्भावना के लिए हमारे वैदिक वन में यज्ञ नारायण भगवान की महिमा का प्रतिपादन किया गया है। हथियारों से पर्यावरण प्रदूषण होता है । यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है।जब वातावरण शुद्ध होता है तो अच्छी वर्षा होती है। अच्छी वर्षा होती है तो अच्छी फसल होती है तो लोग खुशहाल होता है। श्री श्री योगी रामानंद जी महाराज ने अपील किया कि हमारा जीवन यज्ञ दान हो तब से परस्पर सहयोग की भावना से चलता है । इस अवसर पर विनोद उपाध्याय , दीनदयाल उपाध्याय , राकेश उपाध्याय , महेंद्र विश्वकर्मा , छोटू , आचार्य मधुसूदन , अजय राय , प्रेम प्रकाश राय , प्रेम शंकर राय, रविंद्र राय , निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शिव मूरत यादव , प्रदीप राय , विवेक राय जर कृष्ण मोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां निवासी शहजाद अहमद ने पुलिस चौकी फरिहा पर तैनात नायब दरोगा परमात्मा यादव और एक सिपाही पर घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी सदर के आदेश के बाद निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित शहजाद अहमद पुत्र अबुल बशर ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि विपक्षियों ने दबंगई के बल पर रुकवा दिया। इस संबंध में उसने स्थानीय थाना निजामाबाद में शिकायत की थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी विपक्षियों के प्रभाव में आ गए और पीड़ित का मकान निर्माण भी रुकवा दिया । शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में पुलिस चौकी फरिहा से परमात्मा यादव नामक नायब दरोगा तथा प्रशांत सरोज नामक सिपाही ने उसे फोन कर फरिहा पुलिस चौकी पर बुलाया। आरोप है कि नायब दरोगा ने कहा कि “बड़े साहब” से बात हो गई है और काम शुरू कराने के लिए ₹10 हजार रुपए लाने होंगे। पीड़ित का आरोप है कि उससे पहले परमात्मा यादव द्वारा पीड़ित से ₹2500 भी लिया गया है तथा बाद में ₹5000 अतिरिक्त लाने की बात कही गई। खुद को परेशान बताते हुए पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी सदर से मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र पर क्षेत्राधिकारी सदर ने जांच के निर्देश देते हुए प्रकरण को थाना निजामाबाद भेजा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया। मामले की कायमी हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र विशाल द्वारा की गई है।
55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k