37 डिग्री की तपिश में भी जारी रहा सांसद मनीष जायसवाल का जनसंवाद अभियान, खिरगांव में लोगों की समस्याएं सुनी
हजारीबाग -37 डिग्री सेल्सियस के बढ़ते पारे और प्रचंड धूप के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल का जनसंवाद अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार की सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 31 और 32 के विभिन्न इलाकों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।
सांसद मनीष जायसवाल जैसे ही निगम क्षेत्र के खिरगांव श्रीराम चौक पहुंचे, वहां पहले से मौजूद भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे और ढोल-ताशों के साथ उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल स्थानीय नागरिकों के साथ खिरगांव माली टोला, भुइयां टोली और पाल मोहल्ला होते हुए खिरगांव देवी मंडप प्रांगण स्थित धर्मशाला पहुंचे, जहां स्थानीय कमिटी और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
धर्मशाला में आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों ने एक-एक कर अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से सांसद मनीष जायसवाल को अवगत कराया। जनसमस्या सुनने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने पेयजल संकट पर कहा कि हजारीबाग में जलापूर्ति के लिए कोनार डैम से पेयजलापूर्ति की स्कीम पूरी तरह तैयार है। लेकिन दुर्भाग्यवश, राज्य सरकार की उदासीनता के कारण फिल्टर प्लांट के लिए अब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। यह योजना लगभग अंतिम चरण में है, जैसे ही फिल्टर प्लांट का निर्माण होगा, लोगों को घरों तक कोनार डैम से शुद्ध पानी मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि केवल बोरिंग कराना जलापूर्ति का स्थाई समाधान नहीं है। हमें जल संरक्षण की दिशा में खुद भी जागरूक होना होगा। केंद्र सरकार की योजनाएं लगातार धरातल पर चल रही हैं, जबकि राज्य सरकार की योजनाएं अधर में लटकी हैं। उन्होंने कहा कि आपके कलौदी तालाब में सामुदायिक शौचालय, बेलाही तालाब में देवी मंडप के समीप सामुदायिक भवन और तालाब में गार्डवाल निर्माण की स्वीकृति उनके तत्कालीन विधायक कार्यकाल में विधायक निधि की राशि से दी है। इस संबंध में सांसद मनीष जायसवाल ने संबंधित संवेदक समूहों के लोगों कहा कि इन योजनाओं को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह मेरा ही विचार था कि सामुदायिक भवन के ऊपरी तल्ले का निर्माण कराया जाए ताकि इस क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्य में यह सामुदायिक भवन लाभांवित साबित हो। उन्होंने कहा कि जब तक आप नीचे का काम पूरा नहीं करेंगे, हम ऊपर काम कैसे शुरू करा सकते हैं? आप नीचे का काम पूर्ण करिए, हम ऊपर चार कमरों का हॉल जरूर बनवाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में कराई गई बोरिंग अगर खराब है, तो उसे ठीक कराने में वे हरसंभव मदद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के आगे छठ घाट निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
सांसद मनीष जायसवाल ने खिरगांव में भव्य देवी मंडप के निर्माण के लिए स्थानीय सनातनियों के एकजुट प्रयास की सराहना की और इसके लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंदिर निर्माण के शेष कार्यों में वे अपनी ओर से यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
उक्त अवसर पर विशेषरूप से स्थानीय वार्ड संख्या 31 की वार्ड पार्षद सुधा देवी, भाजपा नेता अनिल साव, अधिवक्ता सुनील पाण्डेय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, भाजपा नेता लल्लू साव, गुडन पाण्डेय, लक्ष्मण पाण्डेय, राकेश वर्मा, किशुन पाण्डेय, उदय वर्मा, पुरुषोत्तम पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, बीरबल पासवान, कृष्णा पाण्डेय, विजय पासवान, अजय वर्मा, सुनील यादव, शत्रुघन पांडेय, सुनील पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, मनीष पांडेय, चंद्रिका साव, किशुन पाण्डेय, अशोक साव, पारसनाथ सोनी, उमेश पांडेय, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

हजारीबाग -37 डिग्री सेल्सियस के बढ़ते पारे और प्रचंड धूप के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल का जनसंवाद अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार की सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 31 और 32 के विभिन्न इलाकों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।
हजारीबाग: महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग ने “नारी सेवा अभियान” की शुरुआत की है। अभियान के प्रथम दिन रविवार को हजारीबाग गौशाला परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं।
केरेडारी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड स्थित ग्राम पचड़ा, सिझुवा में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं शांकेश्वरी माता धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ की पूर्णाहुति के क्रम में शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यज्ञ मंडप और शांकेश्वरी माता धाम में प्राचीन मां शांकेश्वरी और बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
हजारीबाग- पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि सह बेस पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार धान ने शनिवार को बेस पंचायत के बेस गांव में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वॉलीबॉल एवं नेट का वितरण किया। इस अवसर पर गांव के युवाओं एवं ग्रामीणों के साथ आत्मीय मुलाकात कर खेल, शिक्षा, सामाजिक विकास तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान विक्की कुमार धान ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण की मजबूत नींव है। खेल से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्ष करने की शक्ति एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जब गांव का युवा मैदान में मेहनत करता है, तो वह अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणा बनने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशा, गलत संगत एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखने में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो गांव की प्रतिभाएं भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। गांव के युवा मेहनती, ऊर्जावान एवं संघर्षशील हैं, लेकिन कई बार संसाधनों के अभाव में उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। इसी सोच के साथ लगातार छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से युवाओं को खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान गांव के युवाओं में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास गांव के युवाओं को नई दिशा देने के साथ समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का काम करेंगे।
हजारीबाग शहर स्थित खजांची तालाब में शुक्रवार की देर शाम हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तालाब में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे बाद शनिवार दोपहर गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे चार युवक खजांची तालाब घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक तालाब में तैरने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि दूसरा युवक कमांडो वर्मा (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामचन्द्र वर्मा, निवासी ओकनी, गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तालाब के आसपास जुट गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम तथा जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई। देर शाम तक स्थानीय स्तर पर युवक की तलाश की जाती रही, लेकिन पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध नहीं होने के कारण राहत कार्य सफल नहीं हो सका। इस दौरान परिजनों ने जिला प्रशासन को पूरी तरह विफल बताते हुए नाराजगी जाहिर की। घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर शाम होने के कारण तत्काल प्रभावी रेस्क्यू अभियान चलाने में कठिनाई हुई। इसके बाद विधायक की पहल पर शनिवार सुबह चौपारण से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से कमांडो वर्मा का शव बाहर निकाला। करीब 20 घंटे बाद जैसे ही युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया, मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में मातम का माहौल व्याप्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रचंड धूप के बीच लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी करते दिखे विधायक प्रदीप प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पूर्व में भी विधानसभा में हजारीबाग जिले में एनडीआरएफ टीम की मांग गंभीरता से उठाई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यदि जिले में एनडीआरएफ की टीम उपलब्ध रहती तो राहत एवं बचाव कार्य में इतनी परेशानी नहीं होती। इस घटना के बाद एक बार फिर हजारीबाग जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था, तालाबों की सुरक्षा और आपातकालीन बचाव संसाधनों की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
हजारीबाग के सीएम उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) का आज 15 मई उपायुक्त श्री हेमन्त सती द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 12वीं की परीक्षा में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निकिता कुमारी से मुलाकात की तथा शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
हजारीबाग: नीट परीक्षा रद्द होने एवं पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर अपनी बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। गुरुवार और शुक्रवार के बीच अस्पताल परिसर में हुई चार मौतों ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने, इलाज में देरी तथा अस्पताल की अव्यवस्थित कार्यशैली के कारण मरीजों की जान चली गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बना रहा।
हजारीबाग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के पेलावल ओ.पी. क्षेत्र के पबरा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 169 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों और एक महिला सप्लायर समेत कुल तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


2 hours and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k