मानपुर में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा शुरू, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
गया। बैंक ऑफ इंडिया गया अंचल द्वारा ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानपुर में नई शाखा का शुभारंभ किया गया। यह शाखा गया अंचल की 57वीं तथा गया जिले की 15वीं शाखा है।
शाखा उद्घाटन समारोह का उद्घाटन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर एस. बी. साहनी, आंचलिक प्रबंधक अभय कुमार झा एवं उप आंचलिक प्रबंधक श्री विवेक सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर फील्ड जनरल मैनेजर एस.बी. साहनी ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया लगातार अपने बैंकिंग नेटवर्क का विस्तार कर रहा है ताकि ग्राहकों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा वित्तीय समावेशन को मजबूती मिलेगी।
आंचलिक प्रबंधक अभय कुमार झा ने बताया कि नई शाखा में बचत खाता, चालू खाता, ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, बीमा, पेंशन, म्यूचुअल फंड सहित सभी आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं उप आंचलिक प्रबंधक श्री विवेक सिन्हा ने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति विजय मेहता, व्यापारीगण, ग्राहक एवं बैंक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नई शाखा के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैंक ऑफ इंडिया को शुभकामनाएं दीं। नई शाखा को कार्यशील बनाने में मुख्य प्रबंधक बीरेन्द्र कुमार एवं अधिकारी दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गया। बैंक ऑफ इंडिया गया अंचल द्वारा ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानपुर में नई शाखा का शुभारंभ किया गया। यह शाखा गया अंचल की 57वीं तथा गया जिले की 15वीं शाखा है।

गयाजी: गया शहर की बेटी माही ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरे जिले को गर्व हो रहा है। गया शहर के ढोलकिया गली निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज कुमार की पुत्री माही ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 500 में 499 अंक प्राप्त कर देशभर की टॉपर सूची में अपनी जगह बनाई है। माही की इस शानदार सफलता के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है।

गया: गया-डोभी रोड स्थित बजौरा में संत मलिक बी.एड कॉलेज के सामने बने “होटल राज रिजॉर्ट” का भव्य उद्घाटन जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, एमएलसी रिंकू यादव, बाराचट्टी पूर्व विधायिक समता देवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रिजॉर्ट के शुरू होने से अब डोभी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए गया शहर नहीं जाना पड़ेगा।
गया: मानपुर के जनकपुर निवासी विशाल प्राइवेट आईटीआई के ट्रस्टी सदस्य सह युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी उर्फ 'एपी' ने मातृ दिवस (मदर्स डे) के विशेष अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए मां की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया ! उन्होंने कहा कि इस संसार में मां का स्थान सर्वोपरि है और उनके द्वारा किए गए त्याग व उपकारों का कर्ज कोई भी संतान कभी पूरी तरह नहीं चुका सकती.
गयाजी। गया शहर के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में मदर्स डे समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। सबसे पहले पूरे विद्यालय परिसर को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के उपरांत अवकाश प्राप्त शिक्षिका सह विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय रुक्मिणी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के उपरांत प्राचार्य पूनम सिन्हा के साथ आगत माताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
गयाजी: गया शहर के माडनपुर स्थित एक निजी मैरेज हॉल में रविवार को राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल, नैली काजीचक की ओर से मदर्स डे के अवसर पर भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देना था। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

गया जी: Association of Surgeons of India (ASI), गया शाखा की सामान्य सभा (General Body Meeting) सह CME कार्यक्रम आज होटल सुप्रीम, गया में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गया, मगध एवं आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ एवं युवा सर्जनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
गयाजी: आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप वेलफेयर ट्रस्ट। ट्रस्ट लगातार उन विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है, जो मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक अभाव उनके सपनों के बीच बड़ी बाधा बन जाता है। इसी कड़ी में ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली छात्रा आरुषी कुमारी को ट्रस्ट की ओर से आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि छात्रा को इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग शुल्क के रूप में दी गई है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उसकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।
गया: मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में शनिवार को गवर्निंग बोर्ड की ओर से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. शशी प्रताप शाही उपस्थित रहे। समारोह में कॉलेज परिवार के उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
1 hour and 11 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k