नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
आप के जिलाध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक [NEET UG] 2026 में बड़े पैमाने पर पेपर लीक, अनियमितताओं और जांच एजेंसियों द्वारा साझा किए गए ठोस इनपुट के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, यह बात आम आदमी पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष हरीश पाठक ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से कही।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा कि
आम आदमी पार्टी इस घोटाले की कड़े शब्दों में निंदा करती है। NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था की नाकामी और केंद्र सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। छात्रों के सपनों, उनके परिवारों की उम्मीदों और वर्षों की मेहनत को इस तरह कुचला जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार शाम शहर के ज्योति सिनेमा चौराहे पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाने, दोषी अधिकारियों, कोचिंग माफिया और संलिप्त व्यक्तियों पर तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने, प्रभावित छात्रों के हित में नई परीक्षा की तारीख शीघ्र घोषित की जाए और परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाया जाने तथा शिक्षा में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ठोस नीतिगत सुधार लागू किए जाने की मांग की।
वहीं प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिन्हाज़ आलम ने कहा कि शिक्षा किसी के भी सपनों से खिलवाड़ करने का साधन नहीं बन सकती। हम छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के 22 लाख छात्रों ने नीट की तैयारी की थी पेपर लीक होने के कारण इन लाखों बच्चों का भविष्य तबाह हो गया है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के तमाम कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया ।
















50 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0