जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का मुंबई में भव्य स्वागत
मुंबई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के मुंबई आगमन पर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में उत्साह, सम्मान और गर्मजोशी का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय भाजपा नेता आर यू सिंह, आरडी यादव, पत्रकार अविनाश पांडेय, राजेश यादव, आरके मिश्रा, अरुण सिंह, नीरज वाजपेयी, मनोज सिंह, पद्माकर सिंह सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास को नई मजबूती मिली है। उनकी कार्यशैली एवं प्रशासनिक क्षमता के कारण देशभर में उनकी अलग पहचान बनी है।
इस अवसर पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के समय “भारत माता की जय” और “मनोज सिन्हा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने रविशंकर दुबे

मुंबई । पश्चिम रेल्वे ने नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ को सदस्य, उपनगरीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति में मनोनीत किया है। संस्था अध्यक्ष टीएन दुबे द्वारा रविशंकर दुबे को सदस्य के रूप में उपनगरीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति में नियुक्त किया गया है।  दुबे की नियुक्ति पर एडवोकेट कांतिलाल संघोई (अध्यक्ष कच्छ असोसिएशन), प्रशांत चारी, आनंद पाठक, प्रभाकर शुक्ला, एडवोकेट सुरेशचंद तिवारी, हृदयशंकर मिश्रा, महेंद्र दुबे, विनय शुक्ला, सूरज यादव, विनय दुबे, नविन शुक्ला, संतोष कुमार दुबे, केशवप्रसाद चौबे, विनोद दुबे, पिन्टू उपाध्याय ने खुशी जाहिर की है।
रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने रविशंकर दुबे

मुंबई । पश्चिम रेल्वे ने नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ को सदस्य, उपनगरीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति में मनोनीत किया है। संस्था अध्यक्ष टीएन दुबे द्वारा रविशंकर दुबे को सदस्य के रूप में उपनगरीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति में नियुक्त किया गया है।  दुबे की नियुक्ति पर एडवोकेट कांतिलाल संघोई (अध्यक्ष कच्छ असोसिएशन), प्रशांत चारी, आनंद पाठक, प्रभाकर शुक्ला, एडवोकेट सुरेशचंद तिवारी, हृदयशंकर मिश्रा, महेंद्र दुबे, विनय शुक्ला, सूरज यादव, विनय दुबे, नविन शुक्ला, संतोष कुमार दुबे, केशवप्रसाद चौबे, विनोद दुबे, पिन्टू उपाध्याय ने खुशी जाहिर की है।
सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान
मुंबई । सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार 13 मई 2026 को विद्याविहार स्थिति अतिजा रेस्टोरेंट प्रांगण में मुंबई बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में उत्तीर्ण बच्चों सहित अभिभावकों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में समाज एवं परिवार का नाम रोशन करने वाले किशन प्रदीप कुमार शर्मा,शिखा प्रदीप कुमार शर्मा,आदर्श हरिकेश शर्मा, अनुष्का मनोज शर्मा को प्रोत्साहन देने हेतु सम्मानित किया गया और उनसे अपेक्षा की गई कि भविष्य में इसी तरह परिवार का नाम रोशन करते रहें।मनोज जगदीश शर्मा ने बच्चों के प्रोत्साहन हेतु पठन-पाठन संबंधित सामग्री उपहार स्वरूप उन्हें दिया।उक्त अवसर पर उपस्थित सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के लेखा- जोखा पदाधिकारी सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी का उनके 25 वें वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर उपस्थित सभी समाजसेवियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों दंपति का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।प्रदीप ने उपस्थित सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।उपस्थित समाजसेवियों एवं संस्था के पदाधिकारियों में सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,युवा नेता एवं साप्ताहिक समाचार पत्र क़दम क़दम पर के प्रबंध संपादक अनिल कुमार शर्मा,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,संतोष निरंकार शर्मा,मनोज जगदीश शर्मा, लालमणि शर्मा,पंकज शर्मा, मिथिलेश शर्मा,चंदन शर्मा, अमन शर्मा,अंकित शर्मा,रेनु शर्मा,इंदु शर्मा,रंजना शर्मा,गुँजा शर्मा एवं रेखा शर्मा उपस्थित रहे।
भवन निर्माता राजेश व सुरेश सिंह की मां की तेरहवीं में शामिल हुए 4000 से अधिक लोग

मीरा भायंदर । माँ का महत्व नि:स्वार्थ प्रेम, सुरक्षा, और संस्कार की नींव के रूप में सर्वोच्च है। वह बच्चे की पहली शिक्षक, मार्गदर्शक और सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, जो निस्वार्थ भाव से पालन-पोषण करती हैं। उनके बिना परिवार अधूरा है, और उनका आशीर्वाद जीवन भर सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। मीरा भायंदर के प्रख्यात भवन निर्माता राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह एवं सुरेश सिंह की मां धानफूल फुलराज सिंह का 25 अप्रैल को मुंबई में निधन होने के बाद उनके पैतृक गांव भरसथ, गोपालापुर, जौनपुर स्थित सिंह हाउस में 7 मई को तेरहवीं का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 4000 से अधिक लोग शामिल हुए । अत्यंत विनम्र, दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की धानफूल देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के अलावा मीरा भायंदर, ठाणे , वसई, मुंबई, कल्याण से आये सैकड़ो लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी राज्य मंत्री अमरीश सिंह भोला, विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक लीना तिवारी, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, सोनू सिंह सुमित दास वर्तमान ब्लाक प्रमुख , अनेक पूर्व ब्लाक प्रमुख, भाजपा जिला महामंत्री स्कंद पटेल, भवन निर्माता पंकज सिंह, भवन निर्माता दीपक जायसवाल, भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, ठाणे के वरिष्ठ समाजसेवी पंकज मिश्रा, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ परमिंदर सिंह डॉ आलोक सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रधान चंदन सिंह, प्रधान राहुल पांडे, प्रधान प्रभात तिवारी, प्रधान चिंटू सिंह, प्रधान निरंजन उपाध्यक्ष, प्रधान अशोक सिंह समेत 45 ग्राम प्रधान, मीरा भायंदर के नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह,  भाजपा नेता अलगू सिंह, दीपक जायसवाल, दीपक सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजदेव तिवारी, जिला महामंत्री कमलेश दुबे आदि का समावेश रहा। राजेश सिंह और सुरेश सिंह के अलावा परिवार के  बबऊ सिंह, धर्मराज सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, संजीत, सुजीत, सतीश राज, प्रधान विपिन सिंह, डॉ सिद्धांत सिंह, सर्वेश सिंह, राज सिंह आदि ने आने वाले लोगों का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटील का हाल-चाल जानने पुणे पहुंचे कृपाशंकर सिंह
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह अपने संबंधों के निर्वाह को लेकर हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभाताई पाटील को अपना राजनीतिक गुरु और मां का दर्जा देने वाले कृपाशंकर सिंह आज उनका हाल-चाल जानने के लिए अचानक पुणे स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक उनके साथ समय बिताया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। श्रीमती पाटिल ने कृपाशंकर को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर ने कहा कि श्रीमती प्रतिभाताई पाटील न सिर्फ उनकी राजनीतिक गुरु हैं, अपितु वह उन्हें अपनी मां के समान आदर करते हैं। उनका स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर मिलता रहता है। कृपाशंकर ने कहा कि मैंने उनसे मिलकर न सिर्फ उनका हाल-चाल जाना अपितु ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना भी की।
मुंबई में थम नहीं रही बच्चों के गायब होने की घटनाएं, मालवणी में लापता हुआ अनंत यादव

मुंबई। महानगर में पिछले कुछ अर्से से बच्चों के गायब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. 11 मई को रात 8 बजे मलाड के मालवणी में गेट नंबर 6  परिसर से अनंत यादव पुत्र अभिमन्यु यादव अचानक लापता हो गया। घर से बाहर खेलने निकले अनंत यादव ने हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। अनंत के परिवार वालों ने मालवणी पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी है। अनंत का परिवार जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित वीरपालपुर गांव का रहने वाला है। यदि किसी व्यक्ति को अनंत के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह मोबाइल क्रमांक 9892196266, 8299806606 या 9936331177 पर संपर्क कर सकता है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अनंत के गायब होने से उनके परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
मीरा भायंदर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ताकत से करूंगा काम : एड. रवि व्यास
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका के नवनिर्वाचित सभागृह नेता एड रवि व्यास ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। मीरा-भायंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने नारियल फोड़कर सभागृह नेता कार्यालय का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर विधायक नरेंद्र मेहता ने नवनिर्वाचित सभागृह नेता एड रवि व्यास को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सौम्य, सुसंस्कृत एवं सहनशीलता के व्यक्तित्व से सराबोर एड रवि व्यास के भीतर अद्भुत नेतृत्व क्षमता है। लोकसभा, विधानसभा तथा पिछले कुछ महीनों पूर्व संपन्न हुए मीरा-भायंदर महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत में इनका अहम योगदान रहा है। जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए इन्होंने सर्व-समाज, खासकर युवाओं, महिलाओं को पार्टी से जोड़ा, जिसका भरपूर लाभ भाजपा तथा महायुति के सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को लोकसभा, विधानसभा तथा हाल ही में संपन्न हुए मीरा-भायंदर महानगर पालिका चुनाव अपने दम पर लड़ने वाली भाजपा को भरपूर तौर पर मिला। विधायक नरेंद्र मेहता ने इस अवसर पर भरोसा जताया कि मनपा सभागृह नेता का यह कार्यालय न सिर्फ सदन के सुचारू संचालन, शहर के विकास को गति देने, अपितु शहरवासियों की समस्याओं के निराकरण तथा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के कल्याण का केंद्र बनेगा। रवि व्यास ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा के महाराष्ट्र के प्रमुख नेता तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए शहर के विकास और समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समर्पित भावना के साथ काम करूंगा। इस अवसर पर महापौर डिंपल विनोद मेहता,मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, मनपा स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा,विरोधी पक्ष नेता सैयद आफरीन मुजफ्फर हुसैन, मीरा-भायंदर विकास आघाड़ी के गुट नेता जय ठाकुर, महिला बालकल्याण समिति की सभापति अनीता पाटिल, उपसभापति हेमा राजेश बेलानी, मनपा रौप्य महोत्सव समिति की सभापति शानू जोरावर गोहिल, प्रभाग समिति समापति वर्षा गिरधर भानुशाली, सुनीता रमेश जैन, मदन उदित नारायण सिंह, दिनेश जैन, प्रशांत ज्ञानदेव दलवी, संजय थेराडे, एसआईआर संयोजन समिति के प्रभारी मनीष भगवती तगनचंद शर्मा, वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, पार्टी के वकील व युवा नगरसेवक एड तरूण सुभाष शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व नगरसेवक दरोगा पांडेय, युवा नेता शैलेश म्हामुणकर, समरस  फाउंडेशन के महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय समेत तमाम नगरसेवक, नगरसेविका, पदाधिकारी तथा शुभचिंतक हजारों की तादाद में उपस्थित रहे, और सभी ने एड रवि व्यास के सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
आत्मबोध से विश्वबोध तक परिचर्चा एवं कविगोष्ठी संपन्न

ठाणे । जनपद के शहाड स्थित बिरला वन्या प्रांगण सभागृह कल्याण, ठाणे में राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट एवं केवल काव्य परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आत्मबोध से विश्वबोध तक विषय पर वक्तव्य रखा गया।उक्त आयोजन रविवार 10 मई 2026 को श्रीमती अन्नपूर्णा गुप्ता एवं गुप्ता परिवार के संयोजन में रखा गया। जिसकी अध्यक्षता बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक शिवकुमार सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छंदकार डॉ राज बुंदेली उपस्थित थे।सम्मानित अतिथियों में रामस्वरूप साहू,अनिल कुमार राही,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,दयाराम दर्द,विनय कुमार शर्मा उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ किया गया।मंच का खूबसूरत संचालन श्रीमती सीमा त्रिवेदी साज़ ने किया। उपस्थित सभी अतिथि साहित्यकारों का सम्मान अंगवस्त्र,रामनामी पट्टी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। आत्मबोध से विश्वबोध तक के वक्तव्य पश्चात कविगोष्ठी का आयोजन किया गया।आमंत्रित सम्मानित अतिथि साहित्यकारों में किरण तिवारी,डॉ निलिमा पाण्डेय, ओजस्विनी लक्ष्मी यादव, पल्लवी रानी, मीनाक्षी शर्मा पंकज,जागृति सिन्हा अजय, रीना धीमान स्वर्ण,कविता ए झा,श्रीमती गायत्री देवी,सत्यभामा सिंह जिया,‌ अन्नपूर्णा गुप्ता,बिट्टू जैन शना उपस्थित थी।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से मातृदिवस को समर्पित रचना एवं स्वैच्छिक रचना सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने उक्त कार्यक्रम के उद्देश्य को रखते हुए अपनी कविता सुनाई तथा केवल काव्य परिवार की अध्यक्ष डॉ कनकलता तिवारी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाई किंतु अपनी शुभकामनाएं व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंचाई।अंत में बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
डॉ.ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को मिला सुश्रुतरत्न पुरस्कार

वसई।  श्री नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल  ट्रस्ट की विश्वस्त, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग प्रसुती तंत्र विभाग प्रमुख, पालघर जिले की प्रसिद्ध स्त्रीरोग प्रसूती विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद तज्ञ डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे इनको दिनांक 8 मई 2026 को डी.वाय.पाटील युनिव्हर्सिटी मुंबई मे आयोजित "अनुशल्य जिज्ञासा" इस राष्ट्रीय परिसंवाद (National Symposium of Parasurgical Procedures)मे "सुश्रुतरत्न"* पुरस्कार से सम्मानित किया गया l
मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन (MARBISM) एवं नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन (NCISM) के प्रेसिडेंट डॉ. मुकुल पटेल, डी. वाय. पाटील स्कूल ऑफ आयुर्वेद के डीन डॉ.महेश कुमार हारित, पोदार आयुर्वेद कॉलेज वरळी की डीन डॉ.संपदा संत,कार्यक्रम आयोजन के चेअरमन डॉ. अमरप्रकाश दिवेदी, डी. वाय. पाटील संस्था की व्यवस्थापक विश्वस्त राजलक्ष्मी पाटील, आयुर्वेद व्यासपीठ के  संस्थापक अध्यक्ष डॉ.विनय वेलणकर व अन्य मान्यवरोके उपस्थिती मे यह पुरस्कार प्रदान किया गया l पालघर जिले में आयुर्वेद शिक्षा, स्त्रीरोग प्रसुती (gynaec-obstetrics) और महिलाओ की आरोग्य सेवा क्षेत्र के योगदान, समर्पण एवम कार्य को ध्यान में रखते हुए उन्हे सम्मानित किया गया l नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के लिए यह गर्व का क्षण है l उन्होने अपने चिकित्सकीय कालावधी मे किये हुए कार्य का यह एक सन्मान हैl महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.ओमप्रकाश दुबे, संपूर्ण दुबे परिवार,नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या  डॉ. हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक, विद्यार्थी अध्यापकेतर कर्मचारी एवं रुग्णालयीन कर्मचारी इन्होने डॉ. ऋजुता दुबे का मनःपूर्वक अभिनंदन किया है और उनके अग्रीम कार्य के लिये शुभकामनाये दीl