अंबेडकरनगर में हुई सनसनीखेज मामले ने लिया नया मोड़: चार बच्चों सहित पांच हत्याकांड का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
![]()
आमने-सामने की मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी हुए जख्मी
टांडा-बांदा हाईवे के अफजलपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ का मामला
अंबेडकरनगर । अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में शनिवार को चार बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या कर सनसनी फैलाने वाले कुख्यात बदमाश आमिर सोमवार सुबह अकबरपुर पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। घटना में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में पुलिस जानकारी एकत्र कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नरसंहार को अंजाम देने वाला आमिर नाम का शख्स अपने एक साथी के साथ टांडा बांदा हाईवे होते हुए कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर उसे दबोचने का प्रयास किया तो वह फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में खूनी आमिर को गोली लगी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके का फायदा उठाते हुए एक बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस को मौके से अवैध असलहा, कारतूस खोखा व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसपी अंबेडकरनगर प्राची सिंह के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है कि आमिर ने घटना को अंजाम क्यों दिया था।
सनद रहे कि अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में रहने वाली सऊदी अरब में रह रहे नियाज अहमद के चार बच्चों शफीक, सऊद, उमर और सादिया बानो की निर्मम हत्या मां गासिया खातून ने नहीं बल्कि आमिर उर्फ जान मोहम्मद ने ही की थी। जिस गासिया खातून को पुलिस फरार समझ कर खोजबीन कर रही थी उसकी लाश रविवार को घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक नाले में मिला था।एसपी अंबेडकरनगर प्राची सिंह के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए आमिर उर्फ जान मोहम्मद की कुंडली खंगाली गई तो पता चला कि वह एक कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व एक मोटरसाइकिल के अलावा सोने के जेवरात बरामद हुए हैं।
पांच हत्याओं से दहला मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ला
शुक्रवार की देर रात अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में सऊदी अरब में नौकरी करने वाले नियाज अहमद के चारों बच्चों को लेकर उसकी पत्नी गासिया खातून गहरी नींद में सो रही थी और आसपास में रहने वाले लोग भी गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह तड़के अचानक मोहल्ले में कोहराम मच गया, जब घर में चार मासूम बच्चों शफीक, सऊद, उमर और सादिया बानो का खून से लथपथ शव कमरे में मिला और मां गासिया खातून लापता थी।
चार बच्चों की हुई निर्मम हत्या ने मानो कोहराम में तब्दील कर दिया था। पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन कर फरार गासिया खातून की तलाश में एसपी अंबेडकरनगर प्राची सिंह ने पुलिस की चार टीमें लगाई। पुलिस फरार गासिया खातून की खोजबीन कर रही थी कि रविवार को उसका शव मोहल्ले से सौ मीटर की दूरी पर नाले किनारे पड़ा मिला तो पूरा मामला एक नया मोड़ ले लिया।
गासिया खातून की लाश मिलने के बाद पुलिस गहनता से छानबीन कर मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाला तो पता चला कि एक संदिग्ध शख्स की बात हुई है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस सनसनीखेज मामले में को गासिया नहीं बल्कि एक आमिर उर्फ जान मोहम्मद नाम के शख्स ने दिया था। एसपी प्राची सिंह के निर्देशन में लगाई गई पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह अफजलपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान इस घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश आमिर को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
न जाने क्यों ले ली चार बच्चों व मां की जान
मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में रहने वाली गासिया खातून व उसके चार मासूम बच्चों की हत्या से हर कोई गमजदा है। बच्चों की किलकारियां और उनके व्यवहार को याद कर आसपास व करीबी रिश्तेदार फफक पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले यहां इतनी बड़ी घटना नहीं हुई। न जाने क्यों आमिर उर्फ जान मोहम्मद ने इन बच्चों और मां को क्यों बेरहमी से मार डाला।
पुलिस की थ्योरी पर एक नजर
मकान के भीतर से कुंडी लगी हुई थी। इसी घर के अंदर चार बच्चों की बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया गया। शुरूआती दौर में पुलिस की थ्योरी पर नजर डालें तो जांच-पड़ताल के दौरान दावा किया कि जान लेने के बाद गासिया मकान की बालकनी के जरिए फरार हो गई। लेकिन दूसरे दिन जैसे ही गासिया खातून की नाले किनारे लाश मिली तो पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े हो गए। आमिर उर्फ जान मोहम्मद ने लूटपाट के इरादे से चारों बच्चों की जान ली तो गासिया वहां तक कैसे पहुंची। यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है।
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए आमिर उर्फ जान मोहम्मद सऊदी अरब में रह रहे नियाज अहमद के घर के भीतर आमिर कैसे दाखिल हुआ और क्यों मासूम बच्चों की जान ली? गासिया खातून कैसे नाले के पास तक गई थी? यह सवाल फिलहाल हर किसी के दिलो-दिमाग में खटक रहा है। वहीं एसपी अंबेडकरनगर प्राची सिंह के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()


अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में रविवार देररात हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तेजवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात 11.30 बजे अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास दो बाइक सवार की आपस में टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार दो व्याक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।
* अंबेडकरनगर में दबंगों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई, मार्ग हुआ बहाल
जिलेभर में चर्चा का विषय बना मामला, नाना ने बेटी पर आरोपों को बताया बेबुनियाद
पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो खून से लथपथ चारों बच्चों के शव पड़े मिले

6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1