महमदपुर गुलरा में भक्तों के दर्शन के लिए खुला भव्य दुर्गा मंदिर
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में प्राचीन शिवालय एवं हनुमान मंदिर के समीप नव निर्मित मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय उमाशंकर पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभावती देवी की पावन स्मृति में ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजे रथ पर रखकर गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। भक्तों ने जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित अवधेश महाराज, नन्हे महराज, गगन, गुरु प्रसाद, सोनू, रोहित और  बच्ची महराज ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज में आस्था, संस्कार और एकता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान रमेश चन्द्र पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, इंजीनियर ऋषभ पांडे, डॉ सुभाष चन्द्र पाण्डेय, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित संजय पाण्डेय, कैलाश नाथ पाण्डेय, संजय सिंह, जगदीश सिंह, वशिष्ठ पाण्डेय, संतोष यादव, सतीश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश दूबे, धनंजय पांडे ,जगदंबा पांडे, जगदीश पांडे, दयाशंकर पाण्डेय, मृदुल पांडे, राहुल पांडे, प्रवेश पांडे, प्रदीप पांडे, प्रवीण कुमार पांडे, अशोक कुमार पांडे, नित्यानंद पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, राजन पांडे, अंकित पांडे, अभिषेक पांडे, विपिन पांडे, नवीन पांडे, रोशन पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह तीसरा मंदिर है। इस मंदिर के बगल में भगवान शंकर और हनुमान जी का भव्य मंदिर है। कुल मिलाकर यह स्थान अब भक्तों की आस्था का केंद्र बन चुका है।
उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

जौनपुर । जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव के मूल निवासी तथा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत कैलाश तिवारी की बेटी उन्नति तिवारी ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में रहने वाले उनके परिवार वालों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लखनऊ स्थित एसकेडी एकेडमी, विक्रांतखंड गोमतीनगर की होनहार उन्नति ने मेहनत के बल पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यहां उल्लेखनीय है कि उन्नति के पिता केएन तिवारी अल्मोड़ा जिले में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह जिले में पहले भी जिला विकास अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी ममता तिवारी गृहिणी हैं । उन्नति के चाचा विपिन तिवारी ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में टॉपर छात्रा रही। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गुरूजनों व नात रिश्तेदारों के साथ- साथ परिवार वालों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्नति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का महाराजगंज में आगमन, दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब
जौनपुर । महाराजगंज क्षेत्र के मया गांव में युवा उद्योगपति वरिष्ठ समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे के आवास पर विगत वर्षों की भांति जनकल्याण एवं धर्म प्रचार के उद्देश्य से आयोजित श्री रामचरितमानस मानस पाठ का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अयोध्या से पधारे हनुमानगढ़ी महंत श्री राजू दास महराज का आगमन हुआ जहां भक्तों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया उनके दर्शन के लिए सैकड़ो भक्त मौजूद रहे। अपने वक्त में महंत जी ने कहा  कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर हमें चलना चाहिए जिसे अपना एवं जग का कल्याण हो युवा इस समय भटक रहे हैं और उन्हें श्री रामचरितमानस पाठ अध्ययन कर अपने जीवन में उतर कर माता-पिता तथा गुरु की सेवा करें एवं रामचरितमानस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कारों का संदेश दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, संत-महात्मा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर प्रतापगढ़ की धरती से आए आनंद पाण्डेय  ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। उन्होंने समाज में धार्मिक आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया। आनंद पांडे आज प्रतापगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महराज की कथा करा कर युवाओं के दिल में जगह बना चुके हैं एवं कुछ दिन पहले रोजगार मेला लगाकर सबके चहेते बन चुके हैं कार्यक्रम के आयोजक राहुल देवशंकर दुबे ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की भावना से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी लोगों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला।समापन के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की देखरेख संतोष दुबे, धीरज चतुर्वेदी ग्राम प्रधान असरोपुर रोहित दुबे, चंदू यादव लगे रहे वहीं भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति, लोक गायक मुकेश त्रिपाठी, गायिका अंशिका सिंह द्वारा समा बांधा गया जहां सब ने खूब सराहना की इस मौके पर मुंबई से चलकर आए मीरा रोड भयंदर युवा नगरसेवक विवेक उपाध्याय, रत्नाकर मिश्रा समाजसेवी, अमित दुबे (दुबे स्टेट) ,राम तिवारी,राकेश तिवारी, प्रेम पांडे, महेन्द्र पाण्डेय, पप्पू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का महाराजगंज में आगमन, दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब
जौनपुर । महाराजगंज क्षेत्र के मया गांव में युवा उद्योगपति वरिष्ठ समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे के आवास पर विगत वर्षों की भांति जनकल्याण एवं धर्म प्रचार के उद्देश्य से आयोजित श्री रामचरितमानस मानस पाठ का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अयोध्या से पधारे हनुमानगढ़ी महंत श्री राजू दास महराज का आगमन हुआ जहां भक्तों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया उनके दर्शन के लिए सैकड़ो भक्त मौजूद रहे। अपने वक्त में महंत जी ने कहा  कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर हमें चलना चाहिए जिसे अपना एवं जग का कल्याण हो युवा इस समय भटक रहे हैं और उन्हें श्री रामचरितमानस पाठ अध्ययन कर अपने जीवन में उतर कर माता-पिता तथा गुरु की सेवा करें एवं रामचरितमानस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कारों का संदेश दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, संत-महात्मा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर प्रतापगढ़ की धरती से आए आनंद पाण्डेय  ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। उन्होंने समाज में धार्मिक आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया। आनंद पांडे आज प्रतापगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महराज की कथा करा कर युवाओं के दिल में जगह बना चुके हैं एवं कुछ दिन पहले रोजगार मेला लगाकर सबके चहेते बन चुके हैं कार्यक्रम के आयोजक राहुल देवशंकर दुबे ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की भावना से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी लोगों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला।समापन के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की देखरेख संतोष दुबे, धीरज चतुर्वेदी ग्राम प्रधान असरोपुर रोहित दुबे, चंदू यादव लगे रहे वहीं भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति, लोक गायक मुकेश त्रिपाठी, गायिका अंशिका सिंह द्वारा समा बांधा गया जहां सब ने खूब सराहना की इस मौके पर मुंबई से चलकर आए मीरा रोड भयंदर युवा नगरसेवक विवेक उपाध्याय, रत्नाकर मिश्रा समाजसेवी, अमित दुबे (दुबे स्टेट) ,राम तिवारी,राकेश तिवारी, प्रेम पांडे, महेन्द्र पाण्डेय, पप्पू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कथावाचक ब्रजेश मणि त्रिपाठी का नाथ निकेतन पर  भव्य सम्मान
जौनपुर । महाराजगंज क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता (उच्च न्यायालय ) अमर नाथ पाण्डेय के निज निवास नाथ निकेतन पर देवरिया की धरती से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक कुल गुरु ब्रजेश मणि त्रिपाठी जी का आगमन हुआ जहां आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। आगमन पर परिवारजनों द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान की गई।इस दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार कुल गुरु जी के चरण पखारे गए तथा परिवार के सभी सदस्यों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। घर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना रहा। कुल गुरु जी ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके साथ अनिल मिश्र भी रहे कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं परिवार जन में अमित पाण्डेय, आशीष कुमार पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय उपस्थित रहे।
वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को शत-शत नमन
– दिनेश चंद्र, पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर


आज 9 मई भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिवस है। यह दिन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के रूप में पूरे देश में श्रद्धा, सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाता है। भारत वीरों की भूमि है और इस पवित्र धरती ने समय-समय पर ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया है जिन्होंने अपने त्याग, बलिदान और शौर्य से राष्ट्र की रक्षा की तथा भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान को जीवित रखा। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश में हुआ था। उन्होंने जीवनभर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। उनका जीवन साहस, आत्मसम्मान, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। 19 जनवरी 1597 को उनका देहावसान हुआ, लेकिन उनका यश आज भी अमर है।
हल्दीघाटी का युद्ध भारतीय इतिहास का ऐसा अध्याय है जो सदैव वीरता और संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने हार नहीं मानी। जंगलों में रहकर कठिन जीवन व्यतीत किया लेकिन राष्ट्र और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उनके प्रिय अश्व चेतक की वीरता भी इतिहास में अमर है।
“गिरा जहां खून, वहां का पत्थर-पत्थर जिंदा है,
जिस धरती पर राणा जन्मे, उसका अक्षर-अक्षर जिंदा है।
सूर्य अगर कभी सो जाए, तो महाराणा प्रताप को पढ़ लेना।”
महाराणा प्रताप ने केवल एक जाति को साथ लेकर संघर्ष नहीं किया, बल्कि भीलों सहित समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प निभाया। उन्होंने यह संदेश दिया कि राष्ट्र सर्वोपरि है और उसकी रक्षा के लिए समाज की एकता आवश्यक है।
उन्होंने सिंहासन को सत्ता का नहीं, बल्कि सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक माना। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान और राष्ट्रहित के लिए डटे रहना चाहिए।
“यह एकलिंग का आसन है, इस पर किसी का शासन नहीं। यह सिंहासन सम्मान का है, कुर्बानियों से अर्जित है।” हल्दीघाटी का युद्ध आज भी हमें संघर्ष, साहस और आत्मबल की प्रेरणा देता है—
“रण बीच चौकड़ी भर-भर कर चेतक बन गया निराला था,
राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा का पाला था।” आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी महाराणा प्रताप को केवल एक जातीय प्रतीक के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस और स्वाभिमान के महान आदर्श के रूप में याद करे। उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रजा, अपने राष्ट्र और अपने स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया।
आज उनकी जयंती पर हम सभी संकल्प लें कि उनके जीवन दर्शन, राष्ट्रप्रेम और वीरता को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और समाज में एकता, समरसता तथा राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करेंगे। भारत माता के ऐसे महान सपूत महाराणा प्रताप जी को शत-शत नमन।
महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर महराजगंज में निकली भव्य शोभायात्रा
जौनपुर । अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह दुर्गावंश के नेतृत्व में महाराणा प्रताप जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर महराजगंज तिराहे तक पहुंची, जहां पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
यात्रा में आकर्षक डीजे रथ, भगवा ध्वज एवं महाराणा प्रताप के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राजपूत समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह दुर्गा वंश ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष लगाए तथा समाज की एकता और गौरव का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह दुर्गावंश सहित संगठन के गणमान्य जिनमें जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह जिला संरक्षक सत्यनारायण सिंह लालमणि पांडे विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सजल सिंह अखिलेश कुमार सिंह यादवेंद्र प्रताप सिंह लव कुश सिद्धार्थ सिंह मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सरनाम सिंह अजय सिंह डीपी सिंह रिशु सिंह विकास सिंह प्रवीण मंगेश बहादुर सिंह सत्य सत्यदेव सिंह सुनील सिंह सत्यम सिंह निर्भय सिंह संतोष सिंह गुड्डू बबलू सिंह महेंद्र सिंह प्रदीप सिंह राजकुमार सिंह पंकज सिंह बबलू सिंह विनोद सिंह अंबुज सिंह संजय सिंह शैलेंद्र सिंह योगेश सिंह शिवांश सिंह सुजीत सिंह बच्ची आनंद उपाध्याय श्याम मिश्र अमरपाल तिवारी भोले मिश्र संजय तिवारी लालन मिश्र अतुल तिवारी व सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
जौनपुर के युवा समाजसेवी हरिवंश उपाध्याय का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में जौनपुर के युवा समाजसेवी हरिवंश रामजी उपाध्याय का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और स्मृति चिन्ह  से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, भोला वर्मा, रामलिंगम तथा मुकेश साहनी उपस्थित रहे। जौनपुर के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा, बहरीपुर गांव निवासी श्री उपाध्याय का  मुंबई में अपना व्यवसाय है। हर वर्ष जाड़े में गांव में रहने हजारों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हैं। यही नहीं धार्मिक कार्यक्रमों में भी पूरा सहयोग करते हैं। डॉ किशोर सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। हरिवंश उपाध्याय ने समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए दिए गए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का भव्य आयोजन

जौनपुर। अखंड राजपूताना सेवा संघ की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन 9 मई, शनिवार को महाराजगंज में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।आयोजकों द्वारा जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे मंडल कार्यालय, लोहिंदा चौराहा, महाराजगंज, बदलापुर, जौनपुर से प्रारंभ होगा। आयोजन का उद्देश्य महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर आर. पी. सिंह ‘दुर्गवंश’ (राष्ट्रीय अध्यक्ष) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण सिंह (जिला अध्यक्ष, जौनपुर), नीरज सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा) तथा पत्रकार राजकुमार सिंह शामिल होंगे।आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है, जिसमें केसरिया अथवा सफेद कुर्ता-पायजामा पहनने का अनुरोध किया गया है।कार्यक्रम के संयोजक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं मंडल महासचिव महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन समाज में एकता, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मौके पर उपस्थित रहेंगे ब्राह्मण संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे एवं उनकी पूरी टीम, राजा बाजार राजा कुंवर देवेश सिंह, संजीव सिंह गोंडा, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, आशीष सिंह सोनू, सत्यम सिंह, तेज बहादुर सिंह, प्रवीण सिंह विकास,मुरारी सिंह, गणेश बहादुर सिंह, विपुल सिंह, अमन सिंह मोनू, अजय सिंह दुर्गवंश, डीपी सिंह व संजय सिंह उपस्थित रहेंगे
ज्ञान प्रकाश सिंह के पौत्र राघव को आशीर्वाद देने कैलाशपति पहुंचे संत, राजनेता और समाजसेवी
जौनपुर। आशीर्वाद का अर्थ बड़ों, गुरुओं या ईश्वर द्वारा दी जाने वाली सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा है, जो जीवन में आत्मबल, सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करती है।  माता-पिता का आशीर्वाद अटूट सफलता और सुख का मार्ग प्रशस्त करता है।
जनपद के गोधना गांव में स्थित कैलाशपति का भव्य प्रांगण 4 मई को करीब 20 हजार गणमान्य लोगों से खचाखच भरा हुआ था। उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से चलकर लोग जनपद के प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के पौत्र अक्षांत सिंह (राघव) के मुंडन संस्कार में अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए वहां इकट्ठा थे। कार्यक्रम में प्रदेश की अनेक जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि इतना बड़ा और भव्य कार्यक्रम शायद ही कहीं हुआ हो। मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के संचालक ज्ञान प्रकाश सिंह के छोटे सुपुत्र सुमित सिंह के पुत्र राघव का मुंडन संस्कार कई मामलों में अद्वितीय रहा। 4 मई को सुबह 9 बजे पावन शीतला चौंकिया धाम में वैदिक विधि विधान एवं धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार राघव का मुंडन संस्कार किया गया। शाम 6 बजे उनके गोधना स्थित आवास कैलाशपति पर प्रीति भोज का आयोजन किया गया। कैलाशपति को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। विशिष्ट मेहमानों के लिए हेलीपैड भी बनाया गया था।  ज्ञान प्रकाश सिंह के अलावा उनके दोनों सुपुत्र अमित सिंह और सुमित सिंह, भुवनेश्वर सिंह, प्रवीण सिंह, अभिषेक सिंह ने आ रहे अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। वाराणसी के क्रीं कुंड पीठाधीश्वर बाबा कीनाराम, स्वामी सिद्धार्थ गौतम, संत राजू दास महाराज अयोध्या, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी डॉ उमाकांत सरस्वती जैसे अनेक पूज्य संत समझ में उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक लोगों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद जगदंबिका पाल, सांसद सीमा द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडे, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश यादव, विधायक सुशील सिंह, विधायक अवधेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, विधायक राकेश सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लीना तिवारी, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, विद्यासागर सोनकर, मुंबई के भाजपा नेता अमरजीत सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, डीजीपी विश्वकर्मा, रमेशजी ,अजय दुबे, ब्लॉक प्रमुख श्रीप्रकाश शुक्ल ,राजीव प्रताप सिंह, गोल्डी गुप्ता, समाजसेवी रजनीकांत मिश्रा, इंदु प्रकाश तिवारी, बिल्डर विजय यादव, नगराध्यक्ष वैभव सिंह, डॉ मनोज मिश्रा ,पत्रकार मधुकर तिवारी, पत्रकार लालारख दुबे, पत्रकार चंद्रकांत दुबे आदि का समावेश रहा।