भारतीय किसान यूनियन तोमर की चेतावनी के बाद झुका मेरठ पुलिस प्रशासन आरोपी गिरफ्तार, महापंचायत स्थगित
मोनू भाटी मवाना।संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार इन्द्रजीत सिह सांगवान के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर विनायक भोसले से मिलकर ज्ञापन दिया था।
भारतीय किसान यूनियन,तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष,धर्मेंद्र तोमर के आवास शिव विहार दिल्ली रोड पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है मेरठ एसएसपी कार्यालय पर प्रस्तावितमहापंचायत के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था।
संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मौ०वसी की हत्या के मामले में दौराला पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई और मांगों पर बनी सहमति के बाद चौधरी संजीव तोमर ने 13 मई को होने वाली महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया है थाना दौराला अंतर्गत ग्राम लोईयां में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता वसी की दबंगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने हुंकार भरते हुए ऐलान किया था कि यदि 11 मई तक हत्यारों की गिरफ्तारी और दोषी दरोगा पर कार्रवाई नहीं हुई, तो मेरठ SSP कार्यालय का घेराव कर महापंचायत की जाएगी।
महापंचायत की तारीख नजदीक आते ही मेरठ पुलिस ने मुख्य आरोपी सेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके उपरांत तनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता कर धरना स्थगित करने का अनुरोध किया था देर रात्रि संगठन के पदाधिकारी और किसान नेताओं की काफी देर तक वार्ता चली थी
अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
इस आश्वासन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा कर दी थी
इस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय सलाहकार इन्दरजीत सांगवान,जिला अध्यक्ष इन्तजार प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष आकिल राणा, महानगर अध्यक्ष कुश अग्रवाल, गुल्लू पहलवान, अब्बास, मोहम्मद सफी, मुनसफ, रिजवी और सफी अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1 hour and 28 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k