जिलाधिकारी ने सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने सम्बंधी शिकायतों के सम्बंध में की बैठक
*कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया जायेगा, तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए की जायेगी कड़ी कार्रवाई-जिलाधिकारी*

*प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाया गया तो सम्बंधित प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त*

*जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों एवं अपर नगर मजिस्ट्रेटों को औचक निरीक्षण करने के दिए निर्देश*

*एलआईयू को निरीक्षण कर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराये के दिए निर्देश*



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने सम्बंधी शिकायतों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त रूप से हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया जायेगा, तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को भी सख्त हिदायत दी है कि कोई भी सरकारी चिकित्सक उनके यहां पै्रक्टिस न करने पाये। उन्होंने कहा कि यदि औचक निरीक्षण में किसी भी प्राइवेट अस्पताल या नर्सिंग होम में कोई चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया गया तो सम्बंधित सरकारी चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाई की ही जायेगी, इसके साथ ही साथ सम्बंधित प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके रजिस्टेªशन को भी निरस्त किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज एवं सरकारी अस्पतालों के सीएमएस को ऐसे सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है जो कि प्रैक्टिस भी करते है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज एवं सीएमएस सहित अन्य सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारियों को निरंतर निरीक्षण करने एवं प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं अपर नगर मजिस्टेªटों के माध्यम से भी औचक निरीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एलआईयू को भी अपने स्तर से निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त करने तथा प्राइवेट पै्रक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दोनो कार्य एक साथ नहीं हो सकते, यदि कोई सरकारी चिकित्सक प्राइवेट पै्रक्टिस ही करना चाहता है, तो पहले उसको त्यागपत्र देना होगा। उन्होंने आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी इसकी निरंतर निगरानी करने तथा इसको प्रोत्साहित न करने के निर्देश दिए है।
      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रधानाचार्य मोती लाल नेहरू मेडिक कालेज डाॅ0 वी0के पाण्डेय, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली की सीएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों के सीएमएस तथा मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारीगणों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुष्पगुच्छ- अंगवस्त्रम से स्वागत-वंदन-अभिनंदन करते सरदार पतविन्दर सिंह।
बंगाल,असम और पुड्डुचेरी जीत की लख लख बधाइयां दी।



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। पुलिस लाइन प्रयागराज हेलीपैड पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविन्दर सिंह ने विधानसभा चुनाव 2026 में पश्चिम बंगाल,असम और पुड्डुचेरी मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से स्वागत-वंदन-अभिनंदन करते हुए लख लख बधाइयां दी।
अग्रज भ्राता के निधन पर पत्रकार के घर पहुंचे प्रयागराज सांसद कुंवर उज्जवल रमण सिंह

नम आंखों से दी श्रद्धांजलि व्यक्त की संवेदना,बोले दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बेनीपुर के निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजदेव द्विवेदी के बड़े भाई रमेश प्रसाद द्विवेदी का बीते शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रमेश प्रसाद द्विवेदी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। शनिवार को शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए प्रयागराज सांसद कुंवर उज्जवल रमण सिंह व क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उनके बेनीपुर स्थित आवास पर पहुंचे। सांसद ने परिवार से मिलकर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। कांग्रेस पार्टी के जिलाअध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ अशोक सिंह ने पत्रकार के अग्रज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह कभी न भरने वाला घाव है।समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा ने कहा कि रमेश प्रसाद द्विवेदी जी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है,साया उठ गया यादें रह गईं। अरुण शुक्ला जिला संरक्षक राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद प्रयागराज ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह परिवार का नहीं हम सब का नुकसान है,उनकी भावुकता में आंसू बोल गए शब्द कम पड़ गए। इस दौरान प्रयागराज सांसद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रयागराज, कांग्रेस जिला महासचिव यमुनानगर कामद सिंह, सपा के पूर्व जिला सचिव अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रधान चंदरा, सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने भी शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी आगंतुकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों से कहा कि धैर्य रखें, ईश्वर इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। वरिष्ठ पत्रकार राजदेव द्विवेदी व परिवार के सदस्यों ने शोक की घड़ी में साथ देने और सांत्वना देने पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया। बताया गया कि दिवंगत रमेश प्रसाद द्विवेदी का अंतिम संस्कार 25 अप्रैल 2026 शनिवार को स्थानीय श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। तत्पश्चात त्रयोदशाह संस्कार बीते 7 मई 2026 गुरुवार को संपन्न हुआ।
शनिवार समाधान दिवस,एसडीएम बारा, एसीपी बारां व थानाध्यक्ष मौके पर सुन रहे समस्याएं, लेखपाल-कानूनगो भी मौजूद

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना परिसर में आज समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर एसडीएम बारा, एसीपी बारां वेद व्यास मिश्रा और शंकरगढ़ थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे द्वारा हर मामले को गंभीरता से सुना जा रहा है। उनके साथ लेखपाल और कानूनगो भी मौजूद हैं।

जमीन विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई चल रही है। अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं। एसडीएम बारा का कहना है कि जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्राथमिकता है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने कहा कि हर शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।

एसीपी बारां वेद व्यास मिश्रा ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी से राजस्व के कई मामलों का मौके पर ही सत्यापन किया जा रहा है।

विकास या महाविनाश घूरपुर–प्रतापपुर सड़क निर्माण में सुस्ती, घटिया काम और भारी अनियमितताओं का आरोप
करोड़ों की लागत वाली सड़क बनी सवालों का गड्ढा—आधा काम अधूरा, जहां बना वहां भी टूट-फूट, जांच पर उठे गंभीर सवाल

बारा,प्रयागराज

विश्वनाथ प्रताप सिंह

यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत घूरपुर से प्रतापपुर तक प्रस्तावित लंबी सड़क, जिसे क्षेत्र के विकास की रीढ़ बताया जा रहा था, अब खुद सवालों के बोझ तले दबती नजर आ रही है। बारा विधायक डॉ वॉचस्पति द्वारा इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि और विकास का प्रतीक बताया गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट कहानी बयां कर रही है।
करीब अट्ठाईस किलोमीटर से अधिक लंबाई में बनने वाली इस सड़क के लिए बत्तीस करोड़ से अधिक की भारी भरकम लागत स्वीकृत हुई और कार्य भी शुरू हुआ, मगर बीते लगभग छह महीनों में निर्माण की रफ्तार इतनी धीमी रही कि अब तक केवल कुछ हिस्सों में ही डामरीकरण हो पाया है। हैरानी की बात यह है कि जहां सड़क बन भी चुकी है, वहां की हालत पहले से भी बदतर बताई जा रही है—डामर उखड़ चुका है, सड़क फट चुकी है और जगह- जगह गड्ढे उभर आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का घोर अभाव है। जिन स्थानों पर आरसीसी सड़क बनाई गई है, वहां न तो लोहे के सरिये का जाल दिख रहा है और न ही निर्माण मानकों का पालन होता नजर आता है। यह स्थिति सीधे तौर पर बड़े स्तर पर घोटाले की आशंका को जन्म देती है। कुछ समय पूर्व स्वयं विधायक द्वारा निरीक्षण में घटिया कार्य की पुष्टि भी हुई थी और संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई गई थी, सुधार के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, हालात जस के तस बने हुए हैं। सवाल यह उठता है कि जब अनियमितताएं उजागर हो चुकी हैं, तो निर्माण की गति और गुणवत्ता में सुधार क्यों नहीं हो रहा? घूरपुर से भीटा तक की हालत इतनी दयनीय बताई जा रही है कि लोग कहते हैं कि यदि केवल गिट्टी ही गिर जाए तो भी बड़ी राहत होगी। वहीं, बस्तियों में नालियों का अभाव स्थिति को और गंभीर बना रहा है। ठेकेदार द्वारा पंद्रह किलोमीटर नाली स्वीकृत होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कहीं भी इसका स्पष्ट प्रमाण नजर नहीं आता। बरसात नजदीक है और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कई घरों में पानी घुस जाएगा, गलियों में जलभराव होगा और यही गंदा पानी बीमारियों को जन्म देगा। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इस पानी की निकासी होगी कैसे? इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक निष्क्रियता पर उठ रहा है। कई बार मीडिया में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, किसान संगठनों ने ज्ञापन सौंपे, काम कई बार रोका गया, जांच में खामियां सामने आईं—फिर भी सुधार की जगह हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। जनता के बीच अब यह चर्चा आम हो चुकी है कि यदि रोजाना निगरानी और सख्त जांच हो, तभी इस सड़क का वास्तविक विकास संभव है, अन्यथा यह परियोजना विकास के नाम पर महाविनाश का प्रतीक बनती जाएगी। करोड़ों की सरकारी धनराशि जिस तरह खर्च हो रही है, उस पर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग लगातार तेज होती जा रही है।
गोमाता राष्ट्रमाता बने,गो हत्या बंद हो का ज्ञापन सोपा।
नैनी-प्रयागराज/गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27/04/26 समय प्रातः11 बजे सैकड़ो गोभक्त करछना तहसील में पहुंच कर गोवत्स-गोवत्सा के साथ संकीर्तन करते हुए S.D.M महोदय को 5000 लोगों का हस्ताक्षर युक्त चार सेट (राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल,मुख्यमंत्री)गो सेवा,गो सुरक्षा और गो सम्मान के लिए विनयपूर्वक ज्ञापन सोपा है कि गोमाता राष्ट्रमाता बने,गो हत्या बंद हो और गोमाता को एक उचित सम्मान दिलाना चाहते है गो स्वयंसेवको ने प्रचंड धूप में भी उपस्थित रहे।
गो स्वयंसेवको ने कहा कि अपने आने वाले बच्चों के लिए,अपने सनातन को मजबूत बनाने के लिए हमारे पूर्वजों ने सनातन के लिए बहुत किया है अब बारी हमारी है हमें कुछ करना है भारतीय संस्कृति सभ्यता सनातन के लिए हो जाए तैयार।
ज्ञापन देने वालों में उपस्थित रहे राजा रामदास फलारी आश्रम,सरदार पतविंदर सिंह,धर्मेंद्र स्वामी,दीपक कुमार सिंह,हेरम्व शास्त्री,अनिल सिंह चौहान, लल्लू पंडित,प्रतीक शर्मा,सुमित अग्रवाल, विक्रान्त पांडे, शिवांगी मिश्रा, शिवम केसरवानी,व्यास अंकित ओझा,काशी दास,हरमनजी सिह  सहित गोभक्त कई अतिविशिष्ट, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप जयंती को लेकर बैठक सम्पन्न

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । यमुनापार के मझियारी गाँव में आयोजक अजित प्रताप सिंह ने बताया कि हुई बैठक सम्पन्न। बैठक में आगामी 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली समाजिक कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह निणय लिया गया कि महाराणा प्रताप कि जयंती मझियारी गाँव में मनाया जाएगा ।बैठक में क्षत्रिय एकता के सलाहकार आशीष चौहान, हषित सिंह युवा मोर्चा, मोहित सिंह परिहार, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रयागराज: शंकराचार्य मामले की सुनवाई से हाईकोर्ट जज अलग, अवमानना याचिका पर नहीं करेंगे सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद से जुड़े मामले में अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है।
यह मामला शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ दर्ज पॉक्सो केस से जुड़ा है। FIR कराने वाले आशुतोष महाराज की ओर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई थी।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि शंकराचार्य और उनके शिष्य को हाईकोर्ट से मिली जमानत की शर्तों और निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। इसी अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने स्वयं को मामले से अलग कर लिया। अब इस मामले की सुनवाई के लिए नया पीठ गठित किए जाने की संभावना है।
रीता बहुगुणा के घर पहुंचे कृपाशंकर , पीसी जोशी के निधन पर जताया गहरा दुख

प्रयागराज। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज स्थित घर पहुंच कर उनके पति पीसी जोशी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की। दिवंगत पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका सरल और अनुशासित व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाता रहेगा। एक शिक्षाविद के रूप में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह भी उपस्थित रहे।
गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ भाकपा माले करेंगी आंदोलन- सुनील मौर्य,जिला प्रभारी भाकपा माले
प्रयागराज के गऊघाट में सैकड़ों साल से बसी गरीब बस्तियों को उजाड़ने की भाकपा माले ने निंदा की


प्रयागराज। प्रयागराज  के गऊ घाट इलाके में सैकड़ो साल से बसी रेलवे की जमीन पर बस्तियों को बुलडोजर चलाकर उजाड़ें जाने का भाकपा माले ने दौरा किया। भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल जिसमें राज्य कमेटी सदस्य सुनील मौर्य,मनीष कुमार व इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा शामिल रही। प्रतिनिधिमंडल द्वारा रात में गरीबों की बस्तियों को उजाड़ने के लिए बुलडोजर और पुलिसिया बल का बेरहमी से प्रयोग करने,लाठी मारने व पुरुष पुलिस के द्वारा महिलाओं पर लाठी मारने की कठोर शब्दों में निंदा की गई। प्रतिनिधि मंडल द्वारा बुलडोजर चलाए गए परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने व गरीबों को उजाड़ने से पहले बसाने की मांग को उठाते हुए आंदोलन करने का आवाहन किया।


प्रतिनिधि मंडल में शामिल राज्य कमेटी सदस्य व जिला प्रभारी कॉ. सुनील मौर्य ने कहा कि पूरे देश में डबल इंजन की सरकार का विकास गरीबों को उजाड़ करके किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बिना जमीन और घर उपलब्ध कराए सैकड़ो साल से सरकारी जमीनों पर रह रहे गरीबों को उजाड़ा जा रहा है।  भाजपा का बुलडोजर भारतीय संविधान में दिए गए मूलभूत अधिकारों को ध्वस्त करता हुआ गरीबों को बेघर कर रहा है जिसके खिलाफ भाकपा माले द्वारा प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जा रहा है और इस सवाल को भी मजबूती के साथ उठते हुए रहने के लिए जमीन, मकान और रोजगार के साथ बच्चों की शिक्षा का बंदोबस्त किए जाने की मांग भी प्रमुखता के साथ उठाई जाएगी और पूरा नहीं होने पर प्रदेशव्यापी मुद्दा बनाया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल राज्य कमेटी सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष आइसा उत्तर प्रदेश मनीष कुमार ने कहा कि प्रयागराज के गऊघाट में गरीबों को उजाड़ने की घटना कोई इकलौती घटना नहीं है बल्कि पूरे प्रयागराज के अलग-अलग हिस्से में गरीब परिवारों को बेघर कर उन्हें उजाला जा रहा है तथा जो लोग भी इस पर आवाज उठा रहे हैं उनके साथ पुलिसिया दमन उत्पीड़न और मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है यह न सिर्फ खतरनाक है बल्कि कानून के शासन की बजाय तानाशाही और संविधान विरोधी रवैया को दिखाता है। मौजूदा सरकार को छोटे-छोटे बच्चों की शिक्षा और बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की कोई परवाह नहीं है उन्हें घरों से उजाड़कर कर सड़कों पर चिलचिलाती धूप में तड़पने के लिए मजबूर कर दिया है। गरीबों के ऊपर बढ़ते संविधान विरोधी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरवाईए की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा ने देर रात में महिलाओं के साथ की गई पुलिसिया पर बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ मौजूदा सरकार नारी वंदन का ढोंग करती है और वही दूसरी तरफ देर रात को महिलाओं के साथ बदसलू की उनके ऊपर लाठी मारना और उन्हें घरों से बेघर करना जैसे जघन्य ने अपराध करती है। महिलाओं,बच्चों व बुजुर्गों को घरों से उजड़ कर देकर करना संविधान विरोधी होने के साथ-साथ मानव अधिकार के बुनियादी मूल्यों के खिलाफ है इसके खिलाफ पूरे प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जाएगा।