अयोध्या में "दिल चीर के देख" की शूटिंग देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
![]()
अयोध्या। वेब सीरीज फिल्म "दिल चीर के देख" की शूटिंग कई दिनों से जारी है। गुप्तार घाट पर शूटिंग पूरी कर अयोध्या में कई अलग अलग स्थानों पर फिल्म की शूटिंग होना है। मुंबई से आई फिल्म यूनिट के
फिल्म प्रोड्यूसर सचिन पाण्डेय ने बताया कि "बॉम्बे शो स्टूडियोज" के बैनर तले यह फिल्म "सोनी लिव" के लिए अयोध्या में अलग अलग स्थानों पर शूटिंग होना है।
डायरेक्टर धर्मेश पटेल ने बताया कि हमारे फिल्म यूनिट टीम में 200 से 250 लोग सुबह से रात तक काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज फिल्म जो कि अयोध्या की कहानी से संबंधित है, अयोध्या में कई स्थानों पर स्थित मंदिर पर फिल्माया जाएगा।
फिल्म की नायिका एंजेल राय है, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एंजेल राय फिल्म में शालिनी का किरदार निभा रही है। न्यू दिल्ली की मूल निवासी, मुंबई में रह कर अपनी पहचान कई म्यूजिक एल्बम से बना चुकी है, जिनमें "जब छाए मेरा जादू" व "रांझणा" (जी म्यूजिक ) इन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई है। और अभी हाल ही में वेब सीरीज "घोटाला" मूवी भी इनकी आई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
एंजेल राय (angelrai07) के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर 2 करोड़ 52 लाख (25.2M) प्रशंसक है।फिल्म के नायक अनुज सिंह ढाका है।


अयोध्या। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला और ई-रिक्शा चालकों के कब्जे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अयोध्या। अयोध्या की साकेतपुरी कॉलोनी निवासी अनामिका मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में चौथी रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
* राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर टिप्पणी से किया इनकार
अयोध्या । आईपीएल के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम आस्था की नगरी अयोध्या पहुंची, जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। सभी ने राम मंदिर अयोध्या में विधिवत पूजा-अर्चना कर नए सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। इस दौरान टीम के कप्तान ऋषभ पंत सहित अन्य खिलाड़ियों ने भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर जीत और सफलता की प्रार्थना की।
ऋषिकेश, अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसने सनातन संस्कृति की ऊर्जा को नई दिशा दी। इस शुभ अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कर-कमलों से मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना की।
अयोध्या। रामनगरी 22 फरवरी को एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेगी, जब पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पारंपरिक घोष वादन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में गूंजेगा। यह आयोजन 21 से 23 फरवरी तक आयोजित ‘रामार्चनम’ कार्यक्रम के अंतर्गत होगा।
अयोध्या । अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शनिवार को सुरक्षा बलों के लिए चुनौतीपूर्ण मामला सामने आया। दक्षिणी परकोटे के पास एक अधेड़ व्यक्ति नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत दबोच लिया।
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में रविवार से राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर निर्माण के अंतिम चरण और श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की रूपरेखा तय करना है।
1 hour and 2 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2