महराजगंज तराई के बरदही बाजार में जमीन विवाद: पट्टेदारों ने लगाया उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों का आरोप।      
              
                
बलरामपुर।महराजगंज तराई क्षेत्र के बरदही बाजार में जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्ष 1989 में 16 लोगों को पट्टा आवंटित किया गया था,लेकिन अब पट्टेदारों का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पट्टेदारों के अनुसार,मुस्लिम बंजारा,मुख्तार बंजारा,साहिल बंजारा और कालेखा नामक व्यक्तियों द्वारा गाय-बैल के व्यापार के नाम पर पुलिस से सांठगांठ कर भारी रकम दी जाती है। आरोप है कि ये लोग पट्टेदारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं।
पीड़ितों का कहना है कि जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं,उनके नाम कोई वैध पट्टा भी नहीं है,इसके बावजूद वे पुलिस की मदद से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। साथ ही,जब भी असली पट्टेदार निर्माण कार्य शुरू करते हैं,उन्हें रोका जाता है।
मामले में एक और गंभीर आरोप यह है कि मुस्लिम बंजारा द्वारा फर्जी स्टे (स्थगन आदेश) लाया गया और उसे हटवाने के नाम पर 16 लोगों से 3500-3500 रुपये,कुल 56,000 रुपये वसूले गए। पीड़ितों का दावा है कि यह रकम मुस्तक और सहजाद के माध्यम से एक सिपाही को दी गई,जिसके बाद थानाध्यक्ष के जरिए बंजारों को 8 फुट जमीन दिला दी गई।
पट्टेदारों का कहना है कि समझौता होने के बावजूद भी उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है और लगातार उत्पीड़न जारी है।
पीड़ितों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बताए जाने की मांग व्यापार मंडल ने की


बलरामपुर तुलसीपुर - महंगाई के इस दौर में कामर्शियल व पांच किग्रा वाले गैस सिलिंडरों में की गई बढोत्तरी पर पुनर्विचार करने की मांग उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने की है।
  महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडरों के दाम बढ़ने का सीधा असर होटल,रेस्टोरेंट,खोमचे व रेहड़ी पटरी पर खाने पीने की वस्तुएं बेचने वालों पर पड़ेगा। जिसके चलते उनकी लागत बढ़ जाएगी आय एवं ग्राहक भी प्रभावित होंगे।
अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि खान-पान का कारोबार करने वालों की चिंता बढ़ गई है ऐसे में छोटे व ठेले वालों का व्यापार बन्द होने के कगार पर है।ऐसे कारोबार करने वालों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार व पेट्रोलियम कम्पनियों को मूल्यों में बढोत्तरी पर पुनर्विचार करना चाहिए तथा पाँच किग्रा वाले छोटे सिलिंडरों सब्सिडी जारी रखी जाए या बढ़ाई जाए,कामर्शियल सिलिंडरों के दामों में कमी की जाए व छोटे व्यापारियों को कनेक्शन लेने पर छूट व अतिरिक्त सब्सिडी की सुविधा दी जाए।
श्रमिक दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
बलरामपुर 1मई चीनी मिल्स लिमिटेड, तुलसीपुर यूनिट में आज श्रमिक आरोग्य मेला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलरामपुर के सहयोग से आयोजित हुआ।

इस स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया गया, जिसमें श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, रोगों की स्क्रीनिंग, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

विशेष रूप से, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 78 नए आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे लाभार्थियों को भविष्य में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

प्रबंधन द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई तथा सभी कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
बलरामपुर में त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जनपद बलरामपुर में त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति,बलरामपुर के अध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह गौतम के नेतृत्व में बुद्धा पार्क निकट माया होटल,सिविल लाइन, बलरामपुर में त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर उपासक-उपासिकाओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीपदान के साथ हुआ इसके पश्चात एडवोकेट जगदंबा कुलदीप जी द्वारा त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हरवंश विरदी (लंदन), जो फेडरेशन ऑफ अम्बेडकराइट्स एंड बुद्धिस्ट ऑर्गेनाइजेशन,यू.के.के इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर, विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक हैं,डीपी सिंह बैस,आदि लोगों विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने तथागत गौतम बुद्ध के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों वर्ष पूर्व दिए गए भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं उनकी शिक्षाएं मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक बन चुकी हैं और वही आगे चलकर धर्म का स्वरूप धारण कर बुद्ध धर्म के रूप में स्थापित हुईं इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौतम ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा तथागत गौतम बुद्ध के विचार केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शन हैं जब तक मानवता में समानता करुणा और न्याय की आवश्यकता रहेगी,तब तक बुद्ध का धम्म ही समाज को सही दिशा देता रहेगा पूर्व विधायक रामसागर अकेला ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे का प्रतीक है,जिसे अपनाकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है समिति के महासचिव राजेंद्र चौधरी ने अपने उद्बोधन में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैंस ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी कार्यक्रम का कुशल संचालन राघवेंद्र विरोदय द्वारा किया गया इस अवसर पर रामसेवक एवं डॉक्टर दीपक ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके द्वारा खीर वितरण किया गया कार्यक्रम को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी लहरी एवं गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक ने भी संबोधित किया इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक, सुनील निगम,एम.पी.इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता गौतम,प्रभु नाथ मौर्य,लखराम गौतम,दुर्गेश पासवान,विकास मौर्य,बाबादीन, महाशक्ति वंदना शक्ति,गौतम शक्ति,गोवर्धन थारू,काशीराम पासवान, आदित्य,वितेश सिंह,आशीष अन्वेशा सिंह,रजनीश गौतम, सहित सैकड़ों की संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहे अंत में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय,प्रेरणादायक एवं सफल रहा
आदर्श नगर पालिका बलरामपुर में 100 दिवसीय सघन टीवी अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। 
        
                                 
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका बलरामपुर में 100 दिवसीय सघन टीवी (क्षय रोग) अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना तथा “टीवी मुक्त भारत” अभियान को सफल बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को टीबी से बचाव,इसके लक्षण,जांच एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, यह संदेश भी दिया गया कि समय पर पहचान और सही इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस उपस्थित रहे। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “टीवी मुक्त भारत अभियान” की शपथ दिलाई और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य,जिला क्षय रोग अधिकारी बलरामपुर,नगर शिक्षा अधिकारी अरुण मिश्रा सहित नगर पालिका परिषद के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने और समाज को टीबी मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि जन-जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जाएगा,ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल किया जा सके।
वि,हि,म,जिला अध्यक्ष ने वृद्ध आश्रम में मनाया अपना मनाया अपना विवाह दिवस

बलरामपुर 27 अप्रैल विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह व श्रीमती आरती देवी ने  वृद्ध आश्रम आबर मे वृद्ध जनों के बीच सेवा कर अपना 28 वा विवाह दिवस बड़े ही धूमधाम से सभी वृद्ध जनों एवं माताओ को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर वृद्ध जन माताएं व पुरुष सभी बहुत खुश दिखे जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने कहा कि हमें इनके बीच आने के बाद अपनापन महसूस होता है, उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह प्रभु नाथ ने भी सेवा में योगदान किया।
बड़ा खुलासा: सीएचसी तुलसीपुर में सरकारी संपत्ति की 'मिडनाइट' सेंधमारी?
क्या स्वास्थ्य केंद्र की आड़ में चल रहा है भ्रष्टाचार का खेल?

तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23.04.26 की अर्धरात्रि को डॉ. विकल्प मिश्रा ने एक अनाधिकृत व्यक्ति (बॉबी पांडेय) के साथ मिलकर अस्पताल से भारी मात्रा में सामान बाहर निकाला।

गंभीर सवाल और चौंकाने वाले तथ्य:
अंधेरे का सहारा क्यों? सामान को बिना किसी सक्षम अधिकारी को दिखाए या सूचित किए चोरी-छिपे आधी रात को क्यों ले जाया गया?
सरकारी संपत्ति पर डाका? सूत्रों के मुताबिक, जो सामान 'निजी' बताकर ले जाया गया, उसमें अधिकांश सरकारी संपत्ति होने की आशंका है।
वीडियो ग्राफी का सच: गौरतलब है कि 10 दिन पूर्व ही ACMO डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में अस्पताल के कर्मचारियों की उपस्थिति में सामान की बाकायदा वीडियो ग्राफी कराई गई थी।

वर्चस्व कायम रखने की 'साजिश'?
चर्चा है कि यह केवल सामान की हेराफेरी नहीं, बल्कि अस्पताल पर पकड़ बनाए रखने का एक बड़ा गेम प्लान है। सूत्रों की मानें तो डॉ. विकल्प मिश्रा अपने करीबी डॉ. प्रणव पांडेय को अधीक्षक बनवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, ताकि स्थानांतरण के बाद भी सीएचसी तुलसीपुर में उनका वर्चस्व और हस्तक्षेप बरकरार रहे।


वीडियो ग्राफी से मिलान कर ले जाए गए सामान की तत्काल जांच हो।
सरकारी संपत्ति की चोरी के प्रयास में दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
अस्पताल के प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति पारदर्शिता के आधार पर हो, न कि 'नेक्सस' के आधार पर।
प्रशासन जागे! जनहित और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है।
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: नृत्य को लेकर विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल
तुलसीपुर (बलरामपुर)
ग्राम पंचायत चमर बोझिया उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत चमर बोझिया में सोमवार की रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय चीख-पुकार मच गई, जब बृजवासी नृत्य को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात गांव में एक विवाह कार्यक्रम चल रहा था, जहाँ सांस्कृतिक मनोरंजन के लिए 'बृजवासी नृत्य' का आयोजन किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नृत्य के दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। शुरू में जो विवाद मामूली लग रहा था, उसने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया।
जमकर हुई मारपीट, गांव में तनाव
विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। इस खूनी संघर्ष में कई लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु:
ग्राम पंचायत चमर बोझिया, सोमवार रात,कारण बृजवासी नृत्य के दौरान हुआ विवाद।हताहत: एक की मौत, कई घायल।
बलरामपुर में गौ-सम्मान आह्वान अभियान’के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

गौ-सम्मान आह्वान अभियान’के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री राज्यपाल,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बलरामपुर।  जनपद बलरामपुर में गौ-रक्षा और गौ-वंश संरक्षण को लेकर,गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत भगवतीगंज बलरामपुर में नागरिकों ने एक पहल शुरू की है जिसमें हनुमान गौशाला मंदिर के प्रांगण में प्रधान संरक्षक गौ माता आघशक्ति मां सुरभि,अध्यक्ष नंदी बाबा नीलमणि वृषभदेव जी का सभी लोगों ने गाय माता का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया जिसमें गौ भक्त के सभी लोगों ने हनुमान गौशाला मंदिर भगवतीगंज से निकलकर संतोषी माता मंदिर होते हुए पुरानी कचहरी पहुंचकर सदर एसडीएम हेमंत कुमार जी को सौंपा ज्ञापन जिसमें अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र 27 अप्रैल 2026 को स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से भेजा गया जिसमें गौवंश की दयनीय स्थिति पर जताई चिंता: याचिका में कहा गया कि गोवंश सदियों से भारतीय संस्कृति,अर्थव्यवस्था,मानव स्वास्थ्य,विष मुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन का आधार रहा है लेकिन वर्तमान में उचित संरक्षण के अभाव में गौवंश की स्थिति दयनीय है नागरिकों ने मांग की कि भारत भूमि पर सभी गोवंश स्वस्थ,सुखी,सम्मानित और सुरक्षित रहें इसके लिए सरकारी स्तर पर ठोस प्रयास जरूरी हैं प्रार्थना पत्र में गौ-माता की रक्षा,सेवा और संरक्षण के लिए शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है जिसमें गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन उन्होंने प्रधानमंत्री से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की अपील की यह भी कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यक्रम का समापन तहसील परिसर में किया गया जिसमें सदर एसडीएम हेमंत कुमार जी को सौंपा ज्ञापन:यह हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र तहसील के जागरूक नागरिकों ने तहसीलदार,एसडीओ,एसडीएम,बीडीओ और जिला कलेक्टर को सौंपा निवेदकों ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान की भावनाओं और ज्ञापन को उचित माध्यम से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं अभियान में ज्ञानी नाथ योगी,महंत,विजय अग्रवाल,प्रमोद चौधरी,गोपी कृष्ण अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,शैलेंद्र शर्मा,मोहित केसवानी,संतोष श्रीवास्तव,आशीष सैनी,अर्थव शुक्ला,पंकज अग्रवाल,सचिन शुक्ला,कृष्ण वर्मा,रमेश कुमार गुप्ता पिंटू,अंशु वर्मा,कृष्ण गोपाल अग्रवाल,चंद कुमार शर्मा,विकास मिश्र,आकाश साहू,रवि पाठक,अंशुल आदि लोगों ने काफी संख्या में सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
गौ सेवा सम्मान आवाहन अभियान ज्ञापन के साथ संपन्न
बलरामपुर 27 अप्रैल विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा तहसील तुलसीपुर के एसडीम राकेश कुमार जयंत को गौ सम्मान आवाहन अभियान का ज्ञापन  आज 27 अप्रैल को सौपा गया ,इसी के साथ पूरे भारत में एक साथ उक्त ज्ञापन राष्ट्र पति महोदय प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञातव्य हो कि विश्व हिंदू महासंघ सहित सनातन धर्म के करोड़ो लोगों के हस्ताक्षर से जन समर्थन दर्शाता है कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है


उक्त कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जीवन गुप्ता शिवकुमार वाल्मीकि विजय प्रताप सोनी राधेश्याम कौशल सुग्रीव कश्यप प्रेमनाथ मिश्रा विक्की गुप्ता जय सिंह राधेश्याम कौशल,रोहित पटवा गणेश गुप्ता अनूप यादव भोला सरोज वेद प्रकाश जायसवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।