होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सख्त सुरक्षा और नकल रोकने के निर्देश

सुल्तानपुर । आज  जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूर्णतः शुचितापूर्ण, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया:

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा:

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटियों को चेक किया तथा उन्हें मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

प्रथम पाली का निरीक्षण:

भ्रमणशील रहकर अधिकारियों ने प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान केंद्रों के भीतर एवं बाहर की व्यवस्थाओं को देखा। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग (तलाशी) प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।

अधिकारियों को निर्देश:

केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
PDS और गैस वितरण में घोटाले की जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
*जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य व पूर्ति निरक्षको की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग।*

*बहुजन अधिकार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार भारती ने* जनपद सुलतानपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एवं घरेलू गैस वितरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि *जिले में राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। वितरण अभिलेखों और वास्तविक आपूर्ति में अंतर पाया जा रहा है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर वितरण में भी निर्धारित दर से अधिक वसूली, कालाबाजारी और आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायतें* लगातार मिल रही हैं। इससे आम जनता में भारी नाराजगी है।

ज्ञापन में जिला *पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य तथा संबंधित पूर्ति निरीक्षकों की चल-अचल संपत्तियों की जांच कराने, आय के स्रोतों का परीक्षण कराने और आय से अधिक संपत्ति मिलने पर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।* साथ ही पूरे मामले की जांच राज्य विजिलेंस या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की भी मांग उठाई गई है।

संगठन ने यह भी मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों से अलग किया जाए तथा जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली और गैस आपूर्ति व्यवस्था का विशेष ऑडिट कराया जाए। दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में प्रार्थी की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की भी मांग की गई है।
आदित्य भूषण पान्डेय ने प्रदेश में बनाया छठवा स्थान एवं प्रत्यूषा मिश्रा ने प्रदेश में नया स्थान प्राप्त किया*
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर*  सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित हो गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर के भैया-बहनों ने अपने परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: आदित्य भूषण पांडे ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठवा स्थान बनाया तथा प्रत्यूषा मिश्रा ने प्रदेश में नया स्थान प्राप्त किया। आदित्य भूषण पांडे पुत्र श्री शांति भूषण पांडे माता श्रीमती शिवानी पांडे इन्होंने प्रदेश में छठवा स्थान प्राप्त किया है। प्रत्यूषा मिश्रा पुत्री श्री पंकज कुमार मिश्रा माता श्रीमती जयश्री मिश्रा हाईस्कूल (कक्षा 10) में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी:- 1. आदित्य भूषण पांडे (प्रदेश एवं जिला)2. प्रत्यूषा मिश्रा (प्रदेश एवं जिला)3. शताक्षी4. ओजस्वी यादव5. ईशा6. आन्या सिंह7. वैष्णवी इंटरमीडिएट (कक्षा 12)में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 1. खुशी त्रिपाठी2. आदित्य सिंह विद्यालय के भैया बहनों ने न केवल उत्तीर्णता में उच्च प्रतिशत प्राप्त किया है, बल्कि अनेक विद्यार्थियों ने विशिष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया है। यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। इन सभी प्रतिभाशाली भैया-बहनों ने कठिन परिश्रम,समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से यह उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय परिवार को इनकी सफलता पर अत्यंत गर्व है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि— “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनके सतत प्रयास, अनुशासन एवं संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन निर्माण की प्रक्रिया है। हमारे भैया-बहनों ने इस सत्य को सिद्ध करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि— “विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता, बल्कि नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं राष्ट्रभावना के विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यह परिणाम उसी समन्वित प्रयास का सुखद परिणाम है।” विद्यालय के आचार्यगणों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे इन मेधावी भैया-बहनों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत रहें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री दयाराम यादव जी कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरि, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अभिभावकों के प्रति भी विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग एवं विश्वास से यह सफलता संभव हो सकी। अंत में, विद्यालय परिवार ने यह संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम देते हुए विद्यार्थियों को सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंचाने का सतत प्रयास जारी रहेगा।
महिला आरक्षण विरोधियों का असली चेहरा होगा उजागर: सुशील त्रिपाठी
*आधी आबादी के सम्मान के लिए भाजपा उतरेगी सड़कों पर*

*भाजपा 25 से 30 अप्रैल तक चलाएंगी महिला जन आक्रोश अभियान*

सुलतानपुर। नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल का विरोध कर कांग्रेस, सपा ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है।इसके विरोध में भाजपा 25 से 30 अप्रैल तक जनपद में ‘महिला जन आक्रोश अभियान’ चलाएगी।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कहा अभियान के माध्यम से महिला आरक्षण विरोधियों का असली चेहरा उजागर किया जाएगा।और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम की परतें खोली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक विजय त्रिपाठी ने संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि सभी 26 मण्डलों में आक्रोश मार्च निकाले जाएंगे। 27 अप्रैल को प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मौजूदगी में प्रेस वार्ता, जिला महिला सम्मेलन और पैदल मार्च होगा।बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अभियान को हर गांव,हर बूथ तक पहुंचाकर इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाए। बैठक में आलोक आर्य, अखिलेश जायसवाल, रामेन्द्र सिंह राणा, विजय त्रिपाठी, चन्दन नारायन सिंह, गीता गुप्ता, रेखा निषाद, मनोज श्रीवास्तव, कुसुमलता मौर्य, रागिनी मिश्रा, अरुण दूबे, रीना जायसवाल, रेनू सिंह, रेनू तिवारी, सानू सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया
जनपद सुलतानपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, चारू निगम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया गया।


*सुरक्षा एवं सतर्कता:*  जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक  द्वारा परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी  प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री अंदर न जाने पाए।

*सीसीटीवी कंट्रोल रूम:* अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।

*स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति:* केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट से संवाद कर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*यातायात एवं शांति व्यवस्था:* केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने देने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक महोदया का संदेश:*
पुलिस अधीक्षक  द्वारा बताया गया कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से भ्रामक खबरों व अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।*
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया
जनपद सुलतानपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, चारू निगम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया गया।


*सुरक्षा एवं सतर्कता:*  जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक  द्वारा परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी  प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री अंदर न जाने पाए।

*सीसीटीवी कंट्रोल रूम:* अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।

*स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति:* केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट से संवाद कर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*यातायात एवं शांति व्यवस्था:* केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने देने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक महोदया का संदेश:*
पुलिस अधीक्षक  द्वारा बताया गया कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से भ्रामक खबरों व अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।*
सुल्तानपुर में रात के अंधेरे में गरजे फाइटर जेट, वायुसेना का हाईटेक रिहर्सल जारी
सुल्तानपुर। जिले में भारतीय वायु सेना का मेगा रिहर्सल दिन के साथ-साथ अब रात में भी जारी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जयसिंहपुर क्षेत्र के अरवल कीरी करवत इलाके में चल रहे इस अभ्यास में देर शाम लड़ाकू विमानों ने आसमान में अद्भुत करतब दिखाए।
रिहर्सल के दौरान फाइटर जेट्स में लगी लाइट्स की चमक ने रात के अंधेरे को रोशन कर दिया। तेज रफ्तार और सटीक मूवमेंट के साथ वायुसेना के विमानों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।
सुरक्षा के मद्देनजर रिहर्सल स्थल के आसपास आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन लागू कर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि अभ्यास में कोई बाधा न आए।
बताया जा रहा है कि यह रिहर्सल किसी बड़े एयर शो या आपातकालीन ऑपरेशन की तैयारी का हिस्सा है, जिसमें एक्सप्रेस-वे को अस्थायी रनवे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा बेहद रोमांचक रहा, जहां उन्होंने रात में पहली बार फाइटर जेट्स की रोशनी के साथ करतबों को देखा।
कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल लेकर की प्रार्थना सभा, शहीद नागरिकों को दी श्रद्धांजलि*
सुल्तानपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पहलगाम आतंकी हमले की प्रथम बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर व प्रार्थना सभा कर पहलगाम में शहीद हुए नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्ती लेकर शहर के राजीव गांधी तिकोनिया पार्क में प्रार्थना सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुये लोगों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। माहौल पूरी तरह श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनके सम्मान में ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी देश के लिए प्रेरणा है।हम सभी का कर्तव्य है कि उनके बलिदान को याद रखें और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करें। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल पद्माकर सिंह, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी,आरटीआई जिला चेयरमैन मोहम्मद अनवर एडवोकेट आवेश अहमद सुब्रत सिंह सनी, हाजी फिरोज जाकिर हसन शुभम रावत नंदलाल गौतम सुहेल अहमद अवधेश गौतम श्याम लगन कोरी आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में वायुसेना का प्रदर्शन*
सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में वायुसेना का प्रदर्शन।

वायुसेना के विमानों में लगी लाइटों के जरिए किया रिहर्सल।

सेना के लड़ाकू विमानों के जांबाज पायलटों ने प्रदर्शन कर दिखाया जलवा।

कूरेभार के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर हुआ प्रदर्शन।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उत्तर जगुवार-मिराज और सुखोई विमान,टच एंड-गो का किया प्रदर्शन*
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज दोपहर 2 बजे लड़ाकू विमानों का एयर शो शुरू हुआ। करीब 3 घंटे चले एयर शो में सबसे पहले वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे पर बने रनवे पर लैंडिंग की। इसके बाद जगुआर ने उड़ान भरी। राफेल, सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की। सेना के M17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने सैन्य ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की। M32 भीष्म एयर क्राफ्ट ने भी एयर स्ट्रिप पर 'टच एंड गो' का अभ्यास किया। अब शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक फिर से युद्धाभ्यास किया जाएगा। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। इस एयर शो को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है। 6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। इससे पहले जून 2023 में 4 घंटे यह अभ्यास चला था। 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन किया था। PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे। एयर शो देखने के लिए कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओपी राजभर, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी, सीओ कादीपुर विनय गौतम, एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व कई थानों की फोर्स मौजूद थी।