महिला आरक्षण विरोधियों का असली चेहरा होगा उजागर: सुशील त्रिपाठी
*आधी आबादी के सम्मान के लिए भाजपा उतरेगी सड़कों पर*

*भाजपा 25 से 30 अप्रैल तक चलाएंगी महिला जन आक्रोश अभियान*

सुलतानपुर। नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल का विरोध कर कांग्रेस, सपा ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है।इसके विरोध में भाजपा 25 से 30 अप्रैल तक जनपद में ‘महिला जन आक्रोश अभियान’ चलाएगी।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कहा अभियान के माध्यम से महिला आरक्षण विरोधियों का असली चेहरा उजागर किया जाएगा।और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम की परतें खोली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक विजय त्रिपाठी ने संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि सभी 26 मण्डलों में आक्रोश मार्च निकाले जाएंगे। 27 अप्रैल को प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मौजूदगी में प्रेस वार्ता, जिला महिला सम्मेलन और पैदल मार्च होगा।बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अभियान को हर गांव,हर बूथ तक पहुंचाकर इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाए। बैठक में आलोक आर्य, अखिलेश जायसवाल, रामेन्द्र सिंह राणा, विजय त्रिपाठी, चन्दन नारायन सिंह, गीता गुप्ता, रेखा निषाद, मनोज श्रीवास्तव, कुसुमलता मौर्य, रागिनी मिश्रा, अरुण दूबे, रीना जायसवाल, रेनू सिंह, रेनू तिवारी, सानू सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया
जनपद सुलतानपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, चारू निगम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया गया।


*सुरक्षा एवं सतर्कता:*  जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक  द्वारा परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी  प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री अंदर न जाने पाए।

*सीसीटीवी कंट्रोल रूम:* अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।

*स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति:* केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट से संवाद कर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*यातायात एवं शांति व्यवस्था:* केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने देने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक महोदया का संदेश:*
पुलिस अधीक्षक  द्वारा बताया गया कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से भ्रामक खबरों व अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।*
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया
जनपद सुलतानपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, चारू निगम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया गया।


*सुरक्षा एवं सतर्कता:*  जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक  द्वारा परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी  प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री अंदर न जाने पाए।

*सीसीटीवी कंट्रोल रूम:* अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।

*स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति:* केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट से संवाद कर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*यातायात एवं शांति व्यवस्था:* केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने देने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक महोदया का संदेश:*
पुलिस अधीक्षक  द्वारा बताया गया कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से भ्रामक खबरों व अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।*
सुल्तानपुर में रात के अंधेरे में गरजे फाइटर जेट, वायुसेना का हाईटेक रिहर्सल जारी
सुल्तानपुर। जिले में भारतीय वायु सेना का मेगा रिहर्सल दिन के साथ-साथ अब रात में भी जारी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जयसिंहपुर क्षेत्र के अरवल कीरी करवत इलाके में चल रहे इस अभ्यास में देर शाम लड़ाकू विमानों ने आसमान में अद्भुत करतब दिखाए।
रिहर्सल के दौरान फाइटर जेट्स में लगी लाइट्स की चमक ने रात के अंधेरे को रोशन कर दिया। तेज रफ्तार और सटीक मूवमेंट के साथ वायुसेना के विमानों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।
सुरक्षा के मद्देनजर रिहर्सल स्थल के आसपास आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन लागू कर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि अभ्यास में कोई बाधा न आए।
बताया जा रहा है कि यह रिहर्सल किसी बड़े एयर शो या आपातकालीन ऑपरेशन की तैयारी का हिस्सा है, जिसमें एक्सप्रेस-वे को अस्थायी रनवे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा बेहद रोमांचक रहा, जहां उन्होंने रात में पहली बार फाइटर जेट्स की रोशनी के साथ करतबों को देखा।
कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल लेकर की प्रार्थना सभा, शहीद नागरिकों को दी श्रद्धांजलि*
सुल्तानपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पहलगाम आतंकी हमले की प्रथम बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर व प्रार्थना सभा कर पहलगाम में शहीद हुए नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्ती लेकर शहर के राजीव गांधी तिकोनिया पार्क में प्रार्थना सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुये लोगों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। माहौल पूरी तरह श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनके सम्मान में ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी देश के लिए प्रेरणा है।हम सभी का कर्तव्य है कि उनके बलिदान को याद रखें और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करें। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल पद्माकर सिंह, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी,आरटीआई जिला चेयरमैन मोहम्मद अनवर एडवोकेट आवेश अहमद सुब्रत सिंह सनी, हाजी फिरोज जाकिर हसन शुभम रावत नंदलाल गौतम सुहेल अहमद अवधेश गौतम श्याम लगन कोरी आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में वायुसेना का प्रदर्शन*
सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में वायुसेना का प्रदर्शन।

वायुसेना के विमानों में लगी लाइटों के जरिए किया रिहर्सल।

सेना के लड़ाकू विमानों के जांबाज पायलटों ने प्रदर्शन कर दिखाया जलवा।

कूरेभार के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर हुआ प्रदर्शन।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उत्तर जगुवार-मिराज और सुखोई विमान,टच एंड-गो का किया प्रदर्शन*
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज दोपहर 2 बजे लड़ाकू विमानों का एयर शो शुरू हुआ। करीब 3 घंटे चले एयर शो में सबसे पहले वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे पर बने रनवे पर लैंडिंग की। इसके बाद जगुआर ने उड़ान भरी। राफेल, सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की। सेना के M17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने सैन्य ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की। M32 भीष्म एयर क्राफ्ट ने भी एयर स्ट्रिप पर 'टच एंड गो' का अभ्यास किया। अब शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक फिर से युद्धाभ्यास किया जाएगा। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। इस एयर शो को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है। 6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। इससे पहले जून 2023 में 4 घंटे यह अभ्यास चला था। 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन किया था। PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे। एयर शो देखने के लिए कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओपी राजभर, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी, सीओ कादीपुर विनय गौतम, एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व कई थानों की फोर्स मौजूद थी।
नारी शक्ति के अपमान पर भड़कीं महिलाएं, विपक्षी दलों का पुतला फूंक जताया विरोध*
सुलतानपुर। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ नगर क्षेत्र की महिलाओं में भारी रोष देखने को मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मातृशक्ति ने एकजुट होकर नगर में विशाल पदयात्रा निकाली और विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों का तिकोनिया पार्क पर पुतला दहन किया।
विपक्ष की मानसिकता पर उठाए सवाल
पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वन्दन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी और सम्मान दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है। लेकिन, कुछ राजनीतिक दल अपनी संकुचित मानसिकता के कारण इस महिला हितैषी कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसे देश की आधी आबादी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
पदयात्रा से दिया एकता का संदेश
भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों की देख रेख में नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में माताओं बहनों और छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने समाज को यह संदेश दिया कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। पदयात्रा के समापन पर विपक्षी दलों का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर डॉ प्रीति प्रकाश ,रचना अग्रवाल,रेखा निषाद ,कोकिला तिवारी ,सरला द्विवेदी ,भावना राय ,रेनू सिंह ,मंजू तिवारी,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गौरव मौर्य,सचिन पांडेय,सुधांशु सिंह,शानू सिंह,शुभेन्द्र वीर,प्रिंस और महाविद्यालयों की छात्राएँ भी उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाने वाले दलों को आने वाले समय में जनता कड़ा सबक सिखाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अरवलकीरी करवत एयर स्ट्रिप पर आज से वायु सेना का दो दिवसीय विशेष रिहर्सल,सेना के जवान दिखाएंगे टच-एंड-गो का अपना कर्तव्य*
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अरवल-कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर कल यानि बुधवार को वायु सेना का दो दिवसीय विशेष रिहर्सल आयोजित होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभ्यास को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। बताया जा रहा है कि इस रिहर्सल के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमान एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास करेंगे। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की तैयारी का हिस्सा है। चार साल बधाई दोबारा स्थानीय प्रशासन ने एयर स्ट्रिप के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और यहां पर आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस रिहर्सल से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है,क्योंकि लोगों को भारतीय वायु सेना के विमानों को नजदीक से देखने का अवसर मिल सकता है। वहीं,यह अभ्यास प्रदेश के बुनियादी ढांचे की मजबूती और सुरक्षा तैयारियों को भी दर्शाता है। इसी को लेकर आज सेना के हेलीकॉप्टर से अधिकारी पहुंचे और रिहर्सल से पहले का जायजा लिया,साथ ही वहां लगाये गए आलाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। वही अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह की माने तो इस रिहर्सल के लिए पहले ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। एयर स्ट्रिप की कमान वायु सेना के पास है और इस रिहर्सल को लेकर उन्होंने करीब करीब तैयारियां पूरी कर ली है। खुद वायुसेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर से पहुंचकर यहां जायजा भी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से 4 साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था जहां एक्सप्रेस वे पर बनाई गई 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का अवलोकन किया था,वहीं यूपी के लोगों ने कभी यह कल्पना नहीं किया होगा कि प्रधानमंत्री यही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर सीधे लैंड करेंगे। प्रधानमंत्री और उप मुख्यमंत्री के कर कमल द्वारा यह फिर दोबारा मौका उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोगों के लिए मिला है। जहां आज से कल तक वायु सेवा के जवान एक बार फिर अपने कर्तव्य का पराक्रम दिखाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान जहां लाखों लोग प्रमाण थे।
*प्रदेश समेत सुल्तानपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर एआरटीओ प्रशासन की सख्ती,आठ वाहनों का चालान*
सुल्तानपुर,इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ के आदेश पर सोमवार को जिले में परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है। एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला और पीटीओ शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई का मुख्य निशाना मॉडिफाइड और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहन रहे। चेकिंग अभियान के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में आठ दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। वही जांच टीम ने अमहट स्थित एक वाहन एजेंसी का औचक निरीक्षण भी किया। एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिए गए कि मॉडिफाइड साइलेंसर या शोर करने वाले उपकरणों की बिक्री और फिटिंग न की जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक लाख रुपये जुर्माना और एक वर्ष की जेल का प्रावधान है। एआरटीओ प्रशासन सुल्तानपुर ने ट्रांसपोर्ट यूनियनों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि अवैध मॉडिफिकेशन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चालकों का न केवल चालान होगा, बल्कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित और वाहन का पंजीकरण भी रद्द किया जा सकता है। विभाग ने साफ कहा है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।