इस भीषण गर्मी में नवीन मण्डी समिति तुलसीपुर में पानी का टोटा, मजदूर वा आमजन बेहाल।

रिपोर्ट :-जय सिंह ‌‌        

बलरामपुर 21 अप्रैल तुलसीपुर के नवीन मंडी समिति में इस भीषण गर्मी में भी पीने का पानी नहीं है जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में आने-जाने वालों को तथा जो मजदूर यहां काम करने आता है उसको पानी नहीं मुहैया हो पता है जिससे इस भीषण गर्मी में जबकि पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है उसे खरीद कर पीना पड़ता है आखिर गरीब जाए तो कहां जाए, मंडी समिति में तमाम लोगों से इस पानी के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह कई महीनो से ओवरहेड टैंक तथा पानी पीने का टंकी खराब हालत में पड़े हैं लोगों का कहना है कि प्रशासन इस पर तुरंत ध्यान दें। से जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाई जा सके।
तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
तुलसीपुर (बलरामपुर): विकासखंड गैसड़ी के ग्राम चरनगहिया में आज उस वक्त मातम छा गया, जब गाँव के निवासी विष्णु कश्यप (पुत्र कुन्नू) जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष की तालाब में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया जिनकी उम्र लगभग 6-7 साल दूसरे की उम्र लगभग तीन-चार साल की है।
*घटना का विवरण समय आज सुबह लगभग 10:00 बजे विष्णु के तालाब में डूबने की सूचना मिली।* *परिजनजैसे ही यह खबर परिवार तक पहुँची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।*
पुलिस कार्यवाही: स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना तुलसीपुर की पुलिस मौके पर पहुँची।
वर्तमान स्थिति पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर दोपहर लगभग 3:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गाँव में शोक की लहरइस हृदयविदारक घटना से पूरे चरनगहिया गाँव में शोक का माहौल है। मिलनसार स्वभाव के विष्णु की असामयिक मृत्यु से हर आँख नम है। शोकाकुल परिवार इस समय गहरे सदमे और परेशानी में है।

#GramCharangahiya #Tulsipur #Gasdi #BalrampurNews #SadNews #LocalNews
ग्राम हरहटा में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान
बलरामपुर। तहसील तुलसीपुर क्षेत्र के थाना गौरा चौराहा अंतर्गत ग्राम सभा हरहटा में सड़क और नाली की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि प्रतिदिन कोई न कोई वाहन सड़क में फंस जाता है, जिसे ट्रैक्टर की मदद से निकालना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क और जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। हाल ही में एक व्यक्ति रात के समय फिसलकर गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया। इस घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है और केवल कागजों पर ही खर्च दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
वहीं, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से कई बार फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि शादी-विवाह के इस मौसम में लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क और नाली की मरम्मत कराई जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
बलरामपुर में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में संगोष्ठी आयोजित  
                                 

बलरामपुर,18 अप्रैल 2026 — जनपद बलरामपुर के ज्योति टॉकीज कैंप कार्यालय में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि डॉ.अम्बेडकर के विचार आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता,समान अधिकार और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। रस्तोगी ने कहा कि “सम्मान अभियान 2026” का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री पलटू राम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश को जो संविधान दिया,वह विश्व का सबसे सशक्त लोकतांत्रिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर सदर गोविंद सोनकर,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी एवं श्रीमती वंदना पासवान,वरिष्ठ नेता राजाराम गौतम,भाजपा नेता सूरज सोनकर,जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा श्री मनोज कुमार आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा अमन कनौजिया,मंडल अध्यक्ष पांडव पासवान,प्रधान अमरेश पासवान,पूर्व प्रधान राम सरन सरोज,प्रधान बिन्देश्वरी शिल्पकार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद गौतम,संजय सोनकर,राजेश भारती एवं सोनू गौतम सहित अनुसूचित मोर्चा के अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
संगोष्ठी का समापन समाज में एकता,समानता और बाबा साहब के विचारों के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ किया गया।
“महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान!”
बलरामपुर। महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में कांग्रेस, सपा सहित इंडी गठबंधन के घटक दलों द्वारा विरोध में मतदान किए जाने से महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने के इस प्रयास को देश की नारीशक्ति कभी नहीं भूलेगी और आने वाले प्रत्येक चुनाव में इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

इसी क्रम में जनपद बलरामपुर में महिलाओं द्वारा विपक्ष के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की और स्पष्ट संदेश दिया कि महिला सम्मान एवं अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष/जिला मंत्री ललिता तिवारी, महिला मोर्चा महामंत्री  साधना पांडे, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा भाजपा झूमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मंजू तिवारी, प्रभा शुक्ला, सुधा त्रिपाठी, डाली गुप्ता, निधि सिंह,  मीनाक्षी अग्रवाल, रेखा सहित अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
देवीपाटन सभासद मीना किन्नर का शोक सभा किया गया।
बलरामपुर तुलसीपुर 16 अप्रैल 2026 को आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर वार्ड नंबर 1 देवीपाटन वार्ड से भाजपा की निर्विरोध सभासद मीना कुमारी किन्नर  के निधन के उपरांत आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आदर्श नगरपंचायत तुलसीपुर में एक शोक सभा आयोजित हुई जिसमें अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे की उपस्थिति में सभी सभासद गण शिव कुमार वाल्मीकि, विजय प्रताप सोनी, शिव कुमार गुप्ता,राम दयाल सोनी, विवेक मोदनवाल,अशोक कुमार,अरशद, शकील, लड्डू,आसिफ,सूरज मोदनवाल, जय सिंह,सहित सभी नगर पंचायत कर्मचारी बंधुओं ने मीना जी के  चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा के शान्ति हेतु 2मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया जिसमें अधिशासी अधिकारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला, विजय प्रताप सोनी ने उनके साथ किए हुए कार्यों की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुएं भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की अशोक कुमार, शिवकुमार गुप्ता, सूरज मोदनवाल ने भी उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया l
रसोई गैस की किल्लत को लेकर सौंपा ज्ञापन
तुलसीपुर - सहालग का सीजन शुरू होने के साथ रसोई गैस की किल्लत व शादियों व आगामी जेठ माह में बड़े मंगल पर भंडारा व मांगलिक आयोजनों में रसोई गैस की उपलब्धता कराए जाने को लेकर उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में  जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र  उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत को सौंपकर समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की।
ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी एजेंसियों से जिले में आपूर्ति को बढ़ाए जाने के लिए निर्देश दिया जाए।विवाह कार्ड के आवेदन के लिए तहसीलवार अलग अलग काउंटर बनाए जाए।ज़िला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित कर सभी गैस एजेंसियों के लोड और वितरण की प्रतिदिन समीक्षा की जाए।मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के होम डिलीवरी के आदेश के बावजूद गैस एजेंसियां मनमानी पर उतारू हैं उनसे हर हाल में होम डिलीवरी कराई जाए।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि रसोई गैस सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु जिले में विशेष कैम्प व हेल्प लाइन शुरू की जाए जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियों को कम किया जा सके।राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्तिथ एक गैस एजेंसी द्वारा शासन की मंशानुरूप गैस वितरण नहीं किया जा रहा है उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिकूल मौसम में भी सड़क किनारे लाइन में घण्टों खड़े रहना पड़ता है।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि,कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया,बार संघ अध्यक्ष कमल नयन तिवारी,ओम प्रकाश अग्रहरि,जय सिंह,विक्की गुप्ता मौजूद रहे।
नगर विकास को मिली रफ्तार: विभिन्न योजनाओं में 3.63 करोड़ रुपये स्वीकृत्र
          
                                                
बलरामपुर आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रयासों से नगर के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं में कुल 3 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जानकारी अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने दी।
उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में पार्कों के निर्माण एवं विकास के लिए ‘उपवन योजना’ के अंतर्गत पूरब टोला वार्ड में शिव मंदिर के बगल स्थित क्षेत्र में कार्य हेतु 1 करोड़ 42 लाख 66 हजार 924 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा ‘बंधन योजना’ के अंतर्गत भगवतीगंज दक्षिणी वार्ड स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्राम स्थल,हवन कुंड,खाली प्रांगण में सीसी कार्य,घाट का सौंदर्यीकरण,जल निकासी व्यवस्था,बेंच एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्यों के लिए 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।
वहीं ‘मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना’ के तहत नगर के चौक से मेजर चौराहा होते हुए काली माई स्थान तक सीसी रोड निर्माण के लिए 36 लाख 21 हजार 72 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही तुलसीपुर रोड से एमआरएफ तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 91 हजार 362 रुपये की मंजूरी मिली है।बताया गया कि सभी परियोजनाओं के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण के निर्देश  
                        
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सीवर लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों के जल्द पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल निगम अधिकारियों को सभी प्रभावित सड़कों का कार्य तुरंत शुरू कर निर्धारित समय में पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की निगरानी के लिए डीपी सिंह बैस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि नगर के सभी वार्डों में अगले दो माह के भीतर सड़क निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए,अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया
मनोनीत सदस्यों (सभासदों) का शपथ ग्रहण समारोह
बलरामपुर, तुलसीपुर 16 अप्रैल  आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर सभागार में प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सदस्यों (सभासदों) का शपथ ग्रहण समारोह मैं श्रीमती सिद्धेश्वरी कसौधन सुनील सोनी सूरज मोदनवाल को पद और गोपनीयता की शपथ एसडीएम तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत द्वारा दिलाई गई इस मौके पर तुलसीपुर स्थानीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला मुख्य अतीत के रूप में उपस्थित रहे वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कहकशां फिरोज ,अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे अदनान फिरोज, विष्णु देव गुप्ता, श्याम अग्रहरि रूपचंद गुप्ता रामकुमार गुप्ता विजय प्रताप सोनी शिव कुमार वाल्मीकि सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं