भाजपा की संविधान बदलने की मंशा कभी पूरी नहीं होगी*-   *मसूद आलम*

गोंडा।*श्रावस्ती*  के  #वीरपुर चौराहा, इकौना में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की भव्य जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक *मसूद आलम ख़ान* ने कहा भाजपा डाक्टर बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है रोज़ाना उसे कमज़ोर करने का काम करती है
संविधान गरीबों कमजोरों दलितों पिछड़ों वंचितों महिलाओं का रक्षा कवच है ।

समाजवादी पार्टी इस रक्षा कवच को कमजोर नहीं होने देगी मसूद आलम ख़ान ने श्रावस्ती लोकसभा के मतदाताओं का धन्यवाद दिया की आपने 2024 मे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम शिरोमणि वर्मा जी को जिताकर भाजपा को बहुमत मे आने से रोक दिया जिससे भाजपा का संविधान बदलने का मंसूबा विफल हो गया।
.
.*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*  रामशिरोमणि वर्मा सांसद श्रावस्ती रहे ।

*कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री सर्वजीत यादव ने किया ।

*कार्यक्रम मे मुख्य रूप से*  पूर्व विधायकP हाजी रमजान साहब ,जनाब तवक्कल हुसैन रिजवी साहब राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र यादव जी ,जनाब महमूद आलम नईमी साहब जनाब शकील अहमद मेकरानी साहब,जनाब डाक्टर इक़बाल मंसूरी साहब,श्री विश्वजीत यादव, श्री छेदी राम यादव, श्री राम राज यादव विधानसभा अध्यक्ष श्रावस्ती. जनाब बकरीदी साहब जिला अध्यक्ष छात्र सभा श्रावस्ती जनाब वसीम ख़ान साहब जियाउर्रहमान ख़ान साहब,परवेज सलमानी साहब, आसिफ़ लारी साहब, श्री अतुल पासवान जी जिला अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ श्रावस्ती,श्री राज नारायण जायसवाल ,श्री रमेश प्रजापति,जनाब हिला रिजवी साहब प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड,श्री कन्हैया लाल यादव,श्री इश्तियाक प्रधान,श्री नसीम ख़ान,श्री सय्यूब नेता,श्री सूफियान ख़ान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा,श्री असगर ख़ान,श्री रिजवान शेख,श्री फरमान ख़ान,श्री ज़ैद ख़ान, श्री आकिब ख़ान,श्री उमैर पठान,श्री शहजाद ख़ान,श्री अभय चौधरी,श्री भूपेन्द्र सिंह मन्नू चौधरी,श्री शहज़ाद बीडीसी,डाक्टर रफीक,श्री अरशद ख़ान प्रधान,श्री सुहैल ख़ान ज्वैलर्स,जावेद ख़ान ज्वेलर्स,श्री अनिल यादव,श्री इक़बाल ख़ान,श्री कमाल ख़ान,श्री जाफ़र ख़ान,श्री शादाब  राईन श्री लतीफ़,श्री राजू यादव  सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे
CIPET द्वारा 30 विद्यार्थियों का चयन, 15–17 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया
गोण्डा। केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), लखनऊ द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोडक्ट्स मेकिंग (RSC/Q8016) पाठ्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। यह चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक संचालित की जा रही है।
प्रक्रिया के प्रथम दिन कुल 30 छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया। चयन कार्य CIPET से आए सहायक प्रशिक्षक कौशल मि. चंदन गुप्ता तथा सहायक कौशल विकास प्रशिक्षक विशाल अवस्थी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. मनोज मिश्रा (कोऑर्डिनेटर, प्लेसमेंट सेल) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
बाइक व किराना स्टोर में लगी आग,लाखों का सामान हुआ राख
*फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर रात एक मोटरसाइकिल में आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास के एक किराना स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया है।यह घटना करनैलगंज तहसील के पास रात लगभग 8.30 बजे हुई है।चौरसिया किराना स्टोर एवं पूजन भंडार के सामने खड़ी उनकी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई।तेज हवा के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और दुकान तक आग फैल गई।इस अग्निकांड में मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई वहीं किराना दुकान के अंदर रखा लाखों रूपए का सामान भी जल गया है।आग की लपटें देख तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।समय रहते यदि आग को न बुझाया जाता तो पूरा किराना स्टोर जलकर राख हो जाता।वहीं करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि चौरसिया किराना स्टोर एवं पूजन भंडार के मालिक के मोटरसाइकिल में आग लगी थी,जो दुकान तक फैल गई।जिससे दुकान का आधा हिस्सा जल गया है।नुकसान का आंकलन दुकान मालिक द्वारा किया जा रहा है।फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिसकर्मियों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया था।उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल में किस वजह से आग लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है,सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है।दुकान मालिक द्वारा इसी तरीके से आए दिन अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया जाता था परन्तु आज उसमें आग लग गई।
आज से बंद हो जायेगा संजय सेतु पुल,रूट डायवर्जन किया गया
*पीपे के पुल पर शुरू हुआ छोटे वाहनों का आवागमन

गोंडा। गोंडा व लखनऊ को जोड़ने वाला संजय सेतु घाघरा पुल 16 अप्रैल (आज से) बंद कर दिया जाएगा।संजय सेतु के जर्जर होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।इस दौरान पुल से किसी भी प्रकार के छोटे अथवा बड़े वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी।लोक निर्माण विभाग ने पुल के बगल में एक पीपे का पुल बनाया है,जिससे कार व अन्य छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है,ताकि लोगों को असुविधा न हो।बड़े वाहनों, रोडवेज बसों और ट्रकों के लिए रुट डायवर्जन की पूरी रुपरेखा तैयार की जा रही है,जिसे आज शाम तक लागू कर दिया जाएगा।गोंडा से लखनऊ जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा।इसी तरह लखनऊ से गोंडा आने वाले और गोंडा होते हुए अयोध्या व बस्ती जाने वाले वाहनों को भी डायवर्टेड रुट का उपयोग करना होगा।संजय सेतु के जर्जर होने के कारण यहाँ आए दिन घंटों जाम लगता था,जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती थी।कई बार पुल को घंटों के लिए बंद करना पड़ता था।इन समस्याओं के समाधान के लिए अब पुल की मरम्मत की जा रही है,जिसमें अधिक समय लग सकता है।पीपे के पुल का उपयोग करते समय चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने व दो लाइन न बनाने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।बताते चलें कि घाघरा पुल के माध्यम से ही गोंडा, बलरामपुर व अन्य जिले के लोग भी जाते हैं।एक बार मरम्मत हो करके पुल के ठीक होने से काफी लंबे समय तक लोगों को राहत मिलेगी।यहाँ पर नए पुल को बनाए जाने को लेकर भी लोगों द्वारा मांग की जा रही है,जिसका प्रस्ताव शासन में लंबित है।
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण
*गोण्डा 14 अप्रैल,2026*।
जनपद में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अम्बेडकर चौराहा पहुँचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता एवं न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विस्तार से बाबा साहब के योगदान, भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका तथा शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास करें।

साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी बाबा साहब की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इसके साथ ही विकास भवन में भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के 135वीं जयंती के अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा अशोक कुमार गुप्ता, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती पर आयुक्त ने किया माल्यार्पण, विचार गोष्ठी में गूंजे सामाजिक न्याय के संदेश
*अंबेडकर जयंती पर आयुक्त ने किया माल्यार्पण, गोष्ठी में गूंजे समानता के संदेश*

*गोण्डा में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर आयोजन, अधिकारियों ने लिया उनके विचारों पर चलने का संकल्प*

*मण्डलायुक्त सभागार में अंबेडकर जयंती समारोह, सामाजिक न्याय पर हुआ मंथन*

*डॉ. आंबेडकर के आदर्श अपनाने का आह्वान, आयुक्त बोले—समरस समाज का यही आधार*

*गोण्डा, 14 अप्रैल 2026*।  - भारत रत्न की 135वीं जयंती के अवसर पर देवीपाटन मण्डल मुख्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

जयंती समारोह के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें मण्डल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक सरोकारों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने न केवल समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया, बल्कि एक ऐसे लोकतांत्रिक ढांचे की नींव रखी, जो आज भी देश को दिशा दे रहा है।

अपने संबोधन में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप देने का कार्य किया, जो भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे बाबा साहब के विचारों और उनके साहित्य का अध्ययन करें, ताकि समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने में अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभा सकें।

आयुक्त ने आगे कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। सामाजिक समरसता, न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और संवेदनशीलता अपनाएं, तो यह बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. आंबेडकर का योगदान केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने पूरे राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट सहित मण्डल स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
गोण्डा में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू


गोण्डा ।गोण्डा में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने शहीदों को पुष्पांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में हर साल 14 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों को “अग्नि सुरक्षा” की शपथ दिलाई गई और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आग से बचाव, गैस सिलेंडर, बिजली उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में प्राथमिक उपायों का प्रदर्शन भी किया और आम जनता को जागरूक किया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचित करें और घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लें।

इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली, मॉक ड्रिल और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

पुलिस लाइन गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
मन की बाता सांवरिया से आज सुना कर देख ले .. दीपांशी
गोन्डा।रानी बाजार स्थित श्री श्याम बाबा परिवार द्वारा श्री श्याम महोत्सव का वार्षिक उत्सव पर  रानी बाजार में ओवर ब्रिज के नीचे बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सांवरिया ब्रदर्स के करन पटवा - श्याम  मोदनवाल की जोड़ी ने गणेश वन्दना से शुरू किया। उसके बाद गायक मंयक कसौधन ने भजनों की हाजिरी लगाई।लिखा तेरे मंदिर में हारे का सहारा,इसी नाम से बजता है डंका तुम्हारा ,,,श्याम धनी आने में क्यों देर लगाओ गे ,इतना समझ लो हारे हुए को और हराओगे ....आदि भजनों की हाजिरी लगाई। उसके बाद कानपुर की
आमंत्रित  भजन गायिका दीपांशी तिवारी ने गाया, हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी ... हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं ..लो आ गया अब तो श्याम में शरण तेरी ....ये श्याम का जादू है सिर चढ़कर बोलेगा ..याद किया न कभी श्याम को,बस माया की जोड़ी, श्याम भज ले .... मैं हूं नौकर तेरा हाजिरी रोज लगाता हूं ...मन की बाता सांवरिया से आज सुना कर देख ले ..हाथों में लेके निशान चला ले में तो अपने बाबा के द्वार चला रे ...चन्दन को छिड़काव केसर चन्दन को छिड़काव,हो रहयो बाबा की नगरी में केसर चन्दन को छिड़काव .आदि भजनों की प्रस्तुति दी। उसके बाद सुल्तानपुर से आईं भजन गायिका महक कसौधन ने गाया,"राम सिया राम,सिया राम जय जय राम ... हनुमान चालीसा पाठ भजनों के माध्यम से वर्णन किया । सांवरे की महफ़िल को मेरा सांवरा सजाता है, किस्मत वालो की घर में श्याम आता है ...
बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय... वो बाबा कृपा लुटाने लगा है मुझे खाटू बुलाने लगा है ...आदि भजनों की हाजिरी लगाई। बीच-बीच में राजा छलिया गुरुद्वारा मित्र नाटक में कई तरह की झांकियां दिखाई गई। इसके अलावा भजन गायक आकाश गुप्ता ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। कीर्तन में बाबा खाटूश्याम जी का दरबार बहुत ही मनमोहक सजा हुआ था।
और बाबा खाटू श्याम जी की ज्योति पर श्याम मंदिर के प्रबंधक गोविंद जालूका मौजूद रहे।भजन कीर्तन में पुष्प वर्षा और इत्र की वर्षा हुई। मंगलवार को सांयकाल 7:00 बजे कन्या पूजन संकीर्तन हुआ एवं भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान अशोक कुमार कसौधन, अनिल कसौधन,शिव शंकर सोनी, सुरेश भावसिंहका, अनूप बंसल,राजू मोदनवाल, शम्भू मोदनवाल, अरविंद शर्मा,पवन गुप्ता,विकास मोदनवाल, ऋषि कसौधन,सचिन महेश्वरी,राकेश मोदनवाल, ध्रुव कसौधन, रिंकू कसौधन, विश्वनाथ कसौधन, सीताराम कसौधन, विजय कसौधन, माया कसौधन,सीमा मोदनवाल,सुमन कसौधन,रजनी कसौधन, संतोष कसौधन, सावित्री देवी, शिवकुमारी देवी, सरला देवी, बेबी गुप्ता,काजल सोनी,कुमुद कसौधन,पिंकी मोदनवाल,
मालती कसौधन,शालू मोदनवाल, विंदा गुप्ता, मुन्नी गुप्ता,पूनम, गायत्री माहेश्वरी, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
तिहाड़ जेल से रिहा हुए पत्रकार रवि गर्गवंशी, पत्रकार संगठनों में खुशी की लहर

नई दिल्ली। पत्रकार रवि गर्गवंशी के तिहाड़ जेल से रिहा होने की खबर सामने आते ही पत्रकार संगठनों और मीडिया जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, साथी पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने रिहाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे न्याय की जीत बताया। रिहाई के बाद पत्रकार जगत से जुड़े कई लोगों ने रवि गर्गवंशी का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष एम.डी. मौर्य, पत्रकार पवनदेव सिंह, लखनलाल मिश्रा, अमरेश प्रजापति, महेश गोस्वामी, कुलदीप शुक्ल, कांशीराम मौर्य, अनुराग मिश्र, सुधीर पाण्डेय, वीरेंद्र तिवारी, अंकज मिश्र, सलीम अहमद खान, सुधीर तिवारी, शिवम श्रीवास्तव, श्यामफूल तिवारी, खुशबू कनौजिया, शिवकुमार पाण्डेय, भूपेंद्र तिवारी, ज्ञान प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सच्चाई और पत्रकारिता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। समर्थकों का कहना है कि रवि गर्गवंशी हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी रिहाई से पत्रकारों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।रिहाई की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न पत्रकार संगठनों ने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सकारात्मक संदेश बताया है। पत्रकार जगत के लोगों ने उम्मीद जताई कि रवि गर्गवंशी आगे भी समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
चार दिन बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं
*सीधे अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकती - नगर कोतवाल

गोंडा।जिले में 11 केवीए हाईटेंशन लाइन गिरने से अधिवक्ता व पत्रकार रंजीत तिवारी (35) की मौत के चार दिन बाद भी बिजली विभाग के नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।नगर कोतवाली पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है जिसके परिणामस्वरूप आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और विभागीय कार्यों में शामिल हो रहे हैं।मृतक रंजीत तिवारी के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चिंता व्यक्त किया है तथा प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग किया है।इस संबंध में जब नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि किसी भी अधिकारी को सीधे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति लेना पड़ता है।पूरे मामले में जांच और गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है,अनुमति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग के मुख्य अभियंता सहित पांच अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।इन धाराओं में आमतौर पर सीधी गिरफ्तारी का प्रावधान होता है।विभागीय सूत्रों के अनुसार किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए विभागाध्यक्ष से अनुमति लेना आवश्यक होता है।नगर कोतवाली पुलिस द्वारा अभियोजन की रिपोर्ट दी जाती है,जिसके बाद अभियोजन जिलाधिकारी से अनुमति मांगता है,जिसके बाद जिलाधिकारी शासन में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अनुमति मांगते हैं और अनुमति मिलने पर ही गिरफ्तारी होती है।हालांकि मृतक रंजीत तिवारी के चचेरे भाई व अधिवक्ता बृजलाल तिवारी ने कहा कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज है उनमें गिरफ्तारी का प्रावधान है और उन्हें अनुमति प्रक्रिया की जानकारी नहीं है।उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।बृजलाल तिवारी ने कहा कि यदि इन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो हम लोग आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे।इन सभी आरोपियों को जेल भेजा जाना चाहिए।