आप नेता संजय सिंह बोले हीही खीखी वाली विदेश नीति नहीं चलेगी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अपने गृह जनपद सुलतानपुर पहुंचे, इस दौरान समाजसेवियों द्वारा लगाए गए एक प्याऊ का उन्होंने उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए।
सबसे पहले उन्होंने लोकसभा में महिलाओं के 33% आरक्षण दिए जाने पर कहा कि यदि आरक्षण देना है तो 543 सीट पर सापेक्ष 33% आरक्षण दीजिए। यदि 2011 की जनगणना के आधार पर आप सीटों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं तो आप महिलाओं का हक क्यों मार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव 2029 में होना है, जनगणना 2011 में हुई है। 18 वर्षों में महिलाओं की संख्या बढ़ी है, उसके हिसाब से प्रतिनिधित्व कैसे तय होगा। संजय सिंह ने साफ कहा कि आप जनगणना करवाइए,देश में जितनी सीटों की संख्या बढ़ती है उसमें 33% आरक्षण दे दीजिए हम आप के साथ रहेंगे, लेकिन आप 2011 की जनगणना के आधार पर नौटंकी करने जा रहे हां केवल इसलिए कि आपको बंगाल और तमिलनाडु का चुनाव जीतना है, तो इसमें हम आपका साथ नहीं देंगे।
राजयसभा सांसद संजय सिंह बोले-वहीं अभी हाल में ही संपन्न हुई SIR प्रक्रिया पर संजय सिंह ने कहा कि यूपी में 52% पुरुष और 48% महिलाओं का औसत है, लेकिन मतदाता सूची में 55% पुरुष और 45% महिला है, तीन प्रतिशत महिलाएं कहां चली गई। आखिर जिनका नाम काटा गया है वो किस वर्ग की महिलाएं हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब बीजेपी का ही वोट बढ़ेगा विपक्ष का नहीं। संजय सिंह ने आरोप लगाए हुए कहा कि SIR एक बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है, और इसके प्रमुख ज्ञानेश कुमार हैं। उन्हीं के नेतृत्व में बीजेपी से मिलकर ये चुनावी घोटाला पूरे देश में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वहीं अमेरिका ईरान की मध्यस्थता पाकिस्तान में होने पर संजय सिंह ने कहा कि हम महात्मा गांधी, बुद्ध, नानक कबीर के देश हैं और आतंकवाद को पोषित करने वाले देश पाकिस्तान के....शांतिवार्ता हो रही है। उन्होंने कहा कि ये भारत और पीएम मोदी की हीही खीखी वाली विदेश नीति का फेल्योर है। पीएम मोदी को समझना होगा कि हीही खीखी वाली विदेश नीति नहीं होती है, आप को अपने कर्मों,चरित्र व फैसलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ख्याति बनानी होती है, जब हर जगह आप ढुलमुल रवैया अपनाएंगे तो दुनिया में आपकी हैसियत क्या है, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।
वहीं संजय सिंह ने कहा कि शांतिवार्ता फेल होने पर कुछ लोग जश्न मना रहे हैं, दुनिया में युद्ध होगा तो इसका असर भारत में भी दिखाई पड़ेगा,हार्मोस का समुद्री मार्ग बंद होने से तेल और गैस का दाम हिंदुस्तान में भी बढ़ेगा,इसमें जश्न मनाने की कौन सी बात है,भारत को भी युद्ध रोकने की पहल करनी चाहिए।
2 hours and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2