शिक्षा के साथ सनातन मूल्यों का समावेश राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की आधारशिला : डॉ नीरजा माधव
![]()
सुल्तानपुर। जनपद के ग्राम बीबीपुर तिवारी स्थित नारायण ज्ञान धाम में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह बेहद गरिमामय और प्रेरणादायी माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के सुंदर समन्वय का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. नीरजा माधव द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ सनातन मूल्यों का समावेश ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
अध्यक्षता करते हुए डा. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दु’ ने चरित्र निर्माण आधारित शिक्षा को छात्रों के समग्र विकास का मूल बताया, वहीं डा. इन्दुशेखर उपाध्याय ने जीवन में नैतिकता, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए उदयभान सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य) ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। संस्कार ही शिक्षा को सार्थक बनाते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करते हैं। अंजनी कुमार सिंह (पट्टी, प्रतापगढ़) ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य को आगे बढ़ने की दिशा देती है, जबकि संस्कार उसे सही मार्ग पर चलना सिखाते हैं। दोनों का संतुलन ही जीवन को सफल बनाता है। पूर्व प्रवक्ता रामलाल गुप्ता ने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो व्यवहार में दिखे। संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज में नैतिकता, अनुशासन और सद्भावना का विकास होता है। संस्थापक पूर्व आईजी बी.पी. त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की प्रयोगशाला है, जहां बच्चों में अनुशासन, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में चांदनी तिवारी की सरस्वती वंदना ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए और 41 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभा यादव, रिया गुप्ता, आदर्श यादव, श्रेया, वैभव सिंह, आयुष श्रीवास्तव सहित अनेक छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों और क्षेत्रीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बना, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश भी दे गया।


मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, वैदहा (जयसिंहपुर) में अध्यापक संगोष्ठी, वार्षिक उत्सव एवं ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे समूचा वातावरण ज्ञान एवं संस्कार की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर सुल्तानपुर में मंत्रोच्चार के साथ आज दस नये इंटरैक्टिव पैनल का विधिवत् उद्घाटन किया गया। ए आई तकनीक वाले युग में नवाचार आधारित नई ऊर्जा,नये संकल्प एवं उन्नत तकनीक के साथ नये शिक्षण सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया।
सम्पूर्ण वाई-फाई कनेक्टीविटी वाले परिसर में पहले से ही कई शिक्षण कक्ष इंटरैक्टिवपैनल समेत कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। विद्यालय को इसी सत्र में अत्याधुनिक तकनीक से शत- प्रतिशत सुसज्जित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इसी सत्र में हमारे सभी कक्षा कक्ष इंटरैक्टिवपैनल की सुविधा से लैस होंगे। जिस पर हम पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रबंधक डाक्टर पवन कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि होती रहे, इसके लिए जो भी आवश्यक होगा वे सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ वी के झा ने गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग को सर्वथा प्रासंगिक बताया। और कहा कि हमें अपने विद्यालय का वर्तमान शैक्षिक परिवेश इतना उन्नत बनाना है , कि हम राष्ट्र की आवश्यकता के अनुरूप नागरिकों का निर्माण कर सकें । इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य रमेश मिश्र, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, कौशलेंद्र त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव,दीनदयाल विश्वकर्मा, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी,प्रतिभा मिश्रा,यशी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
सुलतानपुर जिला कारागार में 48 वर्षीय कैदी नत्थू कोरी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद 'बहुजन अधिकार सेना' ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। संगठन ने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सुल्तानपुर जिले के दूबेपुर ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर द्वितीय में प्रवेशोत्सव एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
सुलतानपुर जेल में पत्नी की हत्या के आरोपी एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। धनपतगंज के चरथई निवासी नक्छेद का शव सोमवार रात जेल के बैरक में शौचालय के अंदर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला।
उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत मंगलवार को सुल्तानपुर के पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिले भर के अधिकारी शामिल हुए। महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भाग लिया। उन्होंने सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मीडिया से बात करते हुए विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार की अधिकांश योजनाएं महिलाओं, बेटियों और माताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'नारी सम्मान मिशन शक्ति' के तहत सरकार महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विधायक ने कानून व्यवस्था पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और लोग उत्तर प्रदेश आना पसंद कर रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कई अपराधियों को जेल भेजा गया है और कइयों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई है।
विधायक ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता था, लेकिन आज वे प्रदेश की प्राथमिकताओं में नंबर एक पर हैं। मीडिया ने चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) के वादों, जैसे 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस सेवा और 'पिंक टॉयलेट' की वर्तमान स्थिति पर सवाल पूछे।
विधायक ने स्वीकार किया कि कुछ योजनाओं पर काम अभी प्रक्रिया में है। पिंक टॉयलेट के संबंध में उन्होंने कहा कि वे गलत जानकारी नहीं देंगे और पूरी जानकारी लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेंगे। विधायक ने यह भी दावा किया कि उनके क्षेत्र में हर घर में शौचालय बनवाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया है। इसके लिए सरकार ₹6000 की प्रोत्साहन राशि भी सीधे लाभार्थियों को प्रदान कर रही है। *बाइट -राज प्रसाद उपाध्याय विधायक जयसिंहपुर सुल्तानपुर*
सुलतानपुर,अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान (10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026) की प्रगति को लेकर जनपद स्तरीय अन्तर विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक प्रेरणा सभागार, सुलतानपुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पशुपालन विभाग, नगर विकास (नगर पालिका परिषद), ग्राम विकास एवं पंचायतीराज, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सूचना विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, तथा कृषि रक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों की अब तक की कृत कार्यवाही को अवगत कराते हुए सम्बन्धित आकड़ें प्रस्तुत किए गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी विभागों को उनके द्वारा उपलब्ध करायी गयी कार्य योजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये गये।
सुल्तानपुर,
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1