प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर पूरे प्रदेश में  हुई वि,हि, महासंघ की बैठक।
बलरामपुर । विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के निर्देशन में 1 से 15 तारीख तक जिलेवार बैठक होना तय हुआ है जिसमें जनपद बलरामपुर के कार्यालय पर 6 अप्रैल को एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी 12 अप्रैल को स्थापना दिवस पूरे जनपद सहित जिला कार्यालय बलरामपुर पर मनाए जाने वह घर-घर भगवा झंडा वितरण को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया, संगठन के प्रचार प्रसार और सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया तथा गांव-गांव की इकाई से लेकर जिले के हर ब्लॉक तहसील स्तर पर सभी को एक साथ जोड़ने की बात तय हुई।

उक्त बैठक को जिला मंत्री राधेश्याम कौशल जिला उपाध्यक्ष बसंत पांडे जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार वाल्मीकि जिला महामंत्री रामकिशन चौधरी जिला संगठन मंत्री सुग्रीव कश्यप जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ सुनीता तिवारी तहसील प्रेमनाथ मिश्रा ब्लॉक महामंत्री शिवपुरा प्रेम मिश्रा सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया अंत में जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में 12 अप्रैल को विश्व हिंदू महासंघ 45 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय पर भगवा ध्वज फहराकर ब्लॉक और नगर में ध्वजा वितरण कर मनाए जाने की बात कही।
तुलसीपुर देवीपाटन धाम में रोडवेज बस अड्डा बनेगा
बलरामपुर तुलसीपुर-7 अप्रैल उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा तुलसीपुर में पी डब्लू डी की खाली पड़ी भूमि पर रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव पारित होने से उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
  महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि विगत कई वर्षों से यहां पर रोडवेज बस स्टैंड की मांग की जाती रही है,इसके लिए दर्जनों पत्र सभी सक्षम जनप्रतिनिधियों व विभागीय मंत्री व अधिकारियों को दिए जा चुके हैं उसके बाद भी कार्य मे कोई भी प्रगति नहीं हुईं जिसके कारण लोगों में निराशा व्याप्त हो चुकी थी।विगत वर्ष मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वयं भूमि का निरीक्षण किए जाने से बस स्टैंड की आशा बलवती हो गई जिसे आज कैबिनेट ने 49 नए बस अड्डों के साथ तुलसीपुर में भी रोडवेज बस अड्डा की मंजूरी दे दी।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि,राधेश्याम चौरसिया,प्रदीप गुप्ता,शिव कुमार,अमित कसौधन, सरदार बबलू सिंह,विक्की गुप्ता,कुंदन लाल,रजनीश गुप्ता,जय सिंह ने कैबिनेट के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है।
बलरामपुर महोत्सव में 5 वर्षीय अन्वीक्षा सिंह ने दिखाया अद्भुत नृत्य
बलरामपुर: बलरामपुर महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। इसी क्रम में 5 वर्षीय अन्वीक्षा सिंह ने 'बेटियों' गीत पर अपना मनमोहक नृत्य पेश कर सबका दिल जीत लिया। अन्वीक्षा की प्रस्तुति देख दर्शकों ने खड़े होकर उसका उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अन्वीक्षा को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्वीक्षा के पिता सौरभ सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही नृत्य में रुचि रखती है और उसकी इस प्रतिभा को बलरामपुर महोत्सव में सम्मान मिला है।
बलरामपुर महोत्सव का आगाज बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुआ
बलरामपुर । बलरामपुर महोत्सव का आगाज बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस उत्सव की शुरुआत राहगीरी कार्यक्रम से हुई, जिसने शहर के माहौल को उत्सवमयी बना दिया।
यहाँ कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ दी गई हैं:
वीर विनय चौराहे पर उत्सव का केंद्र
महोत्सव का मुख्य आकर्षण वीर विनय चौराहा रहा, जहाँ 'राहगीरी' का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क का यह हिस्सा पूरी तरह से उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जहाँ लोग पारंपरिक और आधुनिक सांस्कृतिक गतिविधियों के साक्षी बने।
तुलसीपुर आदर्श नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे द आवाहन पर बलरामपुर महोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत तुलसीपुर नई बाजार चौक में प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक जुंबा व योग आदि के साथ हुई जिसमें व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी के साथ नगर के कई सभासद व संस्कृत विद्यालय तुलसीपुर एवं नगर के अन्य संस्थाओं के लोग भी शामिल रहे।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता स्थानीय जनमानस की सक्रिय भागीदारी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सड़क पर उतरकर लोगों ने योग, जुंबा, गायन और स्थानीय खेलों का आनंद लिया।
महोत्सव के मुख्य उद्देश्य
सामुदायिक जुड़ाव: लोगों को एक मंच पर लाना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता: राहगीरी के माध्यम से शारीरिक व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना।
बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक      
           
                                
पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कार्यक्रमों में शामिल होने का किया आग्रह                      
                                  
बलरामपुर। जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए “विरासत,संस्कृति और विकास का भव्य समागम” थीम पर बलरामपुर महोत्सव 2026 का आयोजन 3,4 एवं 5 अप्रैल को बड़ा परेड ग्राउंड में किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित इस महोत्सव में आमजन को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
महोत्सव का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा,जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।
प्रथम दिवस 3 अप्रैल को भव्य शुभारंभ के साथ मालविका हरिओम और हेमंत बृजवासी की प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही कथक आधारित रामायण नृत्य नाटिका एवं तृप्ति शाक्या द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय दिवस 4 अप्रैल को अल्ताफ राजा की बॉलीवुड नाइट मुख्य आकर्षण रहेगी। साथ ही देश के प्रतिष्ठित कवियों की सहभागिता के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
तृतीय दिवस 5 अप्रैल को कल्पना पटवारी की भोजपुरी नाइट दर्शकों को आकर्षित करेगी,वहीं कुलदीप चौहान और जतिन निगम भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बुक फेयर,विज्ञान प्रदर्शनी,आतिशबाजी शो,लकी ड्रा,पपेट शो,स्काई लालटेन शो,बच्चों के झूले एवं विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल्स जैसे आकर्षण भी मौजूद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में सहभागिता कर जनपद की संस्कृति और विकास के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
नगर में सेफ सिटी योजना के तहत 85.98 लाख से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे,30 प्रमुख स्थान होंगे कवर
                              
                                    
बलरामपुर। नगर को सुरक्षित और निगरानी युक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सेफ सिटी योजना के अंतर्गत शासन द्वारा 85 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है,जिसके तहत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के अथक प्रयासों से यह योजना साकार हो रही है। इस संबंध में अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के लगभग 30 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया है,जहां आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इन स्थानों में वीर विनय चौराहा,अचलापुर तिराहा,काली मंदिर,पीपल चौराहा,घास मंडी,ब्लाक चौराहा, पूजा टेंट गली,भगवतीगंज चौराहा,संतोष माता मंदिर चौराहा,पानी टंकी रोड,नहर बालागंज,चौक रोड,चौक बाजार,गर्ल्स कॉलेज चौराहा,पुरानी ट्यूबलक के पास चौराहा, अंबेडकर चौराहा, तुलसीपुर रोड का चौराहा,ड्योढ़ी चौराहा,काली माई थान तिराहा,नई बाजार चौराहा,बड़ा पुल चौराहा,झारखंडी के पास,चुकी नाका तिराहा,मेजर साहब चौराहा,भंडार खाना चौराहा,जिला अस्पताल के पास,जिला पंचायत तिकोना,रविदास मंदिर,गेल्हापुर मंदिर,माली टोला चौराहा तथा काले बाबू प्लाट तिराहा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

योजना के तहत इन सभी स्थानों को एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा,जहां से पूरे शहर की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। इससे अपराधों पर नियंत्रण,ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय कदम बताया है। प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के लागू होने के बाद शहर में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।
बलरामपुर में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज,6 से 12 अप्रैल तक होंगे विविध कार्यक्रम। 
                        
                                          
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की,जबकि मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी रहे।

बैठक में आगामी 6 अप्रैल से शुरू होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि 6 से 12 अप्रैल तक पूरे जिले में स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5,6 और 7 अप्रैल को जिला एवं मंडल कार्यालयों को रंगोली,फूलों और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाया जाएगा। वहीं 6 और 7 अप्रैल को सभी बूथों पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा भाजपा की विचारधारा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यकर्ता घर-घर पार्टी का ध्वज लगाकर सेल्फी अभियान चलाएंगे और इसे सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।

कार्यक्रम के तहत 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 7 से 12 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान,बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क,सम्मान कार्यक्रम तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही लाभार्थियों से जनसंपर्क भी किया जाएगा।

सदर विधायक पलटू राम और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है,जहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पर पार्टी ने भरोसा जताया है और पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।
प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक डॉ. अजय सिंह पिंकू ने सभी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस सप्ताह के कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में नई जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह,अनूप गुप्ता,बृजेंद्र तिवारी,संजय शुक्ला,वरुण सिंह मोनू,बिंदु विश्वकर्मा,महेंद्र पांडे,अवधेश तिवारी,डीपी सिंह बैस,अवधेश पांडेय,ललित तिवारी,आद्या सिंह, शश्याम मनोहर तिवारी,डॉ.प्रांजल त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी भगवतीगंज का आठवां वर्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली
बालाजी परिवार की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए

बलरामपुर के भगवतीगंज नगर मे बालाजी परिवार के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी का आठवां वर्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई चन्द्र प्रकाश राइस मिल से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन:राइस मिल पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई यात्रा में 301 निशान लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुगण खूब थिरके विशाल भंडारा भी किया गया जिसके मुख्य अतिथि गेल्हापुर उदासीन संगत आश्रम महंत बृजानंद महाराज,व विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमेन,पंडित जय नारायण पुजारी,संजय मिश्रा सभासद प्रतिनिधि,सोनू गुप्ता सभासद,   चंद्र प्रकाश अग्रवाल,सूरज अग्रवाल,रविंद्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,सोनू गुप्ता कमेटी के अध्यक्ष,अनूप गुप्ता गोलू आदि लोगों ने बालाजी महराज की विधिवत पूजन अर्चन के बाद महाआरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया शोभा यात्रा चन्द्रप्रकाश राइस मिल परिसर से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज चौराहा श्री रामजानकी मंदिर ठाकुरद्वारा हमीरवासिया सदन,गौशाला रोड सुआंव पुल,भगवतीगंज चौराहा से होते हुए राइस मिल आकर समाप्त हुई बालाजी परिवार की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई थी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए,भगवती के नगर में कई जगह लोगों ने मीठा पानी कोल्ड ड्रिंक भक्त लोगों को वितरित किया,बालाजी परिवार के सोनू कसौंधन व अनूप गुप्ता कमलापुरी गोलू ने बताया कि श्री मेंहदीपुर बालाजी महराज का आठवां वर्ष महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,रविवार को 301 निशान शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें 30 मार्च को अखंड रामायण पाठ,31 मार्च को विशाल भंडारा प्रसाद व जागरण शाम 7:00 बजे से बाहर से आए हुए कलाकार भजन गायिका खुशी खुशबू जयपुर,भजन गायक पंकज निगम गोंडा,रमन गुप्ता बहराइच,व कई भजन गायक बालाजी के भजनों पर व राजा छलिया झांकी ग्रुप गोंडा द्वारा प्रस्तुति की जाएगी इसी के साथ ही विशाल भंडारे का प्रभु की इच्छा तक आयोजन किया गया है शोभा यात्रा कार्यक्रम में श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज बलरामपुर के चंद्र प्रकाश अग्रवाल,शरद गुप्ता,तारा चंद्र अग्रवाल,प्रमोद चौधरी, प्रमोद गुप्ता,सोनू गुप्ता सभासद, सुनील कुमार गुप्ता,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,शिवम गुप्ता शान,लक्की कमलापुरी, मनोज अग्रवाल रविंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता,बद्री साहू,प्रशांत गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,रोहित गुप्ता,सुंदर बाबू सिंह,अमरीश शुक्ल,राजेश विश्वकर्मा अंकित शर्मा,गौरव मिश्रा व मीरा सिंह, गुड़िया गुप्ता,विजय लक्ष्मी मधु गुप्ता,मीना सोनकर व श्री बालाजी परिवार के सदस्यगण व तमाम भक्त कई हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे
बलरामपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति  
                   
                                     
बलरामपुर नगर के अंतर्गत वार्ड पुरानी बाजार स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग के सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह सड़क गोगे दुबे जी के मकान से दीपवा श्मशान घाट होते हुए बंधा मार्ग तक बनाई जाएगी,जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम तथा नगर पालिका चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क बनने से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी,बल्कि आसपास के क्षेत्रों का भी विकास तेज़ी से होगा।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है,ताकि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलरामपुर बृजेन्द्र तिवारी,सभासद नीलम शुक्ला,सभासद प्रतिनिधि अक्षय शुक्ला,गोगे दुबे,महिला मोर्चा से सुधा पाण्डेय,अविनाश मिश्रा,गौरव मिश्रा,शिवम मिश्रा सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक,स्थानीय जनता एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास की गति बनी रहेगी।
सैकड़ो वर्षों से भुजवा बाबा अष्टमी को देवी मां के दर्शन को आते हैं   
            

तुलसीपुर- चैत्र नवरात्रि में सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन में भुर्जी समाज का विशेष मेला जो प्रत्येक वर्ष अष्टमी तिथि को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।यह मेला सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का हिस्सा है,जिसमें भुर्जी समाज के हज़ारों की संख्या में पुरुष,महिलाएं व बच्चे पैदल आकर अपनी मनोकामना हेतु माता के दरबार मे नतमस्तक होते है।
   
आज अष्टमी तिथि को भुजवा मेला के देवीपाटन पहुंचने पर उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने अपने पदाधिकारियों के साथ व स्थानीय समाज के साथ यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
  
भुजवा समाज के लोग अयोध्या जिले के बचकुना व आस पास के जिलों के लोगों के साथ पांच दिवसीय यात्रा निकालते है जो पगडंडियों व खेतों के रास्ते अष्टमी तिथि को देवीपाटन पहुंचती है हज़ारों की संख्या में शामिल लोग भक्ति गीतों व जयकारों के साथ माता को प्रसाद चढ़ाते हैं।इस यात्रा में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु एक साथ उमड़ते है जिसे आस्था का जनसैलाब कहा जाता है यह एक भीड़ नहीं बल्कि सदियों पुरानी आस्था,एकता और समाज की श्रद्धा का प्रतीक है।
  यह परंपरा करीब 138 वर्ष पुरानी है यह मेला केवल केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक सद्भाव व एकता का भी प्रतीक है और अपनी सदियों की परंपरा को जीवित रखते हुए माँ पाटेश्वरी की शक्ति का सम्मान करता है।यात्रा के मार्ग पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही लेकिन नगर पंचायत की साफ सफाई व्यस्था व सड़क पर पानी का छिड़काव न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश था। राधेश्याम चौरसिया,जय सिंह,कुंदन लाल, राम गोपाल गुप्ता,रजनीश गुप्ता,रामदास गुप्ता,कृष्ण गोपाल बाबा,मुरारी लाल,स्वामी दयाल,सूरज,संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।