समता दिवस पे गोमती मित्रों की अपील,दूर करें जातिवाद,छुआछूत और असमानता
![]()
सुल्तानपुर :-गोमती मित्र मंडल ने 5 अप्रैल दिन रविवार को अपने साप्ताहिक श्रमदान के दिन समता दिवस के अवसर पर एक ऐसे समाज की स्थापना का संकल्प लिया जिसमें जातिवाद,असमानता और छुआछूत के लिए दूर-दूर तक कोई स्थान ना हो,,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गोमती मित्रों से कहा की यह दिवस समाज में भेदभाव मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। आरती सहसंयोजक राकेश सिंह दद्दू ने बताया कि हर रविवार शाम होने वाली गोमती आरती में भी समाज के सभी वर्गों को समान रूप से अवसर प्रदान किया जाता है।
श्रमदान प्रातः 6:00 बजे से शुरू होकर पूरे धाम, श्राद्ध स्थल, तट व सीता उपवन की साफ सफाई के साथ 9:00 बजे समाप्त किया गया,श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह”मदन”,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,मुन्ना सोनी,राजेश पाठक,राकेश कुमार मिश्र,अजय प्रताप सिंह,जयनाथ यादव,रामू सोनी,राकेश सिंह”दद्दू”,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,आलोक कुमार तिवारी,अर्जुन यादव,श्याम मौर्य,अरुण अग्रहरि,अभय मिश्र,दीपू आदि उपस्थित रहे।![]()
![]()
![]()


सुल्तानपुर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने अपने 9 माह के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल ये मामला है कुड़वार थानाक्षेत्र के मढ़हा गांव का। आज शाम इसी गांव के रहने वाले शंभू दयाल कोरी का अपनी पत्नी रंजू से विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा कि शंभू ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पत्नी की पिटाई के बाद बौखलाए पति ने अपने 9 माह के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में उस मासूम ने तुरंत दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
ग्राम प्रधान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता शंभू दयाल को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों से बातचीत के बाद पुलिस आरोपी पिता शंभू को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है।
सुल्तानपुर,पुलिस अधीक्षक चारु निगम की विशेष अपील।
इन बढ़ते हुए आंकड़ों से स्पष्ट है कि हेलमेट न पहनना जानलेवा साबित हो रहा है-पुलिस अधीक्षक चारु निगम।
सुल्तानपुर।जनसेवा और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सुल्तानपुर जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था “राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ” द्वारा संचालित रसोई के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम में गुरुवार को एक बार फिर सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय एवं रेलवे स्टेशन परिसर में कुल 450 मरीजों, तीमारदारों, यात्रियों और असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में
*10 दिनों के भीतर कार्यवाही हो सुनिश्चित अन्यथा आंदोलन को करेंगे तेज : अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर,भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर सुल्तानपुर के शुभांगी हॉस्पिटल ने अनोखा निर्णय लिया है। पूरे अप्रैल माह को यहां भीम राव अम्बेडकर माह के रूप में मनाया जाएगा,इसके तहत इस हॉस्पिटल में यहां गरीब और असहाय मरीजों की निःशुल्क सर्जरी की जाएगी,साथ ही जांच और दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी। इसका उद्घाटन आज एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
दरअसल नगर कोतवाली के डिहवा पर स्थित शुभांगी हॉस्पिटल ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर संचालक डॉ राजेश गौतम ने अनोखा निर्णय लिया है। पूरे अम्बेडकर माह में यह। आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों का निःशुल्क सर्जरी की जाएगी। इसी का शुभारंभ आज सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उद्घाटन करने के बाद एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान से गरीबों को इलाज में सहूलियत मिलेगी, इस अवसर पर उन्होंने डॉ राजेश गौतम को बधाई दी।
वहीं हॉस्पिटल के संचालक ने डॉ राजेश गौतम ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर ये शिविर लगाया गया है। इसमें मरीजों को जांच और दवाएं भी निःशुल्क दी जाएंगी। इनकी माने तो पिछले 10 वर्ष से ये मुहिम चलाया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से परेशान लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके तहत मरीज को एक बार आकर हॉस्पिटल में दिखाना पड़ेगा।
10 दिनों के भीतर कार्यवाही हो सुनिश्चित अन्यथा आंदोलन को करेंगे तेज : अभिषेक सिंह राणा।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोकी जाए।स्मार्ट मीटर बनाने व लगाने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। किसी भी मीटर रीडर की नौकरी न छीनी जाए। घरेलू एवं व्यावसायिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कर बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली विभाग द्वारा मनमाने बिल वसूले जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर मांगें न माने जाने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत से आमजन का जीवन प्रभावित हो गया है।
उन्होंने कहा कि रसोई तक महंगाई की मार पहुंच चुकी है और गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद व जिला महासचिव अतहर नवाब ने स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की आशंका है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
युवा कांग्रेस नेता मानस तिवारी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता सड़कों पर उतरने को विवश हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेता सुब्रत सिंह सनी ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है, यदि निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर में व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
*तैराकी में कैरियर बनाएं युवा खेलो को बढ़ावा देने को सरकार तत्पर - चंदन नरायन सिंह भाजपा उपाध्यक्ष*
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1