साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026” में जुटे देशभर के नेत्र-विशेषज्ञ
![]()
ग्रामीण भारत में नेत्र-चिकित्सा की पहुँच बढ़ाने पर मंथन गरीबों के लिए निःशुल्क रीडिंग चश्मा वितरण हेतु Restoring Vision, USA के साथ एमओयू अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में रविवार को “साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026” का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव का आयोजन अखंड ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी (AJICO) द्वारा किया गया। इसमें देश के विभिन्न भागों से आए नेत्र-विशेषज्ञ, नेत्र-अस्पतालों के प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें 30 से अधिक नेत्र संस्थानों के 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कॉन्क्लेव का विषय था- “कम्युनिटी केयर ऐज़ मार्केट इंटेलिजेंस: एन्हैंसिंग पेशेंट एक्विज़िशन इन आई केयर सिस्टम”। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य यह समझना था कि ग्रामीण और वंचित समुदायों में नेत्र-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ाई जाए, लोगों में समय पर इलाज कराने की प्रवृत्ति कैसे विकसित की जाए और उन्हें सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती नेत्र-चिकित्सा सेवाओं से बेहतर ढंग से कैसे जोड़ा जाए। कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली, शंकर नेत्रालय, अरविंद आई केयर सिस्टम, संकरा आई फाउंडेशन इंडिया, सीतापुर आई हॉस्पिटल तथा अन्य अनेक अग्रणी नेत्र-संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। इनमें कॉन्क्लेव में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. राजवर्धन आज़ाद- चेयरमैन, क्लिनिकल एंड रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, प्रो. जी.वी.एस. मूर्ति- प्रेसिडेंट, PRASHO Foundation; श्री थुल्सीराज रविल्ला- डायरेक्टर-ऑपरेशंस, अरविंद आई केयर सिस्टम एवं एडवाइज़र-LAICO; डॉ. पार्थ बिस्वास- इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट, AIOS; कर्नल डॉ. मधु भदौरिया- डायरेक्टर एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर, सीतापुर आई हॉस्पिटल; डॉ. कौशिक मुरली- प्रेसिडेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन, क्वालिटी एवं एजुकेशन, संकरा आई फाउंडेशन इंडिया; डॉ. प्रवीण वशिष्ठ- प्रोफेसर एवं ऑफिसर-इन-चार्ज, कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी, डॉ. आर.पी. सेंटर, एम्स; डॉ. आर.आर. सुधीर- हेड, प्रिवेंटिव ऑप्थैल्मोलॉजी, शंकर नेत्रालय समेत कई शामिल रहे। Restoring Vision, USA के साथ हुआ एमओयू इस अवसर पर Restoring Vision, USA और और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये। अखंड ज्योति की ओर से मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत पोद्दार और Restoring Vision, USA की ओर से सीईओ इयान राॅजर्स के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत बिहार के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क रीडिंग चश्मों का वितरण करने में सहयोग दिया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी जो उम्र बढ़ने के साथ निकट दृष्टि संबंधी समस्या से जूझते हैं, लेकिन आर्थिक या भौगोलिक कारणों से समय पर चश्मा नहीं प्राप्त कर पाते। यह समझौता बिहार में रिफ्रैक्टिव एरर और निकट दृष्टि समस्या से पीड़ित गरीब जनता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समुदाय में जाकर जागरूकता और काम करने की जरूरत कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि नेत्र-सेवा प्रणाली को केवल अस्पताल तक सीमित नहीं रखा जा सकता। यदि लोगों को समय पर उपचार दिलाना है तो अस्पतालों और संस्थानों को समुदाय के बीच जाकर काम करना होगा, जागरूकता फैलानी होगी, लोगों की झिझक और डर कम करना होगा और उन्हें यह समझाना होगा कि समय पर जाँच और उपचार से अंधत्व एवं दृष्टिबाधा की गंभीरता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने इस बात पर भी जोर दिया कि रोगी जागरूकता और हेल्थ सीकिंग बिहेवियर को बढ़ाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, विशेषकर ग्रामीण बिहार जैसे क्षेत्रों में, जहाँ बड़ी संख्या में लोग केवल जानकारी के अभाव, दूरी, डर, या आर्थिक आशंका के कारण समय पर अस्पताल तक नहीं पहुँच पाते।



पटना
पटना में आइकन निसान डीलरशिप में 4,000 वर्ग फुट का सेल्स शोरूम और 14,000 वर्ग फुट की अत्याधुनिक सर्विस वर्कशॉप शामिल है, जहाँ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है। ऽ बिहार में निसान के नेटवर्क में कुल 4 टचपॉइंट्स हो गए हैं, जिससे ब्रांड की पहुंच बढ़ी है और पूरे क्षेत्र में ग्राहकों का अनुभव बेहतर हुआ है ऽ इस महीने भारत में ऐतिहासिक नेटवर्क विस्तार की पहल के तहत खोले गए इस नए टचपॉइंट से बिहार में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी पटना, 23 मार्च, 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने पटना में अत्याधुनिक आइकन निसान शोरूम और वर्कशॉप का उद्घाटन करके बिहार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। यह विकास भारत के प्रमुख बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने और निर्बाध बिक्री एवं सेवा अनुभव प्रदान करने के निसान के सतत प्रयासों के अनुरूप है। इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, पटना में अपने आउटलेट के उद्घाटन के साथ हम बिहार में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर खुश हैं। इस क्षेत्र से लगातार मजबूत मांग देखने को मिल रही है और निसान ब्रांड को लेकर यहां व्यापक संभावनाएं हैं। यह विस्तार देशभर में हमारे नेटवर्क विस्तार के प्रयासों का ही हिस्सा है, जिससे अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंचने और उन्हें बेहतरीन ऑनरशिप एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। हाल ही में लॉन्च की गई नई निसान ग्रेवाइट के साथ हम प्रोडक्ट आधारित रिसर्जेंस को गति दे रहे हैं। साथ ही पाइपलाइन में और भी नए मॉडल्स हैं। ऐसे में नेटवर्क विस्तार हमारी रणनीति का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है। आइकन निसान के डीलर प्रिंसिपल प्राज्या पांडेय ने कहा, पटना में इस नए आउटलेट की लॉन्चिंग के साथ बिहार में ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने में निसान मोटर इंडिया का सहयोगी बनना हमारे लिए गर्व की बात है। यह डीलरशिप ग्राहकों को विश्व स्तरीय रिटेल एवं सर्विस एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसे निसान के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ग्राहकों को केंद्र में रखने की रणनीति से मदद मिलेगी। हम पटना एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को सेल्स एवं आफ्टर सेल्स सपोर्ट के उच्च मानकों के साथ सर्विस देने के लिए उत्साहित हैं। इस सुविधा में 4,000 वर्ग फुट में फैला एक आधुनिक सेल्स शोरूम है, जिसमें 4 कारों के प्रदर्शन की क्षमता है। साथ ही, 14,000 वर्ग फुट में फैली पूर्णतः सुसज्जित सर्विस वर्कशॉप में 16 सर्विस बे हैं, जहाँ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है। निसान के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार किए गए इस अत्याधुनिक आउटलेट में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही स्टाफ और सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राहकों को प्रीमियम ऑनरशिप एक्सपीरियंस एवं बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह नेटवर्क विस्तार का कदम ऐसे महत्वपूर्ण समय में उठाया गया है, जबकि निसान भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बना रही है। नई निसान मैग्नाइट की लगातार सफलता ने इस विकास की नींव रखी है। अब नई निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग से प्रमुख सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत होगी। इस विस्तार के साथ निसान डीलरशिप डेवलपमेंट में लगातार निवेश और भारतीय ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के लक्ष्य के साथ ग्राहकों को केंद्र में रखने की पहल के माध्यम से भारतीय बाजार को लेकर अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है।
प्रो रणवीर नंदन पटना। हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से धार्मिक कैलेंडर लॉन्च किया गया। इस कैलेंडर में हिंदी तिथि ग्रह नक्षत्र रितु के अलावा किस मौसम में क्या खाना उचित होगा इसकी चर्चा है। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर रणबीर नंदन ने कहा कि इस कैलेंडर के माध्यम से न्यास पर्षद सनातनियों को जीवन जीने की पद्धति की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा हिंदू नव वर्ष सिर्फ मानव जाति के लिए नहीं बल्कि पृथ्वी जड़ चेतन पशु पक्षियों और पेड़ पौधों के लिए भी है। इस बसंत ऋतु में ही नव वर्ष की शुरुआत होती है और इसी समय पर में नए पट्टे लगते हैं साथ ही इसी दिन पृथ्वी का भी प्रादुर्भाव हुआ था। प्रोफेसर नंदन ने कहा की इस कैलेंडर को प्रदेश के सभी 4:30 हजार मत मंदिरों के अलावा शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध कराया जाएगा ।साथ ही इस कैलेंडर के माध्यम से उनकी अपील है कि इस विषय पर विश्वविद्यालय में भी शोध हो और नए-नए आयाम सामने आए। प्रो नंदन ने कहा कि धार्मिक न्यास पर्षद की वर्तमान समिति के गठन के बाद समाज को एकजुट करने के लिए कई कार्यक्रम किए गए जिसमें सनातन समागम का आयोजन हुआ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इसके अलावा सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार पर कार्यक्रम आयोजित हुआ और स्वामी विवेकानंद, संत रविदास ,अटल जी के जयंती पर भी कार्यक्रम कर लोगों तक इन महापुरुषों का संदेश पहुंचाया गया। प्रो नंदन ने कहा कि उनका प्रयास है कि धार्मिक न्यास पर्षद कार्यक्रमों के साथ-साथ मठ मंदिरों का कैसे विकास हो और इन मठ मंदिरों का समाज से कैसे जुड़ाव बढ़े इसके लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए न्यास परिषद में विचार आया था कि धार्मिक कैलेंडर बनाया जाएगा जिसमें सनातन धर्म के पर्व त्यौहार को समाहित कर इसी के अनुसार काम होगा। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि सनातन धर्म में मानव ही नहीं बल्कि जीव जंतु जड़ चेतन की मंगल कामना करता है। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद में काम हो रहा है। मौके पर बिहार राज धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हेमराज राम ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद सनातन संस्कृति को एकजुट करने के लिए काम कर रहा है। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य आनंद कुमार ने कहा की धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से मठ मंदिरों के विवाद को सुलझाने के अलावा मठ मंदिरों को सामाजिक कार्यों से भी जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में बिहार राज धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य विश्व मोहन दास ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की पहल पर ही अब प्रदेश के मंदिरों में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम में पटन देवी मंदिर महंत विजय गिरी ने कहा कि चैत्र नवरात्र के पहले दिन इस तरह के अद्वितीय कैलेंडर की लांचिंग हम सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केनरा बैंक अधिकारी संगठन ,पटना इकाई के नेतृत्व द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत *पटना के राजवंशी नगर स्थित खिलखिलाहट रेनबो होम्स* में रह रही बच्चियों के बीच आवश्यक वस्तुएँ एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर केनरा बैंक अधिकारी संगठन के सदस्यों ने बच्चियों के साथ समय बिताया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटना की जानी मानी चिकित्सक डॉ. जुही सिन्हा एवं डॉ. अंजलि सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं केनरा बैंक अधिकारी संगठन के उपाध्यक्ष श्री एस. के. सुधांशु भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं एवं मुख्य अतिथियों ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास न केवल उनके जीवन में खुशियाँ लाते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास भी देते हैं। CBOA पटना के इस पहल से बच्चियों के चेहरों पर आई मुस्कान ने कार्यक्रम को अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया । भवदीय
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0