जहानाबाद मानस इंटरनेशनल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
“मानस इंटरनेशनल से फैल रहा है ज्ञान का प्रकाश” – डॉ. अरुण
“अभिभावक-विद्यालय समन्वय से ही बच्चों का समग्र विकास” – निशांत रंजन
जहानाबाद मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप के तत्वावधान में संचालित सभी शाखाओं—मानस इंटरनेशनल दक्षिणी, कोर्ट रेलवे स्टेशन के समीप (अनुमंडल कार्यालय के सामने), मखदुमपुर एवं हुलासगंज—में शैक्षणिक सत्र 2025–26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम गरिमामय एवं प्रेरणादायक माहौल में घोषित किया गया। इस अवसर पर पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का भी सफल आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा एवं निदेशक निशांत रंजन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान, कला एवं खेल के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन किया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यालय के छात्रों ने जिले में शीर्ष दो स्थान प्राप्त किए, जो संस्थान की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को जिम्मेदारी के रूप में लेकर आगे और बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
डॉ. सिन्हा ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 को नई शुरुआत बताते हुए कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षण, गतिविधि आधारित अध्ययन, संवादात्मक कक्षाएं, व्यक्तित्व विकास एवं करियर मार्गदर्शन को और सशक्त किया जाएगा, ताकि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर सुधार संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नए सत्र में नियमित फीडबैक, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रैक्टिकल आधारित पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। प्राचार्य राजीव रंजन ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पलक सिन्हा, रोशनी कुमारी, पुष्कर कुमार, सिया कुमारी, तनु कुमारी, रोहित कुमार, कुमरूस आलम, आकांक्षा प्रिया, तान्या कुमारी, आयुष रंजन, आराध्या कुमारी, आस्था कुमारी, अनुराग शर्मा, काजल कुमारी, केशव राज, कार्तिक राज एवं निधि कुमारी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति एवं अनुशासन की सराहना की। साथ ही शिक्षकगण—रणधीर कुमार, उमाकांत शर्मा, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, उज्जवल कुमार, संजीव कुमार, मनीष कुमार, विनीत कुमार, प्रियंका कुमारी, राकेश कुमार, रवि रंजन कुमार, सुधा कुमारी एवं सुजीत कुमार—की भूमिका की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि नया शैक्षणिक सत्र 2026–27, 4 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा तथा नामांकन प्रक्रिया जारी है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को ऐसे शैक्षणिक वातावरण से जोड़ें, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
2 hours and 49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k