स्कूल चलो अभियान का समारोह सत्र 2026-27 का आयोजन


सुलतानपुर ,उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट, दूबेपुर,सुलतानपुर के परिसर में किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम.एल.सी.शैलेन्द्र प्रताप सिंह,माननीय विधायक विनोद सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया l पी.एम.श्री प्रा.वि.दूबेपुर के बच्चों ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की l उच्च प्राथमिक विद्यालय उघडपुर भटपुरा व प्रा.वि. तुराबखानी के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान पर नाटक प्रस्तुत करके उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया l  माननीय एम. एल. सी. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि *बेसिक शिक्षा,बच्चों के सीखने की नींव होती है l इसलिए सभी बच्चों को सीखने का अवसर देने के लिए शत - प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराना हम सभी की जिम्मेदारी है l सभी बच्चों को विद्यालय में खेल विधि से व करके सीखने का अधिक से अधिक अवसर मिले, इसे सभी विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाए l माननीय विधायक विनोद सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालयों में देश के भविष्य का निर्माण होता है, इसलिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जरुरी है l आपने आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से बेसिक शिक्षा में हो रहे बेहतर बदलाव की सराहना की l मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्कूल चलो अभियान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि आज बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों का चयन राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति , नवोदय व विद्या ज्ञान जैसी परीक्षाओं में हो रहा है,यह बेसिक शिक्षा में हो रहे बदलाव का शुभ संकेत है। आपने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से सम्पर्क करने का सुझाव दिया। स्कूल चलो अभियान के संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने माननीय मुख्यमंत्री जी के शुभकामना संदेश को पढ़कर उपस्थित जनसमुदाय को सुनाते हुए कहा कि सभी बच्चे पढ़ें व आगे बढ़े यही हमारे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य है। आपने उपस्थित जनसमुदाय से शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी विद्यालय में कराने की अपील की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने कहा कि बच्चे रोज स्कूल आयें इसके लिए शिक्षक विद्यालय में ऐसा शिक्षण करें कि बच्चों को पढ़ने में आनंद आए l जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र यादव ने बेसिक शिक्षा में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बालिका शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की। जिला समन्वयक योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक अभिभावकों से सम्पर्क करके बच्चों का नामांकन अपने विद्यालय में करेंगे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा टी.एल.एम. स्टाल व विज्ञान माडल का अवलोकन करते हुए बच्चों व शिक्षकों से विद्यालय में पठन- पाठन पर संवाद किया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत दो प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों को गिफ्ट व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया l खण्ड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर राम तीर्थ वर्मा,जिला समन्वयक योगेन्द्र कुमार मिश्र, श्याम सुंदर यादव ने स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की व्यवस्था में सराहनीय सहयोग किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप पाण्डेय, रमेश तिवारी, राजीव मिश्र, फिरोज अहमद एस. आर. जी. सत्यदेव पाण्डेय, एस.आर.जी.सुनील कुमार सिंह तथा पंकज कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, इरफान, चन्द्र प्रकाश, राकेश, प्रेम, राजनाथ,वृजेश सिंह, अनुपम शुक्ला, कांती सिंह, मिनी पाण्डेय, प्रतिमा यादव तथा समस्त एआरपी व शिक्षक संकुल दूबेपुर ने सक्रिय योगदान दिया। स्कूल चलो अभियान समारोह का संचालन दीपिका द्विवेदी व अनिल यादव ने किया l
सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का सफल आयोजन किया गया

इस शैक्षणिक कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र कुमार यादव, सहायक आचार्य एनॉटमी विभाग द्वारा “सीखने एवं न्यूरोप्लास्टिसिटी की न्यूरोएनाटॉमी” विषय पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने बताया कि सीखना मस्तिष्क की वह प्रक्रिया है जिसमें अनुभव के आधार पर ज्ञान, कौशल और व्यवहार में परिवर्तन होता है, जबकि न्यूरोप्लास्टिसिटी मस्तिष्क की वह क्षमता है जिससे वह स्वयं को संरचनात्मक एवं कार्यात्मक रूप से परिवर्तित कर सकता है।

व्याख्यान में मस्तिष्क के प्रमुख भागों जैसे हिप्पोकैम्पस, अमिग्डाला, प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स, सेरेबेलम एवं बेसल गैंग्लिया की भूमिका, सिनैप्टिक प्लास्टिसिटी (दीर्घकालिक सुदृढ़ीकरण एवं दीर्घकालिक अवसाद), तथा इसके आणविक एवं संरचनात्मक तंत्रों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही इसके नैदानिक महत्व—जैसे स्ट्रोक के बाद रिकवरी, मस्तिष्क चोट के पुनर्वास एवं न्यूरोलॉजिकल रोगों में इसकी भूमिका—पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में डॉ. प्रियंक वर्मा, प्राचार्य ,  वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव , डॉ. सुपर्णा , डॉ. आर. के. तिवारी  सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, वरिष्ठ रेजिडेंट, कनिष्ठ रेजिडेंट एवं इंटर्न्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यह सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।
सत्र के पहले दिन तिलक व पुष्पवर्षा कर बच्चों का किया गया स्वागत
आज दिनांक 1 अप्रैल को शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस को स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा में बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्पववर्षा करके स्वागत किया गया। भदैया विकास खंड अंतर्गत कंपोजिट स्कूल खानीपुर में  प्रधानाध्यापक हनुमंत कुमार सिंह ने प्रात: प्रार्थना सभा में माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके पश्चात शिक्षक शक्ति प्रकाश पाठक ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर , पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सभी बच्चों से प्रतिदिन समय से विद्यालय आने और नामांकन को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात सभी बच्चों को संचारी रोग निवारण संबंधी शपथ ग्रहण भी कराया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बरसाती यादव एवं  शिक्षक संदीप गुप्ता, विजय कुमार, शिक्षामित्र सत्येंद्र सिंह, शिक्षिका भानुमती वर्मा, अनु शुक्ला, एवं रसोइया मोतीलाल व सावित्री देवी उपस्थित रही।
सुल्तानपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस कल करेंगी आंदोलन
*स्मार्ट मीटर योजना के नाम पर जनता पर डाला जा रहा अतिरिक्त बोझ : अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर। जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने इस योजना को सरकार की जनविरोधी नीति करार देते हुए इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इस संबंध में व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। आंदोलन में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आंदोलन के माध्यम से सरकार से स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की जाएगी। अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने सरकार से इन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने स्मार्ट मीटर योजना को पूरी तरह जनविरोधी बताया,उन्होंने कहा कि इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी और जरूरत पड़ने पर और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही घरेलू गैस की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
स्कूल चलो अभियान का भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया सुभारम्भ, शिक्षा की मुख्य धारा से 3 वर्ष के बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया*
सुल्तानपुर जनपद में शैक्षणिक सत्र 2026 -27 के लिए आज स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हो गया है,प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्य धारा से कहीं वंचित न रह जाए। इसलिए इस अभियान में पहली बार 3 साल के बच्चों को भी बाल वाटिका के माध्यम से स्कूलों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है,जहाँ इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। वही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इस साल 6 से 14 वर्ष के बच्चों के साथ-साथ बालवाटिका के माध्यम से 3 साल के नन्हे बच्चों को भी स्कूल से जोड़ने पर प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के ड्राप आउट को रोकना है जो कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के साथ संबंध स्थापित किया गया है ता कि बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने में कोई बाधा न आ सके। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि परिषदीय विद्यालयों का स्वरूप अब बदल रहा है जो कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों को स्मार्ट बनाया गया है और सरकारी स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास आईसीटी लाइव और पीएम श्री जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जो अभिभावकों को निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित कर रहा है। बीएससी उपेंद्र गुप्ता ने यह भी बताया कि दिव्यांग बच्चों और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं सहित हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल और अभ्युदय जैसे नए प्रॉडक्ट्स भी तैयार हो रहे हैं इससे इस बार बच्चों का नामांकन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही दिलाएंगे मिशन-2027 में जीत : धर्मपाल सिंह*
प्रशिक्षण महाअभियान को धार देने जुटा भाजपा संगठन, काशी क्षेत्र की बनी रणनीति*

प्रोटोकॉल पालन व रात्रि प्रवास पर जोर, बूथ तक रणनीति तैयार*

प्रशिक्षण महाअभियान पर काशी क्षेत्र के 16 जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारी संग मंथन*

सुलतानपुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय सुलतानपुर में काशी क्षेत्र के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुखों की महत्वपूर्ण समीक्षा एवं रणनीति बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मिशन-2027 की सफलता का आधार मजबूत,प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ता ही होंगे।मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और अनुशासन को आत्मसात करने का माध्यम है।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने विशेष रूप से रात्रि प्रवास को प्रशिक्षण का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में समर्पण,अनुशासन और संगठनात्मक एकात्मता का विकास होता है,जो आगामी चुनावी चुनौतियों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। इस दौरान प्रशिक्षण महाअभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना तय की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी के अनुसार बैठक में काशी क्षेत्र के 16 जनपदों के जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुख उपस्थित रहे।प्रमुख रूप से सुलतानपुर जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे,अमेठी जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, सुलतानपुर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, अमेठी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा,कौशांबी धर्मराज मौर्य गाजीपुर ओम प्रकाश राय, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राकेश त्रिवेदी,नागेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य जिल पदाधिकारी मौजूद रहे।
संसाधनों की कमी अब प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती है - प्रो डी के त्रिपाठी मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में विद्यार्थी पुरस्कृत हुए।
सुलतानपुर,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT, NEET एवं अन्य में चयनित तथा साप्ताहिक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुस्तकें, पेन एवं चॉकलेट वितरित की गईं। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शिवम शर्मा (IIT JAM), राहुल निगम (AFCAT), शलिल धुरिया (NET), सौम्या पाण्डेय, राशि गुप्ता एवं कृष्णांशु सिंह (IIT JEE Mains), शिवम कोरी, आभा शुक्ला, सलोनी कनौजिया, सरिता, अनिरुद्ध त्रिपाठी, ओम्शी (क्लास टेस्ट) तथा शाल्वी श्रीवास्तव (UPPCS Pre) शामिल रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अभ्युदय योजना विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है।संसाधनों की कमी अब प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। यदि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करें, अनुशासन बनाए रखें और समय का सदुपयोग करें, तो सफलता निश्चित है। सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस योजना से जुड़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी सहित अभ्युदय फैकल्टी के सदस्य डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, विपिन सिंह, श्रीमती शिवानी पाण्डेय, सुश्री दिव्या दुबे एवं सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहवर्धक रहा तथा विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देखने को मिली।
भावुकता और सम्मान से सराबोर रहा सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह
सुल्तानपुर।कुड़वार ब्लॉक के विद्यालयों में उस समय भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जब वर्षों तक अपनी मेहनत, समर्पण और स्नेह से बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों को विदाई दी गई। यह अवसर सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते, सम्मान और कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण बन गया।
प्राथमिक विद्यालय मठा नेवानी के प्रधानाध्यापक सुहेल सिद्दीकी, कंपोजिट विद्यालय हाजीपट्टी के प्रधानाध्यापक शिव कुमार तिवारी तथा प्राथमिक विद्यालय अलीगंज प्रथम की प्रधानाध्यापिका कुसुम सिंह के सम्मान में आयोजित इस विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव को बड़े ही धूमधाम और भावुक माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को माल्यार्पण कर, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों की नम आंखें और शिक्षकों की भावुक मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि ये रिश्ता सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि दिलों से जुड़ा हुआ है। छात्रों ने अपने प्रिय गुरुओं को उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कुड़वार के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निजाम खान ने अपने भावुक उद्बोधन में कहा कि
"शिक्षक केवल पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि समाज का मार्गदर्शक होता है। सेवानिवृत्ति एक औपचारिक पड़ाव है, लेकिन शिक्षक का ज्ञान और संस्कार जीवनभर समाज को दिशा देता रहता है।"
उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के जीवन में उनके योगदान की सराहना की।
प्राथमिक विद्यालय अलीगंज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि
"आज हम जिन ऊंचाइयों को छूते हैं, उसकी नींव हमारे गुरु ही रखते हैं। ऐसे समर्पित शिक्षकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।"
इस दौरान संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरेन्द्र राव, इरफान खान और सारिका सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के योगदान को नमन किया।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय मठा नेवानी में आयोजित समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक मुहम्मद हादी खान ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने प्रधानाध्यापक सुहेल सिद्दीकी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि
"शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, वह जीवन भर सीखता और सिखाता रहता है। आपने शिक्षा उन्नयन में जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।"
समारोह के अंत में वातावरण इतना भावुक हो गया कि कई लोगों की आंखें नम हो उठीं। यह विदाई नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत था—जहां शिक्षक अपने अनुभवों की रोशनी से समाज को आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन लईक अहमद ने किया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी हाजीपट्टी मोती खान, ए आर पी श्रीपाल यादव,बड़े लाल सिंह,देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र तिवारी व्यायाम शिक्षक अरुणेंद्र सिंह,राम देव अरविंद सिंह, जियाउद्दीन अंसारी,रियाज अहमद,जावेद कलीम, मुहम्मद मुज्तबा अंसारी फ़ैज़ उल्लाह अंसारी,कौशलेंद्र ,फूल चंद्र,राकेश सिंह,जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा,फैयाज अहमद,प्रमोद यादव,आसिफ ,सिकंदर वर्मा,गोपाल पाण्डेय ,संजय यादव,महताब हुसैन ,रणधीर सिंह,सुनील सरोज, मुजफ्फर कलीम खान,सुनील कुमार,तौहीद अहमद,रंजीत कुमार,प्रेम सागर मौर्य,इत्यादि लोग उपस्थिति रहे।
स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ,सीताकुंड सुल्तानपुर में रिजल्ट वितरण एवं अवार्ड समारोह संपन्न*
सुल्तानपुर,स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में विद्यार्थियों का रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन और अवार्ड वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ . नीरव पाण्डेय तथा दंत चिकित्सक डॉ . अभिषेक पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और मेहनत बच्चों को सफलता की राह पर आगे बढ़ाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश तिवारी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया गया। यह समारोह बच्चों के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहा।
प्रशिक्षण वर्ग से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा – विजय रघुवंशी
*धम्मौर, शिवनगर, बल्दीराय, कूरेभार व जयसिंहपुर मण्डलों में प्रशिक्षण हुए आयोजित*

*सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक व तकनीकी प्रशिक्षण*

*डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर जोर*

सुलतानपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद के धम्मौर, शिवनगर, कूरेभार, बल्दीराय व जयसिंहपुर मण्डलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न सात सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग की इन कार्यशालाओं में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बूथ स्तर तक संगठन सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई। शिवनगर मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन परवरभार के शान्ति मैरिज लान में पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिलोकचंदी की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं एआई जैसे आधुनिक विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा
प्रशिक्षण वर्ग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इसके पहले छठवें सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं पहले दिन भाजपा नेता अशोक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला महामंत्री संदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और बूथ प्रबंधन के मूल मंत्र दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” कार्यक्रम भी सुना।शिवनगर मण्डल का प्रशिक्षण मण्डल प्रभारी अखिलेश जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष रामजतन यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में इस मौके पर कुसुमलता मौर्य,राम प्रकाश विश्वकर्मा, राजेन्द्र टाडा,गणेश दत्त पाण्डेय, महेश सिंह, सुनील पाण्डेय, सुधांशु सिंह, रवि सिंह, दिलीप सिंह,संदीप सिंह प्रधान, मनोज सिंह,अजय सिंह, राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।