प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही दिलाएंगे मिशन-2027 में जीत : धर्मपाल सिंह*
प्रशिक्षण महाअभियान को धार देने जुटा भाजपा संगठन, काशी क्षेत्र की बनी रणनीति*

प्रोटोकॉल पालन व रात्रि प्रवास पर जोर, बूथ तक रणनीति तैयार*

प्रशिक्षण महाअभियान पर काशी क्षेत्र के 16 जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारी संग मंथन*

सुलतानपुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय सुलतानपुर में काशी क्षेत्र के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुखों की महत्वपूर्ण समीक्षा एवं रणनीति बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मिशन-2027 की सफलता का आधार मजबूत,प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ता ही होंगे।मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और अनुशासन को आत्मसात करने का माध्यम है।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने विशेष रूप से रात्रि प्रवास को प्रशिक्षण का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में समर्पण,अनुशासन और संगठनात्मक एकात्मता का विकास होता है,जो आगामी चुनावी चुनौतियों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। इस दौरान प्रशिक्षण महाअभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना तय की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी के अनुसार बैठक में काशी क्षेत्र के 16 जनपदों के जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुख उपस्थित रहे।प्रमुख रूप से सुलतानपुर जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे,अमेठी जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, सुलतानपुर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, अमेठी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा,कौशांबी धर्मराज मौर्य गाजीपुर ओम प्रकाश राय, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राकेश त्रिवेदी,नागेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य जिल पदाधिकारी मौजूद रहे।
संसाधनों की कमी अब प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती है - प्रो डी के त्रिपाठी मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में विद्यार्थी पुरस्कृत हुए।
सुलतानपुर,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT, NEET एवं अन्य में चयनित तथा साप्ताहिक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुस्तकें, पेन एवं चॉकलेट वितरित की गईं। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शिवम शर्मा (IIT JAM), राहुल निगम (AFCAT), शलिल धुरिया (NET), सौम्या पाण्डेय, राशि गुप्ता एवं कृष्णांशु सिंह (IIT JEE Mains), शिवम कोरी, आभा शुक्ला, सलोनी कनौजिया, सरिता, अनिरुद्ध त्रिपाठी, ओम्शी (क्लास टेस्ट) तथा शाल्वी श्रीवास्तव (UPPCS Pre) शामिल रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अभ्युदय योजना विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है।संसाधनों की कमी अब प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। यदि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करें, अनुशासन बनाए रखें और समय का सदुपयोग करें, तो सफलता निश्चित है। सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस योजना से जुड़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी सहित अभ्युदय फैकल्टी के सदस्य डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, विपिन सिंह, श्रीमती शिवानी पाण्डेय, सुश्री दिव्या दुबे एवं सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहवर्धक रहा तथा विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देखने को मिली।
भावुकता और सम्मान से सराबोर रहा सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह
सुल्तानपुर।कुड़वार ब्लॉक के विद्यालयों में उस समय भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जब वर्षों तक अपनी मेहनत, समर्पण और स्नेह से बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों को विदाई दी गई। यह अवसर सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते, सम्मान और कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण बन गया।
प्राथमिक विद्यालय मठा नेवानी के प्रधानाध्यापक सुहेल सिद्दीकी, कंपोजिट विद्यालय हाजीपट्टी के प्रधानाध्यापक शिव कुमार तिवारी तथा प्राथमिक विद्यालय अलीगंज प्रथम की प्रधानाध्यापिका कुसुम सिंह के सम्मान में आयोजित इस विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव को बड़े ही धूमधाम और भावुक माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को माल्यार्पण कर, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों की नम आंखें और शिक्षकों की भावुक मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि ये रिश्ता सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि दिलों से जुड़ा हुआ है। छात्रों ने अपने प्रिय गुरुओं को उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कुड़वार के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निजाम खान ने अपने भावुक उद्बोधन में कहा कि
"शिक्षक केवल पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि समाज का मार्गदर्शक होता है। सेवानिवृत्ति एक औपचारिक पड़ाव है, लेकिन शिक्षक का ज्ञान और संस्कार जीवनभर समाज को दिशा देता रहता है।"
उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के जीवन में उनके योगदान की सराहना की।
प्राथमिक विद्यालय अलीगंज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि
"आज हम जिन ऊंचाइयों को छूते हैं, उसकी नींव हमारे गुरु ही रखते हैं। ऐसे समर्पित शिक्षकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।"
इस दौरान संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरेन्द्र राव, इरफान खान और सारिका सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के योगदान को नमन किया।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय मठा नेवानी में आयोजित समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक मुहम्मद हादी खान ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने प्रधानाध्यापक सुहेल सिद्दीकी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि
"शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, वह जीवन भर सीखता और सिखाता रहता है। आपने शिक्षा उन्नयन में जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।"
समारोह के अंत में वातावरण इतना भावुक हो गया कि कई लोगों की आंखें नम हो उठीं। यह विदाई नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत था—जहां शिक्षक अपने अनुभवों की रोशनी से समाज को आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन लईक अहमद ने किया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी हाजीपट्टी मोती खान, ए आर पी श्रीपाल यादव,बड़े लाल सिंह,देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र तिवारी व्यायाम शिक्षक अरुणेंद्र सिंह,राम देव अरविंद सिंह, जियाउद्दीन अंसारी,रियाज अहमद,जावेद कलीम, मुहम्मद मुज्तबा अंसारी फ़ैज़ उल्लाह अंसारी,कौशलेंद्र ,फूल चंद्र,राकेश सिंह,जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा,फैयाज अहमद,प्रमोद यादव,आसिफ ,सिकंदर वर्मा,गोपाल पाण्डेय ,संजय यादव,महताब हुसैन ,रणधीर सिंह,सुनील सरोज, मुजफ्फर कलीम खान,सुनील कुमार,तौहीद अहमद,रंजीत कुमार,प्रेम सागर मौर्य,इत्यादि लोग उपस्थिति रहे।
स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ,सीताकुंड सुल्तानपुर में रिजल्ट वितरण एवं अवार्ड समारोह संपन्न*
सुल्तानपुर,स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में विद्यार्थियों का रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन और अवार्ड वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ . नीरव पाण्डेय तथा दंत चिकित्सक डॉ . अभिषेक पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और मेहनत बच्चों को सफलता की राह पर आगे बढ़ाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश तिवारी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया गया। यह समारोह बच्चों के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहा।
प्रशिक्षण वर्ग से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा – विजय रघुवंशी
*धम्मौर, शिवनगर, बल्दीराय, कूरेभार व जयसिंहपुर मण्डलों में प्रशिक्षण हुए आयोजित*

*सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक व तकनीकी प्रशिक्षण*

*डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर जोर*

सुलतानपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद के धम्मौर, शिवनगर, कूरेभार, बल्दीराय व जयसिंहपुर मण्डलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न सात सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग की इन कार्यशालाओं में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बूथ स्तर तक संगठन सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई। शिवनगर मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन परवरभार के शान्ति मैरिज लान में पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिलोकचंदी की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं एआई जैसे आधुनिक विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा
प्रशिक्षण वर्ग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इसके पहले छठवें सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं पहले दिन भाजपा नेता अशोक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला महामंत्री संदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और बूथ प्रबंधन के मूल मंत्र दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” कार्यक्रम भी सुना।शिवनगर मण्डल का प्रशिक्षण मण्डल प्रभारी अखिलेश जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष रामजतन यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में इस मौके पर कुसुमलता मौर्य,राम प्रकाश विश्वकर्मा, राजेन्द्र टाडा,गणेश दत्त पाण्डेय, महेश सिंह, सुनील पाण्डेय, सुधांशु सिंह, रवि सिंह, दिलीप सिंह,संदीप सिंह प्रधान, मनोज सिंह,अजय सिंह, राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वच्छता जागरूकता का मिला पुरस्कार,गोमती मित्रों का सपना होने जा रहा साकार
सुल्तानपुर:-पिछले 13 वर्षों से गोमती मित्र मंडल समिति द्वारा हर सप्ताह रविवार को साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता श्रमदान आयोजित कर लोगों को सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता,नदियों की सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और पौराणिक धामों की सुरक्षा का संदेश देने का जो प्रयास किया जाता रहा है उसी का परिणाम है की सीता कुंड धाम के सुंदरीकरण के लिए एक बड़ी राशि शासन से गोमती कॉरिडोर के लिये स्वीकृत हो गई है,रविवार के साप्ताहिक श्रमदान के दिन उपस्थित गोमती मित्रों ने आपस में खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

श्रमदान में विशेष रूप से संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,दिनकर सिंह,सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,दिनेशानंद महाराज,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,अजय प्रताप सिंह,ओम प्रकाश पांडे,राजीव कसौधन,अजय वर्मा,अरुण गुप्ता,आलोक तिवारी,सौरभ गुप्ता,अभय,प्रांजल,सत्यम,आयुष,तुषार, अभय सोनी,रामू सोनी आदि।
सरस्वती विद्या मन्दिर में परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न
बहन आराध्या मिश्रा और स्वीकृति गुप्ता 99.6% अंकों के साथ बनीं टापर

293 छात्रों ने 90% से भी अधिक अंक प्राप्त किए

सुलतानपुर । सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ़ने वाले छात्र अपनी बात की शुरुआत भारत माता से करते हैं उक्त बातें सुलतानपुर नगर के विधायक विनोद कुमार सिंह ने सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम  में कही। छात्रों एवं अभिभावकों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या मन्दिर के छात्रों की सोच बड़े-बड़े शहरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सोच से कहीं अधिक बेहतर है। शहर के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भारत माता की बात नहीं करते हैं , जबकि विद्या मन्दिर के छात्र भारत माता से ही अपनी बात की शुरुआत करते हैं। भारतीय संस्कृति को सहेजने में सरस्वती विद्या मन्दिर का महत्वपूर्ण योगदान है।यहां के छात्रों का अनुशासन और संस्कार अनुकरणीय है।जो इस विद्यालय की सशक्त नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने वार्षिक परीक्षाफल का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारे भैया बहनों ने वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वार्षिक परीक्षा में कुल 2499 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिनमें से 98.8% परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए।   293 छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए।बहन आराध्या मिश्रा तथा स्वीकृति गुप्ता 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय की टापर बनीं।कक्षा 9 के भैया दिव्यांशु पाण्डेय ने 99% और कक्षा 11 के आशुतोष सिंह ने भी 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्दी ,गर्मी, वर्षा और तूफान की चिंता न करके विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले  भैया अंशुल तिवारी, ध्रुव मिश्र, आयुष्मान शुक्ल, आरव मौर्य,प्रतीक वर्मा,यशांक,  बहन प्रेरणा यदुवंशी,यज्ञांशी पाण्डेय , श्रीश, आर्या यादव,किंशुकी त्रिपाठी, अमृता और पीहू मिश्रा को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डाक्टर पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ वी के झा ,समिति सदस्य शैलेन्द्र चतुर्वेदी ,विनय कुमार सिंह , परीक्षा प्रभारी राकेश सिंह, गिरीश दूबे, रमेश मिश्र, अनिल कुमार पाण्डेय, द्वारिका नाथ पाण्डेय, कमलेश तिवारी,रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, दीनदयाल विश्वकर्मा, हनुमंत सिंह, दिलीप मौर्य समेत सभी आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित रहे।
गोमती मित्रों के पूरे हुए अरमान,किया विधायक जी का सम्मान*
सुल्तानपुर,तेरह वर्षों का लंबा समय,हर दरवाजे पर दस्तक,पत्रों की एक लंबी श्रृंखला लेकिन जीवटता के धनी गोमती मित्रों ने हार नहीं मानी और अपना प्रयास निरंतर जारी रखा,लेकिन कहते हैं नियति सब कुछ तय रखती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर से विनोद सिंह विधायक निर्वाचित हुए तो एक बार फिर गोमती मित्रों की उम्मीद की सुई उनकी तरफ घूम गई और उनसे सीता कुंड धाम के विकास के लिए निवेदन किया गया,उन्होंने गोमती मित्रों के निवेदन और प्रयास की गंभीरता को समझते हुए शासन को सीताकुंड धाम के विकास और गोमती कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव भेजते हुये मा.मुख्यमंत्री जी से लगातार मिलकर प्रयास करके एक अच्छी खासी राशि लगभग 5 करोड रुपए स्वीकृत कराया। रविवार को सभी गोमती मित्र संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष शालिनी कसौधन के नेतृत्व में विधायक जी के आवास पहुंचकर उनका पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह,सेनजीत कसौधन,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,दिनकर सिंह,आलोक तिवारी,सौरभ गुप्ता,रामू कसौधन,राजीव कसौधन,आयुष सोनी आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मन्दिर में परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न*
बहन आराध्या मिश्रा और स्वीकृति गुप्ता 99.6% अंकों के साथ बनीं टापर। 293 छात्रों ने 90% से भी अधिक अंक प्राप्त किए। सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ़ने वाले छात्र अपनी बात की शुरुआत भारत माता से करते हैं। उक्त बातें सुलतानपुर नगर के विधायक विनोद कुमार सिंह ने सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में कही। छात्रों एवं अभिभावकों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या मन्दिर के छात्रों की सोच बड़े-बड़े शहरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सोच से कहीं अधिक बेहतर है। शहर के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भारत माता की बात नहीं करते हैं , जबकि विद्या मन्दिर के छात्र भारत माता से ही अपनी बात की शुरुआत करते हैं। भारतीय संस्कृति को सहेजने में सरस्वती विद्या मन्दिर का महत्वपूर्ण योगदान है।यहां के छात्रों का अनुशासन और संस्कार अनुकरणीय है। जो इस विद्यालय की सशक्त नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने वार्षिक परीक्षाफल का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारे भैया बहनों ने वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वार्षिक परीक्षा में कुल 2499 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिनमें से 98.8% परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। 293 छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए।बहन आराध्या मिश्रा तथा स्वीकृति गुप्ता 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय की टापर बनीं।कक्षा 9 के भैया दिव्यांशु पाण्डेय ने 99% और कक्षा 11 के आशुतोष सिंह ने भी 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्दी,गर्मी,वर्षा और तूफान की चिंता न करके विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले भैया अंशुल तिवारी,ध्रुव मिश्र, आयुष्मान शुक्ल,आरव मौर्य,प्रतीक वर्मा,यशांक,बहन प्रेरणा यदुवंशी,यज्ञांशी पाण्डेय,श्रीश,आर्या यादव,किंशुकी त्रिपाठी, अमृता और पीहू मिश्रा को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डाक्टर पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ वी के झा,समिति सदस्य शैलेन्द्र चतुर्वेदी,विनय कुमार सिंह,परीक्षा प्रभारी राकेश सिंह,गिरीश दूबे,रमेश मिश्र,अनिल कुमार पाण्डेय,द्वारिका नाथ पाण्डेय, कमलेश तिवारी,रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी,कौशलेन्द्र त्रिपाठी, दीनदयाल विश्वकर्मा,हनुमंत सिंह,दिलीप मौर्य समेत सभी आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित रहे।
अमृत भारत योजना के तहत सुल्तानपुर नवनिर्मित URMU शाखा कार्यालय का उद्घाटन शाखा संरक्षक एस के तिवारी के कर कमलो द्वारा किया गया*
सुल्तानपुर,दिन शनिवार को सुलतानपुर जंक्शन स्थित अमृत भारत योजना के अंतर्गत नवनिर्मित उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सुलतानपुर के कार्यालय का उद्घाटन शाखा के संरक्षक श्री सुरेश कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस उपलक्ष्य में गायत्री पूजा एवं हवन किया गया। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष रईश अहमद, सभासद दिनेश चौरसिया, सुभाषचन्द्र, मिथिलेश पाण्डेय, एस पी यादव, एस बी सिंह,मुकेश कुमार,रविंद्र कुमार यादव,नीतीश कुमार,धीरज मिश्रा, इंद्रजीत,मानवेंद्र सिंह,शिव कुमार,अविनाश, मुराद अहमद,विकास कुमार,रामविलास, श्याम सुंदर सहीत सैकड़ों कर्मचारियों मौजूद रहे।