सरस्वती विद्या मन्दिर में परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न*
बहन आराध्या मिश्रा और स्वीकृति गुप्ता 99.6% अंकों के साथ बनीं टापर। 293 छात्रों ने 90% से भी अधिक अंक प्राप्त किए। सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ़ने वाले छात्र अपनी बात की शुरुआत भारत माता से करते हैं। उक्त बातें सुलतानपुर नगर के विधायक विनोद कुमार सिंह ने सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में कही।
छात्रों एवं अभिभावकों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या मन्दिर के छात्रों की सोच बड़े-बड़े शहरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सोच से कहीं अधिक बेहतर है। शहर के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भारत माता की बात नहीं करते हैं , जबकि विद्या मन्दिर के छात्र भारत माता से ही अपनी बात की शुरुआत करते हैं। भारतीय संस्कृति को सहेजने में सरस्वती विद्या मन्दिर का महत्वपूर्ण योगदान है।यहां के छात्रों का अनुशासन और संस्कार अनुकरणीय है। जो इस विद्यालय की सशक्त नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने वार्षिक परीक्षाफल का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारे भैया बहनों ने वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वार्षिक परीक्षा में कुल 2499 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिनमें से 98.8% परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। 293 छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए।बहन आराध्या मिश्रा तथा स्वीकृति गुप्ता 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय की टापर बनीं।कक्षा 9 के भैया दिव्यांशु पाण्डेय ने 99% और कक्षा 11 के आशुतोष सिंह ने भी 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सर्दी,गर्मी,वर्षा और तूफान की चिंता न करके विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले भैया अंशुल तिवारी,ध्रुव मिश्र, आयुष्मान शुक्ल,आरव मौर्य,प्रतीक वर्मा,यशांक,बहन प्रेरणा यदुवंशी,यज्ञांशी पाण्डेय,श्रीश,आर्या यादव,किंशुकी त्रिपाठी, अमृता और पीहू मिश्रा को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डाक्टर पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ वी के झा,समिति सदस्य शैलेन्द्र चतुर्वेदी,विनय कुमार सिंह,परीक्षा प्रभारी राकेश सिंह,गिरीश दूबे,रमेश मिश्र,अनिल कुमार पाण्डेय,द्वारिका नाथ पाण्डेय, कमलेश तिवारी,रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी,कौशलेन्द्र त्रिपाठी, दीनदयाल विश्वकर्मा,हनुमंत सिंह,दिलीप मौर्य समेत सभी आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर,दिन शनिवार को सुलतानपुर जंक्शन स्थित अमृत भारत योजना के अंतर्गत नवनिर्मित उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सुलतानपुर के कार्यालय का उद्घाटन शाखा के संरक्षक श्री सुरेश कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस उपलक्ष्य में गायत्री पूजा एवं हवन किया गया।
इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष रईश अहमद, सभासद दिनेश चौरसिया, सुभाषचन्द्र, मिथिलेश पाण्डेय, एस पी यादव, एस बी सिंह,मुकेश कुमार,रविंद्र कुमार यादव,नीतीश कुमार,धीरज मिश्रा, इंद्रजीत,मानवेंद्र सिंह,शिव कुमार,अविनाश, मुराद अहमद,विकास कुमार,रामविलास, श्याम सुंदर सहीत सैकड़ों कर्मचारियों मौजूद रहे।
महताब खान बने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुड़वार के कार्यवाहक अध्यक्ष।
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुड़वार के वर्तमान अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सिंह इकत्तीस मार्च को सेवा निवृत्त हो रहे हैं ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुड़वार की कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार में अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सिंह ने बुलाकर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुड़वार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे महताब खान को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया।
जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए अपना समर्थन दिया। महताब ने कहा कि शिक्षकों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा किसी भी शिक्षक को कोई समस्या यदि आती है तो मुझे फोन करके अवगत कराए समस्या का समाधान अधिकारियों से मिलकर कराया जाएगा। बैठक में मनोज मौर्या धनंजय कुमार सुनील कनौजिया फूलचंद लोकेश सिंह देशराज प्रीति शर्मा श्वेता सिंह आराधना यादव इसरार अहमद उमेश सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर,सऊदी अरब स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के विध्वंस को लेकर दुनिया भर के साथ-साथ अब सुल्तानपुर में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को अमहट में शिया समुदाय के लोगों ने मौलाना मोहम्मद जाफर खान के नेतृत्व में एक विशाल विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पैगंबर मोहम्मद साहब के परिवार के सदस्यों के उन मजारों का फिर से निर्माण कराया जाए जिन्हें वर्षों पहले ध्वस्त कर दिया गया था। यहां राष्ट्रपति को सम्बोधित एक मांग पत्र एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी को सौंपा गया।
मौलाना मोहम्मद जाफर खान ने प्रदर्शन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा यह कोई नया विरोध नहीं है, बल्कि पैगंबर (SAW) और उनके परिवार के प्रति अटूट प्रेम रखने वाले लोग वर्षों से इस दर्द को साझा करने के लिए जुलूस निकालते आए हैं। मौलाना ने कहा कि आज दुनिया में दो तरह के मुसलमान हैं। एक वो, जिन्हें अहले-बैत (पैगंबर के परिवार) से सच्ची मोहब्बत है और वे उनके सम्मान के लिए आवाज उठा रहे हैं। दूसरे वो, जो खुद को केवल नाम का मुसलमान कहते हैं और इस जुल्म पर खामोश हैं।
उन्होंने गांधी जी और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्वों का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई भी 'जिंदा कौम' अपनी कुर्बानियों को याद रखने के लिए उनकी यादगारें और मूर्तियां बनाती है। इसी तरह, अहले-बैत के रोजे (मकबरे) भी इंसानियत और कुर्बानी का प्रतीक हैं। मौलाना ने चेतावनी दी कि यदि इन यादगारों को खत्म कर दिया गया, तो समाज में "जंगल राज" फैल जाएगा और इंसानियत, मानवता व प्रेम के जज्बात खत्म हो जाएंगे। उनकी एकमात्र मांग है कि जन्नतुल बकी में अहले-बैत के मजारों का पुनः निर्माण हो ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी महानता को सलाम कर सकें और उनके बताए रास्ते पर चल सकें।
यहां पर नगर कोतवाल संदीप राय अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शन में मौलाना आसिफ नकवी, मौलाना जीशान खान, मौलाना तौसीफ़, हैदर अब्बास, एमएच खान एडवोकेट, अजादार हुसैन आदि मौजूद रहे।
सुलतानपुर,जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया और आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। जिला पूर्ति विभाग के सभी सप्लाई इंस्पेक्टर ने सुबह 7 बजे से ही कादीपुर अखंड नगर, लंभुआ, नारायणपुर, प्यागीपुर आहट, तथा बस अड्डा क्षेत्र सहित जनपद के दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर एक साथ निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर वैभव श्रीवास्तव एवं मुबीन सिद्दीकी लगातार पेट्रोल पंपों पर मौजूद रहे और आम जनता से सीधा संवाद कर स्थिति स्पष्ट की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध ईंधन स्टॉक की जांच की तथा आपूर्ति व्यवस्था को परखा। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव या दुर्व्यवहार न किया जाए तथा सभी को सामान्य रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी व्यक्ति को पेट्रोल, डीजल या गैस प्राप्त करने में समस्या आती है तो वह जिला पूर्ति कार्यालय सुलतानपुर के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9120098526, 7800900041 एवं 9696282871 पर संपर्क कर सकता है। *जनता से अपील* प्रशासन ने लोगों से घबराकर ईंधन की अनावश्यक खरीदारी न करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन द्वारा लगातार पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों की निगरानी की जा रही है, ताकि कालाबाजारी या कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। *डीजल-पेट्रोल की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश जारी* *अब बोतल, डिब्बे व ड्रम में ईंधन देने पर सख्ती* सुलतानपुर। जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा नए निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार अब पेट्रोल पंपों से ईंधन बोतल, डिब्बे, ड्रम या अन्य पात्रों में देने पर सख्ती बरती जाएगी। उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल केवल वाहनों में ही उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम अनावश्यक भंडारण एवं कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है। पेट्रोल पंप संचालकों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह फैसला युवाओं के हितों के है विपरीत : अभिषेक सिंह राणा* सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी, सुल्तानपुर ने अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) के स्थानांतरण का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में सुल्तानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा द्वारा अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा को पत्र लिखा गया है। पत्र में बताया गया है कि अमेठी में सेना भर्ती कार्यालय वर्ष 1988 से संचालित हो रहा है, जहां अमेठी समेत आसपास के करीब 13 जनपदों के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया होती रही है। अब इस कार्यालय को अयोध्या स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस ने मांग की है कि सेना भर्ती कार्यालय को अमेठी से स्थानांतरित न किया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में पहले की तरह सुविधा मिलती रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि यह फैसला युवाओं के हितों के विपरीत है और यदि इसे रोका नहीं गया तो क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सांसद से इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
सुल्तानपुर/अमेठी: जिले की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी, जो कि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला की पत्नी हैं, को फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य आरोपों के मामले में जेल भेजा गया है।
सड़क पर दौड़ रही स्कूली वाहनों को चिन्हित कर प्रबंधक व वाहन स्वामियों पर होगा मुकदमा दर्ज।
1 hour and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.0k