स्कूली वाहनो की फिटनेस बैद्धता होगी अनिवार्य - अल्का शुक्ला*
सड़क पर दौड़ रही स्कूली वाहनों को चिन्हित कर प्रबंधक व वाहन स्वामियों पर होगा मुकदमा दर्ज।
सुल्तानपुर,स्कूली वाहनों की फिटनेस वैद्धता समाप्त हो जाने वाले ऐसे वाहन स्वामी स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व प्रशासन ने कडा रूख दिखाते हुए वाहनों की फिटनेस व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के लिए एक सख्त नोटिस जारी किया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्का शुक्ला ने ऐसे विद्यालयों में शम्बद्ध वाहनों पर आने जाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं के जीवन सुरक्षा को ध्यान मे रखकर ऐसे वाहन स्वामियों को सख्ती का पत्र जारी कर 130 से अधिक वाहन स्वमियों को अपना वाहन जल्द से जल्द दुरुस्त कराने को कहा है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अल्का शुक्ला द्वारा जारी सूची मे ऐसे अभिभावक को आगाह किया है कि वे ऐसे वाहन पर अपने बच्चों को कदापि न भेजें जिन वाहनो का फिटनेस सही नहीं है,वल्कि वे अभिभावक यह भी तहकीकात कर ले, कि वाहनो की टूटी फर्स,टूटी खिडकियां, हार्न,लाइट दुरुस्त रहे। अगर कोई वाहन स्वामी बिभाग से तत्काल गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त कर लेते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
साइबर ठगी में पश्चिम बंगाल के फरीद की जमानत खारिज
*जिला जज की अदालत ने 2.75 करोड़ की ठगी में नहीं दी राहत*

सुलतानपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी करने व 2.75 करोड़ की साइबर ठगी के आरोप से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल के आरोपी फरीद मलिक की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर बुधवार को जिला जज की अदालत मे सुनवाई चली। प्रभारी जिला जज संध्या चौधरी की अदालत ने आरोपी के अपराध को समाज के लिए अत्यंत घातक व बेहद गंभीर मानते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दिया है।
कोतवाली नगर के विवेकानन्द नगर के वर्तमान व चांदा थाने के सफीपुर स्थायी निवासी भास्कर पांडेय ने गत 14 अक्टूबर को अशिका वेल्थ बिल्डर्स नेटवर्क के व्हाट्सएप ग्रुप के खिलाफ साइबर थाने में धोखाधड़ी व लाखों की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। उनके आरोप के मुताबिक साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर 10.11 लाख रुपए गत अप्रैल व मई माह में जमा कराकर उनसे ठग लिए। ठगी का शिकार होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामला दर्ज कराया। वहीं अमेठी जिले के अभिषेक सिंह ने भी इन्हीं साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।आरोपियो का यह गिरोह कई प्रदेशों में फैला हुआ है। पुलिस की जांच में करीब 2.75 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में लोगों को लुभावनी स्कीम बताकर उन्हें अपने जाल में फंसा कर निवेश करने व बड़े स्तर पर फ्रॉड का काम आरोपी करते रहे। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल असम राज्य के हनीफ काजी, शमसुद्दीन,सफीकुल इस्लाम व जाकिर खान एवं मुंबई के संतोष सर्वे, विजय ईश्वर पश्चिम बंगाल के फरीद मलिक को जेल भेजने की कारवाई किया था। मामले में आरोपी जाकिर खान,संतोष सर्वे, विजय इश्वर व अन्य की जमानत अर्जी पूर्व में खारिज हो चुकी है। अदालत ने आरोपी फरीद मलिक की भूमिका को अत्यंत गंभीर मानते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दिया है।
अम्बेडकर मूर्ति तोड़ने से भड़का गांव! रातों-रात खंडित की गई प्रतिमा, लोगों में भारी आक्रोश
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अकोढ़ी में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अज्ञात बदमाशों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों में गुस्सा और आक्रोश साफ नजर आया। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
स्थानीय निवासी सियाराम के अनुसार, अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर मूर्ति पर पड़ी तो वह खंडित अवस्था में मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि यह पार्क करीब तीन वर्ष पहले बनाया गया था, जहां यह मूर्ति स्थापित की गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
सुलतानपुर में पेट्रोल पंपों पर अराजकता! नियम ताक पर, डिब्बों में धड़ल्ले से बिक रहा पेट्रोल
सुलतानपुर। सुलतानपुर में पेट्रोल पंपों की स्थिति इन दिनों पूरी तरह बेकाबू नजर आ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद पंप संचालक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हेमनापुर-वलीपुर स्थित ठाकुर राज नारायण किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर हालात सबसे ज्यादा खराब दिखाई दिए, जहां पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी-लंबी कतारों के बीच धक्का-मुक्की और “पहले मैं” की होड़ ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां नियमों के तहत बोतल या डिब्बों में पेट्रोल देने पर रोक है, वहीं यहां खुलेआम कैन और डिब्बों में पेट्रोल भरा जा रहा है। मौके से सामने आए वीडियो में भी यह साफ नजर आया, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पेट्रोल पंप संचालक का बयान भी गैर-जिम्मेदाराना सामने आया। उनका कहना था कि सड़क पर गाड़ियों की भीड़ के कारण डिब्बों में पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि गाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि “जब होगा तब देंगे।”
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर कोई प्रशासनिक व्यवस्था नजर नहीं आई। वलीपुर चौकी क्षेत्र में होने के बावजूद न तो पुलिस की मौजूदगी दिखी और न ही किसी तरह की भीड़ नियंत्रण व्यवस्था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्ति विभाग द्वारा पहले यह दावा किया गया था कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी के बीच लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
दुकान में बैठे अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या,हत्यारे की तलाश के लिए टीमें गठित*
सुल्तानपुर में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दुकान में बैठे अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही हत्यारों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। दरअसल ये मामला है कुड़वार थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार का। यही पर 55 वर्षीय माता प्रसाद पाण्डेय दुकान में बैठे हुए थे। इसी दरम्यान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल माता प्रसाद पाण्डेय को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे। जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,साथ ही हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई,पुलिस जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है। बताया जा रहा है मृतक माता प्रसाद पाण्डेय प्रापर्टी डीलर का कार्य करते थे। फिलहाल परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि माता प्रसाद कुड़वार थाने के हिस्ट्रीशीटर थे और इनपर करीब आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज थे, और अभी हाल में ही ये जेल से बाहर आए थे। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट 2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*
सुलतानपुर,पयागीपुर स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “ *माय भारत युवा फॉर विकसित भारत* ” अभियान के अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. डी. एस. मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सांख्यिकीय अधिकारी विजय चतुर्वेदी उपस्थित रहे। “माय भारत” के यूथ ऑफिसर सुधीर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “ *आपातकाल के 50 साल : लोकतंत्र के लिए सबक* ” रहा, जिस पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिनमें प्रथम स्थान — हिमांशू पाण्डेय, द्वितीय स्थान — सौरभ यादव, तृतीय स्थान — महेश निषाद, चतुर्थ स्थान- उत्कर्ष दूबे पांचवां स्थान- नीशू पाण्डेय और आदित्य दूबे ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. मो. शाहिद, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो अनुज कुमार पटेल एवं शशिकांत मिश्र उपस्थित रहे , जिन्होंने निष्पक्ष रूप से प्रतिभागियों का आकलन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि ने कुशलतापूर्वक किया।इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को “माय भारत” प्रिंटेड टी-शर्ट एवं लंच पैकेट वितरित किए गए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती, जागरूक नागरिकता एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. शाहनवाज आलम ने किया। जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. दीपा सिंह, डॉ. भोलानाथ एवं डॉ. देवेंद्र मिश्र के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो मनोज मिश्र, डॉ अश्विनी सिंह, सुभाष वर्मा, अर्चना त्रिपाठी, आलोक रावत एवं कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट 2026  के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सुलतानपुर। पयागीपुर स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “ *माय भारत युवा फॉर विकसित भारत* ” अभियान के अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. डी. एस. मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सांख्यिकीय अधिकारी विजय चतुर्वेदी उपस्थित रहे। “माय भारत” के यूथ ऑफिसर सुधीर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “ *आपातकाल के 50 साल : लोकतंत्र के लिए सबक* ” रहा, जिस पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।  प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें प्रथम स्थान — हिमांशू पाण्डेय, द्वितीय स्थान — सौरभ यादव, तृतीय स्थान — महेश निषाद, चतुर्थ स्थान- उत्कर्ष दूबे
पांचवां स्थान- नीशू पाण्डेय और आदित्य दूबे ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. मो. शाहिद, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो अनुज कुमार पटेल एवं शशिकांत मिश्र उपस्थित रहे , जिन्होंने निष्पक्ष रूप से प्रतिभागियों का आकलन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि ने कुशलतापूर्वक किया।इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को “माय भारत” प्रिंटेड टी-शर्ट एवं लंच पैकेट वितरित किए गए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती, जागरूक नागरिकता एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. शाहनवाज आलम ने किया, जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. दीपा सिंह, डॉ. भोलानाथ एवं डॉ. देवेंद्र मिश्र के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो मनोज मिश्र, डॉ अश्विनी सिंह, सुभाष वर्मा, अर्चना त्रिपाठी, आलोक रावत एवं कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।
आलोक आर्य को पुनः जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका अभिनंदन किया गया*
सुल्तानपुर मेहमान रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के पुनः नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष आलोक आर्य का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा फूल माला, अंग वस्त्र एवं बुके देकर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्हें पुनः जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन परिवार के तरफ से हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि आप जैसे ऊर्जावान व्यक्तित्व का हमें मार्गदर्शन मिलता रहता है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मनोकामना है कि आप निरंतर और भी आगे बढ़ते रहें।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित रैली को हरी हरी झंडी दिखा कर किया रवाना*
सुल्तानपुर में आज पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति 5 के तहत आयोजित रैली को हरी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। गौरलतब हो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 का शुभारंभ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर किया गया था, जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। इस चरण का उद्देश्य महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना,साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारी एकत्रित हुई, जिसके बाद पैदल, स्कूटी सहित तमाम माध्यमों से नगर के विभिन्न मार्गों के लिए पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक चारु निगम की माने तो सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई निर्देश जारी किए गए थे, इसी के प्रचार प्रसार के तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनकी माने तो पीड़ित महिलाओं की एफआईआर करने और चार्जशीट लगाने को छोड़कर और तमाम विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसी के तहत तमाम विभागों की सैकड़ों महिला कर्मियों की रैली निकाल कर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया गया। ये नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। मिशन शक्ति केंद्रों में तमाम स्तर से ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी ताकि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाई जा सके। आशा बहुओं के जरिए भी गांव गांव में चौपाल लगाई जाएगी, इसमें महिला पुलिस की भी टीम रहेगी तो उनकी समस्याओं के निदान में उनकी मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने तमाम महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर होने की बात कही।
इनामी बदमाश ने जौनपुर के सरपतहा थाने में किया सरेंडर,सुल्तानपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई,25-25 हजार का था इनाम*
सुलतानपुर के चर्चित कल्याणपुर गोलीकांड का फरार अभियुक्त नितिन तिवारी ने जौनपुर के सरपतहा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। सुलतानपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नितिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नितिन तिवारी,जो मूल रूप से जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के चौबाहा गांव का निवासी है,कल्याणपुर गोलीकांड के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस के बढ़ते दबाव और इनाम घोषित होने के बाद उसने खुद को घिरा हुआ महसूस किया और अपने गृह जनपद में आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। नितिन तिवारी के आत्मसमर्पण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुद को सरपतहा थाने में पुलिस के हवाले करते हुए 'सही-सलामत' स्थिति में दिख रहा है। माना जा रहा है कि मुठभेड़ के डर से अभियुक्त ने सार्वजनिक रूप से आत्मसमर्पण करने की रणनीति अपनाई ताकि उसकी गिरफ्तारी रिकॉर्ड पर रहे।

इस संबंध में सीओ विनय गौतम ने बताया कि 15 मार्च को अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में अब तक 12 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। शेष फरार अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सीओ गौतम ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के दबाव के कारण नितिन तिवारी ने सरपतहा थाने में आत्मसमर्पण किया, जहां से अखण्डनगर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और गोलीकांड से जुड़े अन्य तथ्यों व संलिप्त लोगों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है।