सुलतानपुर में पेट्रोल पंपों पर अराजकता! नियम ताक पर, डिब्बों में धड़ल्ले से बिक रहा पेट्रोल
सुलतानपुर। सुलतानपुर में पेट्रोल पंपों की स्थिति इन दिनों पूरी तरह बेकाबू नजर आ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद पंप संचालक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हेमनापुर-वलीपुर स्थित ठाकुर राज नारायण किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर हालात सबसे ज्यादा खराब दिखाई दिए, जहां पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी-लंबी कतारों के बीच धक्का-मुक्की और “पहले मैं” की होड़ ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां नियमों के तहत बोतल या डिब्बों में पेट्रोल देने पर रोक है, वहीं यहां खुलेआम कैन और डिब्बों में पेट्रोल भरा जा रहा है। मौके से सामने आए वीडियो में भी यह साफ नजर आया, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पेट्रोल पंप संचालक का बयान भी गैर-जिम्मेदाराना सामने आया। उनका कहना था कि सड़क पर गाड़ियों की भीड़ के कारण डिब्बों में पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि गाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि “जब होगा तब देंगे।”
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर कोई प्रशासनिक व्यवस्था नजर नहीं आई। वलीपुर चौकी क्षेत्र में होने के बावजूद न तो पुलिस की मौजूदगी दिखी और न ही किसी तरह की भीड़ नियंत्रण व्यवस्था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्ति विभाग द्वारा पहले यह दावा किया गया था कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी के बीच लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
दुकान में बैठे अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या,हत्यारे की तलाश के लिए टीमें गठित*
सुल्तानपुर में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दुकान में बैठे अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही हत्यारों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। दरअसल ये मामला है कुड़वार थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार का। यही पर 55 वर्षीय माता प्रसाद पाण्डेय दुकान में बैठे हुए थे। इसी दरम्यान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल माता प्रसाद पाण्डेय को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे। जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,साथ ही हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई,पुलिस जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है। बताया जा रहा है मृतक माता प्रसाद पाण्डेय प्रापर्टी डीलर का कार्य करते थे। फिलहाल परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि माता प्रसाद कुड़वार थाने के हिस्ट्रीशीटर थे और इनपर करीब आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज थे, और अभी हाल में ही ये जेल से बाहर आए थे। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट 2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*
सुलतानपुर,पयागीपुर स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “ *माय भारत युवा फॉर विकसित भारत* ” अभियान के अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. डी. एस. मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सांख्यिकीय अधिकारी विजय चतुर्वेदी उपस्थित रहे। “माय भारत” के यूथ ऑफिसर सुधीर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “ *आपातकाल के 50 साल : लोकतंत्र के लिए सबक* ” रहा, जिस पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिनमें प्रथम स्थान — हिमांशू पाण्डेय, द्वितीय स्थान — सौरभ यादव, तृतीय स्थान — महेश निषाद, चतुर्थ स्थान- उत्कर्ष दूबे पांचवां स्थान- नीशू पाण्डेय और आदित्य दूबे ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. मो. शाहिद, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो अनुज कुमार पटेल एवं शशिकांत मिश्र उपस्थित रहे , जिन्होंने निष्पक्ष रूप से प्रतिभागियों का आकलन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि ने कुशलतापूर्वक किया।इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को “माय भारत” प्रिंटेड टी-शर्ट एवं लंच पैकेट वितरित किए गए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती, जागरूक नागरिकता एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. शाहनवाज आलम ने किया। जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. दीपा सिंह, डॉ. भोलानाथ एवं डॉ. देवेंद्र मिश्र के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो मनोज मिश्र, डॉ अश्विनी सिंह, सुभाष वर्मा, अर्चना त्रिपाठी, आलोक रावत एवं कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट 2026  के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सुलतानपुर। पयागीपुर स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “ *माय भारत युवा फॉर विकसित भारत* ” अभियान के अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. डी. एस. मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सांख्यिकीय अधिकारी विजय चतुर्वेदी उपस्थित रहे। “माय भारत” के यूथ ऑफिसर सुधीर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “ *आपातकाल के 50 साल : लोकतंत्र के लिए सबक* ” रहा, जिस पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।  प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें प्रथम स्थान — हिमांशू पाण्डेय, द्वितीय स्थान — सौरभ यादव, तृतीय स्थान — महेश निषाद, चतुर्थ स्थान- उत्कर्ष दूबे
पांचवां स्थान- नीशू पाण्डेय और आदित्य दूबे ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. मो. शाहिद, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो अनुज कुमार पटेल एवं शशिकांत मिश्र उपस्थित रहे , जिन्होंने निष्पक्ष रूप से प्रतिभागियों का आकलन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि ने कुशलतापूर्वक किया।इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को “माय भारत” प्रिंटेड टी-शर्ट एवं लंच पैकेट वितरित किए गए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती, जागरूक नागरिकता एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. शाहनवाज आलम ने किया, जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. दीपा सिंह, डॉ. भोलानाथ एवं डॉ. देवेंद्र मिश्र के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो मनोज मिश्र, डॉ अश्विनी सिंह, सुभाष वर्मा, अर्चना त्रिपाठी, आलोक रावत एवं कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।
आलोक आर्य को पुनः जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका अभिनंदन किया गया*
सुल्तानपुर मेहमान रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के पुनः नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष आलोक आर्य का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा फूल माला, अंग वस्त्र एवं बुके देकर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्हें पुनः जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन परिवार के तरफ से हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि आप जैसे ऊर्जावान व्यक्तित्व का हमें मार्गदर्शन मिलता रहता है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मनोकामना है कि आप निरंतर और भी आगे बढ़ते रहें।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित रैली को हरी हरी झंडी दिखा कर किया रवाना*
सुल्तानपुर में आज पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति 5 के तहत आयोजित रैली को हरी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। गौरलतब हो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 का शुभारंभ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर किया गया था, जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। इस चरण का उद्देश्य महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना,साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारी एकत्रित हुई, जिसके बाद पैदल, स्कूटी सहित तमाम माध्यमों से नगर के विभिन्न मार्गों के लिए पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक चारु निगम की माने तो सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई निर्देश जारी किए गए थे, इसी के प्रचार प्रसार के तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनकी माने तो पीड़ित महिलाओं की एफआईआर करने और चार्जशीट लगाने को छोड़कर और तमाम विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसी के तहत तमाम विभागों की सैकड़ों महिला कर्मियों की रैली निकाल कर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया गया। ये नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। मिशन शक्ति केंद्रों में तमाम स्तर से ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी ताकि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाई जा सके। आशा बहुओं के जरिए भी गांव गांव में चौपाल लगाई जाएगी, इसमें महिला पुलिस की भी टीम रहेगी तो उनकी समस्याओं के निदान में उनकी मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने तमाम महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर होने की बात कही।
इनामी बदमाश ने जौनपुर के सरपतहा थाने में किया सरेंडर,सुल्तानपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई,25-25 हजार का था इनाम*
सुलतानपुर के चर्चित कल्याणपुर गोलीकांड का फरार अभियुक्त नितिन तिवारी ने जौनपुर के सरपतहा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। सुलतानपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नितिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नितिन तिवारी,जो मूल रूप से जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के चौबाहा गांव का निवासी है,कल्याणपुर गोलीकांड के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस के बढ़ते दबाव और इनाम घोषित होने के बाद उसने खुद को घिरा हुआ महसूस किया और अपने गृह जनपद में आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। नितिन तिवारी के आत्मसमर्पण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुद को सरपतहा थाने में पुलिस के हवाले करते हुए 'सही-सलामत' स्थिति में दिख रहा है। माना जा रहा है कि मुठभेड़ के डर से अभियुक्त ने सार्वजनिक रूप से आत्मसमर्पण करने की रणनीति अपनाई ताकि उसकी गिरफ्तारी रिकॉर्ड पर रहे।

इस संबंध में सीओ विनय गौतम ने बताया कि 15 मार्च को अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में अब तक 12 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। शेष फरार अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सीओ गौतम ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के दबाव के कारण नितिन तिवारी ने सरपतहा थाने में आत्मसमर्पण किया, जहां से अखण्डनगर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और गोलीकांड से जुड़े अन्य तथ्यों व संलिप्त लोगों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है।
कोर्ट में पैरवी के दौरान युवक पर हमला,एसपी के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर व उसके पुत्र पर केस दर्ज
सुल्तानपुर कोर्ट परिसर में मुकदमे की पैरवी के दौरान एक युवक पर हमला किया गया। यह घटना 23 मार्च को दोपहर में एसी जेएम-द्वितीय के कक्ष संख्या 18 के सामने हुई। पीड़ित युवक सैय्यद मो जीशान ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

जीशान ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने सिविल वाद संख्या 820/14 की पैरवी के लिए कोर्ट आए थे। इसी दौरान विपक्षी सैय्यद मो रहमान उर्फ मानू और उनके पुत्र मो फरान ने उन पर हमला कर दिया। जीशान के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें गाली दी, मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

मारपीट के दौरान जीशान के सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि वकीलों के बीच-बचाव के बाद उनकी जान बच सकी। जीशान ने यह भी आरोप लगाया कि मो फरहान मुकदमे में पक्षकार नहीं है, फिर भी उसने हमला किया।

पीड़ित ने बताया कि सैय्यद मो रहमान उर्फ मानू नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसका आपराधिक इतिहास है। हमले के समय मानू ने जीशान को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी और कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद जीशान काफी डरे हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
भाजपा जिला कार्यसमिति में 2027 चुनाव को लेकर मिशन मोड में जुटने का आह्वान
मिशन 2027 को लेकर भाजपा सक्रिय,नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

91 सदस्यीय कार्यसमिति में 33 महिलाओं को मिला स्थान

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सुलतानपुर, 24 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पार्टी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का भी स्वागत हुआ।इस अवसर पर जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए सभी से पूरी निष्ठा,ताकत व तन्मयता के साथ मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर व पूंजी है।

कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह ‘चुन्नू’ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय प्रताप ने किया।मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है,जिसमें 33 महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं।

बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, आनन्द जायसवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,डॉ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या,लालमणि सिंह, आशीष सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह,  रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया,रेखा निषाद,अरुण जायसवाल,राजेश दूबे निर्माण,पूजा कसौधन, राजेश सिंह,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,संजय सोमवंशी,राहुल भान मिश्रा,अतुल सिंह, आकाश जायसवाल, रचना अग्रवाल समेत मण्डल अध्यक्ष,मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशन 2027 को लेकर भाजपा सक्रिय, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत,91 सदस्यीय कार्यसमिति में 33 महिलाओं को मिला स्थान*
भाजपा जिला कार्यसमिति में 2027 चुनाव को लेकर मिशन मोड में जुटने का आह्वान*

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर*

सुलतानपुर, 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पार्टी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का भी स्वागत हुआ।इस अवसर पर जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए सभी से पूरी निष्ठा,ताकत व तन्मयता के साथ मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर व पूंजी है। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह ‘चुन्नू’ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय प्रताप ने किया। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है,जिसमें 33 महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं। बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, आनन्द जायसवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,डॉ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या,लालमणि सिंह, आशीष सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया,रेखा निषाद,अरुण जायसवाल,राजेश दूबे निर्माण,पूजा कसौधन, राजेश सिंह,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,संजय सोमवंशी,राहुल भान मिश्रा,अतुल सिंह, आकाश जायसवाल, रचना अग्रवाल समेत मण्डल अध्यक्ष,मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।