कोर्ट में पैरवी के दौरान युवक पर हमला,एसपी के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर व उसके पुत्र पर केस दर्ज
सुल्तानपुर कोर्ट परिसर में मुकदमे की पैरवी के दौरान एक युवक पर हमला किया गया। यह घटना 23 मार्च को दोपहर में एसी जेएम-द्वितीय के कक्ष संख्या 18 के सामने हुई। पीड़ित युवक सैय्यद मो जीशान ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

जीशान ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने सिविल वाद संख्या 820/14 की पैरवी के लिए कोर्ट आए थे। इसी दौरान विपक्षी सैय्यद मो रहमान उर्फ मानू और उनके पुत्र मो फरान ने उन पर हमला कर दिया। जीशान के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें गाली दी, मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

मारपीट के दौरान जीशान के सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि वकीलों के बीच-बचाव के बाद उनकी जान बच सकी। जीशान ने यह भी आरोप लगाया कि मो फरहान मुकदमे में पक्षकार नहीं है, फिर भी उसने हमला किया।

पीड़ित ने बताया कि सैय्यद मो रहमान उर्फ मानू नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसका आपराधिक इतिहास है। हमले के समय मानू ने जीशान को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी और कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद जीशान काफी डरे हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
भाजपा जिला कार्यसमिति में 2027 चुनाव को लेकर मिशन मोड में जुटने का आह्वान
मिशन 2027 को लेकर भाजपा सक्रिय,नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

91 सदस्यीय कार्यसमिति में 33 महिलाओं को मिला स्थान

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सुलतानपुर, 24 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पार्टी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का भी स्वागत हुआ।इस अवसर पर जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए सभी से पूरी निष्ठा,ताकत व तन्मयता के साथ मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर व पूंजी है।

कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह ‘चुन्नू’ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय प्रताप ने किया।मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है,जिसमें 33 महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं।

बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, आनन्द जायसवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,डॉ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या,लालमणि सिंह, आशीष सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह,  रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया,रेखा निषाद,अरुण जायसवाल,राजेश दूबे निर्माण,पूजा कसौधन, राजेश सिंह,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,संजय सोमवंशी,राहुल भान मिश्रा,अतुल सिंह, आकाश जायसवाल, रचना अग्रवाल समेत मण्डल अध्यक्ष,मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशन 2027 को लेकर भाजपा सक्रिय, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत,91 सदस्यीय कार्यसमिति में 33 महिलाओं को मिला स्थान*
भाजपा जिला कार्यसमिति में 2027 चुनाव को लेकर मिशन मोड में जुटने का आह्वान*

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर*

सुलतानपुर, 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पार्टी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का भी स्वागत हुआ।इस अवसर पर जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए सभी से पूरी निष्ठा,ताकत व तन्मयता के साथ मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर व पूंजी है। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह ‘चुन्नू’ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय प्रताप ने किया। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है,जिसमें 33 महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं। बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, आनन्द जायसवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,डॉ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या,लालमणि सिंह, आशीष सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया,रेखा निषाद,अरुण जायसवाल,राजेश दूबे निर्माण,पूजा कसौधन, राजेश सिंह,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,संजय सोमवंशी,राहुल भान मिश्रा,अतुल सिंह, आकाश जायसवाल, रचना अग्रवाल समेत मण्डल अध्यक्ष,मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनगणना में 33 विंदुओं की सूचना लेने प्रगणक पहुंचेंगे आपके घर
गोपनीय होंगे जनगणना के आंकड़े

सहायक निदेशक जनगणना, अयोध्या मण्डल अयोध्या ने किया प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन

सुल्तानपुर। स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना के फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण राजकीय आई टी आई पयागीपुर में प्रातः साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक दो प्रशिक्षण कक्षा-कक्षों में 81 शिक्षकों एवं लेखपालों को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक निदेशक जनगणना अयोध्या मण्डल अयोध्या ने प्रतिभागियों को बताया कि प्रथम चरण की जनगणना।

मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना 2026तथा द्वितीय चरण की जनगणना जनसंख्या की गणना 2027 में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिए आधार बनते हैं, मकान सूची करण, मकानों की स्थिति सुविधाएं परिसंपत्तियों की महत्वपूर्ण सूचना प्रदान करता है और जनसंख्या की गणना के लिए ढांचा भी बनाता है। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार डिजीटल जनगणना कराई जा रही है जनगणना 2027में  Census 2027_HLO मोबाइल ऐप (हाउस लिस्टिंग आपरेशन)का उपयोग करते हुए डिजीटल डेटा संग्रह करने की ओर एक बड़ा परिवर्तन किया गया है।

जनगणना 2027में पहली बार स्व -गणना प्रारंभ की जा रही है प्रगणकों को स्वगणना के माध्यम से भरे गए डाटा को सबमिट करने से पूर्व डाटा की जांच करनी होगी। ट्रेनर रजनी शुक्ला जिला प्रभारी सहायक निदेशक जनगणना,के के मिश्रा दिलीप कुमार एवं विजय चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक प्रगणक को चौंतीस विंदुओं की सूचना एच एल ओ ऐप पर फीड करना होगा।

प्रगणकों की फीडिंग सुपरवाइजर के एच एल ओ ऐप पर भी देखेंगी सुपरवाइजर डेटा की जांच करते हुए उसे सिंक करेंगे मकानों को नम्बर देना नजरी नक्शा का काम भी प्रगणकों को करना होगा।22 मई से 20जून तक यह कार्य करना है। 6प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी,16 भाषाओं में से किसी एक भाषा में यह जनगणना होगी । यह आंकड़े पूरी तरह गोपनीय होंगे किसी भी प्रगणकों एवं सुपरवाइजर द्वारा इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रणवीर सिंह आशुतोष सिंह सुचित्रानंद चतुर्वेदी अम्बरीष पाण्डेय अनूप सिंह अरविंद यादव रविन्द्र सिंह राजेश कुमार मृत्युंजय सिंह सहित सभी फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।
फर्म के कागजो की जाँच  मे मिली गड़बड़ी तो ईओ ने किया टेंडर निरस्त

*ठेकेदारी फर्मो की कमियों के आलोक मे निरस्त हुआ टैक्सी टेंपो पार्किंग ई रिक्शा व ठहराव शुल्क का टेंडर*

*सत्र 2026-27 के लिए निकाली गयी थी निविदा*

*चार फर्मो ने डाले थे टेंडर*

सैनिक इंटर प्राइजेज, अथर्व ट्रेडर्स,यश कंस्ट्रक्शन व शुक्ला इलेक्ट्रिक एण्ड कंस्ट्रक्शन ने निविदा मे  किया था प्रतिभाग

सुल्तानपुर.नगर पालिका द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए निकाला गया टेंपो टैक्सी ई रिक्शा पार्किंग लोडिंग अन लोडिंग व ठहराव शुल्क का टेंडर टेक्निकल बिड की जाँच के बाद तीन फर्मो के कागजात मे कमिया पाए जाने के बाद अधिशाषी अधिकारी द्वारा सोमवार को निरस्त कर दिया गया । सोमवार को दोपहर बाद टेक्निकल बिड खुलने पर जाँच अधिकारियों ने टेंडर पत्रवालियो की जाँच मे खामिया पाई थी जिम्मेदार अफसरों द्वारा इसे अब नये सिरे से निकाल कर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराये जाने के निर्देश जारी किये गए।
नगर पालिका से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी सत्र के लिए टेंपो टैक्सी पार्किंग शुल्क ई रिक्शा लोडिंग अनलोडिंग ठहराव शुल्क  का नगर पालिका द्वारा टेंडर निकाला गया था सोमवार को चार फर्म ने टेंडर प्रक्रिया   मे भाग लिया। दोपहर बाद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा टेक्निकल  बिड खोली गई टेक्निकल बिड खुलने के बाद फर्म के ठेकेदारों की मौजूदगी में टेक्निकल विड में प्रस्तुत किए गए कागजात की जांच की गई शुक्ला इलेक्ट्रिकल्स एंड कंस्ट्रक्शन द्वारा जताई गई आपत्ति के बाद जांच में नगर पालिका के राजश्व निरीक्षक प्रवीण सिंह कर निरीक्षक अनूप भारती व इंजीनियर हनुमान सिंह ने बारीकी से सभी फर्मो के कागजात की जांच की। जांच में पाया गया कि सैनिक इंटरप्राइजेज फर्म में नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत मांगी गई 25 लाख की गारंटी के उलट ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 15 लाख की गारंटी लगाई गई है। सैनिक इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोपराइटर के निवास के भी 14 साल पुराना होने के कारण संदिग्ध माना गया और इस निवास प्रमाण पत्र के तकनीकी जांच की बात कही गई वहीं दूसरी फर्म यश कंस्ट्रक्शन के खाते से अथर्व ट्रेडर्स व यश कंस्ट्रक्शन में सिक्योरिटी की धनराशि जमा कराई गई जिससे दोनों फर्मो के मिले होने का प्रमाण प्राप्त हुआ। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज के निर्देशन में जांच के बाद अथर्व ट्रेडर्स को जहां अपात्र पाया गया वहीं सैनिक इंटरप्राइजेज फर्म की हैसियत व निवास में कमियां दिखाते हुए टेक्निकल बिड से बाहर कर दिया गया।यहाँ शुक्ला इलेक्ट्रिक एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी के कागजों को पूरी तरह वैध करार दिया गया। अंत मे एक फर्म के पात्र होने के कारण पालिका के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा निविदा प्रक्रिया को निरस्त करते हुए आने वाले समय में पुनः निविदा करा कर टैक्सी स्टैंड का ठेका अनुबंध करने की बात कही  गई।यहाँ संदिग्ध फर्मो के अद्देयता प्रमाण पत्र जारी किये जाने का सिस्टम भी चर्चा मे रहा पालिका के इतिहास में बीते कई वर्षों में टेंपो टैक्सी स्टैंड चलाने वाली कई फर्मों द्वारा पालिका का लाखों रुपया डकारे जाने के उलट शुक्ला इलेक्ट्रिक एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बीते सत्र के ठेके को संचालित करते हुए नगर पालिका के समस्त देयको का समय से भुगतान करते हुए दोबारा टैक्सी टेंपो ई-रिक्शा पार्किंग लोडिंग अनलोडिंग एवं ठहराव शुल्क निविदा में भाग लिया था।यहाँ कागजो मे गड़बड़ी व जाली दस्तावेजो की आशंका के चलते नगर पालिका परिषद मे टेंडर डालने वाली सभी फर्मो के कागजो की बारीकी से जाँच को लेकर पालिका के अधिकारी एलर्ट हो गए है।सूत्रों का कहना है की  जाली व मानक विहीन कागजो व अफसरों को भ्रमित करते हुए टेंडर लपकने वाले ठेकेदारो की कारगुजारियो पर अफसरों द्वारा निगाह दुरुस्त की गयी है वही कानूनी फंदे से बचने के सभी प्रयास अंदर खाने शुरू हो गए बताये जाते है।
सुल्तानपुर में जमीन विवाद पर जानलेवा हमला, फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
सुल्तानपुर। जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जमीन कब्जे को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मामले में फरार चल रहे करीब एक दर्जन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह इनाम पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा घोषित किया गया है।

बताया जा रहा है कि गांव में जमीन कब्जाने को लेकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया था और पीड़ित पक्ष पर जानलेवा हमला किया गया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

इस मामले में पुलिस पहले ही सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अब पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और इनाम घोषित कर तलाश तेज कर दी गई है।
अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर में प्रभात फेरी निकाल कर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया

सुलतानपुर । शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस की याद में आजाद समाज सेवा समिति द्वारा संस्था अध्यक्ष  अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर में प्रभात फेरी निकाल कर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जिला परिषद स्थित शहीद - ए- आजम भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु कि प्रतिमाओं के समक्ष विचार गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुये संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान ने कहा कि शहीद-ए-आजम व्यक्ति नही एक विचार हैं राष्ट्र को उनके बलिदान से प्रेरणा मिलती रहेगी । वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गौड़ ने कहा कि शहीद-ए-आजम  क्रांतिकारी होने  के साथ ही एक विचारक व लेखक भी थे तथा राष्ट्र हित के समक्ष कभी भी अपने व परिवार के सुखों को महत्व नही दिया ।

उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि शहीद-ए-आजम के विचारों को धारण कर देश में एकता स्थापित होगी तथा आपस में बढ़ते मतभेद समाप्त होंगे , सरदार जेपी सिंह ने कहा कि असेंबली बम धमाका खाली अंग्रेजो के ही बहरे कानों हेतु  नही वरन देश वासियों को भी जगाने हेतु था ।  गिरीश तिवारी ने युवाओं से अपना थोड़ा समय शहीदों के जीवन के विषय जानने हेतु लगाने का आहवान किया ताकि आज युवाओं को स्मरण रहे कि शहीदों ने देशहित हेतु कितना कष्ट सहा साथ ही उन्होंने देश कि सम्प्रभुता कि हर कीमत पर रक्षा पर बल दिया । गोष्ठी मे मो० अहमद, रविंद्र तिवारी, मकसूद अंसारी, दिलीप सिंह,  वृजेश यादव मसूद अहमद (बीडीसी) शैलेश वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिकेश यादव धमेन्द्र जायसवाल हाफिज मुज्जमिल अरविंद यादव सरदार सतपाल सिंह जितेन्द्र तिवारी अनिल सिंह एडवोकेट अशोक तिवारी बब्बन गाजी व विनोद रावत  शिव नायक वर्मा कृष्ण चौरसिया दिलीप निषाद अनवर अहमद रियासत अली यूनुस सभासद रोहित सिंह सुरेश सोनी अनिल यादव वृजेश प्रजापति ज्ञानप्रकाश यादव परमात्मा शंकर अवस्थी राजेन्द्र पटवा अनिल कोरी वैभव श्रीवास्तव मन्नान भाई संतोष गुप्त राकेश गुप्त राजेश वर्मा सहित उपस्थित अन्य सैकड़ो लोगों ने शहीदों को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की ।
तहसील बल्दीराय में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
सुलतानपुर,मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की उपस्थिति में तहसील बल्दीराय सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
          
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने के निर्देश दिये गये।
       
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
फर्म के कागजो की जाँच मे मिली गड़बड़ी तो ईओ ने किया टेंडर निरस्त*
सुल्तानपुर खबर चर्चा में.....................

ठेकेदारी फर्मो की कमियों के आलोक मे निरस्त हुआ टैक्सी टेंपो पार्किंग ई रिक्शा व ठहराव शुल्क का टेंडर*

सत्र 2026-27 के लिए निकाली गयी थी निविदा*

चार फर्मो ने डाले थे टेंडर*

सैनिक इंटर प्राइजेज,अथर्व ट्रेडर्स,यश कंस्ट्रक्शन व शुक्ला इलेक्ट्रिक एण्ड कंस्ट्रक्शन ने निविदा मे किया था प्रतिभाग। सुल्तानपुर,नगर पालिका द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए निकाला गया टेंपो टैक्सी ई रिक्शा पार्किंग लोडिंग अन लोडिंग व ठहराव शुल्क का टेंडर टेक्निकल बिड की जाँच के बाद तीन फर्मो के कागजात मे कमिया पाए जाने के बाद अधिशाषी अधिकारी द्वारा सोमवार को निरस्त कर दिया गया।

सोमवार को दोपहर बाद टेक्निकल बिड खुलने पर जाँच अधिकारियों ने टेंडर पत्रवालियो की जाँच मे खामिया पाई थी जिम्मेदार अफसरों द्वारा इसे अब नये सिरे से निकाल कर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराये जाने के निर्देश जारी किये गए। नगर पालिका से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी सत्र के लिए टेंपो टैक्सी पार्किंग शुल्क ई रिक्शा लोडिंग अनलोडिंग ठहराव शुल्क का नगर पालिका द्वारा टेंडर निकाला गया था सोमवार को चार फर्म ने टेंडर प्रक्रिया मे भाग लिया।

दोपहर बाद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा टेक्निकल बिड खोली गई टेक्निकल बिड खुलने के बाद फर्म के ठेकेदारों की मौजूदगी में टेक्निकल विड में प्रस्तुत किए गए कागजात की जांच की गई शुक्ला इलेक्ट्रिकल्स एंड कंस्ट्रक्शन द्वारा जताई गई आपत्ति के बाद जांच में नगर पालिका के राजश्व निरीक्षक प्रवीण सिंह कर निरीक्षक अनूप भारती व इंजीनियर हनुमान सिंह ने बारीकी से सभी फर्मो के कागजात की जांच की। जांच में पाया गया कि सैनिक इंटरप्राइजेज फर्म में नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत मांगी गई 25 लाख की गारंटी के उलट ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 15 लाख की गारंटी लगाई गई है। सैनिक इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोपराइटर के निवास के भी 14 साल पुराना होने के कारण संदिग्ध माना गया और इस निवास प्रमाण पत्र के तकनीकी जांच की बात कही गई वहीं दूसरी फर्म यश कंस्ट्रक्शन के खाते से अथर्व ट्रेडर्स व यश कंस्ट्रक्शन में सिक्योरिटी की धनराशि जमा कराई गई जिससे दोनों फर्मो के मिले होने का प्रमाण प्राप्त हुआ। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज के निर्देशन में जांच के बाद अथर्व ट्रेडर्स को जहां अपात्र पाया गया वहीं सैनिक इंटरप्राइजेज फर्म की हैसियत व निवास में कमियां दिखाते हुए टेक्निकल बिड से बाहर कर दिया गया। यहाँ शुक्ला इलेक्ट्रिक एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी के कागजों को पूरी तरह वैध करार दिया गया। अंत मे एक फर्म के पात्र होने के कारण पालिका के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा निविदा प्रक्रिया को निरस्त करते हुए आने वाले समय में पुनः निविदा करा कर टैक्सी स्टैंड का ठेका अनुबंध करने की बात कही गई। यहाँ संदिग्ध फर्मो के अद्देयता प्रमाण पत्र जारी किये जाने का सिस्टम भी चर्चा मे रहा पालिका के इतिहास में बीते कई वर्षों में टेंपो टैक्सी स्टैंड चलाने वाली कई फर्मों द्वारा पालिका का लाखों रुपया डकारे जाने के उलट शुक्ला इलेक्ट्रिक एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बीते सत्र के ठेके को संचालित करते हुए नगर पालिका के समस्त देयको का समय से भुगतान करते हुए दोबारा टैक्सी टेंपो ई-रिक्शा पार्किंग लोडिंग अनलोडिंग एवं ठहराव शुल्क निविदा में भाग लिया था। यहाँ कागजो मे गड़बड़ी व जाली दस्तावेजो की आशंका के चलते नगर पालिका परिषद मे टेंडर डालने वाली सभी फर्मो के कागजो की बारीकी से जाँच को लेकर पालिका के अधिकारी एलर्ट हो गए है।

सूत्रों का कहना है की जाली व मानक विहीन कागजो व अफसरों को भ्रमित करते हुए टेंडर लपकने वाले ठेकेदारो की कारगुजारियो पर अफसरों द्वारा निगाह दुरुस्त की गयी है वही कानूनी फंदे से बचने के सभी प्रयास अंदर खाने शुरू हो गए बताये जाते है।
भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह,सुखदेव एवं राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
शहीदों ने स्वाधीनता आंदोलन को दी थी नई दिशा - सुशील त्रिपाठी


सुलतानपुर।23 मार्च।शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला पंचायत परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति को याद किया। नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी।उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,संदीप सिंह, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,गांधी सिंह,आलोक आर्या, रामेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सोमवंशी, दिनेश चौरसिया,राहुल भान मिश्रा,अनुज प्रताप सिंह,सौरभ पाण्डेय,रजनीश मिश्रा,शिवमूर्ति पाण्डे,अरविंद यादव, अजय सिंह फौजी, मंगरु प्रजापति, मनीष जायसवाल,मंजू तिवारी,राजीव सिंह, लालेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण तिवारी, सुधांशु सिंह,मंगरू प्रजापति, अशोक वर्मा,राजीव सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।