मिशन 2027 को लेकर भाजपा सक्रिय, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत,91 सदस्यीय कार्यसमिति में 33 महिलाओं को मिला स्थान*
भाजपा जिला कार्यसमिति में 2027 चुनाव को लेकर मिशन मोड में जुटने का आह्वान*
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर*
सुलतानपुर, 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पार्टी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का भी स्वागत हुआ।इस अवसर पर जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए सभी से पूरी निष्ठा,ताकत व तन्मयता के साथ मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर व पूंजी है।
कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह ‘चुन्नू’ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय प्रताप ने किया।
मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है,जिसमें 33 महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, आनन्द जायसवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,डॉ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या,लालमणि सिंह, आशीष सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया,रेखा निषाद,अरुण जायसवाल,राजेश दूबे निर्माण,पूजा कसौधन, राजेश सिंह,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,संजय सोमवंशी,राहुल भान मिश्रा,अतुल सिंह, आकाश जायसवाल, रचना अग्रवाल समेत मण्डल अध्यक्ष,मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला कार्यसमिति में 2027 चुनाव को लेकर मिशन मोड में जुटने का आह्वान*
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए सभी से पूरी निष्ठा,ताकत व तन्मयता के साथ मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर व पूंजी है।
कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह ‘चुन्नू’ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय प्रताप ने किया।
मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है,जिसमें 33 महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, आनन्द जायसवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,डॉ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या,लालमणि सिंह, आशीष सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया,रेखा निषाद,अरुण जायसवाल,राजेश दूबे निर्माण,पूजा कसौधन, राजेश सिंह,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,संजय सोमवंशी,राहुल भान मिश्रा,अतुल सिंह, आकाश जायसवाल, रचना अग्रवाल समेत मण्डल अध्यक्ष,मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोपनीय होंगे जनगणना के आंकड़े
सुल्तानपुर। जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जमीन कब्जे को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
सुलतानपुर,मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की उपस्थिति में तहसील बल्दीराय सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
सुल्तानपुर खबर चर्चा में.....................
सुल्तानपुर,नगर पालिका द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए निकाला गया टेंपो टैक्सी ई रिक्शा पार्किंग लोडिंग अन लोडिंग व ठहराव शुल्क का टेंडर टेक्निकल बिड की जाँच के बाद तीन फर्मो के कागजात मे कमिया पाए जाने के बाद अधिशाषी अधिकारी द्वारा सोमवार को निरस्त कर दिया गया।
सैनिक इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोपराइटर के निवास के भी 14 साल पुराना होने के कारण संदिग्ध माना गया और इस निवास प्रमाण पत्र के तकनीकी जांच की बात कही गई वहीं दूसरी फर्म यश कंस्ट्रक्शन के खाते से अथर्व ट्रेडर्स व यश कंस्ट्रक्शन में सिक्योरिटी की धनराशि जमा कराई गई जिससे दोनों फर्मो के मिले होने का प्रमाण प्राप्त हुआ। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज के निर्देशन में जांच के बाद अथर्व ट्रेडर्स को जहां अपात्र पाया गया वहीं सैनिक इंटरप्राइजेज फर्म की हैसियत व निवास में कमियां दिखाते हुए टेक्निकल बिड से बाहर कर दिया गया। यहाँ शुक्ला इलेक्ट्रिक एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी के कागजों को पूरी तरह वैध करार दिया गया। अंत मे एक फर्म के पात्र होने के कारण पालिका के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा निविदा प्रक्रिया को निरस्त करते हुए आने वाले समय में पुनः निविदा करा कर टैक्सी स्टैंड का ठेका अनुबंध करने की बात कही गई।
शहीदों ने स्वाधीनता आंदोलन को दी थी नई दिशा - सुशील त्रिपाठी
आज सोमवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सुलतानपुर की मासिक ब्रांच काउंसिल मीटिंग यूनियन कार्यालय सुलतानपुर में आयोजित किया गया। बैठक में शाखा का पुनर्गठन के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ।
चुनाव में श्री पंकज दुबे को फिर से निर्विरोध शाखामंत्री एवं श्री बृजेश यादव को शाखा अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी हेतु दिल्ली से उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदंबा तिवारी जी, लखनऊ से मंडलमंत्री श्री अवधेश दूबे जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री पियूष निगम जी उपस्थित रहे।
केंद्रीय एवं मंडल पदाधिकारी के सुलतानपुर आगमन पर सैकड़ों कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पहार से स्वागत किया। अतुल कुमार, आकास तिवारी, रविन्द्र कुमार एवं गौरव सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष जी ने यू आर एम यू की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर विनोद वर्मा, धीरज मिश्रा, श्यामसुंदर, गुलाब चन्द्र, नितिश कुमार, विपिन कुमार, मानवेन्द्र सिंह, सियाराम चौरसिया, शिवराम यादव, शशांक तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
1 hour and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k