भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह,सुखदेव एवं राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
शहीदों ने स्वाधीनता आंदोलन को दी थी नई दिशा - सुशील त्रिपाठी
सुलतानपुर।23 मार्च।शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला पंचायत परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति को याद किया। नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी।उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,संदीप सिंह, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,गांधी सिंह,आलोक आर्या, रामेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सोमवंशी, दिनेश चौरसिया,राहुल भान मिश्रा,अनुज प्रताप सिंह,सौरभ पाण्डेय,रजनीश मिश्रा,शिवमूर्ति पाण्डे,अरविंद यादव, अजय सिंह फौजी, मंगरु प्रजापति, मनीष जायसवाल,मंजू तिवारी,राजीव सिंह, लालेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण तिवारी, सुधांशु सिंह,मंगरू प्रजापति, अशोक वर्मा,राजीव सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

शहीदों ने स्वाधीनता आंदोलन को दी थी नई दिशा - सुशील त्रिपाठी

आज सोमवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सुलतानपुर की मासिक ब्रांच काउंसिल मीटिंग यूनियन कार्यालय सुलतानपुर में आयोजित किया गया। बैठक में शाखा का पुनर्गठन के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ।
चुनाव में श्री पंकज दुबे को फिर से निर्विरोध शाखामंत्री एवं श्री बृजेश यादव को शाखा अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी हेतु दिल्ली से उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदंबा तिवारी जी, लखनऊ से मंडलमंत्री श्री अवधेश दूबे जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री पियूष निगम जी उपस्थित रहे।
केंद्रीय एवं मंडल पदाधिकारी के सुलतानपुर आगमन पर सैकड़ों कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पहार से स्वागत किया। अतुल कुमार, आकास तिवारी, रविन्द्र कुमार एवं गौरव सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष जी ने यू आर एम यू की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर विनोद वर्मा, धीरज मिश्रा, श्यामसुंदर, गुलाब चन्द्र, नितिश कुमार, विपिन कुमार, मानवेन्द्र सिंह, सियाराम चौरसिया, शिवराम यादव, शशांक तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद में स्मार्टमीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान है अधिकारियों में भी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कोई भी जिम्मेदार ब्यक्ति इस प्रकरण पर कुछ बोल नहीं पा रहा है विद्युत बिल मनमाने ढंग से आ रहे हैं बिल अपडेट नहीं हो रहे हैं इन सभी समस्याओं को लेकर नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी वरुण मिश्र व अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है वरूण मिश्र ने कहा कि जनता को ठगने वाला काम चल रहा है नाम तो स्मार्टमीटर है लेकिन उसका काम मूर्ख बनाने वाला है उन्होंने जनता से अपील की कि इसका बहिष्कार करें उन्होंने लोगों से स्मार्टमीटर न लगवाने की अपील की, अधिवक्ता व आर टी आई एक्टिविस्ट राघवेंद्र सिंह ने कहा कि स्मार्टमीटर में बहुत खामियां हैं और कोई समस्याएँ सुनने वाला कोई नहीं है अधिकारी मस्त हैं जनता त्रस्त है लेकिन ऐसा चलने नहीं दिया जाएगा इस अवसर पर अख्तर राइन, धर्मात्मा सिंह, हिमांशु मिश्रा, प्रभाशंकर पाण्डेय, गौरव सिंह संतोष तिवारी, आकाश शुक्ल समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे सबने 1 स्वर में कहा कि यदि 15 दिनों में इसपर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
सुल्तानपुर। जहां भी घटना होती है मैं जाता हूं, हमारी पार्टी के लोग जाते हैं, हमारा बेटा जाता है और आवाज उठाता हूं। सब सरकार है हमारी, हम मजबूती के साथ खड़े हैं। यह बातें निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कही। उन्होंने अपने सक्रिय राजनीतिक रुख को दोहराते हुए कहा कि हर मुद्दे पर उनकी पार्टी और कार्यकर्ता आगे रहकर आवाज उठाते हैं और जनता के बीच लगातार काम कर रहे हैं।
**छात्रों के मध्य कक्षा 6 ,9 एवं 11 में प्रवेश पाने की प्रतिस्पर्धा*
सुल्तानपुर,जिले में मुसलमानों ने अकीदत और हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया। शनिवार को पूरे जनपद के लगभग 150 ईदगाहों और करीब 2100 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। हर तरफ अमन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
सुल्तानपुर,किसान के पुत्र ने आईआईटी जैम की परीक्षा पूरे देश में 1051 रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है।जिले के होनहार शिवम शर्मा शहर के एक सिविल लाइन स्थित ड्रीम विजन एकेडमी कोचिंग से पढ़ाई कर सफलता हांसिल की है।उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापक डॉ जितेंद्र कुमार यादव को दिया है।शिवम शर्मा ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा सीएल इंटरमीडिएट कॉलेज से की है।उन्होंने बताया कि उनका सपना जेआरएफ के एग्जाम को क्रैक कर एक अच्छा रिसर्चर बनना है।मोतिगरपुर ब्लॉक के उघरपुर भटपुरा ढेमा के निवासी शिवम ने बताया कि उनके पिता यज्ञ नारायण शर्मा एक साधारण किसान हैं।ड्रीम विजन एकेडमी के निदेशक योगेश यादव ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
1 hour and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k