भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह,सुखदेव एवं राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
शहीदों ने स्वाधीनता आंदोलन को दी थी नई दिशा - सुशील त्रिपाठी


सुलतानपुर।23 मार्च।शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला पंचायत परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति को याद किया। नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी।उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,संदीप सिंह, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,गांधी सिंह,आलोक आर्या, रामेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सोमवंशी, दिनेश चौरसिया,राहुल भान मिश्रा,अनुज प्रताप सिंह,सौरभ पाण्डेय,रजनीश मिश्रा,शिवमूर्ति पाण्डे,अरविंद यादव, अजय सिंह फौजी, मंगरु प्रजापति, मनीष जायसवाल,मंजू तिवारी,राजीव सिंह, लालेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण तिवारी, सुधांशु सिंह,मंगरू प्रजापति, अशोक वर्मा,राजीव सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सुलतानपुर की मासिक ब्रांच काउंसिल मीटिंग यूनियन कार्यालय भवन में आयोजित*
आज सोमवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सुलतानपुर की मासिक ब्रांच काउंसिल मीटिंग यूनियन कार्यालय सुलतानपुर में आयोजित किया गया। बैठक में शाखा का पुनर्गठन के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में श्री पंकज दुबे को फिर से निर्विरोध शाखामंत्री एवं श्री बृजेश यादव को शाखा अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी हेतु दिल्ली से उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदंबा तिवारी जी, लखनऊ से मंडलमंत्री श्री अवधेश दूबे जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री पियूष निगम जी उपस्थित रहे। केंद्रीय एवं मंडल पदाधिकारी के सुलतानपुर आगमन पर सैकड़ों कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पहार से स्वागत किया। अतुल कुमार, आकास तिवारी, रविन्द्र कुमार एवं गौरव सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष जी ने यू आर एम यू की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर विनोद वर्मा, धीरज मिश्रा, श्यामसुंदर, गुलाब चन्द्र, नितिश कुमार, विपिन कुमार, मानवेन्द्र सिंह, सियाराम चौरसिया, शिवराम यादव, शशांक तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
वंदे मातरम की शान में,विश्व हिंदू महासंघ मैदान में

सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा व विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति  के निर्देश पर वंदे मातरम गीत की 151 वर्षगांठ व 23 मार्च को शहीद भगत सिंह,शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु के 95 वीं शहादत दिवस पर विश्व हिंदू महासंघ की सुल्तानपुर इकाई ने मा.मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौंपा जिसमें यह मांग की गई कि जिलाधिकारी कार्यालय के सामने तिकोनिया पार्क के निकट के चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित किया जाए जिससे आने वाली पीढ़ी को वंदे मातरम गीत से परिचित कराया जा सके और शहीदों के प्रति उनके मन में श्रद्धा भाव उत्पन्न हो सके।

न.पा.प.द्वारा उक्त चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित होने के बाद जिला इकाई अपने जिले के शहीदों के चित्र,तिरंगा ध्वज,यातायात संकेतक भारत माता के चित्र तथा वंदे मातरम गीत की पट्टीका से उसे सजाने का पूरा प्रयास करेगा,ज्ञापन देने के लिये जिला महामंत्री सचिन पांडे,मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता रमेश महेश्वरी,प्रख्यात कथा वाचक दिनेशानंद महाराज,राकेश सिंह दद्दू,राजेश पाठक, शनी मिश्रा,सुजीत कसौधन,शुभम दुबे आदि मौजूद रहे।
स्मार्टमीटर के नाम पर ठगी जा रही शहर की जनता : वरुण मिश्र
जनपद में स्मार्टमीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान है अधिकारियों में भी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कोई भी जिम्मेदार ब्यक्ति इस प्रकरण पर कुछ बोल नहीं पा रहा है विद्युत बिल मनमाने ढंग से आ रहे हैं बिल अपडेट नहीं हो रहे हैं इन सभी समस्याओं को लेकर नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी वरुण मिश्र व अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है वरूण मिश्र ने कहा कि जनता को ठगने वाला काम चल रहा है नाम तो स्मार्टमीटर है लेकिन उसका काम मूर्ख बनाने वाला है उन्होंने जनता से अपील की कि इसका बहिष्कार करें उन्होंने लोगों से स्मार्टमीटर न लगवाने की अपील की, अधिवक्ता व आर टी आई एक्टिविस्ट राघवेंद्र सिंह ने कहा कि स्मार्टमीटर में बहुत खामियां हैं और कोई समस्याएँ सुनने वाला कोई नहीं है अधिकारी मस्त हैं जनता त्रस्त है लेकिन ऐसा चलने नहीं दिया जाएगा इस अवसर पर अख्तर राइन, धर्मात्मा सिंह, हिमांशु मिश्रा, प्रभाशंकर पाण्डेय, गौरव सिंह संतोष तिवारी, आकाश शुक्ल समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे सबने 1 स्वर में कहा कि यदि 15 दिनों में इसपर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
2027 से पहले गठबंधन पर संजय निषाद का बयान, आरक्षण और समाज के मुद्दों पर जोर
सुल्तानपुर। जहां भी घटना होती है मैं जाता हूं, हमारी पार्टी के लोग जाते हैं, हमारा बेटा जाता है और आवाज उठाता हूं। सब सरकार है हमारी, हम मजबूती के साथ खड़े हैं। यह बातें निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कही। उन्होंने अपने सक्रिय राजनीतिक रुख को दोहराते हुए कहा कि हर मुद्दे पर उनकी पार्टी और कार्यकर्ता आगे रहकर आवाज उठाते हैं और जनता के बीच लगातार काम कर रहे हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ खड़े होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ में था, लेकिन उन्होंने दरवाजा बंद किया तो हमें आना पड़ा। मेरे आरक्षण के मुद्दे पर एक भी प्रश्न नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का मुद्दा हमारी पार्टी का है, तालघाट नदी का मुद्दा हमारी पार्टी का है और विमुक्त जनजाति के पढ़ने का मुद्दा भी हमारी पार्टी का है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भाजपा को आरक्षण विरोधी कहा जाता था, लेकिन 10 प्रतिशत अपर कास्ट को और 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिए जाने से यह आरोप हट गया है।

संजय निषाद ने आगे कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े काम किए हैं जैसे निषाद राज मंदिर और राम मंदिर का निर्माण, साथ ही मत्स्य मंत्रालय अलग करके समाज को विकास की धारा में लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी दरवाजा बंद करेगी तभी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार सब चले गए थे, लेकिन गृहमंत्री का फोन आया तो मैंने कहा कि मैं निषाद राज का वंशज हूं, हम मर्यादित लोग हैं और मर्यादित राजनीति करते हैं। निषादों का गौरवशाली इतिहास रहा है और अगर भाजपा निषाद राज की विचारधारा पर है तो यह मित्रता त्रेता की मित्रता है, जिसे साबित करने की जरूरत है।
सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर की प्रवेश परीक्षा में उमड़ा जनसैलाब
**छात्रों के मध्य कक्षा 6 ,9 एवं 11 में प्रवेश पाने की प्रतिस्पर्धा*

*अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय की सुविधा एवं उत्तम शैक्षिक परिवेश प्रदान करने से समाज में विद्यालय की प्रतिष्ठा बढी*
                      - राकेश मणि त्रिपाठी प्रधानाचार्य

जनपद मुख्यालय पर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर ज्ञान कुंज सुल्तानपुर में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु कक्षा 6 , 9 और 11 में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा में केवल सुलतानपुर ही नहीं अपितु, आस-पास के कई जनपदों के छात्रों ने भी भागीदारी की। पूर्व में निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से दो घंटे पूर्व ही विद्यालय की ओर आने वाले मार्गों पर छात्रो का हुजूम उमड़ने लगा। प्रवेश द्वार खुलते ही छात्रों एवं अभिभावकों की भीड़ अथाह सागर की लहरों की भांति उमड़ पड़ी।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह संगठन मंत्री डॉ राममनोहर जी,बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह, अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल , मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर विद्यालय प्रबंधक डाक्टर पवन कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रवेश परीक्षा देने आए छात्रों एवं उनके अभिभावकों की अगवानी की गई।शंखध्वनि एवं मंत्रोच्चार के साथ पुष्प वर्षा कर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। हाथों में पुष्पों से भरी थाली लेकर पंक्ति बद्ध खड़े आचार्य बन्धु भगिनी छात्रों का स्वागत करने में  तत्पर दिखाई दिए , मानों भक्त भगवान की आराधना में तल्लीन हो।अपने पाल्य के साथ परीक्षा दिलाने आए हुए अभिभावक इस अपार स्वागत से भावाभिभूत दिखाई दिए। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ राममनोहर जी ने कहा कि संयोगवश यह नवरात्र काल  की  पावन बेला है। और सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर पर  विद्या की देवी मां सरस्वती  साक्षात् कृपा वर्षा कर रही हैं। समाज में विद्या भारती के विद्यालयों की संस्कार एवं संस्कृति से जुड़ी व्यवस्था में पूर्ण आस्था है।

प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी जी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा  निष्पक्ष एवं शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो ,इसके लिए सारी व्यवस्था चाक चौबंद है। छात्रों एवं उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो,इस बात का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इस बार की परीक्षा में अन्य वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में छात्र भाग ले रहे हैं। यह विद्यालय की समाज में निरंतर बढ़ रही लोकप्रियता का प्रमाण है। अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय की सुविधा एवं उत्तम शैक्षिक परिवेश प्रदान करने से समाज में विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अधिकारियों द्वारा प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण भी किया गया।

विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रमेश मिश्र एवं वरिष्ठ आचार्या श्रीमती रंजना पाण्डेय के नेतृत्व में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा में परीक्षा प्रभारी राकेश सिंह , गिरीश दूबे , अनिल कुमार पाण्डेय,शरद श्रीवास्तव,सरिता त्रिपाठी, द्वारिका नाथ पाण्डेय, शिवजी राय,कौशलेन्द्र त्रिपाठी प्रतिभा मिश्रा, श्रद्धा सिंह,सुधा सिंह और शशी द्विवेदी सहित सभी आचार्य बन्धु भगिनी ने अपना अप्रतिम सहयोग प्रदान किया।
गोमती मित्रों का संदेश रखें याद,ना करें जल को बर्बाद

सुल्तानपुर :-गोमती मित्र मंडल ने 22 मार्च के साप्ताहिक श्रमदान को विश्व जल दिवस के मौके पर "जल बचाओ-जीवन बचाओ" के संदेश के साथ संपन्न किया,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि गोमती मित्रों का नदी संरक्षण का कार्यक्रम जल संरक्षण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी प्रयास है और इसमें सभी को अपनी भूमिका अदा करनी होगी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि अब नारों से काम नहीं चलेगा पानी की बर्बादी रोकनी ही होगी।

श्रमदान में सहयोग के लिये कृष्ण मोहन जी संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रान्त,उमाशंकर जिला संयोजक,केशव प्रसाद सिंह सह जिला संयोजक व पवन मिश्र सदस्य पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सुलतानपुर उपस्थित हुए और गोमती मित्रों से इस क्षेत्र में और सशक्त प्रयास करने का निवेदन किया,प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान 9:00 बजे पूरे परिसर को साफ करने के बाद समाप्त किया गया ।

जिसमें विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,राजेश पाठक,रामू सोनी,अजीत शर्मा,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,आलोक तिवारी,सौरभ कसौंधन,जयनाथ यादव,अजय प्रताप सिंह,आयूष सोनी,अर्जुन यादव,अभय मिश्र,अभय सोनी,अरुण अग्रहरि, आदि उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर में अकीदत के साथ मनाई गई, ईद-उल-फितर, अमन-चैन की मांगी गई दुआएं

सुल्तानपुर,जिले में मुसलमानों ने अकीदत और हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया। शनिवार को पूरे जनपद के लगभग 150 ईदगाहों और करीब 2100 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। हर तरफ अमन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
ईद की नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। शहर के प्रमुख ईदगाह में मौलाना अब्दुल लतीफ ने सुबह 9:00 बजे नमाज अदा कराई। मरकज मस्जिद में मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने 8:30 बजे नमाज पढ़ाई, जबकि जामिया इस्लामिया मदरसा में मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी ने सुबह 8:00 बजे नमाज अदा कराई।
इसके अलावा बीवियां मस्जिद में मौलाना कसीम कासमी ने 8:30 बजे, सेनानी बिहार मस्जिद में मौलाना इजहार ने 7:45 बजे तथा झलियावा और करौंदिया यादनगर मस्जिद में सुबह 8:00 बजे नमाज अदा कराई। इस्लाम ईदगाह में मौलाना मकबूल कासमी ने 7:30 बजे और धाराएं ईदगाह में मौलाना तुफैल कासमी ने 8:00 बजे नमाज पढ़ाई।
जिले के इसौली, कुड़वार, अलीगंज, हसनपुर, बंधुआ कला, दोस्तपुर, कादीपुर, लंभुआ और कूरेभार समेत अन्य क्षेत्रों में भी ईद-उल-फितर का त्योहार शांति और उल्लास के साथ मनाया गया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर समाजसेवी मेराज अहमद खान और शिक्षक नेता निजाम खान ने भी लोगों से मिलकर ईद की बधाई दी।
किसान के पुत्र ने आईआईटी जैम की परीक्षा पूरे देश में 1051 रैंक हासिल कर नाम किया रोशन
सुल्तानपुर,किसान के पुत्र ने आईआईटी जैम की परीक्षा पूरे देश में 1051 रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है।जिले के होनहार शिवम शर्मा शहर के एक सिविल लाइन स्थित ड्रीम विजन एकेडमी कोचिंग से पढ़ाई कर सफलता हांसिल की है।उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापक डॉ जितेंद्र कुमार यादव को दिया है।शिवम शर्मा ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा सीएल इंटरमीडिएट कॉलेज से की है।उन्होंने बताया कि उनका सपना जेआरएफ के एग्जाम को क्रैक कर एक अच्छा रिसर्चर बनना है।मोतिगरपुर ब्लॉक के उघरपुर भटपुरा ढेमा के निवासी शिवम ने बताया कि उनके पिता यज्ञ नारायण शर्मा एक साधारण किसान हैं।ड्रीम विजन एकेडमी के निदेशक योगेश यादव ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
*भव्य आयोजन के साथ मनाया गया भारतीय हिंदू नववर्ष, चौक घंटाघर पर उमड़ा जनसैलाब*
सुलतानपुर,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में 19 मार्च 2026 को चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर भारतीय हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन शहर के हृदय स्थल चौक घंटाघर पर बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह के दिशा-निर्देशन एवं जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोटिया के नेतृत्व में किया गया। जिलाध्यक्ष विजय प्रधान, जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री सरदार तेजिन्दर सिंह ने सह-संयोजक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में जिला, नगर एवं युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल एवं राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल शामिल रहे। सभी अतिथियों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक राजवीर श्रीवास्तव की प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपने भजनों से उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही भारतीय संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित झांकियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा और संस्कृति से जोड़ना रहा, जिसे कार्यक्रम के माध्यम से सफलतापूर्वक साकार किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों की अद्भुत झलक देखने को मिली।