दियारा बाजार गोमती तट से मोतीगरपुर होते हुए पाण्डेय बाबा तक भव्य एवं विराट शोभा यात्रा का आयोजन*
सुल्तानपुर,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन के द्वारा दियारा बाजार गोमती तट से मोतीगरपुर होते हुए पाण्डेय बाबा तक भव्य एवं विराट शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा कि अगुवाई अनमोल अग्रहरि लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष ने किया और उन्होंने बताया कि धार्मिक झांकियों, भगवा ध्वज, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई,जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं उत्सवमय वातावरण का संचार रहा। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड का निर्माण शुरू किया था। वही मौजूद दीपांकर बरनवाल ने बताया कि ऋतु परिवर्तन: यह वसंत ऋतु का आगमन और सर्दियों का अंत होता है। इस समय प्रकृति में नए पत्ते और फूल आते हैं, जो नव-निर्माण को दर्शाता है।विक्रम संवत की शुरुआत: पौराणिक कथाओं के अनुसार, सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन शकों को परास्त कर भारतीय राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाई थी।
वहीं डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि हिंदू नव वर्ष इसका सबसे सुंदर उदाहरण है. एक ही समय पर पूरे देश में नया साल शुरू होता है, लेकिन अलग अलग राज्यों में इसे अलग नामों से मनाया जाता है। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और जगह-जगह पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय, जिला संयोजक प्रांजल सिंह, यशदीप ठठेर, बृजेश, उत्तम, दीपांकर बरनवाल, मृणाल, गौरव, कुशाग्र बरनवाल, पप्पू सिंह, संजय तिवारी, सत्यम सिंह, राज कमल, शिवम,दीपक अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें पूरी यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंजता रहा और क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
1 hour and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3