दियारा बाजार गोमती तट से मोतीगरपुर होते हुए पाण्डेय बाबा तक भव्य एवं विराट शोभा यात्रा का आयोजन*
सुल्तानपुर,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन के द्वारा दियारा बाजार गोमती तट से मोतीगरपुर होते हुए पाण्डेय बाबा तक भव्य एवं विराट शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा कि अगुवाई अनमोल अग्रहरि लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष ने किया और उन्होंने बताया कि धार्मिक झांकियों, भगवा ध्वज, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई,जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं उत्सवमय वातावरण का संचार रहा। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड का निर्माण शुरू किया था। वही मौजूद दीपांकर बरनवाल ने बताया कि ऋतु परिवर्तन: यह वसंत ऋतु का आगमन और सर्दियों का अंत होता है। इस समय प्रकृति में नए पत्ते और फूल आते हैं, जो नव-निर्माण को दर्शाता है।विक्रम संवत की शुरुआत: पौराणिक कथाओं के अनुसार, सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन शकों को परास्त कर भारतीय राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाई थी।
वहीं डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि हिंदू नव वर्ष इसका सबसे सुंदर उदाहरण है. एक ही समय पर पूरे देश में नया साल शुरू होता है, लेकिन अलग अलग राज्यों में इसे अलग नामों से मनाया जाता है। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और जगह-जगह पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय, जिला संयोजक प्रांजल सिंह, यशदीप ठठेर, बृजेश, उत्तम, दीपांकर बरनवाल, मृणाल, गौरव, कुशाग्र बरनवाल, पप्पू सिंह, संजय तिवारी, सत्यम सिंह, राज कमल, शिवम,दीपक अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें पूरी यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंजता रहा और क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सुल्तानपुर,समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर युवा खिलाड़ियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। उनके निर्देश पर समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनाथ बिन्द द्वारा होनहार खिलाड़ी अर्पित निषाद, उनके कोच शुभम धुरिया तथा उनके परिवार (माता एवं चाचा) को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह लखनऊ में आयोजित किया गया,जहाँ सभी को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान
अर्पित निषाद को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु
₹51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई,जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया।
कोच शुभम धुरिया ने जानकारी दी कि अर्पित निषाद ने 31 जनवरी,1 व 2 फरवरी 2026 को सुल्तानपुर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग (51 किलोग्राम भार वर्ग, बॉक्सिंग) में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। अब वे 24, 25 व 26 अप्रैल 2026 को बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होने वाली एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सुल्तानपुर,जामिया इस्लामिया खैराबाद के नाजिम-ए-आला एवं मरकज़ मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने जानकारी दी कि 29 रमज़ान को ईद का चांद देखने की कोशिश की गई,लेकिन चांद नजर नहीं आया।
उन्होंने बताया कि चांद दिखाई न देने के कारण मुसलमानों को एक रोज़ा और रखना होगा। अब शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। मौलाना ने लोगों से अपील की कि वे रमज़ान के आखिरी रोज़े को पूरे एहतराम के साथ रखें और ईद की तैयारियों में आपसी भाईचारे व सौहार्द को बनाए रखें।
सुल्तानपुर,चैत्र नवरात्र एवं भारतीय नववर्ष के पावन पर्व पर पं.रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक मनाया गया।
17वर्षो से लगातार आयोजित वर्ष 2008 से हो रहा यह कवि सम्मेलन इस बार हजारों श्रोताओं की उपस्थिति से पूरी तरह खचा- खच भरा रहा सभागार। दूर-दराज से आए लोगों ने देश के नामचीन कवियों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और पूरे समय सभागार तालियों की गूंज से सराबोर रहा। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने सनातन धर्म की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा सनातन धर्म केवल आस्था का विषय नहीं,बल्कि यह हमारी संस्कृति-परंपरा और जीवनशैली का आधार है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं,बल्कि नई पीढ़ी को भी उससे जोड़ने का कार्य करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि कवि सम्मेलन जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र जैसे पावन अवसरों पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं,उन्होंने सभी कहा कि हमारा प्रयास है सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाना,ऐसे भव्य आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया और सभी उपस्थित भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
विशेष अतिथि स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने अपने संबोधन कहा कि “लिखकर रख लीजिए,मैं यह बात जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूँ। आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह कोई नई बात नहीं है,बल्कि पहले भी कई मंचों पर इस विषय पर चर्चा हो चुकी है।”वर्तमान परिस्थितियां संघर्ष जैसी स्थितियों की ओर संकेत कर रही हैं और यह आसानी से रुकने वाली नहीं हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा पिछले चार महीनों में देशभर का दौरा किया और हालात को करीब से देखा हूँ।
श्री स्वामी जी ने कहाकि दुनिया की अर्थव्यवस्था कई बड़े कारकों पर आधारित है,जिनमें हथियार और अवैध गतिविधियों से जुड़ी व्यवस्था भी शामिल है। उनका मानना है कि जब तक हथियारों का निर्माण जारी रहेगा,तब तक संघर्ष की स्थितियां बनी रह सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहाकि भारत की सांस्कृतिक शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि मंदिरों और त्योहारों के माध्यम से देश में एक मजबूत सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था संचालित होती है। काशी और अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी संख्या इसका उदाहरण है।
एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की कोर्ट ने आज के लिए तय की थी फैसले की तारीख
सुलतानपुर,हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की ओर से बुधवार को भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित होने वाले भव्य कवि सम्मेलन में गीत-गजलों की शानदार महफिल सजेगी।कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि और शायर कुंवर जावेद, मणिका दूबे,रमेश विश्वहार, शंभू शिखर,अभय निर्भीक,राम किशोर त्रिपाठी,विकास बौखल, जमुना उपाध्याय ,ध्रुव उपाध्याय शाम 8 बजे से अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावनाओं,हास्य और व्यंग्य के रंगों से सराबोर करेंगे।यहां आने वाले लोग कार्यक्रम का देर रात तक लुत्फ उठाएंगे।नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस काव्य संध्या का आनंद लेने की अपील की है।आयोजन समिति के मीडिया इंचार्ज विजय रघुवंशी ने बताया कि कवि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बुधवार दोपहर करीब 11 बजे बम रखे होने की धमकी का एक ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमास्टर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंची।
दरअसल सुल्तानपुर सीओ सिटी सौरभ सामंत के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस प्रधान डाकघर पहुंची और पूरी बिल्डिंग व परिसर को खाली कराया गया। पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर डाकघर के हर कमरे और पूरे परिसर की गहनता के साथ तलाशी ली। इस दौरान डाक कर्मियों और आम लोगों में दहशत का माहौल रहा। करीब आधे घंटे तक चले इस व्यापक तलाशी अभियान में डाक परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है और जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार चौबे के अनुसार, धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 11 बजे प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग डेढ़ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है।
*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।*
2 hours and 53 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k