बहुचर्चित घनश्याम तिवारी हत्याकांड में दो आरोपियो को कोर्ट ने ठहराया दोषी। सजा के बिंदु पर 24 मार्च को आएगा सेशन कोर्ट का फैसला
एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की कोर्ट ने आज के लिए तय की थी फैसले की तारीख

सुलतानपुर। बहुचर्चित चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत ने आज बुधवार को अपना फैसला सुनाया। जिसमे अदालत ने आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह को हत्या सहित अन्य धाराओं में दोषी करार दिया है। सजा पर सुनवाई के लिए अदालत ने 24 मार्च की तारीख तय किया है। दोनों दोषियो को अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था,पीड़ित परिवार के साथ न्याय हुआ है। कोर्ट के फैसले का सभी को इंतजार रहा।

कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली वादिनी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने नारायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह,विजय नारायण सिंह,अजय नारायन सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह के खिलाफ आरोप-पत्र पेश किया था। मामले में दो आरोपियो की दौरान विचारण मृत्यु हो चुकी है,जबकि आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ ट्रायल चल रहा था। मामले में अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे व निजी अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय पैरवी कर रहे है। आज चर्चित केस में आने वाले कोर्ट के फैसले का सभी को बेसब्री से इंतजार रहा।
*कवि सम्मेलन में गीत-ग़ज़लों की सजेगी महफ़िल*
सुलतानपुर,हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की ओर से बुधवार को भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित होने वाले भव्य कवि सम्मेलन में गीत-गजलों की शानदार महफिल सजेगी।कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि और शायर कुंवर जावेद, मणिका दूबे,रमेश विश्वहार, शंभू शिखर,अभय निर्भीक,राम किशोर त्रिपाठी,विकास बौखल, जमुना उपाध्याय ,ध्रुव उपाध्याय शाम 8 बजे से अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावनाओं,हास्य और व्यंग्य के रंगों से सराबोर करेंगे।यहां आने वाले लोग कार्यक्रम का देर रात तक लुत्फ उठाएंगे।नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस काव्य संध्या का आनंद लेने की अपील की है।आयोजन समिति के मीडिया इंचार्ज विजय रघुवंशी ने बताया कि कवि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
सुल्तानपुर में दीवानी के बाद डाकघर को बम की धमकी का मेल मिला,सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला,निकला अफवाह*
सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बुधवार दोपहर करीब 11 बजे बम रखे होने की धमकी का एक ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमास्टर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। दरअसल सुल्तानपुर सीओ सिटी सौरभ सामंत के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस प्रधान डाकघर पहुंची और पूरी बिल्डिंग व परिसर को खाली कराया गया। पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर डाकघर के हर कमरे और पूरे परिसर की गहनता के साथ तलाशी ली। इस दौरान डाक कर्मियों और आम लोगों में दहशत का माहौल रहा। करीब आधे घंटे तक चले इस व्यापक तलाशी अभियान में डाक परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है और जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार चौबे के अनुसार, धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 11 बजे प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग डेढ़ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है।
भारतीय हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन 19 मार्च 26 को।
*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।*
सुलतानपुर। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भारतीय हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026 चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 की संध्या पर जनपद के ह्रदय स्थली चौक घंटा घर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व श्रेत्रिय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह के दिशा निर्देशन एवं जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोटिया के नेतृत्व में होना सुनिश्चित है, जिसके सफल आयोजन हेतु जिलाध्यक्ष विजय प्रधान जिला सयोंजक एवं जिला महामंत्री सरदार तेजिन्दर सिंह सह संयोजक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाहन कर रहे हैं, जिनके साथ जिला कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी, जिला युवा कार्यकारिणी, एवं नगर युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारी तन मन धन से समर्पित है।
19 मार्च चैत्र प्रतिप्रदा विक्रम संवत 2083 नव वर्ष के रूप में मनाने का उदेश्य अपनी आने वाली नई पीढ़ी को भारतीय परम्परा एवं संस्कृति से अवगत कराना है ताकि आगे चल कर वो लोग इस प्राचीन परम्परा एवं भारतीय सस्कृति को आगे बढ़ा सकें।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री संदीप बंसल एवं विशिष्ट अथिति के रूप में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम सम्पन होगा।
कार्यक्रम में जनपद के प्रसिद्ध भजन गायक राजवीर श्रीवास्तव जो अपनी आवाज़ से जनपदवासियों को मन्त्रमुग्ध कर देते है अपने भजन एवं भारतीय परम्परा एवं संस्कृति के ऊपर झांकी प्रस्तुत करेंगे।
हरिद्वार में देव उत्सव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सुलतानपुर । उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) तथा श्री गंगा सभा (रजिस्टर्ड) हरिद्वार, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “देव उत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत हर की पौड़ी, हरिद्वार में मां गंगा की पावन गोद में भजनों की अविरल धारा बही।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों की मधुरता और भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुति ने ऐसा वातावरण बनाया कि वहां मौजूद श्रोता बंधु स्वयं को रोक न सके और खड़े होकर झूमने व नाचने लगे। पूरा हर की पौड़ी क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया तथा वातावरण मां गंगा की आराधना और भजन-कीर्तन से गूंज उठा।

दीनबंधु सिंह के भजनों ने पूरे परिसर को भक्ति रस में सराबोर कर दिया, जिससे हर की पौड़ी का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से भर उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ ताली बजाकर और झूमकर अपनी भक्ति का भाव व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वाद्य यंत्र पर अमित धीमन ढोलक राहुल थापा कीबोर्ड राघव शर्मा तबला विनय शर्मा ओक्टोपैड तथा सुमित गिटार पर साथ दिए।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्य विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की भी शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

इस प्रकार देव उत्सव के मंच से भक्ति, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।
जमीनी विवाद में पट्टीदारो के बीच हुए मारपीट व फायरिंग में पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह सहित आठ लोग भेजे गए जेल*
सुल्तानपुर में जमीनी रंजिश में पट्टीदारो के बीच हुए विवाद आज पूर्व राज्य मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह सहित आठ लोगों को जेल भेज दिया गया। जमीन कब्जाने के दौरान दबंगों की ओर से वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री सहित दर्जनों लोग साफ साफ नजर आ रहे थे। जिसके बाद दूसरे दिन रविवार को दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिसके करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे, जिनका अभी भी इलाज चल रहा है। दरअसल ये मामला है अखंड नगर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव का। जहां इसी गांव के रहने वाले सुरेश यादव का अपने पट्टीदारों संजीत यादव, आनंद यादव सहित तमाम लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। बीते 14 मार्च को सुबह करीब 11 बजे विपक्षी संजीत यादव, पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह, सहित तमाम लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और जमीन कब्जाने का प्रयास किया था। जिसपर पीड़ित द्वारा अखंडनगर थाने में कार्यवाही को लेकर शिकायती पत्र भी दिया गया था। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही न हुई। लिहाजा रविवाद को विपक्षी पूरे लाव लश्कर के साथ लाठी, डंडों और पिस्टल से लैस होकर मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया था। इस दौरान विपक्षियों द्वारा खुलेआम फायरिंग भी की गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की भी बात कही जा रही थी। एक को इलाज के लिए टांडा पीजीआई और दो गंभीर लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया था,जबकि तीन लोगों को सीएचसी में इलाज करवाया जा रहा था। वही गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। आनन फानन पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हुए थे और मामले की छानबीन की गई। वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में पूर्व राज्य मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह सहित कई नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में राणा अजीत सिंह सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर आज दीवानी न्यायालय में सीजीएम कोर्ट में पेश किया,जहां से इन सभी को सप्ताह भर के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ब्राह्मण/पंडित समाज के अपमान के विरोध पर कांग्रेसियों में आक्रोश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
किसी भी समाज का अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के है खिलाफ: अभिषेक सिंह राणा


सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण/पंडित समाज के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में तथा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे कथित भेदभाव और हाल ही में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न पर कड़ी आपत्ति जताई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ समय पूर्व प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान धर्माचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित रूप से अपमानित किए जाने की घटना ने भी समाज की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में असंतोष और आक्रोश पैदा करती हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में लगातार ब्राह्मण/पंडित समाज की भावनाओं को आहत करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्र ने मांग की कि विवादित प्रश्न की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा परीक्षार्थियों को न्याय दिलाया जाए। वहीं वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अन्याय और भेदभाव की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सद्भाव और सभी जाति-धर्म के सम्मान की पक्षधर रही है।

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सरकार को चाहिए ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि समाज में भाईचारा और विश्वास बना रहे। पूर्व प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी और पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर राजेश तिवारी ने मांग की  कि विवादित प्रश्न के अंक सभी परीक्षार्थियों को दिए जाएं तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, पूर्व सभासद अमोल बाजपेयी ने भाजपा सरकार के इस कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि जब से योगी मुख्यमंत्री बने हैं तब से लगातार एक समाज विशेष को टारगेट बनाए हैं जो की अत्यंत ही गलत है। इस मौके पर सरदार रणजीत सिंह सलूजा,सलाहुद्दीन हाशमी,शरद श्रीवास्तव, मोहसिन सलीम,असलम अंसारी,गुड्डू जायसवाल, उमाकांत तिवारी,मो मंसूर, अवधेश गौतम,देवेंद्र श्रीवास्तव,विनोद तिवारी,मो अशरफ,राहुल मिश्रा,अजय मिश्रा, हसीब ,आदर्श मिश्रा,दिनेश तिवारी,समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
          भवदीय
    अभिषेक सिंह राणा
         अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
तमेहड़ी दूबेपुर में गौरैया आओ मेरे देश अभियान पर संगोष्ठी कर बच्चों को शपथ दिलाई गई*
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा तमेहड़ी दूबेपुर में गौरैया आओ मेरे देश अभियान पर संगोष्ठी कर बच्चों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मोनू यादव ने किया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सुनील कुमार सिंह लखीपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि आधुनिक शहरीकरण एवं मानवीय स्वार्थों की वजह से घर-आंगन,बाग-बगीचे,छत-मुंडेर पर बैठकर मधुर तान छेड़ने वाली नन्हीं गौरैया की प्रजाति आज विलुप्तप्राय हो चुकी है। कभी हमारे घर-आंगन में हमेशा फुदकती चहचहाती इन गौरैयों का कलरव आज गुम सी हो गई है। इनकी मधुर ध्वनि और मनोहारी क्रियाकलाप को देखे अरसा बीत चुका है।
इस मौके पर तमेहड़ी के प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि नन्हीं गौरैयों के अस्तित्व पर छाए संकट से पर्यावरण अधूरा तो होगा ही,कई मायनों में असन्तुलित भी होगा। तो आइए, प्रकृति का गान करने वाली गौरैया जैसे सभी पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लें,इनके खाने-पीने के लिए दाने-पानी और सुरक्षा के लिए आश्रय का प्रबंध करें। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि प्रकृति का गान करने वाली गौरैया जैसे सभी पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लें, इनके खाने-पीने के लिए दाने-पानी और सुरक्षा के लिए आश्रय का प्रबंध करें। ताकि ये फिर से हमारे घर के छतों- मुंडेरों पर बैठ कर चहचहाएँ और हमें खुशी व सुकून की अनुभूति मिले ! कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र मिश्र ने किया। संगोष्ठी के दौरान प्रदीप उपाध्याय,सुषमा सिंह, अरविंद कुमार,संतोषकुमारी,राज कुमारी, शीला कुमारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
शहीद धीरेन्द्र गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सुल्तानपुर।शहीद धीरेन्द्र गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गांव हसनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद धीरेन्द्र गुप्ता का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने सेवा के दौरान देश की रक्षा और कर्तव्यनिष्ठा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की स्मृति को सदा जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है।इसके उपरांत सभी लोग शांति भोज में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद के जीवन और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। श्रद्धांजलि सभा में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव,भाजपा नेता मनीष साहू,प्रधानाचार्य रामलाल गुप्ता,ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष विनय सिंह,राहुल गुप्ता,जगप्रसाद यादव,ओमप्रकाश पांडेय,नरेंद्र पाण्डेय,लक्ष्मी प्रसाद,रामकेवल विश्वकर्मा,सूरज कुमार,मंगरू प्रसाद,रामेश्वर प्रसाद यादव फौजी,संतोष यादव शैलेन्द्र साहू,विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में शहीद धीरेन्द्र गुप्ता के पिता रिटायर्ड कैप्टन संगमलाल गुप्ता द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और शहीद धीरेन्द्र गुप्ता के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
बना रहे धार्मिक स्थानों का सम्मान,गोमती मित्र करते रहेंगे श्रमदान
सुल्तानपुर :-13 वर्षों का लंबा समय फिर भी ना उबन ना थकान,ना हताश ना निराश,बस एक उम्मीद की सीता कुंड धाम उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थानों में अपनी श्रेष्ठता बनायेगा व मां गोमती की जलधारा निर्मल और अविरल होगी गोमती मित्र अपना स्वच्छता जागरूकता श्रमदान अनवरत जारी रखे हुए हैं,हर रविवार होने वाले साप्ताहिक श्रमदान में पचासों की संख्या में गोमती मित्र तो उपस्थित रहते ही हैं अब नगर वासी भी श्रमदान में अपना सहयोग देने लगे हैं,उनका सहयोग गोमती मित्रों की उम्मीद है तो हर रविवार शाम होने वाली मां गोमती की आरती में उमड़ने वाला जन सैलाब गोमती मित्रों के प्रयासों पर मोहर,रविवार 15 मार्च को भी प्रातः 6:00 बजे से 3 घंटे लगातार श्रमदान कर पूरे सीताकुंड धाम परिसर व सीता उपवन की गोमती मित्रों द्वारा साफ सफाई की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,सेनजीत कसौधन दाऊ,अजय प्रताप सिंह,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,दिनकर सिंह,राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,अजीत शर्मा, अमित दीपू,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा,सत्यम सिंह,सौरभ गुप्ता,सुजीत कसौधन,अर्जुन यादव,अभय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।