ब्राह्मण/पंडित समाज के अपमान के विरोध पर कांग्रेसियों में आक्रोश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
किसी भी समाज का अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के है खिलाफ: अभिषेक सिंह राणा
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण/पंडित समाज के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में तथा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे कथित भेदभाव और हाल ही में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न पर कड़ी आपत्ति जताई।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ समय पूर्व प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान धर्माचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित रूप से अपमानित किए जाने की घटना ने भी समाज की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में असंतोष और आक्रोश पैदा करती हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में लगातार ब्राह्मण/पंडित समाज की भावनाओं को आहत करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्र ने मांग की कि विवादित प्रश्न की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा परीक्षार्थियों को न्याय दिलाया जाए। वहीं वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अन्याय और भेदभाव की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सद्भाव और सभी जाति-धर्म के सम्मान की पक्षधर रही है।
शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सरकार को चाहिए ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि समाज में भाईचारा और विश्वास बना रहे। पूर्व प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी और पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर राजेश तिवारी ने मांग की कि विवादित प्रश्न के अंक सभी परीक्षार्थियों को दिए जाएं तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, पूर्व सभासद अमोल बाजपेयी ने भाजपा सरकार के इस कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि जब से योगी मुख्यमंत्री बने हैं तब से लगातार एक समाज विशेष को टारगेट बनाए हैं जो की अत्यंत ही गलत है। इस मौके पर सरदार रणजीत सिंह सलूजा,सलाहुद्दीन हाशमी,शरद श्रीवास्तव, मोहसिन सलीम,असलम अंसारी,गुड्डू जायसवाल, उमाकांत तिवारी,मो मंसूर, अवधेश गौतम,देवेंद्र श्रीवास्तव,विनोद तिवारी,मो अशरफ,राहुल मिश्रा,अजय मिश्रा, हसीब ,आदर्श मिश्रा,दिनेश तिवारी,समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
भवदीय
अभिषेक सिंह राणा
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर![]()
![]()

किसी भी समाज का अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के है खिलाफ: अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा तमेहड़ी दूबेपुर में गौरैया आओ मेरे देश अभियान पर संगोष्ठी कर बच्चों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मोनू यादव ने किया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सुनील कुमार सिंह लखीपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि आधुनिक शहरीकरण एवं मानवीय स्वार्थों की वजह से घर-आंगन,बाग-बगीचे,छत-मुंडेर पर बैठकर मधुर तान छेड़ने वाली नन्हीं गौरैया की प्रजाति आज विलुप्तप्राय हो चुकी है। कभी हमारे घर-आंगन में हमेशा फुदकती चहचहाती इन गौरैयों का कलरव आज गुम सी हो गई है।
इनकी मधुर ध्वनि और मनोहारी क्रियाकलाप को देखे अरसा बीत चुका है।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि प्रकृति का गान करने वाली गौरैया जैसे सभी पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लें, इनके खाने-पीने के लिए दाने-पानी और सुरक्षा के लिए आश्रय का प्रबंध करें। ताकि ये फिर से हमारे घर के छतों- मुंडेरों पर बैठ कर चहचहाएँ और हमें खुशी व सुकून की अनुभूति मिले ! कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र मिश्र ने किया। संगोष्ठी के दौरान प्रदीप उपाध्याय,सुषमा सिंह, अरविंद कुमार,संतोषकुमारी,राज कुमारी, शीला कुमारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर।शहीद धीरेन्द्र गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गांव हसनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
सुल्तानपुर :-13 वर्षों का लंबा समय फिर भी ना उबन ना थकान,ना हताश ना निराश,बस एक उम्मीद की सीता कुंड धाम उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थानों में अपनी श्रेष्ठता बनायेगा व मां गोमती की जलधारा निर्मल और अविरल होगी गोमती मित्र अपना स्वच्छता जागरूकता श्रमदान अनवरत जारी रखे हुए हैं,हर रविवार होने वाले साप्ताहिक श्रमदान में पचासों की संख्या में गोमती मित्र तो उपस्थित रहते ही हैं अब नगर वासी भी श्रमदान में अपना सहयोग देने लगे हैं,उनका सहयोग गोमती मित्रों की उम्मीद है तो हर रविवार शाम होने वाली मां गोमती की आरती में उमड़ने वाला जन सैलाब गोमती मित्रों के प्रयासों पर मोहर,रविवार 15 मार्च को भी प्रातः 6:00 बजे से 3 घंटे लगातार श्रमदान कर पूरे सीताकुंड धाम परिसर व सीता उपवन की गोमती मित्रों द्वारा साफ सफाई की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,सेनजीत कसौधन दाऊ,अजय प्रताप सिंह,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,दिनकर सिंह,राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,अजीत शर्मा, अमित दीपू,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा,सत्यम सिंह,सौरभ गुप्ता,सुजीत कसौधन,अर्जुन यादव,अभय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर में जमीनी विवाद में बेखौफ दबंगों ने आज घर में घुस कर हमला बोल दिया। लाठी डंडो और पिस्टल से लैस इन दबंगों ने जमकर बवाल मचाया। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अम्बेडकर नगर मेडिकल कालजे रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कल भी विपक्षों पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोगों को लेकर जमीन कब्जाने पहुंचे थे,पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने के चलते आज दबंगों ने हमला कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामल की पड़ताल की जा रही है।
सुल्तानपुर।जनपद सुल्तानपुर में समाज कल्याण विभाग में तैनात एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई किए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
सुल्तानपुर,जनपद सुल्तानपुर में समाज कल्याण विभाग में तैनात एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई किए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक ग्रेड-3 अभिषेक गिरी के नाम से लगाए गए कथित आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ,जिसके बाद विशेष समुदाय के लोगों में नाराजगी और आक्रोश फैल गया।
लोगों का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए किसी कर्मचारी द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद की तहरीर पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही संबंधित कर्मचारी को विभाग की ओर से निलंबित किए जाने जैसी कार्रवाई सामने आई है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सामान्यतः किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाती है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी पूर्व में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर विवादों में रह चुके हैं। उस प्रकरण में बल्दीराय थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज होने की चर्चा रही थी,हालांकि उस मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जनपद सुल्तानपुर की हृदयस्थली में स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानकुंज विवेकानन्द नगर (आवासीय) सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परम्परा, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है। वर्तमान समय में विद्यालय परिसर में 5000 से अधिक भैया-बहनें आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
1 hour and 29 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k