जमीनी विवाद में बेखौफ दबंगों ने किया हमला,4 लोग गंभीर रूप से घायल
सुल्तानपुर में जमीनी विवाद में बेखौफ दबंगों ने आज घर में घुस कर हमला बोल दिया। लाठी डंडो और पिस्टल से लैस इन दबंगों ने जमकर बवाल मचाया। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अम्बेडकर नगर मेडिकल कालजे रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कल भी विपक्षों पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोगों को लेकर जमीन कब्जाने पहुंचे थे,पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने के चलते आज दबंगों ने हमला कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामल की पड़ताल की जा रही है।

दरअसल ये मामला है अखंड नगर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव का। इसी गांव में सुरेश यादव का अपने पट्टीदारों संजीत यादव, आनंद यादव सहित तमाम लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार यानि 14 मार्च को सुबह करीब 11 बजे विपक्षी पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह, सहित तमाम लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और जमीन कब्जाने का प्रयास किया था। जिसपर पीड़ित द्वारा  अखंड नगर थाने में कार्यवाही को लेकर शिकायती पत्र दिया गया था। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही न हुई। लिहाजा आज विपक्षी पूरे लाव लश्कर के साथ लाठी, डंडों और पिस्टल से लैस होकर मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर जमकर बवाल मचाया। इस दौरान विपक्षियों द्वारा खुलेआम फायरिंग भी की गई। इस घटना में पीड़ित परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति को गोली भी लगी है।आनन फानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख इन चारों को पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।
आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस मामले में एफआईआर के बाद भी कार्रवाई नहीं, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी पर उठे सवाल
सुल्तानपुर।जनपद सुल्तानपुर में समाज कल्याण विभाग में तैनात एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई किए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक ग्रेड-3 अभिषेक गिरी के नाम से लगाए गए कथित आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद विशेष समुदाय के लोगों में नाराजगी और आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए किसी कर्मचारी द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शहजाद अहमद की तहरीर पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही संबंधित कर्मचारी को विभाग की ओर से निलंबित किए जाने जैसी कार्रवाई सामने आई है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सामान्यतः किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाती है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी पूर्व में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर विवादों में रह चुके हैं। उस प्रकरण में बल्दीराय थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज होने की चर्चा रही थी, हालांकि उस मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
वहीं समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा। साथ ही दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए शासन स्तर पर भी पत्र भेजा जाएगा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। समुदाय विशेष के लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि जिले में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।
आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस मामले में एफआईआर के बाद भी कार्रवाई नहीं, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी पर उठे सवाल*
सुल्तानपुर,जनपद सुल्तानपुर में समाज कल्याण विभाग में तैनात एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई किए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक ग्रेड-3 अभिषेक गिरी के नाम से लगाए गए कथित आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ,जिसके बाद विशेष समुदाय के लोगों में नाराजगी और आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए किसी कर्मचारी द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद की तहरीर पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही संबंधित कर्मचारी को विभाग की ओर से निलंबित किए जाने जैसी कार्रवाई सामने आई है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सामान्यतः किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाती है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी पूर्व में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर विवादों में रह चुके हैं। उस प्रकरण में बल्दीराय थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज होने की चर्चा रही थी,हालांकि उस मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

वहीं समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा।
साथ ही दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए शासन स्तर पर भी पत्र भेजा जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। समुदाय विशेष के लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,ताकि जिले में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।
अत्याधुनिक छात्रावास एवं तकनीक आधारित शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित आवासीय विद्यालय सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में 22 मार्च को प्रवेश पर
जनपद सुल्तानपुर की हृदयस्थली में स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानकुंज विवेकानन्द नगर (आवासीय) सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परम्परा, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है। वर्तमान समय में विद्यालय परिसर में 5000 से अधिक भैया-बहनें आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विद्यालय में डिजिटल लैब, इंटरैक्टिव पैनल से युक्त स्मार्ट कक्षाएँ, आधुनिक प्रयोगशालाएँ तथा अनुभवी एवं समर्पित आचार्यों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। इंटरमीडिएट स्तर पर यहाँ गणित, जीवविज्ञान, कॉमर्स एवं मानविकी सभी प्रमुख विषयों की सुव्यवस्थित कक्षाएँ संचालित की जाती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 मार्च (रविवार) को प्रातः 10 बजे से कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक विद्यार्थी विद्यालय कार्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों (बालकों) के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आधुनिक छात्रावास की व्यवस्था उपलब्ध है।
उन्होंने आधुनिक छात्रावास की प्रमुख सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे यहां पूर्णतः एयर-कंडीशन्ड आधुनिक छात्रावास है । जहाँ समुचित चिकित्सा सुविधा तथा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित, अनुशासित एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण है।
• आचार्यों एवं विद्यार्थियों के बीच वन-टू-वन संवाद एवं विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन की भी व्यवस्था है।
स्पोकन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए अतिरिक्त कक्षाएँ संचालित की जाती हैं। नियमित टेस्ट, डाउट-क्लियरिंग सत्र एवं प्रदर्शन का सतत मूल्यांकन हमारा वैशिष्ट्य है।
शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ नैतिक मूल्यों के विकास एवं चरित्र निर्माण पर हम विशेष बल देते हैं।
विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग , मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सायंकालीन विशेष कक्षाओं के माध्यम से कराई जाती है। समय-समय पर देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के विषय विशेषज्ञ भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक एवं मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय नई शिक्षा नीति 2020 एवं सीबीएसई के उच्चतम मानकों के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक एवं उपयोगी शैक्षिक सुविधाएँ प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तथा श्रेष्ठ संस्कारों से युक्त वातावरण प्रदान करते हुए राष्ट्र के लिए योग्य एवं सक्षम पीढ़ी का निर्माण करते रहें।
“सुल्तानपुर के अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह 16 मार्च को देव उत्सव 2026 हरिद्वार में भजन प्रस्तुत करेंगे”

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, तथा श्री गंगा सभा, रजिस्टर्ड, हरिद्वार, उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित देव उत्सव 2026 कार्यक्रम 15 मार्च से 17 मार्च तक सायंकाल 6:00 बजे से घंटाघर, हर की पौड़ी, हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है।
इस उत्सव में सुल्तानपुर जिले के अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह को अपनी पूरी टीम के साथ 16 मार्च को भजन प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। दीनबंधु सिंह की भजनों में आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है, जिससे दर्शक भक्तिभाव में डूब जाते हैं।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के निदेशक श्री सुदेश शर्मा ने इस कार्यक्रम की भारतीय संस्कृति से जुड़ी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत भी जीवंत रहती है। उन्होंने भजनों के माध्यम से जनता में संस्कृति और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के लिए दीनबंधु सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा की।
देव उत्सव 2026 में न केवल भजन प्रस्तुतियों का आनंद लिया जाएगा, बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी, जो दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक अनुभवों से जोड़ेंगी।
संगठन और आयोजकों की ओर से आम जनता से अनुरोध है कि वे इस भव्य उत्सव में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक संगीत का आनंद लें।
गौरैया आओ मेरे देश में कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा कटका बाजार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया*
सुल्तानपुर,गौरैया आओ मेरे देश में कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा कटका बाजार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बृजेन्द्र मिश्र ने किया। इस मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में बाग-बगीचे खत्म हो रहे हैं। इसका सीधा असर इन पर दिख रहा है। गांवों में अब पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। इसका कारण है कि मकानों में गौरैया को अपना घोंसला बनाने के लिए सुरक्षित जगह नहीं मिल रही है। वहीं वक्ता के रूप में लालजी तिवारी ने बताया कि कच्चे मकान गौरैया के लिए प्राकृतिक वातावरण और तापमान के लिहाज से अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराते थे। आधुनिक मकानों में यह सुविधा अब उपलब्ध नहीं होती है। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि गौरैया के संरक्षण के लिए सरकारों की तरफ से कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखती है। हालांकि, यूपी में 20 मार्च को गौरैया संरक्षण दिवस के रूप में रखा गया है। संस्था सभी से आग्रह करती है सभी पक्षियों के लिए जलपत्र, घोंसले और दान पानी कि व्यवस्था करें। कार्यक्रम का संचालन मोनू यादव ने किया। संगोष्ठी के दौरान चंद्र प्रकाश उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, राम लाल पाल, हरिचंद्र निषाद, कमलेश तिवारी, अर्जुन पाल, राम तेज मिश्र, अवधेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
रमजान की रहमत: कंधों पर राशन उठाकर जरूरतमंदों तक खुशियां पहुंचा रहे समाजसेवी*
राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ का सराहनीय अभियान, मेराज अहमद खान और निजाम खान खुद घर-घर पहुंचा रहे रमजान किट।
सुल्तानपुर। पवित्र रमजान माह में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा “रमजान किट वितरण कार्यक्रम” लगातार चलाया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान तथा संस्थापक निजाम खान स्वयं आगे बढ़कर इस सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दोनों समाजसेवी अपने कंधों पर राशन के पैकेट उठाकर जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि रमजान के पवित्र महीने में कोई भी गरीब परिवार राशन के अभाव में परेशान न हो। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इसी भावना के साथ राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा जरूरतमंद परिवारों को मैदा, बेसन, चना, आटा, चावल, विभिन्न प्रकार की दालें, तेल, चीनी, मेवा और सेवई जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री से युक्त रमजान किट वितरित की जा रही है। एक किट की लागत लगभग 2550 रुपये है, जिसे वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने कहा कि रमजान का असली संदेश गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना है। इसी उद्देश्य से संगठन लगातार सेवा कार्य कर रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। वहीं संस्थापक निजाम खान ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा पहले पात्र लोगों का परीक्षण कर उन्हें चिन्हित किया जाता है। दानी सज्जनों के जनसहयोग से प्राप्त धनराशि को पूरी जिम्मेदारी के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि रमजान की खुशियां हर घर तक पहुंच सकें।
शबे कद्र पर शिया समुदाय ने रात-भर की इबादत,मांगी अमन-चैन की दुआ,मौलाना ने दिया माफी का संदेश*
सुल्तानपुर में गुरुवार रात शिया समुदाय ने शबे कद्र के अवसर पर रात भर इबादत की। इस दौरान जिले भर की मस्जिदें गुलजार रहीं, जहां लोगों ने देश में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगीं। बच्चों को भी घरों में नमाज अदा करते देखा गया। शहर के खैराबाद स्थित मस्जिद मीर बंदे हसन और घरहां स्थित मस्जिद इमाम रजा सहित सुरौली,कादीपुर,मूंगर,हयातनगर, लुसहा,सैदखानपुर,धौराहरा,वलीपुर, चक्कारी भीट,इसौली,चुनहा,अमहट, तुराबखानी,हसनपुर,मनियारपुर,जुड़ूपुर, भांईं और मनियारी में भी मस्जिदों में विशेष नमाजें अदा की गईं। सुरौली में आजमगढ़ से आए मौलाना मोहम्मद रजा ने शबे कद्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह रात 'नुज़ूल-ए-कुरान' की रात है,जब कुरान नाजिल हुआ था। शिया समुदाय के लिए इस रात का विशेष धार्मिक महत्व है,क्योंकि वे अहले बैत के साथ-साथ कुरान को भी दृढ़ता से मानते हैं। मौलाना रजा ने आगे बताया कि शिया अकीदे के अनुसार,इस रात पूरे साल के कर्मों का लेखा-जोखा 'इमाम-ए-ज़माना' (अ.स.) के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। इमाम इन कर्मों पर अपनी मुहर लगाते हैं। शिया समुदाय को यह अधिकार है कि वे वर्ष भर के अपने कार्यों को फरिश्तों के माध्यम से लिखवाकर इमाम की सेवा में पेश करें। मौलाना मोहम्मद रजा आजमी ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा,'यह रात पश्चाताप और क्षमा याचना की है। जिस प्रकार ईश्वर हमारी गलतियों को माफ करता है और हमारी तौबा कुबूल करता है,
उसी तरह हमें भी इंसान होने के नाते एक-दूसरे की गलतियों को माफ करना चाहिए।' उन्होंने समाज में भाईचारे की भावना पैदा करने और प्रेम से रहने का आह्वान किया, यह कहते हुए कि एक-दूसरे की गलतियों को नजरअंदाज करना ही सुखी जीवन का आधार है।
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का चौथा दिन : चयनित ग्राम में जनजागरूकता एवं नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन*
सुलतानपुर,गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुलतानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन चयनित ग्राम झालापुर में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई तथा महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' और प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में एक वृहद मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी की जांच, ECG, ब्लड प्रेसर, शुगर और फिजिशियन की निःशुल्क परामर्श की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। सर्वप्रथम प्रातः काल परिसर की साफ सफाई और योगाभ्यास किया गया इसके पाश्चात्य राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. विष्णु शंकर अग्रहरि के नेतृत्व में चयनित ग्राम झालापुर का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों के बीच जाकर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे विभिन्न विषयों पर जन जागरूकता फैलाई। स्वयंसेवकों ने रैली एवं जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने,बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं सड़क सुरक्षा के विषय पर संदेश दिया। इसी क्रम में महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 से अधिक लोगों की नि:शुल्क जांच की गई।इस मेडिकल कैंप का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह तथा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. अनुज कुमार पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेडिकल कैंप में मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. हिमांशू पाण्डेय के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेविक - स्वयंसेविकाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए गए। इस अवसर पर प्रो. मो शाहिद, प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. शैलेन्द्र मिश्रा, डॉ महेंद्र यादव, डॉ भूपेश गुप्ता, डॉ आलोक तिवारी, डॉ वेद प्रकाश मिश्र , डॉ विनोद उपाध्याय उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. शाहनवाज आलम, डॉ.दीपा सिंह,डॉ भोलानाथ एवं डॉ.देवेन्द्र नाथ मिश्र का भी विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी कार्यक्रमाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने समाज सेवा एवं जन जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीबीडीयू में 'रोड सेफ्टी इवेंट' का भव्य आयोजन: युवाओं को मिला सुरक्षित सफर का मूल मंत्र*
सुल्तानपुर,बीबीडीयू एन.एस.एस. इकाई ने सुजुकी और वैल्यू लाइफ फाउंडेशन के साथ मिलकर जगाई यातायात नियमों की अलख; स्वयंसेवकों ने लिया सुरक्षा की संस्कृति अपनाने का संकल्प_ लखनऊ। 11 मार्च 2026। बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (बीबीडीयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और वैल्यू लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय 'सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन *श्रीमती अलका दास गुप्ता* और प्रेसिडेंट श्री *विराज सागर दास* एवम वाइस प्रेसिडेंट *सुश्री सोनाक्षी दास गुप्ता* की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रेरणादायक उद्बोधन *प्रो-वाइस चांसलर डॉ. एस. सी. शर्मा* ने अपने संबोधन में युवाओं को जीवन की रफ़्तार और सुरक्षा के बीच का अंतर समझाते हुए एक बेहद प्रभावशाली बात कही। उन्होंने कहा, "ज़िन्दगी में रफ़्तार ज़रूरी है, मगर अपने लक्ष्य को पाने के लिए, न कि बाइक के साथ सड़क पर अपनी जान जोखिम में डालने के लिए।" *डॉ. एस.एम.के. रिज़वी (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं चीफ प्रॉक्टर)* ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही न केवल आपके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकती है। नियम आपकी सुरक्षा के लिए हैं, इन्हें बोझ न समझें। एन.एस.एस. कार्यक्रम समन्वयक प्रो. (डॉ.) प्रभाश चंद्र पाठक ने स्वयंसेवकों का नेतृत्व करते हुए कहा, "सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है। कार्यक्रम के दौरान विख्यात सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक कार्यक्रम ,VLF) द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को यातायात नियमों के पालन, CPR, सुरक्षित दोपहिया वाहन संचालन तथा जिम्मेदार सड़क व्यवहार के प्रति प्रेरित किया गया। ट्रैफिक पुलिस लखनऊ *वेंकटेश सिंह और श्री विकास सिंह* ,ने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए युवाओं को हेलमेट की अनिवार्यता और गति सीमा के पालन के बारे में समझाया। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के श्री गौरव ठाकुर और वैल्यू लाइफ फाउंडेशन की श्रुति ने सुरक्षित ड्राइविंग की उन्नत तकनीकों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण और रोमांचक गतिविधियाँ एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और छात्रों ने अपनी एकाग्रता और संतुलन का प्रदर्शन किया, जिसमें विजेताओं को हेल्मेट और आकर्षक उपहार दिए गए। सभी प्रतिभागियों ने एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित आचरण करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि विश्वविद्यालय के चार छात्रों का चयन रही। वैल्यू लाइफ फाउंडेशन ने सड़क सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण और नेतृत्व को देखते हुए तुषार वर्मा, अंकुश सिंह, अभय सिंह और लक्ष्मण वर्मा को 'रोड सेफ्टी एम्बेसडर' नियुक्त किया। ये एम्बेसडर अब भविष्य में युवाओं के बीच यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को डिजिटल सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के समन्वय में हुआ।