अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के द्वारा लगाया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर: 1000 मरीजों का मुफ्त में किया गया इलाज
गया। आर्षेय अरिहंत फाउंडेशन के तत्वाधान में गया शहर के एपी कॉलोनी में संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन समर्थ केन्द्र बङगांव कोंच टेकारी में किया गया. इस शिविर आयोजन में समर्थ केंद्र बङगांव का सहयोग रहा । इस चिकित्सा शिविर में लगभग 1000 मरीजो का नि:शुल्क परामर्श किया गया. इसके साथ ही मुफ्त में दवा का भी वितरण किया गया.
![]()
इस मौके पर अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत निश्चल एवं डाॅ कविता निश्चल के अलावे अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ प्रवीण कुमार , डाॅ पूजा कुमारी, डाॅ राखी कुमारी, रमेश कुमार, भवानी सिंह, निक्की कुमारी, अमर पांडेय ,अमित कुमार, विशाल कुमार, हरे राम, ने उपस्थित होकर 1000 लोगो का नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने में सहयोग किया । चिकित्सा शिविर के मौके पर अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवनीत निश्चल ने बताया कि अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य होता है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुफ्त में चिकित्सा सेवा दिया जा सके और दवा का भी वितरण किया जा सके.
![]()
क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के कई ऐसे लोग भी होते हैं जो पैसे के अभाव में सही इलाज नही करवा पाते है जिन्हें सेवा भाव के उद्देश्य से मुक्त में इलाज कर दवा दिया जा रहा है ।यह हमारी संस्था के द्वारा लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा। वही इस तरह का आयोजन करने के लिए ग्रामीणो ने भी अस्पताल के प्रति एवं डॉ नवनीत निश्चल के प्रति आभार प्रकट किया !

गया। आर्षेय अरिहंत फाउंडेशन के तत्वाधान में गया शहर के एपी कॉलोनी में संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन समर्थ केन्द्र बङगांव कोंच टेकारी में किया गया. इस शिविर आयोजन में समर्थ केंद्र बङगांव का सहयोग रहा । इस चिकित्सा शिविर में लगभग 1000 मरीजो का नि:शुल्क परामर्श किया गया. इसके साथ ही मुफ्त में दवा का भी वितरण किया गया.

गया: गयाजी शहर के एपी कॉलोनी स्थित संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल परिवार की ओर से अस्पताल के निदेशक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवनीत निश्चल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगोत्सव का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर होली के पावन त्यौहार में ग्रामीण परिवेश का समावेश देखने को मिला। पारंपरिक होली के गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
गया: गया शहर के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रोड स्थित घुटीया गांव में रेजिडेंशियल सुभाष मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम सियासन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय बन गया।
गया: गया शहर के नवागढ़ी चरियारी कोठी स्थित सृष्टि प्ले स्कूल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
गयाजी। शहर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह रेलवे ठेकेदार अरविंद कुमार वर्मा का कल दिनांक 28 फरवरी शनिवार की देर संध्या नई दिल्ली स्थित नीजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वर्गीय वर्मा के पार्थिव शरीर को निजी वाहन से गयाजी लाया जा रहा है।इसकी जानकारी आज रविवार की सुबह देते हुए पुत्र अनुराग वर्मा उर्फ मिंकु वर्मा ने बताया वे पीछले कुछ समय से काफी अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के समय उनकी उम्र लगभग 68 वर्ष थी। उनके क्षेत्र के लोग कहते हैं स्वर्गीय वर्मा एक सहज मिलनसार और संस्कारी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार मित्रों के साथ साथ राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है।स्वर्गीय वर्मा का अंतिम संस्कार कल दिनांक 2 मार्च सोमवार को श्री विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य,साथी व शुभचिंतक बाटा मोड़ गोसाईंबाग स्थित उनके आवास को पहुंच रहे हैं
गया–पटना रोड, रसलपुर स्थित ग्रैंड हवेली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विनय सिंह, संजय सिंह और धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने रिसोर्ट की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
गया: बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग द्वारा गया स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर में 28 फरवरी 2026 को विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गया जिले तथा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों से आई कंपनियाँ भाग लेंगी।
गया: गया में अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ (गया इकाई) ने यादव जी की लव स्टोरी के विरोध को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। यह प्रेस वार्ता चंदौती स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय के समीप एक निजी भवन में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव, मुकुल यादव, एडवोकेट वीरेंद्र गोप, सम्राट सिकंदर और प्रमोद यादव सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।
गया: शेरघाटी शहर के तीन शिवाला, गोला बाजार में को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने शहर को पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरा परिसर भगवा ध्वज, जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक आयोजन का रूप दे दिया।
Mar 09 2026, 08:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k