अर्श हॉस्पिटल परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह का किया आयोजन, होली मिलन के मौके पर दिखी ग्रामीण सांस्कृतिकमयी होली का रंग
गया: गयाजी शहर के एपी कॉलोनी स्थित संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल परिवार की ओर से अस्पताल के निदेशक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवनीत निश्चल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगोत्सव का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर होली के पावन त्यौहार में ग्रामीण परिवेश का समावेश देखने को मिला। पारंपरिक होली के गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
![]()
पारंपरिक एवं ग्रामीण परिवेश की होली के गीत पर सभी लोग मंत्र मुग्ध नजर आए। जहां सभी डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारी आपस में रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं इस मौके पर अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ नवनीत निश्चल ने सभी को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में नया प्रकाश एवं ऊर्जा लेकर आता है। हम लोगों को सादगी एवं भाईचारे के माहौल में पर्व को मनाना चाहिए। किसी के साथ जबरदस्ती ना करते हुए पारिवारिक एवं खुशनुमा माहौल में एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली मनानी चाहिये।
वहीं, उन्होंने कहा कि ग्रामीण होली मिलन समारोह की व्यवस्था करने का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण संस्कृतिक में होली का एक अलग ही महत्व है और हमारे कर्मचारी एवं हमारे पास जो मरीज भी आते हैं वह कहीं ना कहीं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े होते हैं ।वही उन्होंने कहा कि हमारे अस्पताल को ऊंचाइयों तक ले जाने में सभी कर्मचारी एवं चिकित्सकों का अहम योगदान है इसके लिए भी सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। वहीं अस्पताल के निदेशक डॉक्टर कविता निश्चल ने भी होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए लोगों से अपील किया। वही इस मौके पर उन्होंने भी होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है.
उन्होंने भी कहा कि ग्रामीण होली मिलन की व्यवस्था करने का उद्देश्य है कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्र से हम लोग जुड़े हुए हैं क्योंकि कहीं न कहीं सभी लोग ग्रामीण क्षेत्र से जुड़कर ही शहर में व्यवसाय या अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आए गायको के द्वारा भक्ति होली एवं भजन का आयोजन किया गया है जिसे सुन सभी लोग भाव विहोर हो गए ।

गया: गयाजी शहर के एपी कॉलोनी स्थित संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल परिवार की ओर से अस्पताल के निदेशक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवनीत निश्चल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगोत्सव का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर होली के पावन त्यौहार में ग्रामीण परिवेश का समावेश देखने को मिला। पारंपरिक होली के गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

गया: गया शहर के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रोड स्थित घुटीया गांव में रेजिडेंशियल सुभाष मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम सियासन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय बन गया।
गया: गया शहर के नवागढ़ी चरियारी कोठी स्थित सृष्टि प्ले स्कूल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
गयाजी। शहर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह रेलवे ठेकेदार अरविंद कुमार वर्मा का कल दिनांक 28 फरवरी शनिवार की देर संध्या नई दिल्ली स्थित नीजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वर्गीय वर्मा के पार्थिव शरीर को निजी वाहन से गयाजी लाया जा रहा है।इसकी जानकारी आज रविवार की सुबह देते हुए पुत्र अनुराग वर्मा उर्फ मिंकु वर्मा ने बताया वे पीछले कुछ समय से काफी अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के समय उनकी उम्र लगभग 68 वर्ष थी। उनके क्षेत्र के लोग कहते हैं स्वर्गीय वर्मा एक सहज मिलनसार और संस्कारी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार मित्रों के साथ साथ राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है।स्वर्गीय वर्मा का अंतिम संस्कार कल दिनांक 2 मार्च सोमवार को श्री विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य,साथी व शुभचिंतक बाटा मोड़ गोसाईंबाग स्थित उनके आवास को पहुंच रहे हैं
गया–पटना रोड, रसलपुर स्थित ग्रैंड हवेली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विनय सिंह, संजय सिंह और धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने रिसोर्ट की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
गया: बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग द्वारा गया स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर में 28 फरवरी 2026 को विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गया जिले तथा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों से आई कंपनियाँ भाग लेंगी।
गया: गया में अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ (गया इकाई) ने यादव जी की लव स्टोरी के विरोध को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। यह प्रेस वार्ता चंदौती स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय के समीप एक निजी भवन में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव, मुकुल यादव, एडवोकेट वीरेंद्र गोप, सम्राट सिकंदर और प्रमोद यादव सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।
गया: शेरघाटी शहर के तीन शिवाला, गोला बाजार में को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने शहर को पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरा परिसर भगवा ध्वज, जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक आयोजन का रूप दे दिया।
गया: गया जिले में कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव की है, जहां रविवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान स्थिति अचानक हिंसक हो गई। हमले में तीन से अधिक STF जवान घायल हो गए, जबकि कुछ समय के लिए उनके हथियार भी छीन लिए गए थे। बाद में पुलिस दबिश के बाद हथियार बरामद कर लिए गए।
Mar 08 2026, 23:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k